Bharat benz की 19.5-टन वजन की इंटरसिटी बस लॉन्च, टैंक फुल होने पर 1300+ किमी तक चलेगी

नई दिल्ली: Bharat benz ने अपनी नई 19.5-टन की इंटरसिटी हैवी-ड्यूटी बस BB1924 लॉन्च की है। Daimler India Commercial Vehicles (DICV) के इस अपग्रेडेड मॉडल को खासतौर पर उन बस ऑपरेटरों के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी दूरी के रूट्स पर ज्यादा यात्री क्षमता, कम ऑपरेटिंग खर्च और बेहतर आराम चाहते हैं। यह बस एक बार टैंक फुल कराने पर 1300 किमी से ज्यादा की दूरी तय करेगी। इंडिया का बस बाजार इस समय USD 51.09 बिलियन का है और 2030 तक 5.36% CAGR की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है।

DICV के हेड ऑफ बस बिजनेस अंदामुथु पोनुसामी ने कहा कि BB1924 इंटरसिटी मोबिलिटी को नई सोच देता है। एडवांस्ड सेफ्टी, हाईलेवल के लोकलाइजेशन और कम ओनरशिप कॉस्ट से ऑपरेटरों के लिए बेहतरीन वैल्यू और भरोसे की पेशकश करता है। कंपनी के फील्ड ट्रायल्स मुंबई–पुणे, दिल्ली–जयपुर और चेन्नई–बेंगलुरु जैसे हाई-डिमांड रूट्स पर किए गए।

BB1924 की GVW रेटिंग 19,500 kg है, जिससे ऑपरेटर ज्यादा सामान रखने के साथ-साथ 51+1+1 सीटें भी लगा सकते हैं। OM926 6-सिलेंडर BS6 OBD-II डीजल इंजन से चलने वाली यह चेसिस 241bhp और 850Nm का टॉर्क देती है। 380 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी वाली बस फुल टैंक होने पर 1,300km से ज्यादा की दूरी तय करेगी। पहली जरूरी सर्विस 60,000km पर होगी। उसके बाद हर 1,20,000km पर चेक होगा, जिससे मेंटेनेंस से जुड़े डाउनटाइम को कम करने में मदद मिलती है। इसमें ABS, EBD, Electronic Vehicle Stability Control, 5-स्टेज इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रिटार्डर, हाई-टेंसाइल स्टील चेसिस और फैक्ट्री-फिट Michelin tubeless टायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो हाइवे रूट्स पर बेहतर कंट्रोल, कम ब्रेकिंग दूरी और ज्यादा सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। बस में BS-VI OBD-II आधारित OM926 छह-सिलेंडर डीज़ल इंजन मिलता है जो 241 hp पावर और 850 Nm का फ्लैट टॉर्क देता है।

कंपनी के मुताबिक, चेसिस को 10-15 साल की सर्विस लाइफ के लिए डिजाइन किया गया है। BharatBenz BB1924 इंटरसिटी बस सेगमेंट में नए मानक तय करने के लिए तैयार है। ज्यादा क्षमता, कम खर्च और मजबूत सुरक्षा के साथ यह मॉडल भारत में इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट को नई दिशा देने वाला अगला बड़ा कदम साबित हो सकता है।