‘You Never Drive Alone के साथ Škoda Super Care लॉन्च : अब सड़क पर अकेले नहीं होंगे आप

मुंबई: कार खरीदना सिर्फ एक गाड़ी लेना नहीं होता, बल्कि उसके साथ भरोसा, सुरक्षा और लंबे समय तक मिलने वाला साथ जुड़ा होता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए Škoda Auto India ने अपनी नई ब्रांड कैंपेन ‘You Never Drive Alone’ लॉन्च की है। इस कैंपेन से कंपनी यह संदेश दे रही है कि Škoda की गाड़ी चलाते समय ग्राहक कभी अकेले नहीं होते। हर सफर में कंपनी का मजबूत सर्विस और सपोर्ट सिस्टम उनके साथ रहता है।

Škoda Auto India ने विज्ञापन एजेंसी BBH India के साथ मिलकर अपनी नई ब्रांड कैंपेन ‘You Never Drive Alone’ लॉन्च की है। इस कैंपेन के साथ ही कंपनी ने अपना नया ब्रैंड-वाइड सर्विस प्रोग्राम ‘Škoda Super Care’ भी पेश किया है। यह प्रोग्राम 2026 से Škoda की पूरी कार रेंज पर लागू होगा। इसका सीधा मकसद है—ग्राहकों को कार खरीदने के बाद किसी तरह की टेंशन न हो। Škoda Super Care को एक ऐसे यूनिफाइड सर्विस फ्रेमवर्क के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें सर्विस बेनिफिट्स एक ही पैकेज में मिलते हैं। ग्राहक को यह सोचने की जरूरत नहीं कि वारंटी, सर्विस या रोडसाइड मदद अलग-अलग कैसे मिलेगी—सब कुछ एक साथ और पहले से तय रहेगा।

Škoda Super Care को एक यूनिफाइड सर्विस फ्रेमवर्क के तौर पर डिजाइन किया गया है, जिसमें कार खरीदने के बाद सर्विस, सपोर्ट और मेंटेनेंस से जुड़ी कई सुविधाएं एक साथ मिलती हैं। कंपनी का फोकस यह संदेश देने पर है कि Škoda ग्राहक सड़क पर कभी अकेले नहीं हैं।

You Never Drive Alone’ कैंपेन की ब्रांड फिल्म में एक कपल को सुकून भरे सफर पर दिखाया गया है। खूबसूरत रास्तों के बीच उन्हें एहसास होता है कि भले ही वे कार में अकेले हों, लेकिन Škoda Super Care की पूरी टीम हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी है। यह Škoda के 183 शहरों में फैले नेटवर्क और मजबूत कस्टमर सपोर्ट को दर्शाता है।

Škoda Super Care के तहत ग्राहकों को, 4 साल की वारंटी, 4 साल की रोडसाइड असिस्टेंस, चार फ्री सर्विस, 1,000 और 7,500 किमी पर Škoda Check-in सर्विस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। Škoda अब सिर्फ कार नहीं बेच रही, बल्कि हर ग्राहक को लंबी ओनरशिप जर्नी में भरोसे और सुकून का साथ देने का वादा कर रही है।