सिर्फ 7,299 रुपये में धमाका : itel A90 Limited Edition 128GB लॉन्च

नई दिल्ली: इंडिया की भरोसेमंद टेक कंपनी itel ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में धमाका किया है। कंपनी ने अपने A90 Limited Edition स्मार्टफोन का नया 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7299 रुपये रखी गई है। itel के A90 Limited Edition को पहले ही ग्राहकों ने काफी पसंद किया था। अब जब कंपनी ने इसका नया 128GB वेरिएंट लॉन्च किया है। इससे itel की 8000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स की कैटेगरी (sub-8K segment) में स्थिति और मजबूत हो जाएगी।

itel A90 Limited Edition 128GB वेरिएंट को ऐसा स्मार्टफोन बनाया गया है जो सुंदर दिखने के साथ-साथ बेहद मजबूत भी है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810H) दिया गया है, यह फोन झटकों या गिरने पर भी आसानी से खराब नहीं होता। IP54 रेटिंग से यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। “itel का यह फोन स्टाइलिश होने के साथ मजबूत भी है। चाहे गिर जाए, पानी पड़े या धूल उड़े, फिर भी बेफिक्र होकर इस्तेमाल किया जा सकता है।”

itel A90 Limited Edition 128GB में सब कुछ है जो एक दमदार और स्टाइलिश स्मार्टफोन में होना चाहिए। इसमें बड़ा 6.6-इंच का HD+ 90Hz डिस्प्ले दिया गया है, जो विडियो देखने या गेम खेलने के दौरान बहुत ही स्मूद और साफ़ विज़ुअल्स देता है। इसके साथ लगी DTS साउंड टेक्नोलॉजी आवाज़ को थिएटर जैसी गहराई देती है। म्यूज़िक या मूवी देखने का मज़ा डबल हो जाता है। फोन का Always-on Display और Dynamic Bar फीचर यूज़र को बिना स्क्रीन ऑन किए ही कॉल, नोटिफिकेशन और बैटरी की जानकारी दिखा देता है।

अगर आपको फोटो खींचना पसंद है, तो इसमें 13MP का शानदार रियर कैमरा है, जो एडवांस इमेज प्रोसेसिंग के साथ आता है। इसका नया स्लाइडिंग ज़ूम बटन आपको एक हाथ से फटाफट ज़ूम करके परफेक्ट फोटो लेने की सुविधा देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 12GB (4GB + 8GB एक्सपेंडेबल) RAM है, जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग सब कुछ बिलकुल स्मूद चलता है। इसकी 5000mAh की बड़ी बैटरी पूरे दिन चलती है और 15W फास्ट चार्जिंग इसे जल्दी चार्ज कर देती है। itel 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट देती है। यह फोन Space Titanium, Starlit Black और Aurora Blue जैसे आकर्षक कलर्स में देशभर के रिटेल स्टोर्स पर 7,299 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।

7,000 रुपये से कम में मिलिट्री ग्रेड की मजबूती वाला स्मार्टफोन– Itel A90 Limited Edition लॉन्च

नई दिल्ली: Itel ने इंडिया में अपना नया A90 Limited Edition स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन 7,000 रुपये से कम कीमत में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और जबर्दस्त फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन न सिर्फ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP54 रेटिंग के साथ मिलता है। यह धूल, पानी और गिरने से सुरक्षा देता है। इस प्राइस सेगमेंट में ऐसा फीचर पहली बार देखने को मिल रहा है।

इसमें Unisoc T7100 चिपसेट, 13MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी और 6.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले ‘Dynamic Bar’ फीचर के साथ मिलता है। यह बजट में मजबूती और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। मई 2025 में लॉन्च हुए स्टैंडर्ड Itel A90 में भी यही स्पेसिफिकेशंस थे, लेकिन उसमें मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन नहीं दिया गया था। फोन में 6.6 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट हैय़ स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहेगी। इसके साथ “Dynamic Bar” नाम का फीचर दिया गया है, जो नॉच को स्मार्ट तरीके से यूज़ करता है।, 3GB और 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। सॉफ्टवेयर में Android 14 Go Edition आधारित Itel OS 14 है।

इसमें Aivana 2.0 AI असिस्टेंट दिया गया है, जो डॉक्यूमेंट ट्रांसलेट करने, गैलरी की तस्वीरें समझने, WhatsApp कॉल लगाने और यहां तक कि मैथ्स सॉल्व करने में भी मदद करता है। कैमरा सेटअप भी ठीक-ठाक है। पीछे 13MP का मेन कैमरा और आगे 8MP का सेल्फी कैमरा। बैटरी 5000mAh की है, जो 1 से 1.5 दिन आसानी से चल सकती है और इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट भी है। सिक्युरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और साउंड क्वालिटी के लिए DTS ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका 3GB+64GB वेरिएंट ₹6,399 और 4GB+64GB वेरिएंट ₹6,899 में उपलब्ध है। यह फोन Aurora Blue, Space Titanium और Starlit Black कलर में चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलेगा। यह फोन उन लोगों के लिए है जो बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जो मजबूत भी हो, टिकाऊ भी हो और स्मार्ट फीचर्स से लैस भी हो।