AUDI ने लॉन्च की 1.78 करोड़ रुपये में सुपर SUV, 4.1 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

नई दिल्ली: जर्मनी की लग्ज़री कार निर्माता Audi ने इंडियन मार्केट में अपनी हाई-परफॉर्मेंस SUV Audi SQ8 को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ₹1.78 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इस मॉडल के जरिए भारत में अपने प्रीमियम SUV पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की कोशिश की है। यह नई SUV Audi Q8 और Audi RS Q8 Performance के बीच पोजिशन की गई है, जिससे ग्राहकों को पावर और लग्ज़री का संतुलित विकल्प मिलता है।

नई Audi SQ8 में 4.0-लीटर V8 TFSI इंजन दिया गया है, जो 373 kW की पावर और 770 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम, एडैप्टिव एयर सस्पेंशन और ऑल-व्हील स्टीयरिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

SUV में HD Matrix LED हेडलाइट्स के साथ लेजर लाइट टेक्नोलॉजी, फ्रेमलेस डोर्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसी खूबियां शामिल हैं। केबिन के अंदर स्पोर्ट सीट्स, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, चार-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और Audi का वर्चुअल कॉकपिट के साथ MMI नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा Bang & Olufsen का 3D प्रीमियम साउंड सिस्टम 17 स्पीकर्स के साथ बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करता है।

Audi SQ8 में आठ एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, पार्क असिस्ट, क्रूज़ कंट्रोल और Audi Pre Sense जैसे ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इस SUV के साथ 10 साल की कॉम्प्लिमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस के अलावा सर्विस और मेंटेनेंस प्लान भी ऑफर कर रही है। यह मॉडल आठ एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है और Audi Exclusive प्रोग्राम के तहत कस्टमाइजेशन की सुविधा भी दी जा रही है। Audi SQ8 उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में आराम और वीकेंड पर दमदार परफॉर्मेंस—दोनों का अनुभव एक ही कार में चाहते हैं।

1 अप्रैल से महंगी होंगी Audi की कारें, पूरे मॉडल रेंज पर 2% बढ़ोतरी

नई दिल्ली: लग्ज़री कार बनाने वाली जर्मन कंपनी Audi की इंडियन यूनिट Audi India ने अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि बढ़ती इनपुट लागत और विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव के कारण 1 अप्रैल 2026 से इंडिया में बिकने वाली उसकी पूरी मॉडल रेंज की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी। नई कीमतें लागू होने के बाद सभी कारों की एक्स-शोरूम कीमतों पर इसका असर दिखाई देगा।

Audi India के ब्रैंड डायरेक्टर बलवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि हाल में कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत बढ़ने के साथ ही मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव हुआ है। इसी वजह से कंपनी को कीमतों में अधिकतम 2 प्रतिशत तक संशोधन करना पड़ रहा है। कंपनी कोशिश कर रही है कि इस बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर कम से कम पड़े। यह बढ़ोतरी कंपनी की भारत में बिकने वाली पूरी लाइन-अप पर लागू होगी। इसमें Audi A4, Audi A5, Audi A6, Audi Q3, Audi Q3 Sportback, Audi Q5, Audi Q7, Audi Q8 और Audi RS Q8 Performance जैसे मॉडल शामिल हैं।

साल 2026 में कंपनी की यह पहली कीमत बढ़ोतरी है। ऑटो सेक्टर में लागत बढ़ने के कारण कई कंपनियां इस तरह के फैसले ले रही हैं। इससे पहले BMW और Mercedes-Benz भी जनवरी 2026 में अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी हैं।
इसी बीच कंपनी इंडिया में अपनी नई परफॉर्मेंस SUV Audi SQ8 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो 17 मार्च को भारतीय बाजार में पेश की जाएगी। यह मॉडल Audi Q8 और टॉप-एंड Audi RS Q8 के बीच की जगह को भरेगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग पहले ही 5 लाख रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू कर दी है।

नई Audi SQ8 में V8 इंजन दिया गया है, जो 507 हॉर्सपावर और 770 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन स्टैंडर्ड Audi Q8 के मुकाबले 167 हॉर्सपावर और 270 न्यूटन मीटर ज्यादा ताकत देता है।

Audi Q7 का ‘Signature Edition’ भारत में लॉन्च! अब कार में ही मिलेगी ताज़ा कॉफी

मुंबई : जर्मन लग्जरी कार निर्माता Audi ने आज भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय SUV, Q7 का एक बेहद खास और एक्सक्लूसिव ‘Signature Edition’ लॉन्च कर दिया है। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि स्टाइल और लग्जरी का एक चलता-फिरता स्टेटमेंट है। कंपनी ने इसे उन खास ग्राहकों के लिए पेश किया है जो अपनी कार में कुछ अलग और यूनिक चाहते हैं।

क्या बनाता है इसे ‘सिग्नेचर’ एडिशन

इस लिमिटेड एडिशन को जो चीज सबसे खास बनाती है, वे हैं इसके यूनिक फीचर्स जो पहली बार पेश किए गए हैं। ये फीचर्स ऑडी जेन्यूइन एक्सेसरीज़ का हिस्सा हैं:
एस्प्रेसो मोबाइल कॉफी सिस्टम: यह सबसे अनोखा फीचर है! अब आप लंबे सफर में या जब चाहें, कार के अंदर ही ताज़ी बनी कॉफी का आनंद ले सकते हैं।
डायनैमिक व्हील हब कैप्स: एक शानदार फीचर, जिससे कार के चलने पर भी पहियों के बीच में लगा ऑडी का लोगो हमेशा सीधा दिखाई देता है।
ऑडी रिंग्स एंट्री LED लैंप्स: जैसे ही आप कार का दरवाज़ा खोलेंगे, ज़मीन पर ऑडी का लोगो शानदार तरीके से प्रोजेक्ट होगा, जो एक शाही स्वागत का एहसास कराता है।
ऑडी डैशकैम: यह ड्राइविंग और पार्किंग के दौरान आगे और पीछे दोनों तरफ रिकॉर्डिंग करके आपकी कार को अतिरिक्त सुरक्षा देता है।
स्पेशल पेंट डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील्स: इसके R20 अलॉय व्हील्स पर खास पेंट डिज़ाइन है, जो इसके लुक को और भी आकर्षक बनाता है।
प्रीमियम टच: मेटैलिक की कवर और स्टेनलेस स्टील के पैडल केबिन को और भी स्पोर्टी और लग्जरी फील देते हैं।

परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं

स्टाइल के साथ-साथ यह SUV परफॉर्मेंस का पावरहाउस भी है। इसमें 3.0 लीटर का V6 TFSI इंजन लगा है, जो 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह इंजन 340 हॉर्सपावर की ताकत और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह विशाल SUV मात्र 5.6 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। Audi का प्रसिद्ध क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव और एडाप्टिव एयर सस्पेंशन हर तरह की सड़क पर बेहतरीन कंट्रोल और आरामदायक सफर सुनिश्चित करते हैं।

लग्जरी और टेक्नोलॉजी का बेजोड़ संगम

Signature Edition के अलावा, इसमें Q7 के टॉप-एंड टेक्नोलॉजी वेरिएंट वाले सभी फीचर्स मौजूद हैं, जैसे: 7 सीटों वाली आरामदायक केबिन, 19 स्पीकर्स वाला बैंग एंड ओलफ्सन का 3D साउंड सिस्टम, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस (फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), पार्क असिस्ट प्लस और 360-डिग्री कैमरा और 8 एयरबैग्स और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसी एडवांस सेफ्टी।

इस लॉन्च पर Audi India के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, “Audi Q7 भारत में परफॉर्मेंस और लग्जरी का प्रतीक है। Signature Edition इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन ग्राहकों के लिए खास फीचर्स लाता है जो अपनी कार को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा मानते हैं।” यह खास एडिशन पांच रंगों – सखिर गोल्ड, वेटोमो ब्लू, मिथोस ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट और समुराई ग्रे में उपलब्ध है। अगर आप एक ऐसी लग्जरी SUV चाहते हैं जो सड़क पर सबसे अलग दिखे और जिसमें कुछ अनोखे फीचर्स हों, तो ऑडी Q7 सिग्नेचर एडिशन आपके लिए ही बना है। Signature Edition की शुरुआती कीमत ₹99,81,000 (एक्स-शोरूम) रखी गई है और यह बेहद सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगी।

57.11 लाख रुपये में Audi A4 Signature Edition : सिर्फ कार नहीं, चलता फिरता प्रीमियम लग्जरी लाउंज

Audi India ने सीमित संख्या में A4 सिग्नेचर एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 57.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये सिर्फ कार नहीं, चलता फिरता लग्जरी लाउंज है। A4 सिग्नेचर एडिशन में हर ड्राइव में VIP ट्रीटमेंट मिलता है। ऑडी इंडिया ने A4 सिग्नेचर एडिशन उन लोगों के लिए लॉन्च किया है, जो प्रीमियम कार में एक्स्ट्रा स्वैग ढूंढते हैं। इस कार के पास जाने पर सबसे पहले ऑडी का लोगो लाइटिंग से उभरकर आपका इस तरह स्वागत करेगा, जैसे आप रेड कारपेट पर एंट्री कर रहे हों। गाड़ी स्टार्ट करने से पहले भी स्टाइल दिखेगा और चलाते वक्त सड़क पर हर किसी की नजर गाड़ी पर टिकी रहेगी।

केबिन बैठते ही हमेशा एक बढ़िया सी खुशबू मिलेगी। लॉन्ग ड्राइव हो या ऑफिस जाना हो, हर बार केबिन फ्रेश और खुशबूदार लगेगा। इस कार में 360-डिग्री कैमरे दिए गए हैं। फीचर्स की लिस्ट में ऑडी लोगो प्रोजेक्टिंग पडल लैंप और एक प्रीमियम फ्रेगरेंस डिस्पेंसर भी शामिल हैं। इसमें 19-स्पीकर B&O साउंड सिस्टम, ड्राइवर सीट मेमोरी के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें, थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10-इंच टचस्क्रीन, वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बहुत कुछ शामिल हैं.

यह कार पांच रंगों, ग्लेशियर व्हाइट मेटैलिक, मिथोस ब्लैक मेटैलिक, नवारा ब्लू मेटैलिक, प्रोग्रेसिव रेड मेटैलिक और मैनहैटन ग्रे मेटैलिक रंगों में मिलती है। इसका 2.0L TFSI इंजन 204hp की ताकत से लैस है। यह 320Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। केवल 7.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। इसकी टॉप स्पीड 241 किमी प्रति घंटे है।

Audi India के A4 सिग्नेचर एडिशन में 360 डिग्री कैमरे से पार्किंग आसान हो जाती है। 19 स्पीकर के साथ बीएंड ओ सिस्टम से सिनेमाहॉल वाला अहसास मिलता है। बड़े MMI टच डिस्प्ले के साथ 25.65cm की हाई-रेज TFT स्क्रीन,  सब कुछ एक टच पर मिलता है। नैचुरल लैंग्वेज वॉयस कंट्रोल से आप जैसा बोलेंगे, कार आपकी भाषा समझकर उसी तरह काम करेगी। ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस से पूरी ड्राइविंग इंफो साफ-साफ डिजिटल स्क्रीन पर दिखेगी।