19,999 रुपये में Redmi Note 15 SE 5G की सेल शुरू, 5800mAh बैटरी के साथ बना धुरंधर

नई दिल्ली: Redmi Note 15 SE 5G ने इंडिया में एंट्री के साथ ही बाजार में धूम मचा दी है। Xiaomi के इस नए स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन की सेल अब शुरू हो चुकी है। यह Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदी के लिए उपलब्ध है। दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा धमाका साबित हो रहा है।

Redmi Note 15 SE 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसमें 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB शामिल हैं। इसकी कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है, लेकिन फिलहाल ऑफर्स के तहत इसे 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ICICI बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और आसान EMI ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है। फोन Carbon Black, Frosted White और खास Crimson Reserve कलर में आता है, जिसमें वेगन लेदर फिनिश दी गई है। यह फोन सिर्फ 7.35mm पतला और करीब 178 ग्राम वजन के साथ हल्का और स्टाइलिश फील देता है।

परफॉर्मेंस के मामले में यह स्मार्टफोन Qualcomm के 4nm आधारित Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जो तेज स्पीड और स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। इसके साथ Adreno GPU, 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। गेमिंग और विडियो देखने का अनुभव बेहद शानदार रहने वाला है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटो कैप्चर करता है, साथ में 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और विडियो कॉल के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट करता है।

बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। फोन में 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जल्दी चार्ज भी हो जाती है। इसके अलावा IP65 और IP66 रेटिंग के साथ यह फोन धूल और पानी से भी सुरक्षित रहता है। Redmi Note 15 SE 5G उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आया है, जो कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन, दमदार बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।