REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज़ की सेल शुरू: 200MP मास्टरपिक्सल कैमरा और 6 साल चलने वाली EV-ग्रेड बैटरी के साथ धमाका

बेंगलुरु: ग्लोबल टेक्नोलॉजी दिग्गज Xiaomi India ने आज इंडियन मार्केट में अपनी बहुप्रतीक्षित REDMI Note 15 Pro 5G और REDMI Note 15 Pro+ 5G की बिक्री शुरू कर दी है। प्रीमियम फीचर्स और बेजोड़ ड्यूरेबिलिटी के साथ आने वाली यह सीरीज़ मिड-प्रीमियम सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।

REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज़ की मुख्य विशेषताएं

200 MasterPixel कैमरा: फोटोग्राफी का नया स्तर

इस सीरीज़ का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 200MP MasterPixel कैमरा सिस्टम है, जिसमें दुनिया का पहला HPE Image Sensor इस्तेमाल किया गया है।
बेहतर लो-लाइट: f/1.65 अपर्चर और 1/1.4 बड़े सेंसर के कारण रात के समय भी साफ़ तस्वीरें आती हैं।
इन-सेंसर ज़ूम: इसमें 4x ऑप्टिकल-लेवल ज़ूम दिया गया है, जो पोर्ट्रेट और लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन है।
AI फीचर्स: एडिटिंग के लिए AI Creativity Assistant, AI Remove Reflection और AI Beautify जैसे स्मार्ट टूल्स मिलते हैं।

EV-Grade बैटरी और HyperCharge

Xiaomi ने इस बार बैटरी लाइफ पर विशेष ध्यान दिया है:
REDMI Note 15 Pro+ 5G: इसमें 6,500mAh की बैटरी है, जो 100W HyperCharge को सपोर्ट करती है।
REDMI Note 15 Pro 5G: इसमें 6,580mAh की बैटरी के साथ 45W फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है।
लॉन्ग लाइफ: कंपनी का दावा है कि 1,600 चार्ज साइकिल (लगभग 6 साल) के बाद भी बैटरी अपनी 80% क्षमता बनाए रखेगी। दोनों फोन 22.5W Reverse Charging को भी सपोर्ट करते हैं।

REDMI Titan ड्यूरेबिलिटी: सबसे मज़बूत ‘Note’

यह सीरीज़ REDMI Titan स्ट्रक्चर पर आधारित है, जो इसे बेहद मज़बूत बनाती है:
IP69K रेटिंग: यह फोन धूल और गहरे पानी (2 मीटर तक, 24 घंटे) में सुरक्षित रहने के लिए सर्टिफाइड है।
Drop Protection: Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा के साथ यह 2.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहने में सक्षम है।
HydroTouch 2.0: गीले हाथों या बारिश में भी स्क्रीन पूरी सटीकता से काम करती है।

दमदार परफॉर्मेंस और ‘HyperAI’

प्रोसेसर: Pro+ मॉडल Snapdragon 7s Gen 4 से लैस है, जबकि Pro मॉडल में MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है।
AI तकनीक: ये डिवाइस Google Gemini, Circle to Search और Xiaomi HyperAI को सपोर्ट करते हैं।
डिस्प्ले: 17.34 cm का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स है।

कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

Xiaomi ने दोनों स्मार्टफोन्स को आकर्षक कीमतों और बैंक ऑफर्स के साथ लॉन्च किया है:

मॉडलवेरिएंटकीमत (₹)प्रभावी कीमत (ऑफ़र के साथ)
REDMI Note 15 Pro 5G8GB + 128GB₹29,999₹26,999
8GB + 256GB₹31,999₹28,999
REDMI Note 15 Pro+ 5G8GB + 256GB₹37,999₹34,999
12GB + 512GB₹43,999₹40,999

बैंक ऑफ़र: HDFC, ICICI और SBI कार्ड पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध है।
कलर्स: यह फोन Silver Ash, Mirage Blue, Carbon Black और Coffee Mocha (सिर्फ Pro+) रंगों में उपलब्ध है।
कहाँ से खरीदें: ग्राहक इसे Mi.com, Amazon India और अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

फोटो खींचो, बोलो…फिल्म स्टार जैसा चेहरा चमकाओ, realme 15 Pro कहेगा, “हो गया बॉस”

नई दिल्ली : कैमरा ऐसा, जैसे जेब में DSLR हो! एडिटिंग ऐसी, जैसे फोन खुद फोटोग्राफर बन गया हो! इस बार Realme का खेल सिर्फ डिजाइन और डिस्प्ले का नहीं, फोटोग्राफी और क्रिएटिविटी का भी है। 24 जुलाई को लॉन्च होने वाली realme 15 Series में फ्लैगशिप लेवल 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और AI बेस्ड स्मार्ट एडिटिंग सिस्टम मिलता है, जो इस फोन को पॉकेट साइज़ स्टूडियो बना देता है।

realme 15 Pro का हर कैमरा अपने आप में हीरो है। इसमें Sony IMX896 सेंसर वाला 50MP OIS मेन कैमरा, अल्ट्रा वाइड लेंस और हाई-रेज़ सेल्फी कैमरा है। चाहे लो-लाइट में सेल्फी हो या वाइड ग्रुप शॉट, फोटो लाजवाब आती है। जो क्वालिटी पहले सिर्फ महंगे फोन में मिलती थी, अब वो इस मिड-सेगमेंट फोन में बिना किसी समझौते के मिलेगी। रात हो या धूप, पोर्ट्रेट हो या ग्रुप फोटो, यह हर शॉट को परफेक्ट और हर क्लिक को क्लासी बना देता है।

realme 15 Pro से अब 4K विडियो रिकॉर्डिंग सिर्फ रियर कैमरा से नहीं, बल्कि फ्रंट कैमरे से भी की जा सकती है। इसमें 60FPS पर शूटिंग मुमकिन है। विडियो में कट्स नहीं, सिल्क जैसी फ्लो आता है। रील हो या व्लॉग – शूटिंग सीधे OTT क्वालिटी की होगी वाली। फोटो एडिटिंग अब मैनुअल नहीं, मैजिक जैसी हो गई है! AI Edit Genie फीचर आपकी आवाज से समझता है कि फोटो में क्या बदलाव चाहिए। ये स्मार्ट फीचर 20 से ज्यादा भाषाओं में कमांड ले सकता है। अब फोटो एडिटिंग किसी प्रोफेशनल ऐप या लैपटॉप की मोहताज नहीं रही।

केवल बोलने भर से ही AI Edit Genie आपकी बात समझकर उसी पल फोटो को वैसा बना देगा जैसे आप चाहते हैं, जिसमें बैकग्राउंड क्लीन रहेगी और चेहरा चमकदार दिखेगा। AI MagicGlow 2.0 इससे एक कदम और आगे है। ये आपके पोर्ट्रेट में स्किन टोन को नैचुरली हाइलाइट करता है। AI Party Mode एक्टिव करने से वाइब्रेंट फ्रेम, स्मार्ट लाइटिंग और धांसू वॉटरमार्क्स मिलेगी। हर फोटो बिल्कुल पोस्टर की तरह लगेगी। realme सिर्फ स्मार्टफोन नहीं यंग इंडिया के लिए एक क्रिएटिव प्लेटफॉर्म बना रहा है। realme ने साबित कर दिया है कि स्टाइलिश फोन सिर्फ महंगे नहीं होते – समझदारी से बनाए भी जा सकते हैं।

realme 15 Pro : जब कैमरा हो स्मार्ट, तो हर पार्टी होगी सुपरहिट

नई दिल्ली : अगर आपका स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए नहीं, बल्कि हर पार्टी में आपके स्टाइल और सोशल मीडिया गेम का साथी है तो realme 15 सीरीज़ खास आपके लिए ही बनाई गई है। realme 15 Pro सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक AI से लैस पार्टी कैमरा मशीन है, जो आपकी हर नाइट आउट, हर डांस मूव और हर मूड को इंस्टा-परफेक्ट बना देता है। यह वो स्मार्टफोन है जो सिर्फ पोज़ के पीछे नहीं भागता – बल्कि आपके हर मूवमेंट को खुद समझकर रियल टाइम में परफेक्ट शॉटदेता है।

ब्रांड ने इसे खुलकर “AI पार्टी फोन” कहा है। इस फोन में ऐसा कैमरा सिस्टम है जो खुद पहचान लेता है कि आप कंसर्ट में हैं, क्लब में या किसी हाउस पार्टी में। और फिर ये लाइटिंग, शटर स्पीड, कंट्रास्ट और कलर को खुद-ब-खुद रियल टाइम में ट्यून करता है, ताकि आपकी हर फोटो मस्त पार्टी वाइब, बिना किसी ब्लर या ओवरएक्सपोज़र के आए।

realme अपने Plus वेरिएंट के सभी पावरफुल फीचर्स, जैसे फ्लैगशिप कैमरा, हाई-स्पीड चिपसेट और स्मूद परफॉर्मेंस, सीधे Pro वर्जन में दे रहा है। अब Pro नाम सिर्फ एक लेबल नहीं, बल्कि एक नया स्टैंडर्ड बन चुका है। realme ने Pro वेरिएंट को पहले से कहीं ज़्यादा पावरफुल बना दिया है। जो हाई-एंड फीचर्स पहले केवल “Plus” मॉडल में मिलते थे – जैसे फ्लैगशिप-लेवल कैमरा क्वालिटी, तेज़ प्रोसेसर और सुपर स्मूद परफॉर्मेंस, वो अब सीधे realme 15 Pro में मिलेंगे।

realme 15 सीरीज़ का कैमरा सिर्फ तस्वीरें नहीं खींचता, ये सोचता और समझता हैकि आप किस माहौल में हैं। चाहे आप किसी कंसर्ट की भीड़ में हों, डांस फ्लोर पर थिरक रहे हों या हाउस पार्टी में दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे हों, यह कैमरा अपने आप पहचान लेगा कि लाइटिंग कैसी है, मूवमेंट कितना तेज़ है और किस तरह की फोटो चाहिए। उसी हिसाब से शटर स्पीड को एडजस्ट करता है, ताकि फोटो में कोई मोशन ब्लर न आए। realme ने अपने कैमरा सॉफ्टवेयर को इस तरह से सेट और ट्रेंड किया है, कि वो समझ सके कि पार्टी की लाइटिंग कैसी होती है, यूथ किस तरह की फोटो खींचते हैं, सोशल मीडिया के लिए कौन सी फोटो स्टाइल पसंद की जाती है।

realme ने पुष्टि की है कि realme 15 Pro 5G और realme 15 5G को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा।