नई दिल्ली: इंडिया की सबसे बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने अपने आने वाले AI-पावर्ड एयर कंडीशनर (AC) को लेकर बड़ा संकेत दिया है। कंपनी ने “The future of AI AC is coming” मैसेज के साथ नए Bespoke AI WindFree™ Air Conditioner लाइनअप का टीज़र जारी किया है। AC अब साधारण मशीन की तरह नहीं, बल्कि खुद समझदार बन जाएगा। यह खुद ही पता लगा लेगा कि कमरे का तापमान कितना है। बाहर कितना गर्मी या नमी है। आप कितनी देर AC चलाते हैं। आपको ज्यादा ठंड पसंद है या हल्की ठंड। फिर AC अपने आप कूलिंग को कम–ज्यादा कर देगा।
AI AC बिजली बचाने के लिए खुद स्मार्ट तरीके अपनाता है। जब कमरा ठंडा हो जाए तो कूलिंग कम कर देगा। रात में नींद के दौरान धीरे-धीरे कूलिंग घटा देगा। कमरे में कोई न हो तो पावर कम कर देगा। आपकी आदतें सीखकर फालतू बिजली खर्च नहीं करेगा। इससे सामान्य AC की तुलना में 10% से 30% तक बिजली बच सकती है। मान लीजिए कि आप रात 11 बजे AC चालू करते हैं और सुबह 6 बजे उठते हैं। AI AC सीख जाएगा कि रात में ज्यादा ठंड नहीं चाहिए, तो वह रात में धीरे-धीरे कूलिंग कम कर देगा। इससे बिजली भी बचेगी और आपको सर्दी भी नहीं लगेगी।
Samsung का कहना है कि यह नई तकनीक आधुनिक घरों के लिए कंफर्ट, इंटेलिजेंस और एनर्जी सेविंग को नए स्तर पर ले जाएगी। नए AC में WindFree™ Cooling तकनीक दी जाएगी, जिसमें हजारों माइक्रो एयर होल्स से ठंडी हवा धीरे-धीरे फैलती है। इससे सीधे तेज ठंडी हवा लगने की परेशानी कम होती है और कमरा समान रूप से ठंडा रहता है।
नई सीरीज में AI Energy Mode भी मिलेगा, जो बिजली की खपत को कम करने में मदद करेगा। यह फीचर यूजर के इस्तेमाल पैटर्न के हिसाब से कूलिंग को ऑप्टिमाइज़ करेगा, जिससे बिजली बिल कम होने की उम्मीद है। Samsung ने Preventive Maintenance फीचर का भी संकेत दिया है, जिससे AC खराब होने से पहले ही यूजर को अलर्ट मिलेगा। कंपनी जल्द ही इस AC को भारत में लॉन्च कर सकती है।
