10 साल बाद Amazon की स्मार्ट फोन मार्केट में वापसी, ‘Transformer’ फोन से मचेगा तूफान

नई दिल्ली: करीब एक दशक पहले स्मार्टफोन मार्केट में असफल रहने के बाद अब Amazon एक बार फिर वापसी की तैयारी कर रहा है। कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम ‘Transformer’ रखा गया है। इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और Alexa आधारित फीचर्स पर खास फोकस रहेगा, जिससे यूजर्स को ज्यादा पर्सनल और स्मार्ट एक्सपीरियंस मिल सके। यह नया फोन सिर्फ एक साधारण स्मार्टफोन नहीं होगा, बल्कि एक “वॉइस-ड्रिवन कंप्यूटिंग असिस्टेंट” की तरह काम करेगा। यूजर अपनी आवाज से ही कई काम कर पाएंगे। इसमें Alexa का गहरा इंटीग्रेशन होगा, जिससे शॉपिंग, म्यूजिक, वीडियो और अन्य सर्विसेज का इस्तेमाल और आसान हो जाएगा।

प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसमें AI का इतना ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा कि पारंपरिक ऐप स्टोर की जरूरत कम हो सकती है। बिना ऐप डाउनलोड किए ही कई काम सीधे AI के जरिए किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि Amazon ने साल 2014 में अपना पहला स्मार्टफोन Fire Phone लॉन्च किया था, जिसे Jeff Bezos की निगरानी में तैयार किया गया था। हालांकि यह फोन बाजार में टिक नहीं पाया और करीब एक साल में ही बंद करना पड़ा।

इस बार कंपनी की रणनीति पूरी तरह अलग है। Transformer फोन को एक पर्सनलाइज्ड डिवाइस के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो यूजर की पसंद, खरीदारी और कंटेंट आदतों के आधार पर काम करेगा। इससे कंपनी को यूजर्स के व्यवहार से जुड़ा ज्यादा डेटा भी मिल सकेगा।

रिपोर्ट के अनुसार यह प्रोजेक्ट अभी डेवलपमेंट स्टेज में है। मार्केट में पहले से ही Apple और Samsung जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनकी हिस्सेदारी करीब 40% है। ऐसे में Amazon के लिए अपनी जगह बनाना आसान नहीं होगा। आज के समय में AI आधारित डिवाइस बनाने की दौड़ तेज हो गई है। OpenAI, Google और Meta जैसी कंपनियां भी नए AI गैजेट्स पर काम कर रही हैं।
Amazon का ‘Transformer’ स्मार्टफोन AI, वॉइस कंट्रोल और पर्सनलाइजेशन पर आधारित एक नया अनुभव देने की कोशिश है। अगर यह सफल रहा, तो यह पारंपरिक स्मार्टफोन इस्तेमाल का तरीका बदल सकता है—लेकिन इसके लिए कंपनी को Apple और Samsung जैसे दिग्गजों से कड़ी टक्कर लेनी होगी।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर बंपर ऑफर: 55,000 रुपये की छूट! कहीं देर न हो जाए

नई दिल्ली: त्योहारों का सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन Amazon की फेस्टिव डील्स अभी भी चल रही हैं। इसी सेल में कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 Ultra 5G अब बेहद कम कीमत में मिल रहा है। फोन की असली कीमत 1,34,999 रुपये है लेकिन Amazon पर यह अब सिर्फ 79,999 रुपये में उपलब्ध है। 55,000 रुपये की सीधी बचत होगी। अगर आप HDFC Bank के कार्ड से खरीदते हैं, तो 750 रुपये की अतिरिक्त छूट और ₹3,879 हर महीने से EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।

यह फोन वाकई “Ultra” कहलाने के लायक है। इसमें 6.8 इंच का Quad HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन दिन के उजाले में भी शानदार दिखती है। स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 740 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद ताकतवर है।

कंपनी ने इसमें 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प दिया है। फोन में स्टोरेज खत्म होने का डर नहीं रहेगा। कैमरा सेटअप भी धमाकेदार है। 200MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 10MP टेलीफोटो, और 50MP के पेरिस्कोप लेंस के साथ सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। Samsung Galaxy S24 Ultra 5G इस वक्त उन लोगों के लिए बेस्ट डील है जो प्रीमियम फोन चाहते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra में कंपनी ने अब तक का सबसे एडवांस्ड हार्डवेयर और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी है। इस फोन में 6.8 इंच का Quad HD+ Infinity-O-Edge Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रिजॉल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन की ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जाती है, यानी सीधी धूप में भी डिस्प्ले शार्प और क्लियर दिखता है। यह 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 740 GPU से लैस है, जो इसे बेहद तेज़ और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 12GB तक की RAM और 1TB तक की स्टोरेज का विकल्प है। अगर आपको और ज्यादा स्पेस चाहिए, तो क्लाउड स्टोरेज का सपोर्ट भी उपलब्ध है।

दिवाली स्पेशल : iPhone 15 अब सिर्फ 47,499 रुपये में

नई दिल्ली: दिवाली पर Amazon, Flipkart, Vijay Sales और Croma जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कई iPhone मॉडल पर भारी छूट दी जा रही है। जबकि हाल ही में लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज अपनी रिटेल कीमत पर उपलब्ध है। पुराने मॉडल्स पर बड़ी कटौती देखी जा रही है। सबसे सस्ता iPhone अब 47,499 रुपये में मिल रहा है।

iPhone 15 सबसे किफायती विकल्प है, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। इसका 128GB वेरिएंट इस समय 47,499 रुपये में मिल रहा है। फोन में 6.1” Super Retina XDR OLED स्क्रीन, Apple A16 Bionic चिपसेट, और 48MP + 12MP डुअल कैमरा सेटअप है। iOS 17 के साथ आए iPhone 15 को अब iOS 26 Liquid Glass अपडेट मिल चुका है। फीचर्स और कीमत के मामले में यह iPhone 16 का सबसे किफायती विकल्प है।

इस साल लॉन्च हुआ iPhone 16e अब 49,990 रुपये में उपलब्ध है। यह 6.1” OLED स्क्रीन, Apple A18 चिपसेट, 48MP कैमरा और 12MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। केवल 167 ग्राम वजन वाला यह iPhone छोटा और कॉम्पैक्ट है। अगर आप एक गेमिंग-फ्रेंडली और किफायती iPhone चाहते हैं, तो 16e एक बढ़िया विकल्प है। पिछले साल 79,990 रुपये में लॉन्च किया iPhone 16 अब 60,900 (कैशबैक के बाद) में खरीदा जा सकता है। इसमें Apple A18 चिपसेट, 48MP + 12MP डुअल कैमरा, और IP68 रेटिंग है। यह पुराने मॉडल्स से लंबी अवधि तक इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प है और प्रीमियम अनुभव देता है।

iPhone 16 Pro पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ, अब 128GB वेरिएंट में 99,990 रुपये (BigBasket) और 256GB वेरिएंट में 1,04,999 रुपये (Flipkart) में उपलब्ध है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड ऑफर के साथ अतिरिक्त 4,000 रुपये की बचत भी की जा सकती है। इसमें 6.3” Super Retina XDR OLED स्क्रीन, 48MP मुख्य कैमरा + 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो + 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और iOS 18 दिया गया है। यह एक कॉम्पैक्ट, प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस iPhone विकल्प है।

दिवाली के मौके पर iPhone खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह समय बहुत उपयुक्त है। iPhone 15, 16e, 16 और 16 Pro पर बड़ी छूट और बैंक ऑफर्स के साथ खरीदारी की जा सकती है। यदि आप नए iPhone की तलाश में हैं, तो अभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध डील्स का लाभ लिया जा सकता है।

अब शोरूम नहीं, Amazon से खरीदिए Royal Enfield बाइक – घर बैठे मिलेगी डिलीवरी

नई दिल्ली: Royal Enfield ने Amazon पर सिर्फ बाइक्स ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज़, राइडिंग गियर और ऑफिशियल मर्चेंडाइज भी उपलब्ध कराए हैं।  ग्राहक एक ही जगह से अपनी बाइक और उससे जुड़ी सभी चीजें खरीद सकते हैं।Royal Enfield ने अब अपने ग्राहकों के लिए बाइक खरीदने का तरीका और आसान बना दिया है। कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India के साथ साझेदारी की है, जिसके जरिए अब ग्राहक Royal Enfield की लोकप्रिय 350cc बाइक्स को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे। इसमें Classic 350, Hunter 350, Bullet 350, Meteor 350, और Goan Classic 350 जैसे मॉडल शामिल हैं।

अब बाइक शोरूम जाने की जरूरत नहीं — बस कुछ क्लिक में अपनी पसंदीदा रॉयल एनफील्ड घर मंगवाइए। रॉयल एनफील्ड ने अपनी पूरी 350cc बाइक रेंज को Amazon India पर उपलब्ध कराया है। ग्राहक इन बाइक्स को सीधे Amazon पर बने Royal Enfield Brand Store से खरीद सकते हैं।फिलहाल यह सुविधा सिर्फ 5 शहरों अहमदाबाद, चेन्नई हैदराबाद, नई दिल्ली और पुणे में शुरू की गई है। इन शहरों के ग्राहक अब अपनी पसंद की बाइक ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। Royal Enfield ने बताया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद डिलीवरी, रजिस्ट्रेशन और आफ्टर-सेल सर्विस की जिम्मेदारी ग्राहकों के शहर की लोकल डीलरशिप की होगी।

 Royal Enfield और Amazon की इस पार्टनरशिप में ग्राहकों को फ्लेक्सिबल पेमेंट ऑप्शन यानी आसान भुगतान के तरीके भी मिलेंगे। इससे बाइक खरीदना पहले से कहीं ज्यादा सरल गया है। ग्राहक EMI या डिजिटल पेमेंट के जरिए बाइक बुक कर सकेंगे।
Royal Enfield ने Amazon पर सिर्फ बाइक्स ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज़, राइडिंग गियर और ऑफिशियल मर्चेंडाइज भी उपलब्ध कराए हैं। इसका मतलब है कि ग्राहक एक ही जगह से अपनी बाइक और उससे जुड़ी सभी चीजें खरीद सकते हैं। यह पहली बार नहीं है जब Royal Enfield ने किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। इससे पहले कंपनी ने Flipkart के साथ भी पार्टनरशिप की थी, जिसके जरिए बेंगलुरु, गुरुग्राम, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई के ग्राहकों को ऑनलाइन Royal Enfield खरीदने की सुविधा दी गई थी।

iPhone 16 अब Amazon पर 17,100 रुपये से अधिक सस्ता, अब सिर्फ 66,990 रुपये में

नई दिल्ली: अगर आप नया iPhone लेने का सोच रहे हैं, तो यह बिलकुल सही समय है। Amazon पर Apple iPhone 16 पर 17,100 रुपये से अधिक की छूट दी जा रही है, जिससे यह प्रीमियम स्मार्टफोन पहले से कहीं ज्यादा सस्ता और आकर्षक हो गया है। iPhone 16 इंडिया में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। Amazon पर इसकी नई कीमत 66,990 रुपये है। 12,910 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है। SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,250 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर बचत और बढ़ सकती है।

Phone 16 का डिस्प्ले सिर्फ बड़ा और साफ नहीं बल्कि टिकाऊ और हाई-परफॉर्मेंस वाला भी है। 6.1-इंच OLED स्क्रीन विडियो देखने, गेम खेलने और पढ़ने के लिए सुविधाजनक है। OLED टेक्नोलॉजी का मतलब है कि कलर्स ज्यादा रियलिस्टिक और कंट्रास्ट शानदार होंगे। स्क्रीन 60 बार प्रति सेकंड अपडेट होती है, जिससे मूवमेंट स्मूद दिखेगा। बहुत तेज धूप में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखेगी। HDR से वीडियो और फोटो में रंग और डिटेल बढ़ जाते हैं, True Tone आपके आस-पास के लाइट के हिसाब से स्क्रीन का रंग टोन एडजस्ट करता है। Ceramic Shield ग्लास स्क्रीन को स्क्रैच और हल्की खरोंच से बचाता है।

Apple A18 Bionic चिपसेट: यह iPhone 16 का दिमाग है। तेज़ प्रोसेसिंग, स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए पूरी तरह तैयार। Apple Intelligence सपोर्ट से फोन स्मार्ट फीचर्स और AI टूल्स को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता है। कैमरा ऑटोमैटिकली लाइट और कलर को एडजस्ट करता है, ऐप्स तेजी से चलते हैं, और Siri जैसी AI सर्विस ज्यादा स्मार्ट बन जाती है। iPhone 16 हर काम को तेजी और स्मार्ट तरीके से करेगा।

आप फोन को केबल से या बिना केबल के भी चार्ज कर सकते हैं। इसमें लगभग 22 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलेगा। विडियो देखने, गेम खेलने या कॉल करने में आपको पूरे दिन की बैटरी मिलेगी। इसका रियर कैमरा 48MP फ्यूजन सेंसर + 2x ऑप्टिकल ज़ूम + 12MP मैक्रो लेंस से लैस है। दूर की चीज़ें क्लियर फोटो में आएंगी, नज़दीक की चीज़ें भी डिटेल में कैप्चर होंगी। 12MP, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरा है।Phone 16 में स्टीरियो स्पीकर्स हैं और Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। म्यूजिक सुनना, विडियो देखना या गेम खेलना अब ज्यादा मजेदार लगेगा। आपको ऐसा लगेगा कि साउंड चारों ओर से आ रहा है, न कि सिर्फ फोन के अंदर।

Amazon पर फेस्टिव धमाका : HONOR X7c 5G केवल 13,999 रुपये में, EMI में भी खरीद सकते हैं

नई दिल्ली: ग्लोबल टेक ब्रांड HONOR ने Amazon Great Indian Festival 2025 के लिए अपने स्पेशल फेस्टिव ऑफ़र्स की घोषणा कर दी है। HONOR X7c 5G और HONOR X9c 5G स्मार्टफोन आकर्षक कीमत और No Cost EMI पर उपलब्ध होंगे। HONOR X7c 5G अब 13,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी नियमित कीमत 15,999 रुपये है।इस फोन को आप आऐसान मासिक किस्तों पर भी खरीद सकते हैं, जिसमें आपका कोई ब्याज नहीं लगेगा। ऑफर 23 सितंबर, रात 12 बजे से सिर्फ Amazon.in पर शुरू होंगे।

HONOR X7c 5G में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है, जो फोन का दिमाग है। यह तेज़ प्रोसेसिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी बढ़िया है। 5200mAh बैटरी + 35W फास्ट चार्जिंग से फोन पूरे दिन आसानी से चलेगा और 35W फास्ट चार्ज से जल्दी चार्ज हो जाएगा। 120Hz डिस्प्ले से स्क्रीन स्क्रॉलिंग, गेमिंग और विडियो देखने का अनुभव और बेहतर होगा। 50MP AI Motion Sensing कैमरे से हाई-क्वालिटी फोटो और विडियो, मूवमेंट और मोशन को भी स्मार्ट तरीके से कैप्चर करता है। SGS 5-star drop/crush resistant + IP64 प्रोटेक्शन: फोन मजबूत और टिकाऊ है। गिरने, दबाव पड़ने, पानी और धूल से भी सुरक्षित रहता है।

वहीं, HONOR X9c 5G एक प्रीमियम और टिकाऊ 5G स्मार्टफोन है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस और फीचर्स हैं। इसकी फेस्टिव स्पेशल प्राइस 19,999 रुपये रखी गई है। (नियमित रूप से 22,999 में मिलेगा) HONOR X9c 5G में SGS-certified ultra-bounce AMOLED curved display है। इसकी स्क्रीन मजबूत और टिकाऊ है। स्क्रीन किनारों पर हल्की घुमावदार है। AMOLED technology के कारण रंग ज़्यादा जीवंत और कॉन्ट्रास्ट शानदार दिखता है।

108MP OIS मुख्य कैमरा बेहद हाई-क्वालिटी फोटो और विडियो ले सकता है। 6600mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें लंबा बैटरी बैकअप है। फोन की बैटरी पूरे दिन या 1–2 दिन आसानी से चल सकती है। 66W फास्ट चार्जिंग से कम समय में बैटरी पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। 7.98mm अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल के साथ मिलने वाला फोन स्टाइलिश है। हाथ में पकड़ने में आरामदायक और पॉकेट में आसानी से फिट हो जाता है। दिखने में प्रीमियम लगता है और यूज में सुपर कंफर्टेबल है।

Amazon Great Indian Festival की सेल 23 सितंबर से : फोन, टीवी और होम अप्लायंसेज पर 80% तक बंपर छूट

नई दिल्ली: Amazon का सबसे बड़ा फेस्टिवल सेल Great Indian Festival 2025 इस साल 23 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए Prime मेंबर्स को 24 घंटे की एक्सक्लूसिव जल्दी एंट्री भी मिलेगी। इस सेल में फोन पर 40% तक, टीवी और होम अप्लायंसेज पर 65% तक और फैशन, ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम कैटेगिरीज़ में 80% तक छूट का धमाका है। 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स इस साल के सबसे कम दामों पर उपलब्ध होंगे, जिसमें Samsung, Apple, Intel, HP, Asus, Titan, Libas और L’Oréal जैसे टॉप ब्रांड्स शामिल हैं।

Amazon India के categories डिविजन के उपाध्यक्ष Saurabh Srivastava ने कहा कि ग्राहक इस साल 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर सबसे कम दाम, ब्लॉकबस्टर डील्स और नई लॉन्चिंग का मज़ा ले सकते हैं। GST कटौती और विक्रेताओं की एक्सकाइटिंग डील्स के साथ यह सेल बचत का बड़ा मौका है। Amazon ने शहरों में 45 नई डिलिवरी स्टेशंस जोड़कर कुल लगभग 2,000 लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन पूरे देश में सक्रिय कर दिए हैं। अब कंपनी समान दिन में 50% ज्यादा शहरों में और अगले दिन डिलीवरी दोगुने स्थानों पर कर रही है। यह कदम ग्राहकों तक तेज़ और भरोसेमंद डिलीवरी सुनिश्चित करता है, चाहे आप Tiruchirappalli हों या Srinagar।

इस साल 1.5 लाख सीज़नल जॉब्स भी बनाए गए हैं। Amazon ने 12 नए फुलफिलमेंट सेंटर्स और 6 सॉर्ट सेंटर्स शुरू किए हैं, ताकि सेल के दौरान हर ऑर्डर समय पर पहुंचे। 17 लाख से ज्यादा विक्रेता इस सेल में हिस्सा लेंगे, जिसमें छोटे और मझोले व्यवसाय भी शामिल हैं। Amazon ने AI टूल्स जैसे Samriddhi Dashboard पेश किए हैं, जिससे विक्रेताओं को सेल्स, इन्वेंट्री और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी मिलेगी।

खरीदारों के लिए AI से नई सुविधाएं दी गई हैं। Rufus AI एक शॉपिंग असिस्टेंट, जो प्रोडक्ट तुलना, प्राइस हिस्ट्री और पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन देगा। Lens AI, AI Review Highlights और AR View: खरीदारी और निर्णय लेना और आसान बनाते हैं।
इस साल का Amazon Great Indian Festival सिर्फ सामान्य सेल नहीं है। हर तरह के प्रोडक्ट्स पर सबसे बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं। नई AI शॉपिंग सुविधाएं आपकी खरीदारी को और आसान और पर्सनलाइज्ड बना रही हैं। तेज़ और भरोसेमंद डिलीवरी सुनिश्चित की गई है, ताकि ऑर्डर समय पर पहुंचें। क्रेडिट कार्ड, Pay Later, फ्लाइट/होटल/बस बुकिंग और गिफ्ट कार्ड्स पर एक्स्ट्रा ऑफर्स मिल रहे हैं। 23 सितंबर से यह सेल सिर्फ खरीदारी का मौका नहीं, बल्कि स्मार्ट, सस्ता और सुविधाजनक शॉपिंग एक्सपीरियंस का धमाका है।

बाइक की दुनिया में डिजिटल धमाका : Amazon पर Oben Rorr EZ ईवी की बुकिंग शुरू

नई दिल्ली : Oben Electric ने अपनी स्टाइलिश और पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EZ अब Amazon पर लॉन्च कर दी है। दमदार परफॉर्मेंस, 175 km की रेंज, 95 km/h की टॉप स्पीड और Oben की खुद की बनाई LFP बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ ये बाइक अब घर बैठे सिर्फ एक क्लिक में बुक की जा सकती है। 20,000 रुपये की छूट और 9,999 रुपये में 8 साल की बैटरी वारंटी के साथ Oben ने EV रिटेल का गियर ही बदल दिया है। EV शॉपिंग का नया ट्रेंड के तहत अब Oben Rorr EZ आप Amazon पर उसी तरह बुक सकते हैं, जैसे फोन की बुकिंग करते है।

ये बाइक 0 से 40 km/h की स्पीड सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ लेती है। यह बाइक रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक और शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों के लिए जबर्दस्त है। इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है। oben Rorr EZ की बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 175 किलोमीटर तक चलती है।

इस बाइक में Oben ने खास LFP बैटरी लगाई है, जो लंबे समय तक चलती है और गर्म नहीं होती। Geo-Fencing से आप ऐप से एक एरिया सेट कर सकते हैं। अगर बाइक उस इलाके से बाहर गई, तो आपको मोबाइल पर अलर्ट मिलेगा। Theft Protection के फीचर से अगर कोई बाइक चुराने की कोशिश करता है या बिना इजाज़त उसे चलाता है, तो तुरंत आपके फोन पर नोटिफिकेशन आएगा। Unified Brake Assist (UBA) फीचर ब्रेक लगाते समय के समय बाइक को संतुलन में रखता है। Drive Assist System (DAS) सिस्टम राइड के दौरान आपको जरूरी अलर्ट भेजता है।

Rorr EZ चार शानदार रंगों में आती है –Electro Amber, Lumina Green, Photon White, और Surge Cyan। Oben 9,999 रुपये में 8 साल या 80,000 किमी की बैटरी वॉरंटी दे रहा है। Oben जल्दी ही देश के 50 से ज्यादा शहरों में 150 से ज्यादा शोरूम खोलना चाहता है, लेकिन इससे पहले Amazon से डिजिटल रिटेल की शुरुआत हो चुकी है। अब ईवी खरीदना ऑनलाइन ऑर्डर देने जितना आसान हो गया है।बस Amazon खोलिए, मॉडल चुनिए, और घर बैठे EV बुक कर लीजिए।

OnePlus की प्राइम डे सेल में बंपर छूट, स्मार्टफोन से टैबलेट तक सब सस्ते

नई दिल्ली : OnePlus ने Amazon Prime Day 2025 के लिए स्मार्टफोन्स, ऑडियो प्रोडक्ट्स और टैबलेट्स पर डील्स की धुआंधार झड़ी लगा दी है। 11 से 14 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में OnePlus 13 सीरीज से लेकर Nord CE4 Lite और लेटेस्ट Buds तक सब कुछ सस्ते में मिलेगा। ये ऑफर आपको OnePlus की वेबसाइट, एक्सपीरियंस स्टोर्स और दूसरे रिटेल पार्टनर्स, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales पर भी मिलेंगे।

OnePlus 13 को अब सिर्फ 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट है और उतनी ही कीमत में डायरेक्ट कटौती भी होती है। नौ महीने तक नो-कॉस्ट EMI की भी सुविधा है। इसके छोटे और दमदार वर्जन OnePlus 13s में भी धमाकेदार ऑफर मिल रहा है। यह 49,999 रुपये में मिलेगा। 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। 12 महीने तक EMI का ऑफर भी है। OnePlus 13R 39,999 रुपये में मिलेगी। इसमें 3,000 रुपये की छूट के साथ OnePlus Buds 3 बिलकुल फ्री दिए जा रहे हैं। Nord सीरीज़ भी पीछे नहीं है। स्टाइलिश और पावरफुल OnePlus Nord CE4 Lite अब सिर्फ 15,999 रुपये में मिल रहा है।

म्यूजिक लवर्स के लिए भी बंपर ऑफर्स हैं। OnePlus Bullets Wireless Z3 अब सिर्फ 1,549 रुपये में मिल रहा है। Buds Pro 3 पर 1,000 रुपये की सीधी छूट है। Buds 3, Nord Buds 3 Pro, Bullets Z2 और Z2 ANC जैसे सभी पॉपुलर ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी अच्छे खासे ऑफर्स हैं।

टैबलेट यूजर्स के लिए OnePlus Pad Go Wi-Fi वर्जन 13,999 रुपये में मिलेगा। LTE और ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट्स पर भी इसी तरह की डील है। वहीं प्रीमियम OnePlus Pad 2 पर 3,000 रुपये की सीधी छूट और Stylus 2 फ्री दिया जा रहा है। 09 जुलाई से लॉन्च हो रहे नए डिवाइसेज़ Nord 5, Nord CE5 और OnePlus Buds 4 भी Prime Day के दौरान स्पेशल ऑफर में उपलब्ध होंगे। चाहे स्मार्ट फोन लेना हो, बजट बड्स चाहिए या टैबलेट, जो लेना है, 10 से 14 जुलाई के बीच ले लीजिए। फिर मत कहना, मौका हाथ से निकल गया।