Ducati Scrambler के 10वें बर्थडे पर धमाकेदार जश्न, Rizoma Edition लॉन्च

नई दिल्ली: लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रैंड Ducati ने इंडिया में अपनी नई और लिमिटेड एडिशन बाइक Scrambler Ducati 10° Anniversary Rizoma Edition लॉन्च की है।

यह मॉडल Scrambler ब्रांड के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए पेश किया गया है। इसकी केवल 500 गाड़ियां आएंगी। इस बाइक को Ducati और इटालियन डिज़ाइन हाउस Rizoma के सहयोग से तैयार किया गया है, जो पहली बार किसी Ducati प्रोडक्शन मॉडल के डिज़ाइन में सीधे तौर पर शामिल हुआ है। इसकी कीमत भारत में ₹17.10 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है और डिलीवरी शुरू हो चुकी है।

Scrambler 10° Anniversario Rizoma Edition एक कलेक्टर एडिशन बाइक है। यह केवल बाइक नहीं, बल्कि एक आर्टपीस है। इसमें ‘Metal Rose’ फिनिशिंग दी गई है जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक और स्टाइलिश लुक देती है। Stone White, Black, और Metal Rose के शानदार कलर कॉम्बिनेशन से यह बाइक सड़क पर अलग ही चमक बिखेरती है। Rizoma की ओर से बनाए गए बार-एंड मिरर, फुटरेस्ट, एग्जॉस्ट सिस्टम और विंडशील्ड जैसे डिटेल्स बाइक को और खास बनाते हैं। इसकी हर छोटी-से-छोटी चीज़ को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि राइडर और बाइक के बीच एक गहरा कनेक्शन महसूस हो।

Scrambler Rizoma Edition में वही दमदार 73 HP Desmodue ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो राइडिंग को मज़ेदार और स्मूद बनाता है। बाइक में राइड-बाय-वायर सिस्टम, क्विकशिफ्टर, और राइडिंग मोड्स जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं, जो इसे ज्यादा सेफ और कंट्रोल्ड राइड देते हैं। बाइक में 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले, नया क्लच और हल्का इंजन सेटअप दिया गया है। यह बाइक E20 फ्यूल कम्प्लायंट है, यानी भविष्य के क्लीन फ्यूल ट्रेंड्स के लिए भी तैयार। इस लिमिटेड एडिशन Scrambler को एक “रोलिंग स्कल्पचर” कहा जा सकता है — जो राइडर की पर्सनैलिटी, स्टाइल और आज़ादी को दर्शाती है। यह बाइक सिर्फ चलाने के लिए नहीं, बल्कि एक आइकॉनिक कलेक्शन पीस के रूप में भी बनाई गई है।