6300mAh बैटरी वाला REDMI 15A 5G लॉन्च, दो दिन तक चलेगा नॉनस्टॉप

नई दिल्ली: Xiaomi ने इंडिया में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन REDMI 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें सबसे बड़ा फोकस स्मूद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और भरोसेमंद इस्तेमाल पर है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है और यह 3 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 4GB+128GB 14,499 रुपये और 6GB+128GB 16,499 रुपये में मिलेगा। यह फोन Flipkart, mi.com और Xiaomi के अधिकृत स्टोर्स पर 3 अप्रैल से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब दो दिन तक चल सकती है। चाहे आप विडियो देखें, सोशल मीडिया चलाएं या कॉलिंग करें। बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जरूरत पड़ने पर इसमें 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो विडियो देखने और ब्राउजिंग के लिए शानदार अनुभव देती है।

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद चलती है। 800 निट्स ब्राइटनेस के कारण तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। Wet Touch Technology 2.0 के चलते गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से काम करती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TÜV Rheinland के तीन सर्टिफिकेशन दिए गए हैं, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में आंखों पर कम असर पड़ता है।

इसमें ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे ऐप्स चलाना, वीडियो कॉलिंग या मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल लेता है। इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और बेहतर नेविगेशन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप हर समय जुड़े रहते हैं। कैमरा सेक्शन में फोन में 32MP का AI डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 200% वॉल्यूम बूस्ट के साथ तेज और साफ आवाज मिलती है।

इसमें HyperOS 3.0 (Android 16) मिलता है, जिसके साथ 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। IP52 रेटिंग, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम और 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प इसे और ज्यादा उपयोगी बनाते हैं। REDMI 15A 5G उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प बनकर सामने आया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।

Samsung Galaxy A57 और A37 5G लॉन्च : 5000 MP की बैटरी, 45W चार्जिंग

नई दिल्ली: Samsung ने इंडिया में अपने दो नए 5G स्मार्टफोन Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G लॉन्च कर दिए हैं। ये फोन खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं, जिनमें शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस, AI फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी गई है। Galaxy A57 5G की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये और Galaxy A37 5G की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है। इन फोन्स पर 3,000 रुपये तक का बैंक/UPI कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और अपग्रेड बोनस जैसे ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

इन दोनों स्मार्टफोन्स में प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बॉडी दी गई है। Galaxy A57 5G सिर्फ 6.9mm पतला है और इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है, जिससे यह काफी स्टाइलिश और हल्का लगता है। दोनों फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स ब्राइटनेस के साथ शानदार डिस्प्ले दी गई है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

दोनों फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है, जिससे फोटो और विडियो काफी स्टेबल और क्लियर आते हैं। Galaxy A57 5G में 12MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा मिलता है, जबकि A37 5G में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। दोनों में 12MP फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बढ़िया है। इसमें AI बेस्ड फीचर्स जैसे Best Face और Object Eraser भी दिए गए हैं, जिससे फोटो एडिटिंग आसान हो जाती है।

Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर और Galaxy A37 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए सक्षम हैं। साथ ही LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के कारण ऐप्स तेजी से चलते हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये फोन One UI 8.5 पर चलते हैं, जिसमें AI फीचर्स जैसे Bixby, Gemini और Perplexity शामिल हैं, जो रोजमर्रा के काम को आसान बनाते हैं। सुरक्षा के लिए Samsung Knox Vault दिया गया है, जो डेटा को सुरक्षित रखता है। कंपनी इन फोन्स के साथ 6 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G उन यूजर्स के लिए अच्छे विकल्प हैं, जो प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाला भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।

6300mAh बैटरी वाला REDMI 15A 5G इंडिया में लॉन्च, दो दिन तक चलेगा नॉनस्टॉप

नई दिल्ली: Xiaomi ने इंडिया में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन REDMI 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें सबसे बड़ा फोकस स्मूद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और भरोसेमंद इस्तेमाल पर है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है और यह 3 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 4GB+128GB 14,499 रुपये और 6GB+128GB 16,499 रुपये में मिलेगा। यह फोन Flipkart, mi.com और Xiaomi के अधिकृत स्टोर्स पर 3 अप्रैल से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।


स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब दो दिन तक चल सकती है। चाहे आप विडियो देखें, सोशल मीडिया चलाएं या कॉलिंग करें। बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जरूरत पड़ने पर इसमें 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो विडियो देखने और ब्राउजिंग के लिए शानदार अनुभव देती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद चलती है। 800 निट्स ब्राइटनेस के कारण तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। Wet Touch Technology 2.0 के चलते गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से काम करती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TÜV Rheinland के तीन सर्टिफिकेशन दिए गए हैं, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में आंखों पर कम असर पड़ता है।


इसमें ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे ऐप्स चलाना, वीडियो कॉलिंग या मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल लेता है। इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और बेहतर नेविगेशन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप हर समय जुड़े रहते हैं। कैमरा सेक्शन में फोन में 32MP का AI डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 200% वॉल्यूम बूस्ट के साथ तेज और साफ आवाज मिलती है ।

इसमें HyperOS 3.0 (Android 16) मिलता है, जिसके साथ 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। IP52 रेटिंग, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम और 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प इसे और ज्यादा उपयोगी बनाते हैं। REDMI 15A 5G उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प बनकर सामने आया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।

27 मार्च को INDIA आएगा Tecno Spark 50 5G, स्टाइल+पावर+स्पीड का टशन

नई दिल्ली: Tecno इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50 5G, 27 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने इसके कई अहम फीचर्स और डिजाइन का खुलासा कर दिया है। यह Spark सीरीज का दूसरा 5G फोन होगा और इसमें बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और नए कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए जाएंगे। फोन का लुक और डिजाइन शानदार होगा। फोन तेज चलेगा, हैंग नहीं करेगा। बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों मजबूत होंगे। इन सब चीजों का असर ऐसा होगा कि फोन इस्तेमाल करते वक्त एक अलग ही दमदार फील आएगा।

इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज भी हो जाएगा। यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा जो बार-बार चार्जिंग से परेशान रहते हैं। फोन के पीछे पिल-शेप (कैप्सूल जैसा) कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो टॉप लेफ्ट कॉर्नर में लगा है। यह लुक काफी सिंपल लेकिन मॉडर्न है। फोन चार रंगों—Fantasy Purple, Mint Green, Ink Black और Champagne Gold—में आएगा, जिससे यूजर्स को स्टाइल का अच्छा ऑप्शन मिलेगा।इसमें कंपनी का Ella AI असिस्टेंट मिलेगा, जो वॉइस कमांड और मल्टी-लैंग्वेज ट्रांसलेशन सपोर्ट करेगा। खास तौर पर भारतीय भाषाओं पर फोकस किया गया है, जिससे यह फोन आम यूजर्स के लिए और ज्यादा आसान बन जाएगा।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 44 MIMO एंटीना, NFC सपोर्ट और बेहतर सिग्नल टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे कॉलिंग और डिजिटल पेमेंट्स स्मूद रहेंगे। अगर आपके फोन में नेटवर्क नहीं है—जैसे जंगल, पहाड़, गांव या किसी ऐसी जगह जहां मोबाइल सिग्नल या Wi-Fi नहीं चलता, तब भी आप पास में मौजूद दूसरे फोन से बात या मैसेज कर सकते हैं। सामने वाले के पास भी वही फीचर वाला फोन होना चाहिए। दोनों फोन एक-दूसरे के करीब (लगभग 1.5 किमी के अंदर) होने चाहिए। फिर बिना इंटरनेट या सिम नेटवर्क के भी कनेक्शन बन जाएगा।

मान लीजिए आप ट्रैकिंग पर गए हैं और नेटवर्क चला गया, लेकिन आपका दोस्त 1 किमी दूर है—तो आप उसे सीधे मैसेज या कॉल कर सकते हैं।यह फीचर फोन को वॉकी-टॉकी जैसा बना देता है, जो बिना नेटवर्क के भी काम करता है। फोन को MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह थोड़ा रफ-टफ इस्तेमाल भी झेल सकता है। यह फोन Amazon और Flipkart दोनों प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Tecno Spark 50 5G एक ऐसा फोन होने वाला है जिसमें बड़ी बैटरी, नए AI फीचर्स और खास ऑफलाइन कम्युनिकेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अगर आप बजट में ज्यादा फीचर वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस लॉन्च पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है।

Redmi Note 15 SE 5G की एंट्री तय, 2 अप्रैल को आएगा बजट किंग स्मार्टफोन

नई दिल्ली: Redmi ने इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 2 अप्रैल को लॉन्च होगा और इसे खास “Special Edition” के तौर पर पेश किया जाएगा। यह सीरीज का चौथा मॉडल होगा।

इसे किफायती कीमत में उतारा जा सकता है। कम बजट में प्रीमियम फोन जैसा एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट अब Flipkart पर लाइव है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि ये देश में इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट के टीजर से पता चलता है कि ये Redmi Note 15 5G के चीन-एक्सक्लूसिव New Year Cherry Red Edition का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

टीज़र में फोन का लुक काफी प्रीमियम नजर आ रहा है। इसमें डीप रेड कलर के साथ गोल्ड मेटल फ्रेम दिया गया है, जो इसे काफी स्टाइलिश बनाता है। बैक पैनल पर लेदर जैसा फिनिश देखने को मिल सकता है, जिससे फोन हाथ में पकड़ने में भी अच्छा लगेगा। कैमरा मॉड्यूल भी सीरीज के बाकी फोन्स की तरह स्क्वायर-राउंड (squircle) शेप में दिया गया है। कंपनी ने इसे “faster, bolder, and simply better” बताते हुए खास यूजर्स के लिए डिजाइन किया है।

हालांकि कंपनी ने अभी इसके पूरे फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन Redmi Note 15 जैसे ही स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा, बस इसमें RAM और स्टोरेज थोड़ी कम हो सकती है और बॉक्स में चार्जर न मिले। इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की ब्राइटनेस होगी। परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 108MP का मेन कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 5520mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। साथ ही IP65 और IP66 रेटिंग के साथ यह फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगा।

Redmi Note 15 SE 5G उन लोगों के लिए आ सकता है जो कम कीमत में स्टाइलिश डिजाइन, दमदार कैमरा और बढ़िया परफॉर्मेंस चाहते हैं। अगर आपका बजट 20 हजार रुपये के आसपास है, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है—बस इसके फाइनल फीचर्स के लिए 2 अप्रैल का इंतजार करना होगा।

मज़बूत बैटरी और दमदार ड्यूरेबिलिटी के साथ vivo Y21 5G और Y11 5G लॉन्च

नई दिल्ली: vivo ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपनी Y सीरीज़ को और मजबूत करते हुए दो नए 5G स्मार्टफोन vivo Y21 5G और vivo Y11 5G लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं, जिन्हें रोज़मर्रा के उपयोग के लिए लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूत बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की ज़रूरत होती है।

कंपनी के मुताबिक, दोनों डिवाइस 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आते हैं, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देती है। यूज़र इन फोनों पर लंबे समय तक वीडियो देख सकते हैं, म्यूज़िक सुन सकते हैं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल बिना रुकावट के कर सकते हैं। इसके अलावा, बैटरी की लाइफ को बढ़ाने के लिए स्मार्ट पावर मैनेजमेंट फीचर्स भी दिए गए हैं। चार्जिंग के लिहाज़ से, vivo Y21 5G में 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जबकि Y11 5G 15W चार्जिंग सपोर्ट करता है।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी ये स्मार्टफोन खास हैं। दोनों डिवाइस IP65 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आते हैं, जिससे ये धूल, पानी की छींटों और हल्के झटकों से सुरक्षित रहते हैं। SGS सर्टिफिकेशन इन्हें रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए और भरोसेमंद बनाता है। डिस्प्ले की बात करें तो, दोनों स्मार्टफोन में 6.74 इंच का HD+ स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विज़ुअल अनुभव देता है। 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस के कारण तेज़ धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। साथ ही, TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

परफॉर्मेंस के लिए, दोनों डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस हैं, जो रोज़मर्रा के काम और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त है। ये स्मार्टफोन 5G + 5G डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। कैमरा सेटअप में vivo Y21 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि vivo Y11 5G में 13MP का रियर कैमरा मिलता है। दोनों में 5MP का फ्रंट कैमरा है, जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए उपयोगी है। कैमरा में नाइट, पोर्ट्रेट और टाइम-लैप्स जैसे कई मोड्स दिए गए हैं।

सॉफ्टवेयर के स्तर पर ये स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं। इनमें Google का ‘Circle to Search’ और AI आधारित फीचर्स जैसे AI Photo Enhance और AI Documents भी शामिल हैं, जो यूज़र अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।कीमत की बात करें तो vivo Y21 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 है, जबकि vivo Y11 5G ₹14,999 से शुरू होता है। ये दोनों स्मार्टफोन vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कैशबैक, आसान फाइनेंस विकल्प और Reliance Jio के साथ OTT बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि दोनों स्मार्टफोन भारत में ही निर्मित किए गए हैं, जो कंपनी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल और भारतीय उपभोक्ताओं के लिए लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर उसके फोकस को दर्शाता है।

7200mAh की महा-बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ vivo Y51 Pro 5G लॉन्च

नई दिल्ली: स्मार्टफोन जगत की दिग्गज कंपनी vivo India ने अपनी लोकप्रिय Y सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया vivo Y51 Pro 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए एक ‘पावरहाउस’ के रूप में पेश किया गया है जो बैटरी खत्म होने की चिंता के बिना दिनभर काम और मनोरंजन करना चाहते हैं। 7200 mAh की विशाल बैटरी और MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर के साथ, यह फोन न केवल लंबे समय तक चलता है, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी दमदार है।

बैटरी और चार्जिंग: एक बार चार्ज करें, दिनों तक चलाएं

vivo Y51 Pro 5G की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7200 mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 23 घंटे से ज्यादा का वीडियो स्ट्रीमिंग और 95 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 44W FlashCharge का सपोर्ट दिया गया है।
खास बात: इसमें vivo का विशेष ‘बैटरी हेल्थ एल्गोरिदम’ इस्तेमाल किया गया है, जो बैटरी की उम्र बढ़ाता है। कंपनी इस पर 6 साल की बैटरी हेल्थ का भरोसा दे रही है, जो इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम है।

परफॉर्मेंस और गेमिंग: सुपरफास्ट अनुभव

फोन के अंदर MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट लगा है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। AnTuTu पर इसने 920,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।
RAM/Storage: इसमें 8GB फिजिकल RAM है, जिसे Extended RAM फीचर के जरिए और 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।
गेमिंग: यह स्मार्टफोन 60 FPS पर लगातार 3 घंटे तक स्मूद गेमप्ले देने में सक्षम है, वह भी बिना गर्म हुए।

टिकाऊपन: हर मौसम के लिए तैयार

vivo Y51 Pro 5G को ‘रफ एंड टफ’ इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि यह पानी की गहराई और हाई-प्रेशर वॉटर जेट, दोनों को झेल सकता है। इसके अलावा, इसे SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस मार्क मिला है, यानी 1.7 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी यह सुरक्षित रह सकता है।

कैमरा और डिस्प्ले: प्रीमियम विजुअल्स

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP HD Wide-angle मुख्य कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। अंडरवाटर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक फोटो खींचने की सुविधा देता है। डिस्प्ले की बात करें तो, इसमें 17.14 cm (6.75-इंच) की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन है, जिसकी ब्राइटनेस 1250 nits तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी सब कुछ साफ नजर आता है।

कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

यह फोन दो शानदार रंगों— Festive Red और Noble Gold में उपलब्ध होगा। vivo Y51 Pro 5G के वेरिएंट्स और कीमतें नीचे दी गई हैं:

वेरिएंटकीमत (INR)
8GB + 128GB₹24,999
8GB + 256GB₹27,999

लॉन्च ऑफर्स:

16 मार्च तक खरीदने पर ₹2500 तक का कैशबैक।
10 महीने तक की Zero Down Payment सुविधा।
Jio यूजर्स के लिए 6 महीने तक 10 OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस।
स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और एक्सटेंडेड वारंटी पर भारी डिस्काउंट।

vivo India की चीफ़ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस ऑफ़िसर गीताज चन्नाना ने कहा कि vivo Y51 Pro 5G को उन लोगों की जरूरतों को समझकर बनाया गया है जो स्मार्टफोन पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं। यह फोन गर्व से Greater Noida फैसिलिटी में ‘Made in India’ पहल के तहत बनाया गया है।

इंडिया का अपना प्राइवेट 5G प्लेटफॉर्म लॉन्च, IOS-MCN ने दिखाई ताकत

नई दिल्ली: इंडिया में अब कंपनियां और संस्थान मोबाइल कंपनियों पर निर्भर हुए बिना अपना खुद का 5G नेटवर्क बना सकेंगे। Indian Open Source for Mobile Communication Networks (IOS-MCN) कंसोर्टियम ने अपना नया ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म ‘Agartala 0.4.0’ लॉन्च किया है, जिससे फैक्ट्रियां, कॉलेज, रिसर्च सेंटर और स्टार्टअप तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद 5G कनेक्टिविटी खुद चला पाएंगे। यह प्लेटफॉर्म Wi-Fi से ज्यादा पावरफुल और पब्लिक 5G से ज्यादा कंट्रोल वाला नेटवर्क देता है, वो भी कम खर्च में, जिससे इंडस्ट्री और संस्थानों का डिजिटल कामकाज और तेज व सुरक्षित हो जाएगा।

यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर फैक्ट्रियों, कैंपस, रिसर्च संस्थानों, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्रियल जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका मकसद Wi-Fi या पब्लिक मोबाइल नेटवर्क की तुलना में तेज, ज्यादा भरोसेमंद और सुरक्षित कनेक्टिविटी कम लागत पर उपलब्ध कराना है।

IOS-MCN को IISc बेंगलुरु, IIT दिल्ली और C-DAC के नेतृत्व में विकसित किया गया है, जिसे केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) से फंडिंग मिल रही है। ‘अगरतला’ नाम भारतीय शहरों पर आधारित नामकरण परंपरा को दर्शाता है और यह प्लेटफॉर्म का चौथा ओपन-सोर्स वर्जन है, जो अब पायलट डिप्लॉयमेंट के लिए पूरी तरह तैयार माना जा रहा है। तकनीकी तौर पर यह प्लेटफॉर्म काफी मजबूत है। टेस्टिंग में इसकी एंड-टू-एंड लेटेंसी 10 मिलीसेकंड से कम और 600 Mbps तक की डाउनलोड स्पीड दर्ज की गई है। इससे यह इंडस्ट्री ट्रायल और एंटरप्राइज यूज के लिए उपयुक्त बनता है।

FSID (Foundation for Science, Innovation and Development) के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म रिसर्च से निकलकर अब रीयल-वर्ल्ड डिप्लॉयमेंट की दिशा में बढ़ चुका है। साल 2026 की दूसरी छमाही से इसके पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू होने की योजना है।
कई भारतीय कंपनियों ने इस प्लेटफॉर्म पर पायलट प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव दिया है। Niral Networks गांवों के लिए Intelligent Village पायलट चलाएगी। Coral Telecom भारतीय रेलवे और आपदा प्रबंधन के लिए प्राइवेट 5G नेटवर्क तैयार करेगी।

Techphosis डिफेंस के लिए Network-in-a-Box सॉल्यूशन पर काम करेगी। Mashmari हरियाणा की आंगनवाड़ियों में रिमोट लर्निंग कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। W4S ड्रोन और एरियल प्लेटफॉर्म के लिए लो-लेटेंसी 5G नेटवर्क विकसित करेगी।
Agartala 0.4.0 अब GitHub पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, जो भारत की ओपन-सोर्स और आत्मनिर्भर टेलीकॉम यात्रा को और मजबूत करता है।

Ericsson ने IMC 2025 में दिखाया 5G और AI का डिजिटल दम

नई दिल्ली: इंडिया दुनिया के सबसे तेजी से 5G अपनाने वाले देशों में से एक बन गया है। इंडिया में 5G नेटवर्क के 360 मिलियन से ज्यादा यूज़र हैं। 5G नेटवर्क अब देश की 80% आबादी तक पहुँच चुका है। Ericsson प्रमुख कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ मिलकर सुरक्षित और हाई-परफॉर्मेंस नेटवर्क दे रहा है। कंपनियां 5G का इस्तेमाल करके उत्पादकता बढ़ा सकती हैं और सस्टेनेबल तरीके से काम कर सकती हैं।

इंडिया अब दुनिया के सबसे तेजी से 5G अपनाने वाले देशों में से एक है। यहां 360 मिलियन से ज्यादा 5G सब्सक्राइबर्स हैं और नेटवर्क देश की 80% आबादी को कवर करता है। Ericsson प्रमुख कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ मिलकर सुरक्षित और हाई-परफॉर्मेंस नेटवर्क देने और उद्यमों को 5G के जरिए उत्पादकता और सस्टेनेबिलिटी बढ़ाने में मदद कर रहा है।

IMC 2025 में Ericsson ने G-enabled Grain ATM “Annapurti” World Food Programme के साथ मिलकर बनाया । Aadhaar-आधारित बायोमेट्रिक्स से सिर्फ 30 सेकंड में 25-30 किलो अनाज वितरित करता है। Shillong, Varanasi, Gorakhpur, Lucknow और Bhopal में ग्रेन एटीएम है। अगले साल 23 नई मशीनें पूरे भारत में लगाई जाएंगी। यह मशीन त्वरित और सुरक्षित तरीके से सरकारी राशन योजनाओं में अनाज उपलब्ध कराती है, 5G कनेक्टिविटी वाला हैंडहेल्ड डिजिटल स्टेथोस्कोप में ECG सिस्टम एम्बेडेड है। यह IIT Madras और Ericsson रिसर्च का प्रोजेक्ट है। दूर-दराज़ इलाकों में हृदय की मॉनिटरिंग रियल-टाइम में संभव बनाता है। डॉक्टर दूर बैठकर भी मरीज की दिल की जांच कर सकते हैं, और स्वास्थ्य सेवाएँ ज्यादा जगहों तक पहुँचती हैं।

रोबोटिक डॉग में सेंसर और HD कैमरा लगा है, जो रेलकार की स्वचालित जांच करता है। प्राइवेट 5G नेटवर्क के जरिए AI-ड्रिवन डिफेक्ट डिटेक्शन करता है। इंसानों की जगह रोबोट तेजी से और सुरक्षित तरीके से रेलकार की जांच करता है। इंडिया में 8.4 मिलियन FWA सब्सक्राइबर्स हैं, जिनमें 40% ग्रामीण क्षेत्र में हैं। वायरलेस इंटरनेट फाइबर जैसी स्पीड प्रदान करता है। ट्रेन की यात्रा के दौरान भी 5G की मदद से इंटरनेट, मनोरंजन और काम आसानी से किया जा सकता है।

20 हजार से कम में फ्लैगशिप फोन की एंट्री: realme P4 सीरीज़ ने हिला दिया बाज़ार, जानें क्या है खास

नई दिल्ली: इंतज़ार हुआ खत्म! इंडियन यूथ की धड़कन realme ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित realme P4 सीरीज़ को धमाकेदार अंदाज़ में लॉन्च कर दिया है। P4 Pro और P4 मॉडल के साथ, कंपनी ने ₹20,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में ऐसा तूफान ला दिया है, जो हर फ्लैगशिप फोन को टक्कर देता है।

realme का दावा है कि ये स्मार्टफोन सिर्फ फोन नहीं, बल्कि डुअल-चिप पावर्ड परफॉर्मेंस, सिनेमाई डिस्प्ले और दमदार बैटरी का एक बेजोड़ पैकेज हैं। लॉन्च के दौरान realme India के CMO फ्रांसिस वोंग ने कहा, “एक सच्चे फ्लैगशिप की परिभाषा अब बदल रही है। यह मायने नहीं रखता कि किसके पास तकनीक है, बल्कि यह मायने रखता है कि किसके पास इसे सभी के साथ साझा करने का विज़न है।”

डुअल-चिप का डबल-धमाका: परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं

realme P4 सीरीज़ का सबसे बड़ा USP इसका डुअल-चिप आर्किटेक्चर है।

realme P4 Pro में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ एक डेडिकेटेड Hyper Vision AI चिप है। इसका मतलब है कि जहाँ एक चिप भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग संभालती है, वहीं दूसरी AI चिप विजुअल्स को और भी शानदार बनाती है, जिससे फोन गर्म हुए बिना स्मूथ चलता है।

realme P4 में भी यही फार्मूला अपनाया गया है: MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G को एक डेडिकेटेड Pixelworks GPU के साथ जोड़ा गया है। इससे BGMI जैसे गेम भी बिना किसी लैग के चलते हैं और डिस्प्ले की क्वालिटी बेमिसाल हो जाती है।

डिस्प्ले जो आपकी आंखें चुरा ले: हाइपरग्लो AMOLED

इन स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट कर रहा है:

realme P4 Pro में 144Hz हाइपरग्लो AMOLED 4D कर्व+ डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 6500 nits तक जाती है—जो इसे धूप में भी साफ देखने लायक बनाती है।

realme P4 भी 144Hz FHD+ हाइपरग्लो AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 4500 nits की लोकल ब्राइटनेस देता है। दोनों ही फोन्स में लो-ब्लू-लाइट प्रोटेक्शन है, ताकि आपकी आंखें सुरक्षित रहें।

‘टाइटन’ बैटरी और ‘एयरफ्लो’ कूलिंग: कभी ना थकने वाला पावरहाउस

दोनों ही फोन में 7000mAh की विशाल टाइटन बैटरी दी गई है। रियलमी के अनुसार, यह 8 घंटे से भी ज्यादा BGMI गेमप्ले दे सकती है। 80W अल्ट्रा चार्ज के साथ, realme P4 सिर्फ 25 मिनट में 50% चार्ज हो जाता है।
मैराथन गेमिंग सेशन के लिए, इनमें 7000mm² एयरफ्लो VC कूलिंग सिस्टम भी है, जो फोन को ठंडा रखता है और परफॉर्मेंस को बनाए रखता है।

कैमरा जो सब कुछ कैप्चर करे: फ्लैगशिप DNA के साथ

realme P4 Pro में आगे और पीछे दोनों तरफ 50MP के डुअल AI कैमरे हैं। इसका 50MP Sony IMX896 सेंसर OIS के साथ आता है, जो कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें खींचता है।

realme P4 में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जबकि फ्रंट में 16MP का Sony IMX480 सेंसर है। दोनों ही फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

कीमत और उपलब्धता

ये स्मार्टफोन दो शानदार डिज़ाइन में आते हैं—realme P4 Pro का लिविंग नेचर डिज़ाइन जो असली लकड़ी जैसा लगता है, और realme P4 का मेटल हार्ट डिज़ाइन।

realme P4 Pro:

    कीमत: ₹19,999 से शुरू

    पहली सेल: 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे

realme P4:

    कीमत: ₹14,999 से शुरू

    पहली सेल: 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे

ये सभी स्मार्टफोन Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

Product Variant MOP Offline Offer NEP
realme P4 Pro12GB + 256GB
8GB + 256GB
8GB + 128GB
₹28,999
₹26,999
₹24,999
₹3,000 Bank Offer + ₹2,000 Exchange Offer + No-cost-EMI of 3 Months₹23,999
₹21,999
₹19,999
realme P48GB + 256GB
8GB + 128GB
6GB+128GB
₹21,499
₹19,499
₹18,499
₹2,500 Bank Offer + ₹1,000 Exchange Offer₹17,999
₹15,999
₹14,999