सिर्फ 9,699 रुपये में Blaupunkt का सुपर स्मार्ट TV, दमदार साउंड OTT और HD का धमाका

नई दिल्ली: जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने इंडिया के बजट स्मार्ट टीवी बाजार में अपना पहला 32-इंच JioTele OS स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। यह टीवी 22 जनवरी 2026 से Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 10 हजार रुपए से कम रखी गई है।

यह टीवी खासकर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कम बजट में स्मार्ट और फीचर-रिच TV अनुभव चाहते हैं। यह नया मॉडल HD Ready QLED डिस्प्ले के साथ आता है जो कंटेंट को साफ और चमकीले रंगों में प्रस्तुत करता है । टीवी की स्मार्ट क्षमता को JioTele OS द्वारा बढ़ाया गया है, जिसमें 400 से अधिक OTT एप्लिकेशन, 400+ लाइव टीवी चैनल और 300+ गेम्स शामिल हैं।

यह टीवी मल्टी-लैंग्वेज वॉयस सर्च को सपोर्ट करता है, जिसमें कई भारतीय भाषाएं शामिल हैं, जिससे यूजर्स आसानी से कंटेंट खोज सकते हैं। 36W के साउंड आउटपुट और अलग-अलग साउंड मोड्स के साथ टीवी में स्पोर्ट्स, मूवी और म्यूज़िक मोड्स भी उपलब्ध हैं, जो टीवी देखने का अनुभव और अधिक इमर्सिव बनाते हैं।

Blaupunkt का नया 32-इंच JioTele OS स्मार्ट टीवी भारत में 9,699 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह कीमत बजट-श्रेणी के टीवी खरीदने वालों के लिए किफायती है, खासकर अगर आप OTT, वॉयस सर्च और स्मार्ट इंटरफ़ेस के साथ एक अच्छा टीवी चाहते हैं। HDFC क्रेडिट कार्ड यूजर्स को कुछ अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।

Blaupunkt का यह 32-इंच टीवी HD Ready QLED पैनल के साथ आता है, जो HDR सपोर्ट और लगभग 350नीट ब्राइटनेस प्रदान करता है।  इस टीवी का स्मार्ट OS JioTele OS है, जो भारत में देखे जाने वाले कंटेंट और भाषा की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। यह 400+ OTT एप्स, 400+ लाइव टीवी चैनल, 300+ गेम्स और AI-पावर्ड कंटेंट रिकमेंडेशन प्रदान करता है, जिससे आप आसानी से पसंदीदा कंटेंट तक पहुंच सकते हैं। टेलीविजन वॉयस सर्च फीचर के साथ आता है, जिसमें 9+ भारतीय भाषाएं शामिल हैं। इससे आप रिमोट से बोलकर आसानी से सर्च कर सकते हैं। यह टीवी Wi-Fi और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है, जिससे आप आसानी से इंटरनेट से जुड़ सकते हैं।

32,999 रुपये में Blaupunkt की SonicQ QLED Series लॉन्च : थिएटर जैसी मस्त जोरदार आवाज और दमदार पिक्चर

नई दिल्ली: जर्मन इंजीनियरिंग की मिसाल Blaupunkt ने इंडिया में नई SonicQ QLED TV Series लॉन्च की जिसमें 55, 65 और 75 इंच के तीन मॉडल शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। कंपनी का दावा है कि इस टीवी में सिनेमाहॉल जैसी मस्त जोरदार आवाज और दमदार पिक्चर मिलेगी। blaupunkt की नई SonicQ सीरीज के टीवी Flipkart पर उपलब्ध है। 55 इंच के टीवी की कीमत 32,999 रुपये, 65 इंच की कीमत 44,999 रुपये और 75 इंच के टीवी की कीमत 65,999 रुपये रखी गई है।

SonicQ QLED TV में 120Hz MEMC, VRR और ALLM जैसे फीचर्स से गेम खेलने या स्पोर्ट्स मैच देखने में काफी मजा आएगा। QLED 4K डिस्प्ले, 1.1 बिलियन रंग, HDR10+, और Dolby Vision से स्क्रीन पर हर तस्वीर असली जैसी दिखती है । 80W के बड़े Dolby Audio Speakers, Dolby Atmos और Dolby Digital Plus से TV में ऐसी लाउड, क्लियर और चारों ओर से गूंजती आवाज आती है, जैसे आप किसी थिएटर में बैठे हों।

blaupunkt की नई SonicQ सीरीज में अपग्रेडेड पिक्चर और साउंड क्वॉलिटी मिलती है। टीवी का QLED 4K पैनल 1.1 बिलियन कलर्स और HDR10+ के साथ आता है। Dolby Vision सपोर्ट कंट्रास्ट और कलर रिप्रोडक्शन को और बेहतर बनाने का दावा करता है। फास्ट फ्रेम रेट और स्मूद मोशन के लिए 120Hz MEMC, VRR और ALLM जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जिससे स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट के बेहतर होने की उम्मीद है। नए QLED TV सीरीज के सभी साइज Google TV 5.0 पर चलते हैं। इसमें 10,000 से ज्यादा ऐप्स और सभी प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Apple TV, Zee5 और SonyLIV का सपोर्ट मिलता है।

blaupunkt SonicQ डिज़ाइन और कनेक्टिविटी, में प्रीमियम अनुभव देता है। TV बेहद पतला, स्टाइलिश और मॉडर्न है। रिमोट में वॉइस कंट्रोल दिया गया है। बोलकर भी TV चलाया जा सकता है। Netflix, Prime Video और YouTube के लिए अलग बटन दिए गए हैं, जिससे इन्हें तुरंत खोला जा सकता है। कंटेंट ढूंढना और ब्राउज़ करना बहुत आसान हो जाता है। TV आसानी से इंटरनेट से जुड़ जाता है। Bluetooth 5.0 से वायरलेस डिवाइस जल्दी और स्थिर रूप से कनेक्ट होते हैं।

Blaupunkt का SBW600 Emperor लॉन्च : घर का हर कमरा बनेगा मिनी सिनेमा हॉल

नई दिल्ली: मशहूर जर्मन ऑडियो ब्रांड Blaupunkt ने भारत में अपना अब तक का सबसे एडवांस्ड होम थिएटर सिस्टम SBW600 Emperor लॉन्च किया है।

इसमें 12.1.4-चैनल Dolby Atmos साउंडबार सिस्टम है। इस साउंडबार में कुल 12 मेन ऑडियो चैनल, 1 सबवूफर चैनल, और 4 ऊपर की दिशा में फायर करने वाले (up-firing) चैनल हैं। आवाज़ सिर्फ सामने से नहीं आती — ऊपर, पीछे और साइड से भी सुनाई देती है।यह सिस्टम आवाज़ को चारों दिशाओं से फैलाकर एक ऐसा माहौल बनाता है, जैसे आप सिनेमा हॉल में बैठे हों। हेलीकॉप्टर का सीन आएगा। तो आवाज़ ऊपर से आती महसूस होगी।कार रेस होगी तो साउंड आगे-पीछे से गुजरती लगेगी और म्यूज़िक सुनते वक्त हर बीट आपको कमरे में “घूमती हुई” महसूस होगी।

SBW600 Emperor में कुल 17 खास स्पीकर (Neodymium ड्राइवर्स) लगे हैं। ये स्पीकर्स बहुत सटीक तरीके से “ट्यून” किए गए हैं। जब सब एक साथ चलते हैं, तो ये मिलकर 1200 वॉट की जबरदस्त ऑडियो पावर पैदा करते हैं। यही तकनीक Dolby Atmos 3D साउंड कहलाती है। 8 इंच का वायरलेस सबवूफर बहुत ही गहरी और दमदार बास (bass) पैदा करता है।

BW600 Emperor में एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल बॉडी दी गई है। इसका ब्रश्ड मेटल फिनिश इसे लग्ज़री टच देता है। इसके बीच में स्मार्ट कंट्रोल पैनल IntelliTouch LED Command Centre है। इस पर आप टच से सारे फंक्शन कंट्रोल कर सकते हैं और इसकी LED लाइट्स ऑडियो के मूड के हिसाब से बदलती रहती हैं। इस साउंडबार में सबसे खास है HDMI eARC —HDMI eARC (Enhanced Audio Return Channel) से साउंड क्वालिटी लॉस नहीं होती।

Blupunkt ने इस साउंडबार को सिर्फ सुनने के लिए नहीं, बल्कि गाने वालों के लिए भी खास बनाया है। इसमें दिया गया हाई-एंड वायरलेस माइक्रोफोन साधारण माइक नहीं है। इसे पूरे सिस्टम में जब आप गाते हैं तो आपकी आवाज़ न तो ज़्यादा तेज़ लगती है,न म्यूज़िक के पीछे दबती है। दोनों मिलकर स्टूडियो-क्वालिटी साउंड बनाते हैं।अगर घर में दो लोग गाना पसंद करते हैं, तो दो वायरलेस माइक एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। यह साउंडबार जल्द ही अमेज़न और Blaupunkt की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Blaupunkt ने लॉन्च किया अल्ट्रा-प्रीमियम गूगल मिनी QD टीवी, जानिए क्या है खास

नई दिल्ली: अगर आप अपने होम एंटरटेनमेंट को एक नए स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है! जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने इंडिया के अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्ट टीवी सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री मारी है। कंपनी ने अपना पहला गूगल मिनी QD टीवी लॉन्च किया है, जो शानदार विजुअल्स और दमदार ऑडियो का एक परफेक्ट कॉम्बो है। यह टीवी 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज में आता है और इसकी सेल 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

क्या है इसमें खास

यह टीवी सिर्फ एक स्क्रीन नहीं, बल्कि एक सिनेमाई अनुभव है।
शानदार डिस्प्ले: इसमें मिनी QD टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो 1.1 बिलियन रंगों को दिखाती है। इसकी 1500 निट्स की ब्राइटनेस और 100000:1 का कंट्रास्ट रेशियो इसे धूप वाले कमरे में भी क्रिस्टल-क्लियर बनाता है।
पावरफुल साउंड: इसमें 108W का डॉल्बी एटमॉस-प्रमाणित स्पीकर सिस्टम है, जिसमें 2 सबवूफर सहित 6 स्पीकर हैं। यह साउंड इतना दमदार है कि आपको लगेगा कि आप थिएटर में बैठे हैं।
स्मूथ गेमिंग: गेमर्स के लिए, इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट, MEMC, ALLM और VRR जैसे फीचर्स हैं, जो बिना किसी लैग के बेहद स्मूथ गेमप्ले सुनिश्चित करते हैं।
स्मार्ट फीचर्स: यह टीवी गूगल टीवी पर चलता है, जिसमें गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट और एयरप्ले जैसे फीचर्स इन-बिल्ट हैं। आप 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स तक भी पहुंच सकते हैं।

Blaupunkt टीवी के ब्रांड लाइसेंसधारी अवनीत सिंह मारवाह ने कहा, “हमारे नए मिनी LED टीवी बेहतरीन साउंड और इंजीनियरिंग की विरासत को आगे बढ़ाते हैं। हमारा मानना है कि मिनी QD टीवी, OLED तकनीक को कड़ी टक्कर देगा और प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट में एक नया मानक स्थापित करेगा।”

कीमत और ऑफर्स

ब्लॉपंक्ट के ये नए टीवी खास तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।
65-इंच वेरिएंट: ₹94,999
75-इंच वेरिएंट: ₹1,49,999
लॉन्च ऑफर में शामिल हैं:
12 महीनों के लिए नो-कॉस्ट EMI।
चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 10% तक की छूट।

आपका लिविंग रूम बनेगा सिनेमा हॉल : Blaupunkt की QLED Google TV सीरीज लॉन्च, कीमत 10,499 रुपये से शुरू

नई दिल्ली : जर्मन इंजीनियरिंग की 100 साल की बेमिसाल विरासत के साथ Blaupunkt ने इंडियन मार्केट में अपनी नई QLED Google TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में 32, 40, 50, 55 और 65 इंच के स्क्रीन साइज मिलते हैं, जो हर बजट और जरूरत के हिसाब से फिट बैठते हैं। 32 इंच का टीवी केवल 10,499 रुपये में मिल रहा है।

QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ इसमें HDR10 सपोर्ट है, जो 1.1 बिलियन रंगों के साथ हर सीन को शानदार रंगों और गहराई के साथ दिखाता है। चाहे मूवी देखें या गेम खेलें, हर फ्रेम एकदम असली जैसा लगेगा। साउंड के मामले में ब्लाउपंक्ट के बड़े वेरिएंट्स में 70 वॉट के चार इन-बिल्ट स्पीकर मिलते हैं, जो कमरे को थिएटर जैसा बना देते हैं। साथ में Dolby Atmos और Dolby Digital Plus टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है । इस टीवी के साथ आपको अलग से कोई साउंडबार या स्पीकर खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

हर मॉडल में Android TV OS मिलेगा। Google Assistant, Google Play Store, Chromecast Built-in और 10,000 से भी ज्यादा ऐप्स और गेम्स का मजा मिलेगा। Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पहले से इंस्टॉल मिलेंगे। Blaupunkt QLED Google TV के 55 इंच और 65 इंच के मॉडल में 70W के 4 इनबिल्ट स्पीकर, 50 इंच के मॉडल में 50W के 2 स्पीकर्स, 32 और 40 इंच के मॉडल में 48W आउटपुट वाले डुअल स्पीकर्स है। Dolby Atmos और Dolby Digital Plus टेक्नोलॉजी के साथ आपको इस टीवी में सिनेमाहॉल जैसी आवाज का अहसास होगा। Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube जैसे सभी बड़े ऐप पहले से इंस्टॉल हैं।

Blaupunkt QLED Google TV सीरीज की बिक्री 13 जून 2025 से Flipkart पर शुरू होगी। 32 इंच के टीवी 10,999 रुपये, 40 इंच का टीवी 15,499 रुपये, 50 इंच का टीवी 27,999, 55 इंच का टीवी 31,999 रुपये और 65 इंच का टीवी 44,999 रुपये में मिलेगा।