₹28.49 लाख में सुपर हीरो SUV: Mahindra BE 6 Batman Edition की वापसी, 10 मार्च को बुकिंग

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कार प्रेमियों और सुपरहीरो फैंस के लिए भारत की ऑटो कंपनी Mahindra ने अपनी खास लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक SUV Mahindra BE 6 Batman Edition को फिर बाजार में लाने का फैसला किया है। इसकी कीमत 28.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी 10 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से इसकी बुकिंग शुरू करेगी। यह बुकिंग सिर्फ एक दिन के लिए खुली रहेगी। SUV की डिलीवरी 10 अप्रैल 2026 से शुरू होने की योजना है।

दरअसल, जब Mahindra BE 6 Batman Edition पहली बार लॉन्च हुई थी, तब इसकी 999 यूनिट्स सिर्फ 135 सेकंड में ही पूरी तरह बिक गई थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कंपनी से इसे दोबारा लॉन्च करने की मांग की गई। इसी जबरदस्त डिमांड को देखते हुए Mahindra ने इसे फिर से सीमित समय के लिए वापस लाने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया है कि 6 मार्च 2026 से उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर “Add Your Preference” नाम से एक विंडो खुल गई है, जहां ग्राहक अपनी रुचि दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 10 मार्च को असली बुकिंग शुरू होगी। जो लोग पहले से इस मॉडल के मालिक हैं और नए ग्राहकों को रेफर करेंगे, उन्हें डिलिवरी में प्राथमिकता दी जाएगी।

यह खास एडिशन इलेक्ट्रिक SUV हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज The Dark Knight Trilogy से प्रेरित है, जिसे मशहूर निर्देशक Christopher Nolan ने बनाया था। इसी वजह से कार के डिजाइन में बैटमैन थीम से जुड़े कई खास एलिमेंट्स दिए गए हैं। कार के एक्सटीरियर में सैटिन ब्लैक पेंट फिनिश, फ्रंट डोर पर Batman डेकल्स, 20-इंच अलॉय व्हील्स, Alchemy Gold कलर के सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स, और ‘BE 6 × The Dark Knight’ लिमिटेड एडिशन बैजिंग दी गई है। कार के कई हिस्सों जैसे हब कैप, क्वार्टर पैनल, रियर बंपर और ग्लास पर Bat लोगो भी लगाया गया है।

इंटीरियर में भी बैटमैन थीम को खास तरीके से दिखाया गया है। इसमें डैशबोर्ड पर गोल्ड Batman Edition प्लैक, चारकोल लेदर डैशबोर्ड, गोल्ड एक्सेंट स्टिचिंग के साथ सीट्स, Bat लोगो वाली सीटें, और गोल्ड एक्सेंट स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके अलावा इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर Batman-थीम वेलकम एनिमेशन और खास Batman इंस्पायर्ड एक्सटीरियर साउंड भी मिलता है। Mahindra BE 6 Batman Edition सुपरहीरो थीम से प्रेरित एक कलेक्टर कार है।

केवल 300 लोगों के ही नसीब में है Mahindra BE 6 Batman, बुकिंग 23 अगस्त से

नई दिल्ली: Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 का खास Batman Edition लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ये गाड़ी केवल 300 लोगों को ही मिलेगी।जिसे मिल जाएगी वो खुद को किस्मत वाला मानेगा। 23 अगस्त से बुकिंग शुरू होगी और कंपनी 20 सितंबर से International Batman Day से डिलिवरी देना शुरू करेगी। ये एडिशन वॉर्नर ब्रदर्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है और सीधे-सीधे क्रिस्टोफर नोलन की The Dark Knight Trilogy से इंस्पायर्ड है।

BE 6 का पूरा एक्सटीरियर सैटिन ब्लैक कलर में है। 20-इंच के दमदार अलॉय व्हील्स लगे हैं। दरवाज़ों पर Batman के डीकल्स मिलेंगे। वहीं सस्पेंशन और ब्रेक कैलीपर्स को गोल्ड कलर में पेंट किया गया है। पीछे की तरफ Dark Knight बैज दिया गया है और बैटमैन का लोगो जगह-जगह नज़र आएगा—हब कैप्स, क्वार्टर पैनल, बंपर, विंडशील्ड और रूफ पर भी बैटमैन का लोगो नजर आएगा।

अंदर बैठेंगे तो भी आपको लगेगा कि ये कोई आम एसयूवी नहीं है। डैशबोर्ड पर Batman Edition की खास प्लेट लगी है, इंस्ट्रूमेंट पैनल चारकोल लेदर से कवर है और ड्राइवर कॉकपिट के चारों ओर सुनहरी झलक वाला रिंग दिया गया है। सीट्स पर सूएड और लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल हुआ है जिसमें गोल्ड-सेपिया कलर की स्टिचिंग की गई है। और हां, Dark Knight Trilogy का बैट लोगो भी केबिन के कई हिस्सों में चमकता नज़र आएगा। चार्जिंग की बात करें तो कीमत में चार्जर शामिल नहीं है। कंपनी इसके लिए अलग से दो ऑप्शन दे रही है—7.2kW AC चार्जर 50 हज़ार रुपये में और 11.2kW AC चार्जर 75 हज़ार रुपये में।

Mahindra की ये BE 6 Batman Edition आम एसयूवी की तरह सिर्फ़ “खरीदने और चलाने” वाली गाड़ी नहीं है, बल्कि इसे खास तौर पर एक कलेक्टर्स आइटम की तरह बनाया गया है। अगर आप बैटमैन के फैन हैं तो ये गाड़ी आपके लिए एक बैटमोबाइल जैसा अनुभव देगी। बाहर से इसका ब्लैक-गोल्ड लुक और बैटमैन के लोगो इसे सुपरहीरो टच देता है। अंदर बैठकर आपको लगेगा कि आप किसी स्पेशल एडिशन केबिन में हैं, जहां हर जगह बैटमैन की झलक है। सिर्फ 300 गाड़ियां ही बिकेंगी इसलिए इसे खरीदने का मतलब एक विरासत को संजोना है, जिसका मौका फिर नहीं लगेगा।