नए साल से Ather स्कूटर हुए महंगे, 3,000 रुपये तक बढ़े दाम

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली बेंगलुरु स्थित कंपनी Ather Energy ने नए साल से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक 1 जनवरी 2026 से उसके सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स की कीमतों में 3,000 तक की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही Ather उन कंपनियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने नए साल से पहले दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

Ather Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत बढ़ाने का कारण बताया है कि सामग्री की लागत (कच्चा माल और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स) लगातार महंगी हो रही है और इससे गाड़ियों की उत्पादन लागत बढ़ गई है। भारतीय रुपये की कमजोरी भी दाम बढ़ने की बड़ी वजह बनी है। दिसंबर 2025 में रुपया डॉलर के मुकाबले 91.01 तक गिर गया, जो कि अब तक का सबसे कम स्तर है। इस साल रुपया एशिया की सबसे कमजोर मुद्राओं में से एक रहा और लगभग 6% गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-भारत ट्रेड डील में देरी, भारतीय सामान पर अमेरिका की ओर से लगाया गया 50% टैरिफ, विदेशी निवेशकों की भारत से पैसे की निकासी की वजह से स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो हुई।

Ather के स्कूटर रेंज की शुरुआत Rizta S से होती है, जिसकी मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत ₹1,04,999 है। कीमत बढ़ने के बाद यह करीब ₹1,07,999 तक पहुंच सकती है। वहीं, कंपनी का टॉप मॉडल Ather 450 Apex, जो अभी ₹1,89,999 (एक्स-शोरूम) में मिलता है, उसकी कीमत बढ़कर करीब ₹1,92,999 हो सकती है। हालांकि, असली बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी। जो ग्राहक मौजूदा कीमतों पर Ather स्कूटर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए दिसंबर 2025 आखिरी मौका है। कंपनी इस समय ‘Electric December’ नाम से एक खास ऑफर चला रही है, जिसके तहत चुनिंदा शहरों में ₹20,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं।

Ather Energy ने मई 2025 में शेयर बाजार में एंट्री की थी। तब से निवेशकों के बीच कंपनी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लिस्टिंग के सिर्फ सात महीनों में कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से करीब 118 प्रतिशत तक चढ़ चुके हैं, जो भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर को लेकर बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

श्रीलंका के EV मार्केट में नई चिंगारी : Ather के सुपरस्टार स्कूटर Rizta ने Colombo में लूटी महफिल

कोलंबो/नई दिल्ली: Ather Energy ने Colombo Motor Show 2025 में श्रीलंका में अपना नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अधिकृत डिस्ट्रिब्यूटर Evolution Auto Pvt. Ltd. के साथ साझेदारी में की गई यह लॉन्चिंग Ather की श्रीलंका में बढ़ती उपस्थिति को और मजबूत करता है। कंपनी दिसंबर 2024 में Ather 450X के साथ श्रीलंका के बाजार में उतरी थी। कंपनी ने बेहद कम समय में देशभर में 40 Experience Centers स्थापित करके इलेक्ट्रिक वाहन इकोसिस्टम को तेजी से आगे बढ़ाया है। Ather Grid फास्ट चार्जर्स की स्थापना भी कंपनी की इसी योजना का हिस्सा है, जिससे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा सके।

Ather Energy के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत सिंह फोकेला ने कहा कि श्रीलंका कंपनी के लिए तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। पिछले एक साल में 450X को मिले शानदार रेस्पॉन्स ने यहां Rizta को पेश करने का रास्ता बनाया। भारत और नेपाल में Rizta की सफलता को देखते हुए कंपनी को पूरा भरोसा है कि श्रीलंका में भी यह स्कूटर उपभोक्ताओं की जरूरतों के बिल्कुल अनुरूप साबित होगी। Rizta की सेफ्टी, कम्फर्ट और कनेक्टेड फीचर्स इसे रोजमर्रा की यात्रा के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

श्रीलंका में लॉन्च हुई Rizta परिवारों और रोजमर्रा के राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसके बड़े अंडर-सीट स्टोरेज, लंबी आरामदायक सीट, चौड़े फ्लोरबोर्ड और SkidControl तकनीक ने इसे सुरक्षा व सुविधा के लिहाज से और बेहतर बनाया है। 7-इंच TFT डिस्प्ले के साथ Google Maps नेविगेशन, म्यूजिक और कॉल कंट्रोल जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी इसे एक स्मार्ट राइडिंग अनुभव प्रदान करते हैं।

Ather ने अपना पहला इंटरनेशनल ऑपरेशन नवंबर 2023 में नेपाल में शुरू किया था, जहां अब 9 Experience Centres और 7 सर्विस सेंटर्स हैं। दिसंबर 2024 में श्रीलंका कंपनी का दूसरा इंटरनेशनल बाजार बना, जहां अब Ather की मौजूदगी तेजी से फैल चुकी है। भारत में 30 सितंबर 2025 तक Ather की 524 Experience Centres और 3,643 फास्ट-चार्जिंग स्टेशनों की मजबूत रिटेल और चार्जिंग नेटवर्क मौजूद है। श्रीलंका में Rizta का लॉन्च Ather Energy के लिए न सिर्फ एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है बल्कि यह संकेत भी है कि कंपनी एशिया के तेजी से बढ़ते EV बाजारों में बड़ी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Ather ने बनाए 5 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Rizta बना सुपरस्टार

नई दिल्ली: इंडिया की टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Ather Energy Limited ने बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। तमिलनाडु के होसुर में बनी अपनी फैक्ट्री से उन्होंने अपना 5,00,000वाँ स्कूटर रोल-आउट किया है. सबसे ख़ास बात यह है कि यह रिकॉर्ड-तोड़ स्कूटर, एथर का ‘फैमिली स्कूटर’ Rizta (रिज़्टा) था। यह स्कूटर पिछले साल ही लॉन्च हुआ था और बहुत कम समय में ही यह कंपनी के लिए सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले प्रोडक्ट्स में से एक बन गया है।

Ather Energy के सह-संस्थापक और सीटीओ स्वप्निल जैन ने कहा, “5 लाख स्कूटर का आंकड़ा पार करना एथर के लिए बहुत बड़ी जीत है. जब हमने अपना पहला प्रोटोटाइप बनाया था, तब से लेकर आज तक, हमारा सफर सिर्फ़ गाड़ियाँ बनाने का नहीं रहा है, बल्कि एक ऐसा मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम बनाने का रहा है जो बड़ा हो, भरोसेमंद हो और लगातार अच्छा काम किया।

Rizta Ather का नया स्टार स्कूटर है। सिर्फ एक साल में Rizta ने कंपनी के कुल उत्पादन का एक-तिहाई हिस्सा संभाल लिया। यह स्कूटर परफॉर्मेंस + फैमिली फ्रेंडली डिज़ाइन का बेस्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है। Ather के Hosur में दो फैक्ट्रीज़ हैं – एक व्हीकल असेंबली और दूसरी बैटरी प्रोडक्शन के लिए। Hosur फैक्ट्री की क्षमता हर साल 4,20,000 स्कूटरों के प्रॉडक्शन की है।

Ather के स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसलिए कंपनी महाराष्ट्र के Bidkin में Factory 3.0 बना रही है। यह फैक्ट्री दो चरणों (Phase) में तैयार होगी और Industry 4.0 तकनीक का इस्तेमाल करेगी, जब फैक्ट्री पूरी तरह काम करने लगेगी, तो Ather हर साल 14,20,000 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बना सकेगी। नई फैक्ट्री से Ather अब और ज्यादा स्कूटर्स जल्दी और बेहतर तरीके से बना पाएगी।

Ather Energy ने इंडिया में पहला स्कूटर 2018 में लॉन्च किया था। प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में दो प्रमुख लाइन हैं। इसमें Ather 450 Series तेज़ और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड है। Ather Rizta परिवार और रोज़मर्रा की सुविधा के लिए उपयुक्त है। Ather का Fast-Charging नेटवर्क “Ather Grid” भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क है। अब तक 4,032 चार्जर लग चुके हैं। इसमें 3,997 भारत में और 35 नेपाल और श्रीलंका में हैं।

Ather का मास्टरस्ट्रोक : अब EV महंगी नहीं, किस्तों पर मिलेगी बैटरी

नई दिल्ली: जब इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना पहले से भी आसान होगा। Ather Energy ने तीन बड़े ऐलान किए हैं, जो आपकी जेब को भी राहत देंगे और सफर को भी टेंशन-फ्री बना देंगे। Independence Day से ठीक पहले कंपनी ने कीमत, रीसेल वैल्यू और वॉरंटी — तीनों मोर्चों पर ऐसी सौगात दी जो EV खरीदारों का माइंडसेट बदल सकती है। अब स्कूटर खरीदते समय आपको बैटरी के पैसे एक साथ नहीं देने होंगे। रीसेल वैल्यू की चिंता नहीं करनी होगी और बड़ी वॉरंटी भी मिलेगी।

Battery as a Service (BaaS) से कीमत में 30% तक की कटौती होगी। अब Ather स्कूटर खरीदते समय आपको बैटरी का पैसा एक साथ नहीं देना होगा। Ather Rizta की शुरुआती कीमत 75,999 रुपये होगी (ex-showroom Lucknow) Ather 450 Series की शुरुआती कीमत 84,341 रुपय़े (ex-showroom Lucknow) होगी। बैटरी का किराया आपको महीने के हिसाब से देना होगा, जिसकी शुरुआत 1 रुपये प्रति किलोमीटर से होगी। 48 महीने का पैकेज होगा। बैटरी का खर्च 3-4 साल में धीरे-धीरे निकल जाएगा। पहले साल के लिए पूरे भारत में Ather के 3,300+ फास्ट चार्जर्स पर फ्री चार्जिंग होगी।

Ather ने अपने “Assured Buyback” प्रोग्राम को अब और ज्यादा ग्राहकों तक बढ़ा दिया है। 3 साल बाद स्कूटर की 60% कीमत वापस होगी। 4 साल बाद 50% कीमत वापस होगी। आपने स्कूटर कितना किमी चलाया। रीसेल की वैल्यू उस पर डिपेंड करेगी।
Ather की नई वॉरंटी में बैटरी के साथ 11 और अहम पार्ट्स मोटर, मोटर कंट्रोलर, डैशबोर्ड, चार्जर और बाकी क्रिटिकल कंपोनेंट्स को कवर किया गया है। वारंटी की अवधि — 5 साल या 60,000 किमी (जो पहले हो)। अब स्कूटर के महंगे पार्ट बदलने की चिंता पूरी तरह खत्म। Ather Energy ने साफ कर दिया है कि अब EV खरीदना सिर्फ आसान ही नहीं, बल्कि भरोसेमंद है क्योंकि कीमत कम है। रीसेल की पक्की गारंटी है और वारंटी लंबी है।

3.9 सेकेंड में उड़ान, 161 km की जान : Ather 450S ई-स्कूटर बनेगा आपकी शान

नई दिल्ली: Ather Energy ने स्पोर्टी स्टाइल और दमदार जोश को बरकरार रखते हुए 450 सीरीज़ का नया चैप्टर खोल दिया है। इंडिया के प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रैंड Ather Energy ने नया 450S 3.7kWh वेरिएंट का इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसमें 161 km की IDC रेंज मिलेगी।

Ather के 450S वेरिएंट में 3.7kWh बैटरी के साथ दमदार 5.4 kW की मोटर दी गई है। 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.9 सेकंड में पकड़ने वाला यह स्कूटर 90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक जाता है, जिससे शहर का भीड़भाड़ भरा रास्ता हो या हाइवे, हर जगह ये परफॉर्मेंस में आगे रहता है। राइडर्स को अपनी जरूरत के मुताबिक चुनने के लिए इसमें चार राइडिंग मोड्स – SmartEco, Eco, Ride और Sport – दिए गए हैं। 450S को Ather के देशभर में फैले 3300+ Ather Grid चार्जिंग पॉइंट्स से जोड़ा गया है। यह स्कूटर सिर्फ 4 घंटे 30 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाता है।

Ather के 450S 3.7kWh वर्जन में 7-इंच का DeepView डिस्प्ले दिया गया है, जो Bluetooth कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसी सुविधाओं से लैस है। AtherStack Pro की मदद से यह स्कूटर कई एडवांस्ड सेफ्टी और टेक्नोलॉजी फीचर्स प्रदान करता है। इनमें AutoHold, Fall Safe, और Emergency Stop Signal Tow और Theft Alerts के साथ Find My Scooter जैसे कनेक्टेड फंक्शन्स भी हैं। Alexa Skills Integration से लेकर ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स तक – यह स्कूटर हमेशा अपडेटेड और स्मार्ट बना रहता है।’Ather Eight70′ वारंटी पैक के तहत 450S को 8 साल या 80,000 किमी की बैटरी वारंटी दी गई है, जिसमें कम से कम 70% बैटरी हेल्थ की गारंटी शामिल है।

नए 450S 3.7kWh की कीमत बेंगलुरु में 1,45,999 रुपये, दिल्ली में 1,48,047 रुपये, मुंबई में 1,48,258 रुपये और चेन्नई में 1,47,312 रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) रखी गई है। बुकिंग अब पूरे इंडिया में खुल चुकी है और इसकी डिलिवरी अगस्त 2025 से शुरू होगी।

Rizta की बंपर सेल के बाद Ather का प्लान : देशभर में 700 शोरूम खोलेंगे

बेंगलुरु : Ather Energy ने पूरे देश में 700 से ज्यादा शोरूम खोलने की योजना बनाई है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग Ather स्कूटर को नज़दीक से देख सकें, टेस्ट राइड कर सकें और आसानी से खरीद भी सकें। कंपनी के करीब 350 शोरूम हैं। Ather का यह फैसला नए स्कूटर Rizta की शानदार बिक्री के बाद लिया गया है। फैमिली के लिए बने इस स्कूटर की एक साल में ही 1 लाख से ज्यादा बिक्री हो चुकी है। इसकी डिमांड सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों से भी आ रही है।

कंपनी ने बताया कि अब उत्तर भारत में तीन गुना ज़्यादा शोरूम खोले जाएंगे। ईस्ट और वेस्ट इंडिया में भी तेजी से विस्तार किया जाएगा। कंपनी देशभर में चार्जिंग पॉइंट्स और सर्विस सेंटर्स का नेटवर्क भी बढ़ा रही है। अभी देशभर में Ather के 3,500 से ज्यादा फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स हैं Ather अब पूरे देश में फैमिली ईवी स्कूटर को सस्ती, भरोसेमंद और आसानी से मिलने वाली चीज़ बनाना चाहती है। Rizta ने जो रास्ता दिखाया है, Ather अब उस पर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। Rizta, Ather की कुल बिक्री में 60% से अधिक का योगदान दे रहा है और इससे कंपनी की पकड़ गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे नए राज्यों में मजबूत हुई है।

अब तक Ather के पूरे भारत में 351 शोरूम हैं। नेपाल–श्रीलंका जैसे देशों में 24 सेंटर है। इनमें से करीब आधे से ज़्यादा साउथ इंडिया में हैं । अब दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों में भी Ather स्कूटर लेना और आसान हो जाएगा। आज की तारीख में कंपनी ने देशभर में 3,578 से ज्यादा फास्ट-चार्जिंग पॉइंट्स एक्टिव कर दिए हैं, जिन्हें Ather Grid कहा जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क है। कंपनी “गोल्ड सर्विस सेंटर्स” खोल रही है और साथ में “Express Care” नाम की सर्विस से आपका स्कूटर सिर्फ 60 मिनट में सर्विस होकर तैयार हो जाता है।