ASUS के लैपटॉप की डिमांड आसमान पर, Instamart पर बिक्री 167% उछली

नई दिल्ली: ASUS ने इंडिया में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart पर शानदार तेजी दर्ज की है। कंपनी के मुताबिक जनवरी से फरवरी 2026 के बीच उसकी बिक्री में 167% महीने-दर-महीने बढ़ोतरी हुई है। इससे साफ है कि अब लोग लैपटॉप जैसे बड़े प्रोडक्ट भी तेजी से डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म से खरीदना पसंद कर रहे हैं। यह ग्रोथ सिर्फ एक महीने तक सीमित नहीं रही, बल्कि 2026 की पहली तिमाही (Q1) में भी ASUS ने मजबूत प्रदर्शन किया है, जिससे कंपनी की लगातार बढ़ती पकड़ साफ दिखती है।

इस ग्रोथ में दक्षिण और पश्चिम भारत के शहरों का बड़ा योगदान रहा है। बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहर आगे रहे, जबकि दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों का कुल मिलाकर 95% से ज्यादा हिस्सा रहा। लैपटॉप के साथ-साथ ASUS के एक्सेसरी प्रोडक्ट्स (जैसे कीबोर्ड, माउस आदि) की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। कंपनी ने जयपुर, कोच्चि, गोवा और नोएडा जैसे शहरों में विस्तार किया है, जिससे उसे छोटे शहरों (T2 cities) से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

आजकल लोग तेज और आसान डिलीवरी चाहते हैं। ASUS इसी जरूरत को समझते हुए Instamart जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है, ताकि ग्राहक बिना झंझट जल्दी प्रोडक्ट खरीद सकें। ASUS के अधिकारी Arnold Su के अनुसार, शहरों में लोग अब सुविधा को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। Instamart पर मिल रही तेजी से डिलीवरी की वजह से ASUS प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ी है। वहीं Instamart के अधिकारी Manender Kaushik ने कहा कि अब लोग सिर्फ रोजमर्रा का सामान ही नहीं, बल्कि टेक प्रोडक्ट्स भी क्विक कॉमर्स से खरीदना पसंद कर रहे हैं।

ASUS अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी छोटे शहरों और कस्बों (तालुका) तक पहुंच बना रही है। इसके लिए ASUS अपने प्रोडक्ट्स को अलग-अलग माध्यमों—जैसे एक्सक्लूसिव स्टोर्स, बड़े रिटेल स्टोर, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स—के जरिए ग्राहकों तक पहुंचा रही है। ASUS तेजी से बदलती खरीदारी की आदतों को समझकर आगे बढ़ रहा है। अब ग्राहक चाहते हैं कि लैपटॉप भी उतनी ही जल्दी मिले जितना किराना—और कंपनी इसी ट्रेंड का फायदा उठाकर तेजी से ग्रोथ कर रही है।

42990 रुपये में जबर्दस्त डेस्कटॉप: Asus की नई V501 सीरीज़ और V400 AiO लॉन्च

नई दिल्ली: टेक कंपनी Asus ने इंडिया में अपने नए V501 डेस्कटॉप सीरीज़ और V400 ऑल-इन-वन (AiO) कंप्यूटर रेंज लॉन्च कर दी है। इन नए कंप्यूटरों की शुरुआती कीमत 42,990 रुपये रखी गई है। V501 सीरीज़ खास तौर पर छोटे बिज़नेस, स्टार्टअप और ऑफिस इस्तेमाल के लिए बनाई गई है। V400 AiO रेंज घर, पढ़ाई, विडियो कॉल और रोजमर्रा के कामों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।

Asus के मुताबिक V501 डेस्कटॉप सीरीज़ दो अलग-अलग साइज में आती है। पहला V501MV Mini Tower है, जिसका साइज 15 लीटर है, जबकि दूसरा V501SV Small Form Factor है जो 9 लीटर का कॉम्पैक्ट डिजाइन देता है। इन दोनों में दमदार परफॉर्मेंस के लिए Intel Core 7 240H प्रोसेसर तक का सपोर्ट मिलता है। इनमें 64GB तक DDR5 RAM लगाई जा सकती है, जिससे भारी सॉफ्टवेयर और बड़े डेटा वाले काम भी आसानी से किए जा सकते हैं। कंपनी के अनुसार यह डेस्कटॉप खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो रोजाना अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, GST प्लेटफॉर्म, CRM टूल्स या बड़े स्प्रेडशीट पर काम करते हैं।

Asus ने V400 AiO सीरीज़ भी पेश की है, जिसमें V440 और V470 मॉडल शामिल हैं। यह ऑल-इन-वन कंप्यूटर हैं। इन मशीनों में Intel Core 3 प्रोसेसर तक का सपोर्ट और 8GB तक DDR5 RAM मिलती है। ये AiO कंप्यूटर खास तौर पर विडियो स्ट्रीमिंग, इंटरनेट ब्राउज़िंग, ऑनलाइन पढ़ाई और विडियो कॉल जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनकी एक खास सुविधा डुअल HDMI (इन और आउट) है, जिससे जरूरत पड़ने पर इन्हें अलग से मॉनिटर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

V400 AiO सीरीज़ 67,990 रुपये से शुरू होती है। V501SV और V470 मॉडल 5 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। वहीं V501MV 16 मार्च से Asus Eshop पर और 25 मार्च से अन्य चैनलों पर मिलेगा। इसके अलावा V440 AiO मॉडल 14 अप्रैल से बिक्री में आएगा।

ग्राहक इन कंप्यूटरों को Asus Exclusive Stores, Croma, Flipkart, Amazon और Asus Eshop से खरीद सकते हैं। कंपनी EMI विकल्प भी दे रही है, जहां V501 के लिए EMI 3,583 रुपये प्रति माह से शुरू होगी, जबकि V470 AiO के लिए 4,799 रुपये प्रति माह की EMI उपलब्ध होगी। साथ ही चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

ASUS ने लॉन्च किया 2026 क्रिएटर लाइन-अप: Built for Originals कैंपेन के साथ फ्यूचर की तकनीक अब आपकी हथेली में

नई दिल्ली: ASUS India और Republic of Gamers (ROG) ने आज इंडियन मार्केट में अपने सबसे शक्तिशाली और इनोवेटिव लैपटॉप पोर्टफोलियो का अनावरण किया। इसमें ProArt GoPro Edition, गेमिंग लेजेंड हिदेओ कोजीमा के साथ मिलकर बनाया गया ROG Flow Z13-KJP, और सुपर-पोर्टेबल TUF Gaming A14 शामिल हैं।

ProArt GoPro Edition (PX13): एडवेंचर और एडिटिंग का संगम

यह उन क्रिएटर्स के लिए है जो पहाड़ों की चोटी पर या समुद्र के बीच में अपनी कहानियाँ एडिट करना चाहते हैं।
पावरहाउस: AMD Ryzen AI Max+ 395 प्रोसेसर और 128GB की विशाल मेमोरी।
डिस्प्ले: 13-इंच 3K टचस्क्रीन, जो सटीक रंगों (Pantone Validated) के साथ आती है।
खास डील: इसके साथ ₹62,500 की कीमत वाला GoPro MAX2 बंडल 35% डिस्काउंट पर मिल रहा है। इसमें कैमरा, बैटरी और एक्सेसरीज शामिल हैं।
कीमत: ₹3,34,990 से शुरू।

ROG Flow Z13-KJP: गेमिंग और कला का मास्टरपीस

मशहूर Kojima Productions के साथ मिलकर बनाया गया यह 2-इन-1 डिवाइस किसी अजूबे से कम नहीं है।
डिजाइन: साई-फाई आर्मर से प्रेरित CNC-मिल्ड एल्यूमीनियम बॉडी और कस्टम कीकैप्स।
गेमिंग: इसमें Death Stranding 2: On The Beach का पीसी गेम कोड मुफ्त मिलता है।
डिस्प्ले: 13.4-इंच ROG नेबुला डिस्प्ले (180Hz रिफ्रेश रेट)।
कीमत: ₹3,79,990 से शुरू (प्री-ऑर्डर शुरू)।

TUF Gaming A14 (2026): छोटा पैकेट, बड़ा धमाका

अगर आपको हल्के वजन में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहिए, तो यह आपके लिए है।
वजन: मात्र 1.48 किलोग्राम और 1.69 सेमी पतला।
परफॉर्मेंस: AMD Ryzen AI Max+ 392 प्रोसेसर और Radeon 8060S ग्राफिक्स।
डिस्प्ले: 14-इंच 2.5K 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ।
कीमत: ₹1,79,990 से शुरू।

    कीमत और उपलब्धता एक नज़र में

    मॉडलशुरुआती कीमतमुख्य आकर्षण
    ProArt PX13 (GoPro Ed.)₹3,34,990128GB RAM, GoPro Max2 बंडल ऑफर
    ROG Flow Z13-KJP₹3,79,990Kojima Productions डिजाइन, DS2 गेम कोड
    TUF Gaming A14 (2026)₹1,79,990सबसे हल्का 14-इंच गेमिंग लैपटॉप

    लॉन्च ऑफर्स और एडिशनल बेनिफिट्स

    ASUS इन सभी लैपटॉप्स के साथ कुछ बेहतरीन सुविधाएं दे रहा है:
    सॉफ्टवेयर: Microsoft Office Home 2024 (लाइफटाइम) और 100GB क्लाउड स्टोरेज के साथ Microsoft 365 Basic।
    प्री-ऑर्डर सुरक्षा: ROG Flow Z13-KJP को प्री-ऑर्डर करने पर ₹1 में 2 साल की वारंटी एक्सटेंशन और 3 साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन मिल सकता है।

    ASUS India के वाइस प्रेसिडेंट अर्नोल्ड सु ने कहा, “हमारा फोकस ओरिजिनल्स को बिना किसी कॉम्प्रोमाइज के क्रिएट करने और गेम खेलने के लिए सक्षम बनाना है।”

    17,000+ पिन कोड में ASUS की फ्री Pickup & Return सर्विस शुरू, वॉरंटी क्लेम बना आसान

    नई दिल्ली: ASUS ने 17,000 से ज्यादा पिन कोड में एक्सेसरीज़ के लिए फ्री डोरस्टेप Pickup & Return (PUR) सर्विस शुरू की है, जिसमें वॉरंटी रिप्लेसमेंट के लिए अब सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। इंडिया में ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस देने की दिशा में ASUS ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी नई PUR (Pickup & Return) सर्विस लॉन्च की है, जिसके तहत अब एक्सेसरीज की वॉरंटी रिप्लेसमेंट के लिए ग्राहक को सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सुविधा देशभर के 17,000 से अधिक पिन कोड में उपलब्ध होगी।

    ASUS की यह पहल खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो काम या गेमिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाली एक्सेसरीज़ में खराबी आने पर परेशान हो जाते हैं। अब ग्राहक सिर्फ ASUS कस्टमर केयर नंबर 1800 209 0365 (सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक) पर कॉल करके रिक्वेस्ट दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद कंपनी वारंटी की जांच करेगी और यदि पिन कोड सर्विस एरिया में आता है, तो घर से प्रोडक्ट उठाने और रिप्लेसमेंट के बाद वापस पहुंचाने की पूरी व्यवस्था खुद करेगी। इस तरह ग्राहक और ब्रांड के बीच पूरी प्रक्रिया आसान और झंझट-मुक्त हो जाएगी।

    ASUS India ने अपनी सर्विस को मजबूत और भरोसेमंद बनाने के लिए 4A नाम की एक रणनीति तैयार की है, जिसमें बेहतर क्वालिटी, हर समय उपलब्ध ग्राहक सहायता, देशभर में व्यापक सर्विस नेटवर्क और ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधाएं देना शामिल है। PUR सर्विस को इसी Added-value Services के तहत शुरू किया गया है, ताकि ग्राहक सिर्फ प्रोडक्ट खरीदने तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें वॉरंटी में आने वाली एक्सेसरी को घर बैठे पिकअप और रिप्लेसमेंट की सुविधा मिल सके और उन्हें सर्विस सेंटर जाने की जरूरत न पड़े।

    इस नई सर्विस में रोजमर्रा के काम और गेमिंग में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी एक्सेसरीज़ को शामिल किया गया है। अगर आपका Wireless या Bluetooth माउस खराब हो जाए, कीबोर्ड में दिक्कत आ जाए, ASUS या ROG बैकपैक में समस्या हो, एडॉप्टर या GaN चार्जर काम न करे, डॉक या डोंगल खराब हो जाए, तो अब इन सबके लिए आपको सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी घर से ही पिकअप और रिप्लेसमेंट की सुविधा देगी, जिससे ऑफिस वर्क से लेकर गेमिंग सेटअप तक की जरूरी चीजें बिना ज्यादा रुकावट के दोबारा इस्तेमाल की जा सकें।

    Asus के AI लैपटॉप्स की प्री-बुकिंग शुरू, 12 फरवरी से Zenbook और Vivobook की बिक्री

    नई दिल्ली: Asus ने इंडिया में अपने लेटेस्ट AI-पावर्ड लैपटॉप पोर्टफोलियो के साथ बड़ी एंट्री की है। कंपनी ने Zenbook S16, Zenbook 14 और Vivobook सीरीज़ के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। सभी नए लैपटॉप AMD Ryzen AI प्रोसेसर से लैस हैं। कंपनी शुरुआती ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में 5,599 रुपये तक तक के बेनिफिट्स दे रही है, जिसमें एक्सटेंडेड वारंटी और एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन शामिल है। सभी मॉडल 12 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Asus का फोकस इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सिर्फ प्रीमियम ही नहीं, बल्कि बजट लैपटॉप्स तक पहुंचाने पर है।

    फ्लैगशिप Zenbook S16 की शुरुआती कीमत 1,69,990 रुपये रखी गई है। यह लैपटॉप सिर्फ 1.1 सेमी पतला और करीब 1.5 किलो वज़नी है। Asus का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 23 घंटे तक की है। Zenbook 14 की कीमत 1,15,990 रुपये है। इसमें 14-इंच का OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है और कंपनी के मुताबिक यह 25 घंटे से ज्यादा बैटरी बैकअप देता है।

    ASUS ने Vivobook सीरीज़ में भी कई नए मॉडल उतारे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत ₹62,990 है। इस सीरीज़ में Vivobook S16, Vivobook 16 और Vivobook 15 जैसे विकल्प शामिल हैं, ताकि बजट सेगमेंट में भी AI-रेडी लैपटॉप्स की पहुंच बढ़ सके। Zenbook लैपटॉप्स में AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर दिए गए हैं, जिनमें डेडिकेटेड NPU है और ये 50 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देते हैं। विडियो कॉल, फोटो-वीडियो एडिटिंग और AI टूल्स ज्यादा तेज और स्मार्ट तरीके से काम करेंगे।

    ASUS के नए लैपटॉप्स को खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो हल्के, प्रीमियम और भविष्य की AI जरूरतों के लिए तैयार डिवाइस चाहते हैं। Zenbook S16 में कंपनी का खास Ceraluminum™ चेसिस दिया गया है, जो मजबूती के साथ प्रीमियम लुक भी देता है। नई रेंज स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स—तीनों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

    ASUS के ये नए Zenbook और Vivobook लैपटॉप 12 फरवरी 2026 से ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ASUS ई-शॉप, ROG स्टोर्स, फ्लिपकार्ट, अमेज़न और अधिकृत रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध होंगे। वहीं, Vivobook 16 (M1605NAQ) मार्च के पहले हफ्ते में बिक्री के लिए आएगा। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 11 फरवरी तक सिर्फ 1 रुपये में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल की एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन मिलेगी।

    ASUS ROG ने CES 2026 में मनाया गेमिंग क्रांति का जश्न, नेक्सट जेनरेशन की टेक्नॉलजी पेश की

    लास वेगास/नई दिल्ली: ASUS Republic of Gamers (ROG) ने CES 2026 में अपने वर्चुअल इवेंट Dare to Innovate के दौरान गेमिंग की दुनिया में अगले दशक की राह दिखाई। 20 साल के इनोवेशन का जश्न मनाते हुए ROG ने अपनी नई टेक्नोलॉजी, अगली पीढ़ी के गेमिंग लैपटॉप्स, डेस्कटॉप्स, मॉनिटर्स, मदरबोर्ड्स और परिफेरल्स पेश किए, जो गेमर्स और क्रिएटर्स के अनुभव को पूरी तरह बदल देंगे।

    ROG Zephyrus G14 और G16 लैपटॉप्स बहुत हल्के और पोर्टेबल हैं, लेकिन इनमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर और NVIDIA RTX 5080/5090 GPU लगे हैं। ये लैपटॉप तेज़ गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन और मल्टीटास्किंग आसानी से कर सकते हैं। AI-सपोर्ट की वजह से ये स्मार्ट तरीके से काम करते हैं। Zephyrus Duo GX651 में दो स्क्रीन हैं, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को और आसान और मज़ेदार बनाती हैं।

    इन लैपटॉप्स में Nebula HDR OLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी है, इसलिए गेमिंग और विडियो एडिटिंग दोनों में बेहतरीन अनुभव देती हैं। Flow Z13-KJP एक 2-इन-1 डिवाइस है, यानी इसे लैपटॉप, टैबलेट या गेमिंग कंसोल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। Kojima Productions के साथ बनाया गया है, इसलिए ये गेमिंग और क्रिएटिविटी दोनों को बढ़ाता है। ROG G1000 डेस्कटॉप में दुनिया का पहला हॉलोग्राफिक फैन सिस्टम है, जो सिर्फ कूलिंग नहीं करता बल्कि दिखने में भी शानदार है।

    मदरबोर्ड्स (ROG Crosshair X870E Glacial और Dark Hero) गेमिंग और क्रिएशन के लिए स्टेबल पावर और AI फीचर्स देते हैं। सिस्टम तेज़ और भरोसेमंद चलता है। ROG AIO कूलर्स और Ryuo IV 360 ARGB CPU और बाकी हार्डवेयर को ठंडा रखते हैं। ROG OLED मॉनिटर्स (Swift OLED PG27UCWM और PG34WCDN) अल्ट्रा-फास्ट रिफ्रेश रेट और HDR के साथ गेमिंग को सिनेमाई और इमर्सिव बनाते हैं।

    ROG XREAL R1 AR गेमिंग ग्लासेस 171-इंच वर्चुअल स्क्रीन और सिर्फ 3ms की लेटेंसी के साथ गेमिंग का अनुभव बिल्कुल असली जैसा महसूस कराते हैं। ऑडियो डिवाइस (Kithara हेडसेट और Cetra Open Wireless ईयरबड्स) गेम के साउंड को सिनेमाई और सटीक बनाते हैं। ROG Falchion Ace कीबोर्ड और Cronox टावर केस गेमिंग में प्रिसिजन, स्टाइल और परफॉर्मेंस का पूरा कॉम्बिनेशन देते हैं। CES 2026 में ROG ने साबित किया कि गेमिंग सिर्फ खेल नहीं, बल्कि इननोवेशन, क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी का फुल पैकेज है।

    घर और ऑफिस दोनों के लिए ASUS का पहला Copilot+ ऑल-इन-वन PC लॉन्च

    नई दिल्ली: ASUS ने इंडिया में ASUS VM670KA AiO (27-इंच) लॉन्च कर दिया है। यह इंडिया का पहला Copilot+ PC आधारित AI-पावर्ड ऑल-इन-वन डेस्कटॉप है, जिसे खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो घर और ऑफिस दोनों के लिए पावरफुल और स्मार्ट कंप्यूटिंग सॉल्यूशन चाहते हैं। “For Home, For Work, For All” टैगलाइन के साथ पेश किया गया। यह ऑल-इन-वन पीसी AI-रेडी परफॉर्मेंस और इमर्सिव ऑडियो-विजुअल अनुभव का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है। ASUS VM670KA की शुरुआती कीमत ₹1,09,990 रखी गई है। यह 24 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI, 0 प्रतिशत डाउन पेमेंट और ₹4,583 प्रति माह से शुरू होने वाले EMI विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा।

    ASUS VM670KA AiO को लेटेस्ट AMD Ryzen™ AI 7 350 प्रोसेसर से पावर मिलती है। इसमें मौजूद 50 TOPS का डेडिकेटेड NPU इसे अगली पीढ़ी के AI वर्कलोड्स के लिए पूरी तरह तैयार बनाता है। यह ऑल-इन-वन पीसी Copilot+ PC सर्टिफाइड है और Windows 11 पर चलता है मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 16GB DDR5 RAM दी गई है, जबकि स्टोरेज के लिए इसमें 1TB PCIe Gen 4 SSD मिलती है, जिसे 2TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।

    ASUS VM670KA में 27-इंच का फुल HD IPS पैनल दिया गया है। इसमें डुअल 5W स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जिन्हें Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। टू-वे AI-पावर्ड नॉइज़ कैंसलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो वीडियो कॉल के दौरान इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों ऑडियो से बैकग्राउंड नॉइज़ को कम करती है, जिससे वर्क-फ्रॉम-होम मीटिंग्स और ऑनलाइन कॉल्स ज्यादा क्लियर होती हैं।

    इसमें कई USB पोर्ट्स, HDMI-इन और HDMI-आउट सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूज़र्स एक्सटर्नल डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए इसमें 5MP IR कैमरा दिया गया है, जो Windows Hello फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।

    ASUS इंडिया के कंज़्यूमर और गेमिंग बिजनेस सिस्टम के वाइस प्रेसिडेंट Arnold Su ने कहा कि VM670KA AiO को ऐसे यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो लंबे समय तक अपने पीसी पर काम करते हैं और जिन्हें भरोसेमंद परफॉर्मेंस की जरूरत होती है। ASUS VM670KA AiO भारत में ASUS Exclusive Stores, ASUS E-Shop, ASUS Hybrid Stores, ROG Stores, Flipkart और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    ASUS ExpertCenter Series : बिज़नेस कंप्यूटिंग के सुपरहीरो डेस्कटॉप और ऑल-इन-वन PC की दमदार एंट्री

    नई दिल्ली: ASUS ने इंडिया में अपने नए बिज़नेस-क्लास डेस्कटॉप और ऑल-इन-वन PC—ExpertCenter P500 SFF और ExpertCenter P400 AiO Series (P440VA, P470VA) लॉन्च कर दिए हैं। ये नए सिस्टम खास तौर पर उन कंपनियों और प्रोफेशनल्स के लिए बनाए गए हैं जो लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेंस, मजबूत सुरक्षा और कम मेंटेनेंस वाले कंप्यूटर्स की तलाश में रहते हैं।

    ExpertCenter P500 SFF एक कॉम्पैक्ट 8.6L डेस्कटॉप है जो स्पेस बचाता है और पावर भी देता है। इसमें 13th Gen Intel Core H-Series प्रोसेसर तक का सपोर्ट है, जो तेज़ परफॉर्मेंस के साथ 37% तक कम बिजली की खपत करता है। इसकी एडवांस हीट-पाइप कूलिंग सिस्टम इसे शांत और ठंडा रखती है, जिससे यह 24/7 वर्कलोड में भी भरोसेमंद रहता है। 64GB DDR5 RAM, डुअल NVMe SSDs और NVIDIA RTX A400 जैसे विकल्प इसे एक स्केलेबल, फ्यूचर-प्रूफ मशीन बनाते हैं। MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और TPM 2.0 जैसी सिक्युरिटी फीचर्स इसे बिज़नेस के लिए बेहद सुरक्षित बनाते हैं।

    ExpertCenter P400 AiO Series एक ऑल-इन-वन सेटअप है जो ऑफिस डेस्क को साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक देता है। यह 23.8-इंच और 27-इंच NanoEdge FHD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 100% sRGB कलर एक्यूरेसी और TÜV Rheinland Eye Protection शामिल हैं। 13th Gen Intel Core H-Series प्रोसेसर, 64GB तक DDR5 RAM और तेज़ PCIe Gen4 SSD इसे मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

    इस AiO की खासियत इसका HDMI-in + HDMI-out फीचर है, जिससे यह CCTV, लैपटॉप या सेट-टॉप बॉक्स का डिस्प्ले भी बन सकता है। एक ही स्क्रीन में कई उपयोग हो सकते हैं। Dolby Atmos स्पीकर, AI नॉइज़ कैंसलेशन, रिट्रैक्टेबल AI कैमरा और Height-Adjustable Stand इसे productivity + comfort का बेहतरीन कॉम्बो बनाते हैं। ASUS ने इन दोनों प्रोडक्ट्स में पांच साल की BIOS अपडेट्स, TPM 2.0 सुरक्षा और AI ExpertMeet जैसे टूल्स शामिल किए हैं, जो बिज़नेस मीटिंग्स को और स्मार्ट बनाते हैं। ExpertCenter P500 SFF की शुरुआती कीमत 32,500 रुपये + टैक्स और ExpertCenter P400 AiO की कीमत 41,500 रुपये + टैक्स से शुरू होती है।

    दिवाली सेल में ASUS ExpertBook P Series 33,990 रुपये से शुरू

    नई दिल्ली: इस दिवाली ASUS India ने अपने बिज़नेस लैपटॉप यूज़र्स के लिए बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने ExpertBook P Series लैपटॉप्स को Flipkart Big Bang Diwali Sale 2025 में लॉन्च किया है। इस सीरीज़ में तीन मॉडल (P1, P3 और P5) और कुल 14 वेरिएंट्स शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹33,990 रखी गई है।

    Flipkart Diwali Sale में ASUS ExpertBook P Series पर 20% तक की छूट और ₹12,000 तक की बचत का मौका मिलेगा। बेस मॉडल ExpertBook P1403CVA (Intel Core i3, 8GB RAM, 512GB SSD) की कीमत 39,990 से घटकर 33,990 रखी गई है। पावरफुल ExpertBook P1503CVA (Intel Core i5, 16GB RAM) 58,990 से घटकर 46,990 रुपये रखा गया है। हाई-परफॉर्मेंस ExpertBook P3405CVA (Intel i7, 1TB SSD) का दाम 74,990 रुपये रखे गए हैं। AI-पावर्ड फ्लैगशिप ExpertBook P5405CSA (Intel Ultra 5) – ₹94,990 से घटकर ₹84,990 हो गई।

    ExpertBook लैपटॉप्स को प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए और भी एडवांस बना दिया है। कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस न सिर्फ परफॉर्मेंस में बेहतर हैं, बल्कि डेटा सिक्योरिटी और स्मार्ट प्रोडक्टिविटी के लिए भी खास तौर पर तैयार किए गए हैं।
    Enterprise-grade Security:
नई सीरीज़ में ASUS ExpertGuardian Security Suite दिया गया है, जिसमें TPM 2.0 चिप, Self-Healing BIOS और Optical Chassis Intrusion Alert जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये सिस्टम लेवल पर डेटा और नेटवर्क दोनों को सुरक्षित रखते हैं — यानी अब कॉरपोरेट और बिज़नेस यूज़र्स कोसाइबर अटैक की चिंता करने की ज़रूरत नहीं।

    AI Productivity Tools:
 ASUS ने वर्क मीटिंग्स को और बेहतर बनाने के लिए कई AI टूल्स भी जोड़े हैं। इनमें AI कैमरा, नॉइज़ कैंसलेशन माइक्रोफोन और ASUS AI ExpertMeet जैसे फीचर्स शामिल हैं। इनकी मदद से वीडियो कॉल्स में बैकग्राउंड नॉइज़ अपने-आप हट जाती है, चेहरा क्लियर दिखता है और जरूरत पड़ने पर लाइव ट्रांसलेशन भी संभव है। नई ExpertBook सीरीज़ में 50Wh से ज्यादा बैटरी और 65W USB-C फास्ट चार्जिंग दी गई है। खास बात यह है कि ये लैपटॉप्स स्मार्टफोन या पावरबैंक से भी चार्ज किए जा सकते हैं, जिससे ट्रैवल या आउटडोर वर्क के दौरान पावर की कोई दिक्कत नहीं रहती।

    ASUS के दो नए गेमिंग कंसोल लॉन्च, अब गेमिंग का मज़ा होगा डबल

    नई दिल्ली: ASUS ROG ने दो नए हैंडहेल्‍ड गेमिंग PC लॉन्‍च किए हैं। ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X दोनों हैंडहेल्ड गेमिंग पीसी एक्सबॉक्स गेम्स शोकेस में पेश किए गए हैं। इनमें 7 इंच का डिस्‍प्‍ले इनबिल्ट है, जिस पर आप अपने फेवरेट गेम्‍स खेल पाएंगे। ये एक्‍सबॉक्‍स, बैटलडॉटनेट और पीसी गेमिंग की खूबियों के साथ आते हैं और कस्‍टम विंडोज 11 इंटरफेस पर रन करते हैं।

    इस डिवाइस में बड़ी स्‍क्रीन और गेमिंग का वो पूरा सेटअप है, जिसकी मदद से आप हाथों में गेम खेल पाएंगे। डिवाइस को किसी स्‍क्रीन से कनेक्‍ट करने की जरूरत नहीं होगी। ROG Xbox Ally की कीमत 69,990 रुपये है। ROG Xbox Ally X की कीमत 1,14,990 रुपये है। प्री-ऑर्डर 7 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से 16 अक्टूबर तक किया जा सकता है। प्री-ऑर्डर करने पर बोनस के रूप में 1 साल का Xbox Gamepass Ultimate और ROG Slash Sling Bag (16,947 रुपये की तक की कीमत) फ्री या कम कीमत में मिलेगा।

    Xbox Ally को नॉर्मल गेमर्स के लिए तैयार किया गया है। वहीं, Xbox Ally X को उन गेमर्स के लिए बनाया गया है, जो हाई परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। इसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस है। Ally X में 80Wh की बैटरी है, जबकि Ally में 60Wh की बैटरी लगी है। USB-C पोर्ट्स, Wi-Fi 6E, ब्‍लूटूथ 5.4 और माइक्रोएसडी स्‍लॉट के अलावा 3.5mm का हेडफोन जैक इसमें दिया गया है।

    ROG Xbox Ally और Ally X को अन्य मॉडल्स की तुलना में ज्यादा पावरफुल बताया जा रहा है। इसके पीछे की वजह डिवाइस में इस्तेमाल हुए AMD Ryzen Z2 A प्रोसेसर है। ROG Xbox Ally में AMD रेजेन Z2 A चिप है जो 6400MHz पर चलने वाली 16GB LPDDR5X मेमोरी और 512GB स्टोरेज के साथ है। जबकि X वOX Ally X में राइजन जेड2 एक्सट्रीम चिप है, जो 8000 मेगाहर्ट्ज पर 24GB तेज LPDDR5X रैम और 1TB स्टोरेज से लैस है।