Tata Sierra बनी सेफ्टी की सुपरस्टार, BNCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग

नई दिल्ली: देश की बड़ी ऑटो कंपनी Tata Motors की नई SUV Tata Sierra ने सेफ्टी के मामले में बड़ा धमाका किया है। इस गाड़ी को Bharat NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। Sierra ने एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 31.14 अंक और बच्चों की सेफ्टी में 49 में से 44.73 अंक हासिल किए हैं, जो लगभग परफेक्ट स्कोर माने जा रहे हैं।

क्रैश टेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह SUV एडल्ट और चाइल्ड दोनों ही सेफ्टी में टॉप लेवल प्रोटेक्शन देती है। बच्चों की सुरक्षा में भी Sierra ने शानदार प्रदर्शन किया है, जहां इसे डायनामिक टेस्ट में 24 में से 23.73 अंक मिले। चाइल्ड सीट (CRS) लगाने में इसे पूरे नंबर मिले, यानी बच्चों के लिए यह कार बेहद सुरक्षित है।

Sierra के ACCOMP+ और ADV+ वेरिएंट्स को जांचा गया और हर बड़े क्रैश सीनारियो में इसकी बॉडी और सेफ्टी स्ट्रक्चर मजबूत साबित हुआ। फ्रंट क्रैश टेस्ट में इसे 16 में से 15.14 अंक मिले, जबकि साइड क्रैश टेस्ट में इसने पूरे 16 में 16 अंक हासिल किए।
सेफ्टी फीचर्स में स्टैंडर्ड तौर पर इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), फ्रंट एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, चेस्ट और पेल्विस एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बच्चों की सीट लगाने के लिए ISOFIX माउंट भी मिलता है, जो इसे फैमिली के लिए और सुरक्षित बनाता है।

करीब 1,825 किलो वजन वाली यह SUV दो-रो सीटिंग के साथ आती है और इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स को फरवरी 2026 में टेस्ट किया गया था। सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी फीचर्स लगभग समान हैं, जिससे हर मॉडल में अच्छी सुरक्षा मिलती है। इससे पहले Tata Harrier और Tata Safari भी BNCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी हैं। Tata Sierra एक बेहद सुरक्षित SUV साबित हुई है, जिसमें ड्राइवर, परिवार और खासकर बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है—यानी सेफ्टी के मामले में यह गाड़ी टॉप क्लास है।

इंडिया की सबसे सुरक्षित छोटी कार बनी Tata Altroz, Bharat NCAP टेस्ट में मिले 5-स्टार

मुंबई: Tata Motors की प्रीमियम हैचबैक ऑल-न्यू Altroz को Bharat NCAP (B–NCAP) से शानदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। Altroz देश की पहली और इकलौती CNG-पावर्ड कार बन गई है जिसने यह मुकाम हासिल किया है। Altroz हैचबैक न सिर्फ पेट्रोल और डीज़ल बल्कि CNG पावरट्रेन में भी सबसे सुरक्षित कार साबित हुई है।

Altroz में पेट्रोल, डीज़ल और CNG—तीनों पावरट्रेन पर समान सेफ्टी स्टैंडर्ड अपनाए गए हैं। कार के स्ट्रक्चर, एयरबैग्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी ने वयस्क सवारियों को दुर्घटना की स्थिति में लगभग पूरी तरह सुरक्षित रखने का भरोसा दिया। Altroz बच्चों को भी टॉप-क्लास सेफ्टी देती है। ISOFIX सीट्स, मजबूत बॉडी और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स बच्चों को अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। Altroz 2020 में Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली देश की पहली हैचबैक रही थी।

Altroz को ड्राइविंग में भी सबसे सुरक्षित बनाने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। Diamond Strength Safety Shield + ALFA आर्किटेक्चर से गाड़ी का बॉडी स्ट्रक्चर इतना मजबूत है कि टक्कर की स्थिति में झटका सही तरीके से झेल ले। 6 एयरबैग्स और ESP से हर सीट पर बैठे इंसान को सुरक्षा और न फिसलने का पूरा भरोसा मिलता है। ISOFIX और 360° कैमरे से बच्चों की सेफ्टी से लेकर पार्किंग और ब्लाइंड स्पॉट पर भी पूरी नजर रहती है। Direct TPMS, SOS और Breakdown Assistance से टायर प्रेशर, इमरजेंसी या खराबी की स्थिति में पहले से अलर्ट और मदद की गारंटी होती है। Auto Headlamps, Rain-Sensing Wipers और Cornering Fog Lamps से बदलते मौसम और अंधेरे में भी बिना किसी परेशानी के ड्राइविंग की जा सकती है। Altroz अब हर मौसम, हर सड़क और हर सवारी के लिए ‘ऑल-राउंड सेफ्टी पैकेज’ बन गई है।

Altroz में बड़ा 10.25” Harman इंफोटेनमेंट + फुल डिजिटल क्लस्टर टेक्नोलॉजी से भरपूर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। वॉइस-एनेबल्ड सनरूफ + एम्बिएंट लाइटिंग से हर सफर स्टाइलिश और लग्जरी बनता है। वायरलेस कनेक्टिविटी + ड्यूल 65W फास्ट चार्जर्स से हमेशा कनेक्टेड रहते हैं। बैटरी खत्म होने की कोई चिंता नहीं रहती। Altroz में आपको सेफ्टी का भरोसा, प्रीमियम का मज़ा और परफॉर्मेंस सब एक साथ मिलते हैं।

Maruti Suzuki Dzire की 5-Star बुलेटप्रूफ सेफ्टी ने मचाया धमाल

इंडिया की नंबर-1 कार बनाने वाली Maruti Suzuki ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक कोई सेडान नहीं कर पाई है। Maruti Suzuki Dzire देश की पहली सेडान है, जिसे Bharat NCAP से पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। अब Dzire सिर्फ कम खर्च में लंबी दूरी तय करने वाली कार नहीं, यह सेफ्टी में भी बुलेटप्रूफ है। यह जबरदस्त सेफ्टी की गारंटी भी देती है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने Maruti Suzuki को 5 स्टार सेफ्टी का सर्टिफिकेट सौंपा।

Maruti Suzuki Dzire सिर्फ कम खर्च, अच्छा माइलेज और आराम के लिए ही नहीं, बल्कि सेफ्टी में भी नंबर वन बन गई है। Bharat NCAP के टफ टेस्ट को पास करके इसने बता दिया कि अब ये कार हर मोर्चे पर मजबूत है। Maruti ने साफ कर दिया है कि अब Alto K10 जैसी छोटी कार से लेकर Grand Vitara जैसी बड़ी SUV तक — हर गाड़ी में 6 एयरबैग मिलेंगे। सभी 18 मॉडल्स पहले ही ESP+ Electronic Stability Program से लैस हैं। खराब सड़क हो या बारिश, गाड़ी फिसलेगी नहीं, कंट्रोल बना रहेगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 6 एयरबैग को हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड बनाकर Maruti Suzuki ने बाकी कंपनियों के लिए भी सुरक्षा में एक्सिलेंसी का एक लेवल सेट कर दिया है। अब बाकी कंपनियों पर भी सेफ्टी में कंजूसी न बरतने का दबाव रहेगा।

Maruti Suzuki के एमडी और सीईओ Hisashi Takeuchi ने कहा, Bharat NCAP की वजह से अब लोग सेफ्टी के आधार पर आसानी से कार चुन पाएंगे। हम हर सेगमेंट में हाई सेफ्टी स्टैंडर्ड देना चाहते हैं। Maruti Suzuki Dzire मजबूत 5th Gen HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनी है। Hill Hold Assist से चढ़ाई पर गाड़ी पीछे नहीं खिसकेगी। ABS + EBD से ब्रेक लगाते समय गाड़ी पूरे कंट्रोल में रहेगी। इसमें 360 डिग्री HD कैमरा लगाया गया। स्पीड बढ़ने पर दरवाजे खुद लॉक हो जाएंगे। हर सीट पर मजबूत 3 पॉइंट सीट बेल्ट है। बच्चों की सेफ्टी के लिए ये ISOFIX एंकर से भी लैस है।