स्टडी और वर्क फ्रॉम होम के लिए परफेक्ट BenQ GW90TC मॉनिटर लॉन्च, कीमत 9,589 रुपये से शुरू

नई दिल्ली: BenQ ने इंडिया में अपनी नई GW90TC USB-C मॉनिटर सीरीज लॉन्च की है, जिसकी कीमत ₹9,589 से शुरू होकर ₹14,990 तक जाती है। इसमें सिंगल-केबल कनेक्टिविटी के साथ 144Hz फुल HD डिस्प्ले मिलता है। यह सीरीज खासतौर पर हाइब्रिड वर्क, ऑनलाइन पढ़ाई और लैपटॉप-टैबलेट जैसे अलग-अलग डिवाइस के साथ काम करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस लाइनअप में दो मॉडल शामिल हैं—GW2490TC और GW2790TC। दोनों फुल HD मॉनिटर हैं और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं, जिससे स्क्रीन पर मूवमेंट स्मूद नजर आता है।

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत USB-C कनेक्टिविटी है। एक ही केबल से मॉनिटर को लैपटॉप से कनेक्ट किया जा सकता है, स्क्रीन डिस्प्ले हो जाएगी, डेटा ट्रांसफर होगा और डिवाइस चार्ज भी होगी। मॉनिटर 20W पावर डिलीवरी सपोर्ट करता है, जिससे काम करते समय लैपटॉप की बैटरी खत्म होने की चिंता कम हो जाती है। इससे डेस्क पर केबल का झंझट भी कम होता है और सेटअप साफ-सुथरा रहता है।

IPS पैनल होने से स्क्रीन के रंग साफ, नेचुरल और हर एंगल से लगभग एक जैसे दिखाई देते हैं। अगर आप साइड से भी मॉनिटर देखें तो कलर फीके नहीं पड़ते। 5ms रिस्पॉन्स टाइम से स्क्रीन बहुत तेजी से रिएक्ट करती है, जिससे मूविंग इमेज में धुंधलापन कम होता है।AMD FreeSync टेक्नोलॉजी स्क्रीन और ग्राफिक्स के बीच तालमेल बनाकर रखती है, जिससे वीडियो देखते समय या हल्की गेमिंग/एंटरटेनमेंट के दौरान स्क्रीन अटकती नहीं और स्मूद चलती है।

Flicker-Free फीचर स्क्रीन की हल्की झिलमिलाहट को कम करता है, जो अक्सर आंखों की थकान का कारण बनती है। Low Blue Light नीली रोशनी को कम करता है, जिससे आंखों पर कम दबाव पड़ता है और सिरदर्द या जलन की समस्या कम हो सकती है। Visual Optimizer स्क्रीन की ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को माहौल के हिसाब से एडजस्ट करने में मदद करता है। यह मॉनिटर लंबे समय तक काम करने, पढ़ाई करने या वीडियो देखने के दौरान आंखों को कम थकाने और स्क्रीन को ज्यादा स्मूद व आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक स्क्रीन को ऊपर-नीचे कर सकता है, आगे-पीछे झुका सकता है, दाएं-बाएं घुमा सकता है और चाहें तो उसे सीधा खड़ा करके वर्टिकल मोड में भी इस्तेमाल कर सकता है। इससे गर्दन और पीठ पर कम दबाव पड़ता है और लंबे समय तक काम करने में ज्यादा आराम मिलता है।

कंपनी ने अलग-अलग जरूरत और बजट के हिसाब से चार मॉडल पेश किए हैं। GW2490C की कीमत ₹9,589, GW2790C की ₹11,989, GW2490TC की ₹12,750 और GW2790TC की ₹14,990 रखी गई है। ये सभी मॉनिटर देशभर में अधिकृत रिटेल स्टोर्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

BenQ का गेमिंग धमाका: 200Hz डिस्प्ले वाला EW270Q मॉनिटर 17990 रुपये में लॉन्च

नई दिल्ली: गेमिंग और प्रोफेशनल डिस्प्ले में अपनी पकड़ को और मजबूत करते हुए BenQ ने इंडिया में नया EW270Q 27-इंच 2K QHD गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है।

यह मॉनिटर खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो गेमिंग के साथ-साथ काम और एंटरटेनमेंट के लिए भी एक ही दमदार स्क्रीन चाहते हैं। 27-इंच का QHD, 200Hz गेमिंग मॉनिटर 17,990 रुपये में मिल रहा है। 3 साल की ऑनसाइट वॉरंटी भी है। अगर कोई दिक्कत आती है तो कंपनी का टेक्नीशियन आपके घर आकर सर्विस देगा। सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

BenQ EW270Q में 27 इंच का IPS QHD (2560×1440) डिस्प्ले दिया गया है, जो 200Hz के हाई रिफ्रेश रेट और 1ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ आता है। BenQ EW270Q गेमिंग के लिए बेहद तेज़ और स्मूद मॉनिटर है। स्क्रीन एक सेकंड में 200 बार इमेज रिफ्रेश करती है, जिससे शूटिंग, रेसिंग और एक्शन गेम्स में खासतौर पर मूवमेंट बहुत ही स्मूद दिखता है। 1ms रिस्पॉन्स टाइम की वजह से स्क्रीन पर दिखने वाली तस्वीर तुरंत बदल जाती है, इसलिए दुश्मन दिखते ही एक्शन लेने में कोई देरी नहीं होती और ब्लर नहीं दिखता। AMD FreeSync™ Premium टेक्नोलॉजी ग्राफिक्स कार्ड और मॉनिटर के बीच तालमेल बनाए रखती है, जिससे तस्वीर फटने या अटकने की दिक्कत नहीं आती।

BenQ EW270Q सिर्फ गेम खेलने का नहीं, बल्कि पूरा ऑल-राउंड मॉनिटर है। USB-C पोर्ट के साथ 65W चार्जिंग मिलती है। लैपटॉप को अलग चार्जर लगाने की जरूरत नहीं। एक ही केबल लगाइए और स्क्रीन कनेक्ट हो जाएगी। डेटा भी ट्रांसफर होगा और लैपटॉप चार्ज भी होता रहेगा। इससे टेबल पर तारों का झंझट खत्म हो जाता है और काम करना ज्यादा आसान हो जाता है। 90% DCI-P3 कलर कवरेज से फोटो, विडियो और फिल्में ज्यादा नेचुरल और चमकदार रंगों में दिखती हैं।

डुअल 5W इन-बिल्ट स्पीकर्स की वजह से अलग स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। गेम, मूवी या वेब सीरीज़ देखते समय साफ और दमदार आवाज मिलती है। सफेद प्रीमियम डिजाइन इसे आम गेमिंग मॉनिटर्स से अलग बनाता है। यह सिर्फ गेमिंग सेटअप ही नहीं, बल्कि घर या ऑफिस में भी स्टाइलिश और प्रोफेशनल लगता है।

BenQ का प्रीमियम डिस्प्ले धमाका, 27 और 32 इंच के 4K मॉनिटर लॉन्चऑफिस और एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट

नई दिल्ली: प्रोफेशनल डिस्प्ले सॉल्यूशंस बनाने वाली दिग्गज कंपनी BenQ ने MacBook यूजर्स के लिए अपनी MA सीरीज के नए प्रीमियम 4K मॉनिटर MA270UP और MA320UP लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि ये मॉनिटर Mac के ओरिजिनल डिस्प्ले जैसा ही रंग, क्लैरिटी और विजुअल अनुभव देंगे। MA270UP 27-इंच और MA320UP 32-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं और दोनों में 4K UHD रिजॉल्यूशन (3840×2160) दिया गया है।

यह मॉनिटर खास उन लोगों के लिए बनाए गए हैं, जो एक ही MacBook से ऑफिस काम, वीडियो कॉल, मूवी देखना और निजी काम करते हैं। 27-इंच और 32-इंच की बड़ी 4K स्क्रीन होने से तस्वीर बहुत साफ, शार्प और डिटेल में दिखेगी। यह छोटी लैपटॉप स्क्रीन से कहीं बेहतर है। Nano Gloss Panel टेक्नोलॉजी से रंग ज्यादा गहरे, चमकदार और रियल दिखेंगे।फोटो और विडियो बिल्कुल प्रोफेशनल जैसे दिखेंगे। MacBook की छोटी स्क्रीन को बड़ी, ज्यादा साफ और बिल्कुल Mac जैसी क्वालिटी वाली स्क्रीन में बदलने के लिए ये मॉनिटर बनाए गए हैं।

ये मॉनिटर खास तौर पर MacBook और macOS के लिए बनाए गए हैं। MacBook और मॉनिटर के रंग अपने आप एक जैसे सेट हो जाते हैं। आपको फोटो, वीडियो या डिजाइन के लिए अलग से रंग सेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डुअल USB-C कनेक्टिविटी है। एक केबल से सब कुछ होता है।मॉनिटर में USB-C पोर्ट दिया गया है जो विडियो दिखाता है, डेटा ट्रांसफर करता है और MacBook को चार्ज करता है।सिर्फ एक केबल लगाओ। लैपटॉप चार्ज भी होगा और बड़ी स्क्रीन भी मिल जाएगी। एक ही केबल से सब काम होने से टेबल पर तारों का जंजाल नहीं रहेगा।ऑफिस या घर का सेटअप साफ और प्रोफेशनल दिखेगा।

BenQ ने अपने नए MA सीरीज मॉनिटर इंडिया में लॉन्च कर दिए हैं, जिनमें 27-इंच MA270UP की कीमत ₹46,998 और 32-इंच MA320UP की कीमत ₹56,998 रखी गई है। ये दोनों मॉनिटर BenQ की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon India और देशभर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि ये मॉनिटर खासतौर पर MacBook यूजर्स के लिए बनाए गए हैं। BenQ के प्रीमियम 4K मॉनिटर ऑफिस काम, कंटेंट क्रिएशन और एंटरटेनमेंट के लिए बड़ी स्क्रीन पर भी MacBook जैसी क्वालिटी देने का दावा करते हैं।

गेमिंग में BenQ की क्रांति, इंडिया में दुनिया का पहला Game Art Monitor लॉन्च

नई दिल्ली: गेमिंग और टेक्नोलॉजी लवर्स के लिए ग्लोबल टेक ब्रांड BenQ ने इंडिया में अपना नया गेमिंग मॉनिटर MOBIUZ EX271UZ लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने ‘Game Art Monitor’ के रूप में पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला Game Art Monitor है, जिसे खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि गेम्स ठीक वैसे ही दिखें, जैसे उन्हें गेम डेवलपर्स ने बनाने का इरादा किया था।

BenQ के नए EX271UZ मॉनिटर का सबसे बड़ा फीचर इसका AI-पावर्ड Colour Shuttle सिस्टम है। यह सिस्टम खेल के आधार पर ऑटोमेटिक रूप से कलर, कंट्रास्ट और टोन को एडजस्ट करता है। यह सिर्फ एक आम गेमिंग मॉनिटर नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए बना है जो गेम को कला (Art) की तरह देखना और महसूस करना चाहते हैं। 27-इंच QD-OLED पैनल होने से स्क्रीन पर दिखने वाले रंग बेहद सटीक, कॉन्ट्रास्ट बहुत गहरा और डिटेल एकदम साफ होगी।

काले रंग ज्यादा गहरे दिखेंगे और चमकीले सीन ज्यादा नेचुरल लगेंगे। गेम खेलते समय स्क्रीन देर से रिएक्ट नहीं करती। इसकी कीमत 89,998 रुपये रखी गई है। यह मॉनिटर प्रीमियम गेमिंग सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाया गया है। MOBIUZ EX271UZ उन गेमर्स के लिए है जो गेम सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि देखने, महसूस करने और जीने का अनुभव चाहते हैं। enQ MOBIUZ EX271UZ सिर्फ एक हाई-एंड गेमिंग मॉनिटर नहीं, बल्कि एक ऐसा ऑल-राउंड डिस्प्ले है जो गेमिंग और क्रिएटिव दोनों कामों के लिए बनाया गया है।

Color Shuttle के अलावा इस मॉनिटर में ऐसी कई तकनीक हैं जो खुद-ब-खुद गेम के हिसाब से कलर सेट कर देती हैं। अलग-अलग गेम खेलने पर विजुअल्स अपने आप बदल जाते हैं। लंबे समय तक गेम खेलने पर आंखों में जलन या थकान न होती। यह मॉनिटर सिर्फ गेम खेलने वालों के लिए नहीं है। जो लोग ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग या डिजिटल आर्ट करते हैं, उन्हें भी इसमें बहुत सटीक कलर और गहरा कॉन्ट्रास्ट मिलेगा। इस मॉनिटर का लॉन्च भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री के लिए एक नई शुरुआत जैसा माना जा रहा है।

BenQ ScreenBar Halo 2 : आंखों का नया बॉडीगार्ड, अब डेस्क लाइटिंग बनेगी स्मार्ट, 423% ज्यादा रोशनी

नई दिल्ली: मॉनिटर लाइटिंग तकनीक में अग्रणी BenQ ने इंडिया में अपना नया ScreenBar Halo 2 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नेक्स्ट-जनरेशन फ्लैगशिप मॉडल है, जिसे खास तौर पर उन प्रोफेशनल्स, क्रिएटर्स और गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम रोशनी या बदलते वातावरण में लंबे समय तक स्क्रीन के सामने काम करते हैं। चार साल की रिसर्च और यूज़र टेस्टिंग के बाद बनाया गया यह नया वर्ज़न पहले की तुलना में 423% ज्यादा रोशनी कवरेज देता है। इसका डुअल-लाइट सिस्टम और नया ट्रिपल-कर्वेचर बैकलाइट डिजाइन पूरे वर्कस्पेस में संतुलित लाइटिंग प्रदान करता है, जिससे आंखों पर स्ट्रेस कम होता है और फोकस बना रहता है।

आम डेस्क लैंप अक्सर स्क्रीन पर ग्लेयर और शैडो पैदा करते हैं। इसी समस्या को हल करने के लिए Halo 2 में BenQ की खास ASYM-Light तकनीक दी गई है। रोशनी सिर्फ डेस्क पर गिरती है, स्क्रीन पर नहीं, जिससे रिफ्लेक्शन पूरी तरह खत्म हो जाता है। National Taiwan University of Science and Technology के साथ किए गए एक अध्ययन के बाद Halo 2 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि स्क्रीन व आसपास की रोशनी का संतुलन बना रहे। ANSI स्टैंडर्ड के अनुसार यह अनुपात 3:1 से ज्यादा नहीं होना चाहिए—Halo 2 इसी सिद्धांत पर काम करता है।

BenQ Smart Lighting के चीफ प्रोडक्ट डिज़ाइनर JC Pan के अनुसार, Halo 2 का नया वायरलेस कंट्रोल डायल पहले से ज्यादा आसान और प्रिसाइस है। यूज़र 0–100% ब्राइटनेस और 2700K–6500K कलर टेम्परेचर को बड़ी स्मूथनेस से कंट्रोल कर सकते हैं। इसका नया ज़िंक-अलॉय क्लैम्प पतले से लेकर कर्व्ड मॉनिटर तक सभी पर फिट हो जाता है और स्क्रीन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता।

यह लाइटिंग सिस्टम कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है—जैसे मोशन डिटेक्शन, जो यूज़र के लौटते ही लाइट ऑन कर देता है, ऑटो-डिमिंग, जो कमरे की रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस सेट कर लेता है, और मेमोरी सेटिंग, जो आपकी पसंद को याद रखती है। BenQ ScreenBar Halo 2 अब BenQ E-Store, Amazon India और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स पर 17,490 रुपये में उपलब्ध है।

ऑफिस मीटिंग्स से मिनटों में कनेक्शन, PC का ‘हैंग’ ड्रामा खत्म : BenQ का स्मार्ट कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम लॉन्च

नई दिल्ली: BenQ ने InfoComm India 2025 में अपने दो नए वायरलेस प्रोडक्ट InstaShow VS25 (कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम) और InstaShow WDC15 (प्रेज़ेंटेशन सिस्टम) लॉन्च किए हैं। इनका पहला ग्लोबल लॉन्च भारत में किया गया है। ये प्रोडक्ट्स खास तौर पर भारत के कॉर्पोरेट सेक्टर को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। आजकल दफ़्तरों में मीटिंग्स और ट्रेनिंग सेशंस में सबसे बड़ी दिक्कत होती है – तकनीकी रुकावटों (जैसे कनेक्टिविटी प्रॉब्लम, सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन या सिस्टम हैंग होने से बहुत समय बर्बाद होता है। कामकाज की रफ्तार धीमी हो जाती है। कंपनी का दावा है कि नए InstaShow सिस्टम में मीटिंग्स पूरी तरह स्मूथ, फास्ट और बिना किसी तकनीकी झंझट के चल सकेंगी।

BenQ ने अपने दोनों नए वायरलेस कोलैबोरेशन सॉल्यूशंस को प्रोफेशनल फीचर्स से लैस किया है। InstaShow VS25 को खास तौर पर वायरलेस कॉन्फ्रेंसिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह BYOD और BYOM सॉल्यूशन है जो 64 बटन तक और एक बार में 4 प्रेज़ेंटर को सपोर्ट करता है। इसमें Wi-Fi 6, AirPlay, ChromeCast और Miracast सपोर्ट दिया गया है, जिससे किसी भी डिवाइस से कनेक्ट करना बेहद आसान हो जाता है। डिस्प्ले क्वालिटी 4K@60Hz है और टचबैक कंट्रोल की सुविधा भी मौजूद है, जिससे यूज़र्स इंटरैक्टिव डिस्प्ले से सीधे कंटेंट कंट्रोल कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें AES 128-बिट एन्क्रिप्शन और WPA3 सपोर्ट है, जबकि यह Microsoft Teams, Zoom और Google Meet जैसे लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ सीधा इंटीग्रेशन प्रदान करता है। इतना ही नहीं, 40 मीटर तक की स्थिर रेंज इसे बड़े मीटिंग रूम्स के लिए भी उपयुक्त बनाती है।

दूसरी ओर, InstaShow WDC15 बड़े प्रेज़ेंटेशन और ट्रेनिंग सेशंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह एक समय में 16 प्रेज़ेंटर तक को सपोर्ट करता है और 4K@30Hz रेज़ॉल्यूशन के साथ टचबैक सपोर्ट भी देता है। इसमें HDMI, USB Type-A और USB Type-C इंटरफेस की सुविधा है, जिससे यह अलग-अलग डिवाइसेज़ के साथ संगत हो जाता है। 15 मीटर तक की स्थिर रेंज और AES 128-बिट एन्क्रिप्शन व WPA3 सपोर्ट इसे सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं। InstaShow VS25 1,99,000 रुपये और InstaShow WDC15 99,000 रुपये में मिलेगा। दोनों प्रोडक्ट्स BenQ के अधिकृत पार्टनर नेटवर्क के ज़रिए पूरे भारत में उपलब्ध होंगे।

जीत के लिए तैयार हो जाओ : BenQ ZOWIE ने लॉन्च किया 600Hz का ज़बरदस्त गेमिंग मॉनिटर XL2586X+

नई दिल्ली : क्या आप हर गेम में जीत हासिल करने का जुनून रखते हैं? क्या आपके लिए ‘स्पीड’ सिर्फ़ एक शब्द नहीं बल्कि ‘जीत’ की कुंजी है? अगर हां, तो BenQ के ई-स्पोर्ट्स ब्रांड ZOWIE ने आपके लिए सबसे बेहतरीन हथियार लॉन्च कर दिया है – ZOWIE XL2586X+। यह अगली पीढ़ी का डिस्प्ले उन FPS (फर्स्ट-पर्सन शूटर) प्लेयर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो जानते हैं कि हाई-स्टेक गेमिंग में, गति, स्पष्टता और सटीकता ही सब कुछ है।

XL2586X+: स्पीड, क्लैरिटी और परफ़ॉर्मेंस का नया बेंचमार्क

ZOWIE का XL2586X+ उन फीचर्स के साथ आया है जो टूर्नामेंट-लेवल परफॉर्मेंस की परिभाषा को फिर से लिखते हैं:
अभूतपूर्व 600Hz रिफ्रेश रेट: यह मॉनिटर बिना किसी ओवरक्लॉकिंग के 600Hz की अविश्वसनीय रिफ्रेश रेट देता है! इसका मतलब है अल्ट्रा-फ़्लुइड ट्रांजीशन और बिजली सी तेज़ विज़ुअल प्रतिक्रिया। दुश्मनों को ट्रैक करने और रिकॉइल को मैनेज करने में आपको मिलेगी एक वास्तविक बढ़त – सोचिए, जब दुश्मन आपको दिख भी न पाए, और आप उसे ढेर कर दें।
बेहतर स्पष्टता वाला फ़ास्ट-TN पैनल: नया फ़ास्ट-TN पैनल ख़ास तौर पर गति और विज़िबिलिटी के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह ‘घोस्टिंग’ (पीछे रह जाने वाली धुंधली इमेज) को कम करता है और पारंपरिक TN पैनलों की तुलना में रंग प्रदर्शन में 35% का सुधार प्रदान करता है। अब दुश्मन स्पष्ट दिखेंगे, धुंधले नहीं।
DyAc 2 तकनीक: स्पष्ट देखें, तुरंत प्रतिक्रिया दें! ZOWIE की मोशन ब्लर रिडक्शन तकनीक का यह नवीनतम संस्करण अब दोहरी बैकलाइट का उपयोग करता है, जिससे और भी बेहतर सटीकता और गति स्पष्टता मिलती है। यह विज़ुअल नॉइज़ को कम करता है और आपकी आँखों को तेज़ी से अनुकूलित होने में मदद करता है। हर मूवमेंट क्रिस्प और क्लियर।
ऑटो गेम मोड: अब बार-बार सेटिंग्स बदलने का झंझट खत्म! XL सेटिंग को Share™ पर सेट करने से, ऑटो गेम मोड आपकी स्क्रीन पर दिखाई जा रही सामग्री के अनुसार डिस्प्ले प्रोफ़ाइल को ऑटोमेटिकली एडजस्ट कर देता है। खेलें, स्विच करें, दोहराएँ—कोई मैन्युअल बदलाव नहीं।
एर्गोनॉमिक्स जो लॉक रहता है: मॉनिटर का इंडस्ट्रियल-ग्रेड बेयरिंग-आधारित ऊँचाई एडजस्टमेंट आपको अपनी सही गेमिंग पोजीशन को सटीकता के साथ, जल्दी से ढूंढने में मदद करता है।

BenQ India और South Asia के MD राजीव सिंह ने कहा, “XL2586X+ ई-स्पोर्ट्स एथलीटों को ऐसी डिस्प्ले तकनीक के साथ समर्थन देने की ZOWIE की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है जो वास्तविक दुनिया में प्रभाव डालती है, न कि केवल स्पेक-शीट का प्रचार।” उन्होंने आगे कहा, “600Hz रिफ्रेश रेट से लेकर DyAc™ 2 तक, यह एक ऐसा टूल है जिसे FPS वातावरण में निर्णय लेने, गति और फ़ोकस को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”

कीमत और उपलब्धता:

ZOWIE XL2586X+ की लॉन्च कीमत ₹94,990 है।
यह मॉनिटर अब अमेज़न इंडिया, ZOWIE इंडिया ई-स्टोर और चुनिंदा गेमिंग रिटेलर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है।

गेमिंग की दुनिया के सुपर हीरो MOBIUZ मॉनिटर की नई सीरीज लॉन्च

नई दिल्ली : BenQ ने इंडिया में एक नई गेमिंग मॉनिटर सीरीज MOBIUZ लॉन्च की है, जिसमें गेम खेलते समय AI तकनीक से सीन को बेहतर बनाने और रंगों को खास तरीके से सेट करने की सुविधा मिलती है। इस रेंज में EX251, EX271, EX271Q और सबसे बेहतरीन EX271U मॉडल शामिल हैं। ये मॉनिटर लंबे समय तक खेलने में आंखों को आराम देने वाली Eye-Care टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। BenQ की यह MOBIUZ रेंज के नए गेमिंग के दीवानों के लिए बनाई गई है। BenQ गेमिंग हार्डवेयर स्मार्ट AI तकनीक से लैस है। 

BenQ इंडिया में साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव सिंह ने कहा, “MOBIUZ मॉनिटर्स में AI की मदद से गेम के रंग और सीन तुरंत सही किए जा सकते हैं। हर पिक्सल में बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती है।” BenQ के खास लैब में बनी स्पेक्ट्रल कलर रिफाइनमेंटऔर हाई पिक्सल कॉन्ट्रास्टकी तकनीक हर सीन में रंगों को ज्यादा साफ बनाती हैं। नया AI फीचर Smart Color Color Shuttle नाम के सॉफ्टवेयर से चलता है। इसमें 120 से ज्यादा गेम्स के कलर प्रोफाइल्स हैं। 

BenQ की MOBIUZ रेंज में चार खास मॉनिटर मॉडल अलग-अलग गेमर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं EX251 24.5 इंच का फुल HD मॉनिटर है । AMD FreeSync तकनीक और HDR400 के यह उन गेमर्स के लिए बनाया गया है, जो हाई-स्पीड AAA गेम खेलना पसंद करते हैं। EX271 27 इंच का फुल HD मॉनिटर है। EX271Q में 27 इंच की QHD स्क्रीन है । 180Hz रिफ्रेश रेट और 1ms रेस्पॉन्स टाइम के साथ USB-C पोर्ट भी है। EX271U मॉडल 27 इंच की 4K UHD स्क्रीन के साथ मिलता है। 

BenQ की MOBIUZ रेंज के सभी मॉनिटर्स से आंखों को लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान थकान नहीं होगी। Color Shuttle गेमर्स को प्रोफेशनल गेम कलर प्रोफाइल्स को अपलोड या डाउनलोड करने की सुविधा देता है। नई MOBIUZ गेमिंग मॉनिटर रेंज मई 2025 के Amazon, Flipkart और BenQ के eStore पर उपलब्ध होगी। EX251 15,750 रुपये, EX271 16,998 रुपये, EX271Q 27,500 रुपये में और EX271U 49,998 रुपये में मिलेगा। 

कोडर्स के लिए बनी सुपरस्क्रीन : BenQ RD सीरीज के मॉनिटर से नहीं थकेंगी आंखें

नई दिल्ली : BenQ India ने RD सीरीज़ के तहत दो नए 32 इंच 4K मॉनिटर्स RD320U और RD320UA लॉन्च किए हैं। ये मॉनिटर खास उन लोगों के लिए बनाए गए हैं, जो दिन-रात कोडिंग में डूबे रहते हैं, नई तकनीकें बनाते हैं, और अपनी टीम को टेक्नोलॉजी के ज़रिए आगे ले जाते हैं। इन आरडी सीरीज के मॉनिटर को भारत में खासतौर पर प्रोग्रामर, यूआई डिज़ाइनर, टेक आर्किटेक्ट्स और उन सभी प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है, जो स्क्रीन पर घंटों बिताते हैं और हर पिक्सल में परफेक्शन चाहते हैं।

BenQ की ये नई सीरीज सिर्फ मॉनिटर नहीं, बल्कि कोडिंग का भरोसेमंद साथी है। 32 इंच की बड़ी 4K डिस्प्ले, जबरदस्त शार्पनेस और 2000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ RD320U और RD320UA मार्केट में आए हैं। Dual Coding Mode, Coding HotKey और DualView Plus जैसे स्मार्ट फीचर्स की मदद से एक साथ कई कोड फाइलें, डॉक्यूमेंट्स और टूल्स को मैनेज करना और भी आसान हो जाता है। BenQ की Eye-Care टेक्नोलॉजी इन स्क्रीन को आंखों के लिए भी काफी हेल्दी बनाती है। इनमें लो ब्लू लाइट, ब्राइटनेस इंटेलिजेंस, फ्लिकर-फ्री टेक्नोलॉजी और नाइट मोड जैसे फ़ीचर्स आंखों की थकान को काफी हद तक कम करते हैं। हां, TÜV Rheinland का सर्टिफिकेट ये साबित करता है कि BenQ ने परफॉर्मेंस के साथ आपकी हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखा है।

BenQ ने RD सीरीज़ को सिर्फ स्क्रीन नहीं, बल्कि स्मार्ट वर्कस्टेशन बनाने के इरादे से डिजाइन किया है। इसमें USB-C पोर्ट 90W की फास्ट चार्जिंग देता है। आप एक ही स्क्रीन पर एक साथ बिना किसी परेशानी के कई डिवाइसेज़ चला सकते हैं।RD320UA में खास Ergo Arm दिया गया है, जिससे आप मॉनिटर की ऊंचाई, एंगल, टिल्ट और रोटेशन तक को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।

BenQ India के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव सिंह का कहना है कि RD सीरीज में हमारा विज़न है कि टेक्नोलॉजी यूज़र के तरीके से काम करे। RD320U की कीमत 61,498 रुपये है, जबकि RD320UA की कीमत 65,998 रुपये है। दोनों मॉनिटर अब भारत में BenQ की ऑफिशियल ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।