नई दिल्ली: STUDDS Accessories Ltd. के प्रीमियम ग्लोबल हेलमेट ब्रैंड SMK Helmets ने इंडिया में अपनी चर्चित NOVA सीरीज को पूरी तरह लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज में दो मॉडल, NOVA Solid और NOVA Track पेश किए हैं। यह वही मॉडल है जिसे पहले इंटरनैशनल मार्केट में काफी पसंद किया गया। इंडिया में भी इसे India Bike Week के दौरान प्रदर्शित किया गया था। अब यह देशभर के अधिकृत डीलर्स और मोटरसाइकिल एक्सेसरी स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। NOVA Solid की शुरुआती कीमत ₹4,000 है, जबकि NOVA Track ₹4,300 से शुरू होता है।
सेफ्टी के लिहाज से कंपनी ने इसमें कोई समझौता नहीं किया है। दोनों मॉडल Energy Impact Resistant Thermoplastic (EIRT) शेल से बने हैं और इनमें मल्टी-डेंसिटी EPS लाइनर दिया गया है, जो टक्कर की स्थिति में झटके को बेहतर तरीके से हैंडल करता है। ये हेलमेट ECE 22.06, DOT और ISI जैसे अंतरराष्ट्रीय और भारतीय सुरक्षा मानकों पर प्रमाणित हैं।
यह हेलमेट सिर्फ सेफ्टी ही नहीं, बल्कि आराम के लिए भी बनाया गया है। एडवांस वेंटिलेशन सिस्टम से हेलमेट में आगे (ठोड़ी के पास) और ऊपर हवा आने के लिए वेंट दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ हवा बाहर निकलने के लिए एग्जॉस्ट पोर्ट है। इससे घुटन कम होती है। विंड प्रोटेक्टर और नोज डिफ्लेक्टर तेज हवा और धूल को सीधे चेहरे पर लगने से रोकते हैं। सामने का शीशा साफ दिखता है। उस पर आसानी से खरोंच नहीं आती। Pinlock 30 पहले से लगा मिलता है, जिससे ठंड या बारिश में शीशे पर धुंध (फॉग) नहीं जमती।
हेलमेट के अंदर का कपड़ा पसीना सोखता है और त्वचा को एलर्जी नहीं होने देता। इसे निकालकर धोया भी जा सकता है, जिससे हेलमेट साफ और फ्रेश रहता है। डिजाइन ऐसा है कि चश्मा पहनने वाले भी आराम से इसे लगा सकते हैं। क्विक-रिलीज चिन स्ट्रैप से हेलमेट की बेल्ट जल्दी और आसानी से खुल-बंद हो जाती है।
NOVA Track उन लोगों के लिए है जिन्हें स्पोर्टी और रेसिंग जैसा लुक पसंद है। इसमें बाइक रेस ट्रैक से प्रेरित ग्राफिक्स (डिजाइन/स्टिकर पैटर्न) दिए गए हैं। यह सात अलग-अलग रंगों में मिलता है। NOVA Solid का डिजाइन ज्यादा सिंपल और क्लासिक है। इसमें एक ही रंग (सिंगल-टोन) की फिनिश मिलती है। इसमें रोशनी के अनुसार रंग हल्का बदलता हुआ नजर आता है।
