गुरुग्राम: Samsung इंडिया में एआई बेस्ड स्मार्ट AC की नई रेंज इस साल लॉन्च करने वाला है। कंपनी का दावा है कि यह नई स्मार्ट एसी सीरीज 30 प्रतिशत तक बिजली की बचत करेगी। दक्षिण कोरिया की कंपनी अपनी इस नई ‘WindFree’ स्मार्ट एसी सीरीज में 23 नए मॉडल पेश करने वाली है। नई ‘विंडफ्री’ एयर कंडीशनर एआई टेक्नोलॉजी से लैस होगी। पहली बार 4-स्टार रेटिंग वाले AC भी शामिल किए गए हैं। यह रेंज खास तौर पर भारतीय घरों और यहां के मौसम को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।
Samsung का दावा है कि इस स्मार्ट एसी से यूजर्स 30% तक अपने बिजली के बिल को बचा सकते हैं। इस नई सीरीज के साथ सैमसंग रूम एयर कंडीशनर पोर्टफोलियो में AI शामिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन जाएगी। इस साल ‘विंडफ्री’ एसी के 23 नए मॉडल उतारे जाएंगे। ये मॉडल सैमसंग की ‘बीस्पोक एआई’ टेक्नोलॉजी से लैस होंगे। Bespoke AI ‘बिक्सबी’ से वॉइस कंट्रोल और एडवांस मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके यूजर्स को पर्सनलाइज्ड सुविधा के साथ-साथ बिजली की बचत करने में मदद करता है। कंपनी अपनी इस नई AI स्मार्ट एसी सीरीज को 32,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च करेगी।
Samsung का कहना है कि यह नई Bespoke AI WindFree रेंज तेज़ कूलिंग, बेहतर एनर्जी सेविंग, आसान मेंटेनेंस और स्मार्ट कनेक्टिविटी का बेहतरीन मेल है। इसमें एडवांस AI टेक्नोलॉजी के जरिए कूलिंग, नमी नियंत्रण और ऊर्जा खपत को अपने आप संतुलित किया जाता है। इन एयर कंडीशनर्स में दी गई AI-ड्रिवन कूलिंग टेक्नोलॉजी कमरे के तापमान, नमी, इस्तेमाल के पैटर्न और यूजर की पसंद को समझकर कूलिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है।
WindFree Cooling टेक्नोलॉजी ठंडी हवा के सीधे झोंकों को खत्म कर देती है और हजारों माइक्रो एयर होल्स के जरिए कमरे में ठंडक को समान रूप से फैलाती है। जब जल्दी ठंडक की जरूरत होती है, तब AI Fast Cooling एक्टिव हो जाता है और कमरे को तेजी से ठंडा करता है। इसके बाद सिस्टम खुद ही WindFree या Dry Comfort मोड में शिफ्ट हो जाता है, जिससे जरूरत से ज्यादा ठंड न हो।
यह नई रेंज Samsung SmartThings से पूरी तरह कनेक्टेड है। मोबाइल ऐप के जरिए यूजर AC को कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। घर में मौजूदगी के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करने वाली Welcome और Away Care जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं। SmartThings Home Care AC की सेहत पर नजर रखता है और खराबी से पहले ही अलर्ट भेज देता है।
इंडिया के उमस भरे मौसम को देखते हुए इसमें Dry Comfort टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे की नमी कम करती है, बिना ज्यादा ठंड किए। इससे हवा ताज़ा रहती है और चिपचिपाहट से राहत मिलती है। Samsung की यह नई Bespoke AI WindFree AC रेंज ₹32,490 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इन्हें Flipkart, Amazon, Samsung.com और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और AI इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी भी दे रही है।
