57.11 लाख रुपये में Audi A4 Signature Edition : सिर्फ कार नहीं, चलता फिरता प्रीमियम लग्जरी लाउंज

Audi India ने सीमित संख्या में A4 सिग्नेचर एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 57.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये सिर्फ कार नहीं, चलता फिरता लग्जरी लाउंज है। A4 सिग्नेचर एडिशन में हर ड्राइव में VIP ट्रीटमेंट मिलता है। ऑडी इंडिया ने A4 सिग्नेचर एडिशन उन लोगों के लिए लॉन्च किया है, जो प्रीमियम कार में एक्स्ट्रा स्वैग ढूंढते हैं। इस कार के पास जाने पर सबसे पहले ऑडी का लोगो लाइटिंग से उभरकर आपका इस तरह स्वागत करेगा, जैसे आप रेड कारपेट पर एंट्री कर रहे हों। गाड़ी स्टार्ट करने से पहले भी स्टाइल दिखेगा और चलाते वक्त सड़क पर हर किसी की नजर गाड़ी पर टिकी रहेगी।

केबिन बैठते ही हमेशा एक बढ़िया सी खुशबू मिलेगी। लॉन्ग ड्राइव हो या ऑफिस जाना हो, हर बार केबिन फ्रेश और खुशबूदार लगेगा। इस कार में 360-डिग्री कैमरे दिए गए हैं। फीचर्स की लिस्ट में ऑडी लोगो प्रोजेक्टिंग पडल लैंप और एक प्रीमियम फ्रेगरेंस डिस्पेंसर भी शामिल हैं। इसमें 19-स्पीकर B&O साउंड सिस्टम, ड्राइवर सीट मेमोरी के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें, थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10-इंच टचस्क्रीन, वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बहुत कुछ शामिल हैं.

यह कार पांच रंगों, ग्लेशियर व्हाइट मेटैलिक, मिथोस ब्लैक मेटैलिक, नवारा ब्लू मेटैलिक, प्रोग्रेसिव रेड मेटैलिक और मैनहैटन ग्रे मेटैलिक रंगों में मिलती है। इसका 2.0L TFSI इंजन 204hp की ताकत से लैस है। यह 320Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। केवल 7.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। इसकी टॉप स्पीड 241 किमी प्रति घंटे है।

Audi India के A4 सिग्नेचर एडिशन में 360 डिग्री कैमरे से पार्किंग आसान हो जाती है। 19 स्पीकर के साथ बीएंड ओ सिस्टम से सिनेमाहॉल वाला अहसास मिलता है। बड़े MMI टच डिस्प्ले के साथ 25.65cm की हाई-रेज TFT स्क्रीन,  सब कुछ एक टच पर मिलता है। नैचुरल लैंग्वेज वॉयस कंट्रोल से आप जैसा बोलेंगे, कार आपकी भाषा समझकर उसी तरह काम करेगी। ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस से पूरी ड्राइविंग इंफो साफ-साफ डिजिटल स्क्रीन पर दिखेगी।