नई दिल्ली: Skoda Auto Volkswagen India ने इंडिया में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी की सब-4 मीटर SUV Skoda Kylaq का प्रोडक्शन सिर्फ 1 साल के अंदर 50,000 यूनिट के आंकड़े को पार कर गया है। यह उपलब्धि जनवरी 2026 में हासिल हुई, जो भारत में स्कोडा (Skoda) की मजबूत पकड़ और मेक-इन-इंडिया पहल के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दिखाती है।
जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच Skoda Kylaq की कुल 46,872 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, यानी हर महीने औसतन करीब 3,900 यूनिट्स बिकीं। इसका 50,000 यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा इसलिए ज्यादा है। इसमें जनवरी 2026 में बनी और डिस्पैच हुई गाड़ियां भी शामिल हैं, जो 2025 की सेल्स लिस्ट में नहीं गिनी गई थीं।
Skoda Kylaq कंपनी की पहली सब-4 मीटर SUV है और यह मॉडल Skoda Auto Volkswagen India के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ है। साल 2025 में ग्रुप की 36% सालाना ग्रोथ में Kylaq की बड़ी भूमिका रही। बेहतर डिजाइन, सही कीमत, मजबूत फीचर्स और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस SUV को बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
50,000 यूनिट प्रोडक्शन का यह जश्न खास बन गया, जब इसमें केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी भी शामिल हुए। उन्होंने स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया Skoda Auto Volkswagen India को घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और लोकलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए बधाई दी।
वहीं, Skoda Auto Volkswagen India के MD & CEO पीयूष अरोड़ा ने कहा कि यह उपलब्धि ग्राहकों के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि कायलाक (Kylaq) की सफलता इस बात का सबूत है कि भारत में डिजाइन और इंजीनियर की गई गाड़ियां न सिर्फ घरेलू बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी दम रखती हैं। Skoda Kylaq की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने अपने चाकन प्लांट की प्रोडक्शन कैपेसिटी में 30% की बढ़ोतरी की है।
यह माइलस्टोन इंडिया में 25 साल की लगातार निवेश और लोकल टैलेंट डेवलपमेंट का नतीजा है। Skoda Auto Volkswagen India आगे भी नए प्रोडक्ट्स और ज्यादा प्रोडक्शन के जरिए भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। 50,000 यूनिट प्रोडक्शन और लगातार बनी हुई सेल्स मोमेंटम के साथ Skoda Kylaq अब कंपनी की इंडिया ग्रोथ स्टोरी का मजबूत स्तंभ बन चुकी है। 2026 में भी इस SUV से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
