गेमिंग के आसमान पर ASUS की क्रांति, RTX 5050 वाला लैपटॉप ₹1.24 लाख में?

नई दिल्ली : ASUS ने एक बार फिर गेमिंग लैपटॉप की दुनिया में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने भारत में RTX 5050 GPU से लैस अपने नए ROG Strix G16 और TUF Gaming F16 लैपटॉप लॉन्च किए हैं। ये AI-सपोर्टेड परफॉर्मेंस, दमदार ग्राफिक्स, लंबी बैटरी लाइफ शानदार डिजाइन और शानदार डिस्प्ले के साथ मिलते हैं। ASUS के ये लैपटॉप स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स और प्रो-लेवल गेमर्स के लिए एक कंपलीट पैकेज है। शुरुआती कीमत 1,24,990 रुपये से है। ये मॉडल Flipkart, Amazon और ASUS e-shop समेत सभी बड़े रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।

न नए लैपटॉप्स में प्रोसेसर के दो ऑप्शन मिलते हैं। इसमें Intel के Core i7, i5 HX सीरीज़ और AMD का पावरफुल Ryzen 9 HX प्रोसेसर शामिल है। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं। सभी मॉडल्स में NVIDIA का RTX 5050 GPU दिया गया है, जिसमें 8GB ग्राफिक्स मेमोरी है। गेमिंग हो, एडिटिंग हो या 3D डिजाइनिंग, हर काम बिना किसी रुकावट के होगा। डिस्प्ले में 2.5K रिज़ॉल्यूशन के साथ 240Hz रिफ्रेश रेट गेमर्स के लिए बेहतरीन है। FHD+ स्क्रीन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट से शानदार तस्वीरें आती है। जो रंग आप स्क्रीन पर देखते हैं, वही असली रंग के बेहद करीब होते हैं।

90WHrs की बड़ी बैटरी से लंबे सेशन में भी बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती। इनमें Copilot Key दी गई है, जिससे आप AI बेस्ड फीचर्स का सीधा इस्तेमाल कर सकते हैं। कीबोर्ड में 4-Zone RGB या Per-Key RGB बैकलाइट मिलती है। आप कीबोर्ड की लाइटिंग को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

ASUS के गेमिंग लैपटॉप में ROG Strix G16 (G615) सबसे पावरफुल मॉडल है। इसकी कीमत ₹1,59,990 रखी गई है। ROG Strix G16 (G614) इसकी शुरुआती कीमत 1,44,990 रुपये है। TUF F16 (FX608) लैपटॉप उन लोगों के लिए है जो मिड-रेंज में गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों चाहते हैं। इसकी कीमत ₹1,24,990 से शुरू होती है।

गेमिंग में ASUS का मास्टरस्ट्रोक : RTX 50 सीरीज की एंट्री

नई दिल्ली : अगर आप गेमिंग के असली जुनून को जीना चाहते हैं, तो ASUS का नया ROG और TUF लाइनअप आपका सपना पूरा करने आ गया है। यह पूरी सीरीज गेमिंग के हर मोर्चे पर जीत दिलाने के लिए डिजाइन की गई है। इस सीरीज में गेम्स और विडियो में रंग एकदम असली जैसे दिखेंगे। ये लैपटॉप लेटेस्ट गेम्स और क्रिएटिव काम के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। इसमें सिर्फ गेम खेलने का मजा नहीं मिलेगा, बल्कि हर पल एक बेहतरीन अहसास आएगा।

ASUS India ने अपने ROG और TUF सीरीज के पांच नए हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किए हैं। ये लेटेस्ट मॉडल NVIDIA GeForce RTX 50-सीरीज GPUs और लेटेस्ट Intel Core Ultra 9 / i7 और AMD Ryzen 9 8940HX प्रोसेसर से लैस हैं।
ASUS ने TUF Gaming A16, TUF Gaming F16, Zephyrus G14 और ROG Strix G16 के साथ गेमिंग को बिल्कुल नए लेवल पर पहुंचा दिया है। इसमें 2.5K तक का हाई रेजोल्यूशन, 240Hz तक का सुपर स्मूथ रिफ्रेश रेट और 100% कलर एक्यूरेसी से दमदार डिस्प्ले मिलेगा। भारी से भारी गेम भी बिल्कुल मक्खन जैसे चलेगा।

TUF Gaming F-16 में टफनेस के साथ पावर भी फुल है। इसमें Intel Core i7-14650HX (16 कोर, 24 थ्रेड्स), RTX 5070 GPU, 16 इंच 2.5K 165Hz डिस्प्ले, 32GB RAM और 1TB SSD है। A16 में AMD Ryzen 9 8940HX (16 कोर, 32 थ्रेड्स), RTX 5070 GPU, 90Wh बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग से आप बिना रुके गेम खेल कर सकते हैं

ROG Strix G16 और Zephyrus G14 प्रो गेमर्स के लिए शानदार मशीन है। ROG Strix G16 में Intel Core Ultra 9 275HX, RTX 5070, 240Hz का Nebula डिस्प्ले, 32GB RAM, Wi-Fi 7, 1TB SSD और AI Boost NPU मिलता है। Zephyrus G14 में RTX 5060 GPU के साथ स्लिम बॉडी में भरपूर पावर है।

TUF Gaming F16 की शुरुआती कीमत ₹ 1,44,990 रखी गई है। वहीं TUF Gaming A16 ₹1,69,990 से शुरू होता है। ROG Strix G16 भी ₹1,69,990 से शुरू होगा, जबकि Zephyrus G14 का प्राइस ₹1,84,990 से शुरू है।

ASUS Expert P-सीरीज : हर बिजनेस के लिए दमदार AI पावर और प्रीमियम डिजाइन के लैपटॉप और डेस्कटॉप

ताइपे : ताइपे के Computex 2025 में ASUS और AMD ने अपने नई Expert P Series Copilot+ PCs लॉन्च किए गए, जो छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMBs) के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं। AMD Ryzen AI 300 सीरीज प्रोसेसर से लैस नई रेंज न केवल शानदार AI परफॉर्मेंस देती बल्कि सुरक्षा, स्थिरता और स्मार्ट उत्पादकता के नए मानक भी तय करती है। लैपटॉप्स से लेकर ऑल-इन-वन डेस्कटॉप्स और मिनी पीसी तक, ASUS का यह पूरा लाइनअप Microsoft Copilot+ की मदद से ऑफिस वर्क को तेज, स्मार्ट और अधिक प्रभावशाली बनाने का वादा करती है। यह लॉन्चिंग भारत समेत ग्लोबल बाजारों में AI से सशक्त बिजनेस कंप्यूटिंग को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। इस सीरीज में ExpertBook P3, ExpertCenter P600 और P700, तथा PN54 Mini PC जैसे प्रॉडक्ट्स शामिल हैं।

ExpertBook P3 अल्ट्रा-फास्ट AI परफॉर्मेंस लैपटॉप है। ExpertBook P3 सीरीज़ 14 इंच (PM3406) और 16 इंच (PM3606) वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें AMD Ryzen AI PRO 7 प्रोसेसर के साथ 66 TOPS तक की AI पावर मिलती है। यह 70Wh बैटरी, ExpertCool तकनीक और फुल-मेटल चेसिस के साथ आता है। यह बिजनेस यूज़र्स के लिए 18 महीने की सॉफ़्टवेयर स्थिरता सुनिश्चित करता है।

ASUS ने पहली बार Copilot+ All-in-One PC (ExpertCenter P600) और Tower Desktop (ExpertCenter P700) पेश किए हैं। P600 सीरीज (24” और 27”) में 50 TOPS NPU, रिट्रैक्टेबल कैमरा और FHD टचस्क्रीन है। P700 मिनी-टावर और स्मॉल-फॉर्म फैक्टर में MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी और टूल-फ्री चेसिस के साथ मिलता है।

PN54 Mini PC बेहद कॉम्पैक्ट आकार में Copilot+ फीचर्स देता है। कियोस्क, रिटेल स्टोर और कम जगह वाले ऑफिस जैसे जगहों के लिए यह छोटा कंप्यूटर एक दमदार विकल्प है सभी P सीरीज़ मशीनों में ASUS AI ExpertMeet और ExpertGuardian जैसे इनबिल्ट टूल्स दिए गए हैं। ExpertMeet लाइव ट्रांसलेशन और ट्रांसक्रिप्टिंग में मदद करता है। ExpertGuardian फर्मवेयर से लेकर हार्डवेयर तक सुरक्षा सुनिश्चित करता है। ASUS ने उपभोक्ताओं और गेमर्स के लिए कंज़्यूमर और गेमिंग कंप्यूटर भी लॉन्च किया, जिसमें ROG GM700 प्रमुख डेस्कटॉप है।

आ गयी ASUS की 2025 के गेमिंग लैपटॉप की नई रेंज

नई दिल्ली : गेमिंग लैपटॉप्स के क्रेज को नई ऊंचाई देने के लिए ASUS ने 2025 के सबसे पावरफुल गेमिंग लैपटॉप्स की रेंज लॉन्च कर दी है। चाहे आप थोड़ी देर खेलना पसंद करते हों या ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट में प्रो लेवल के खिलाड़ी हों, ASUS के पास हर गेमर के लिए एक परफेक्ट लैपटॉप है। इन नए लैपटॉप्स में लेटेस्ट जनरेशन की प्रोसेसिंग पावर, AI सपोर्ट, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, एडवांस कूलिंग और प्रीमियम डिज़ाइन मिलता है।

ASUS Gaming V3607 एक ऐसा लैपटॉप है जो उन लोगों के लिए बनाया गया है जो एक साथ कई काम करते हैं। इसमें तेज प्रोसेसर (Intel Core 7-240H) और अच्छा ग्राफिक्स कार्ड (NVIDIA RTX 4050) है। 32GB तक RAM और 1TB SSD स्टोरेज है। इसकी कीमत 84,990 रुपये से शुरू होती है।

TUF Gaming F16 पॉकेट-फ्रेंडली, लेकिन पावरफुल गेमिंग लैपटॉप है। 80,990 की शुरुआती कीमत के बावजूद, इसमें अच्छे हार्डवेयर मिलते हैं। Dolby Atmos ऑडियो और AI नॉइस कैंसलेशन के साथ यह लंबे गेमिंग सेशंस के लिए भरोसेमंद है।
ROG Zephyrus G14 गेमिंग लैपटॉप खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो चलते-फिरते काम करना चाहते हैं या गेम खेलना चाहते हैं। इसका वज़न सिर्फ 1.57 किलो है। इसे कहीं भी ले जाना आसान है। ROG Strix G16 लैपटॉप खासतौर पर हाई-स्पीड गेमर्स के लिए बनाया गया है। इसमें Intel Core Ultra 9 275HX प्रोसेसर और RTX 5070Ti ग्राफिक्स कार्ड लगा है।

ROG Strix SCAR 16/18 खासतौर पर प्रोफेशनल ईस्पोर्ट्स खिलाड़ियों के लिए बनाया गया है । इसमें सबसे ताकतवर Intel Core Ultra 9 275HX प्रोसेसर और सुपर-पावरफुल NVIDIA RTX 5090 ग्राफिक्स कार्ड तक मिलता है । इसका 16-इंच या 18-इंच का 240Hz रिफ्रेश रेट वाला Mini-LED HDR डिस्प्ले है। 64GB तक की रैम और 2TB SSD स्टोरेज है। गेमिंग लैपटॉप की कीमत 16-इंच मॉडल के लिए 3,79,990 रुपये से और 18-इंच मॉडल के लिए 4,49,990 रुपये से शुरू होती है।
अगर आपका बजट 85,000 रुपये के आसपास है, तब भी आपको भरोसेमंद लैपटॉप मिल सकता है। और अगर आप एक ऐसा सेटअप चाहते हैं जिसमें कोई समझौता न करना पड़े तो ASUS के पास SCAR सीरीज जैसी मशीनें भी हैं।