Britain से निकली, इंडिया ने निखारी : Norton की चार सुपरबाइक्स ने हिलाया स्पीड का सिंहासन


मिलान (इटली)/नई दिल्ली: ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रैंड Norton Motorcycles ने EICMA 2025 में अपनी बहुप्रतीक्षित Resurgence Strategy का ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी चार नई बाइक्स, Manx R, Manx, Atlas और Atlas GT पेश की हैं।

Norton अब भारतीय कंपनी TVS Motor Company के स्वामित्व में है, जिसने इसके पुनर्निर्माण में करीब 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ब्रिटेन के Solihull में कंपनी का अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च सेंटर तैयार किया गया है, जिसकी क्षमता हर साल 8,000 मोटरसाइकिल बनाने की है। कंपनी का लक्ष्य 2026 तक ब्रिटेन, यूरोप, अमेरिका और भारत में 200 से अधिक शोरूम खोलने का है।

Norton की नई Manx R सुपरबाइक में 1,200cc V4 इंजन दिया गया है, जो 206hp की पावर और 130Nm टॉर्क देता है। बाइक का वजन सिर्फ 204 किलो है। Atlas और Atlas GT को एडवेंचर सेगमेंट के लिए तैयार किया गया है। Atlas मॉडल ऊंचे-नीचे रास्तों, ऊबड़-खाबड़ इलाकों और एडवेंचर राइडिंग के लिए बनी है। इसका डिजाइन मजबूत है। इसमें ज्यादा टॉर्क वाला इंजन है, जिससे यह ऊंचाई या कठिन ट्रैक पर भी आसानी से चलती है। Atlas GT मॉडल को लंबी दूरी की यात्रा और हाइवे पर आरामदायक सफर के लिए बनाया गया है।

Norton की बाइक्स को डिजाइनिंग में तीन खास चीज़ों, आधुनिकता (Modernity), लक्ज़री और सादगी (Reductivity) को मिलाकर एकदम परफेक्ट बनाया गया है। कंपनी के डिजाइन प्रमुखों Gerry McGovern और Simon Skinner — ने यह सुनिश्चित किया कि बाइक का हर हिस्सा, जैसे फुट कंट्रोल्स, हैंडल योक्स, बॉडी शेप और लाइनें, न केवल देखने में खूबसूरत हों बल्कि परफॉर्मेंस और राइडिंग कम्फर्ट भी बढ़ाएं।

Norton अपने पारंपरिक बाजारों — यूके, यूरोप और अमेरिका — के साथ-साथ भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। कंपनी ने अपनी कुल बिक्री नेटवर्क को 200 ग्लोबल लोकेशंस तक विस्तार करने करने की योजना बनाई है। 1898 में James Lansdowne ‘Pa’ Norton द्वारा स्थापित Norton ने 1902 में अपनी पहली बाइक Energette बनाई थी। इसके बाद Commando, Dominator, Atlas और Manx जैसे मॉडलों ने ब्रिटिश मोटरसाइकिल इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। Isle of Man TT रेसिंग में Norton की सफलता और RCW588 रोटरी इंजन बाइक ने कंपनी को इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का प्रतीक बनाया। नॉर्टन का पुनर्जन्म ब्रिटिश इंजीनियरिंग, भारतीय पूंजी और ग्लोबल विजन का ऐसा संगम है, जो सुपरबाइक इंडस्ट्री को नई दिशा देगा।