Mahindra Bolero SUV की नई रेंज 7.99 लाख से शुरू, पहले से 80,000 रुपये सस्ती

नई दिल्ली: Mahindra & Mahindra Ltd ने इंडियन मार्केट में अपनी मशहूर SUVs के फेसलिफ्ट मॉडल BOLERO और BOLERO NEO लॉन्च कर दिए हैं। इनकी शुरुआती कीमत अब ₹7.99 लाख (Bolero) और ₹8.49 लाख (Bolero Neo) से शुरू होती है। महिंद्रा Bolero और Bolero Neo को नई ग्रिल डिजाइन अब पहले से ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश है। Bolero Stealth Blackऔर Bolero NIO Jeans Blue और Concrete Grey रंगों में आ रही है। दोनों ही मॉडलों में कंपनी ने हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलावों के साथ नए फीचर्स और वेरिएंट्स जोड़े हैं, जिससे ये SUVs अब पहले से ज्यादा प्रीमियम, मॉडर्न और वैल्यू-फॉर-मनी बन गई हैं।

Mahindra ने Bolero और Bolero Neo को कंफर्ट और मॉडर्न फीचर्स से लैस फैमिली SUV बनाने पर पूरा ध्यान दिया है। नई leatherette seats केबिन को न सिर्फ आरामदायक, बल्कि प्रीमियम लुक भी देती हैं। अब Bolero के इंटीरियर से स्टाइल और क्लास भी झलकती है। टाइप-C चार्जिंग पोर्ट से नए-ज़माने के यूज़र्स को मोबाइल या टैबलेट चार्ज करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। Bolero Neo में जो Mocha Brown और Lunar Grey इंटीरियर थीम्स जोड़े गए हैं, वे केबिन को और पर्सनल और लक्ज़री फील देते हैं।

Mahindra ने इस बार Bolero और Bolero Neo — दोनों में नए टॉप वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। Bolero में अब नया B8 वेरिएंट जोड़ा गया है, जबकि Bolero Neo में नया N11 वेरिएंट आया है। अब Bolero कुल 4 वेरिएंट्स B4, B6, B6(O), और B8 में मिलती है, वहीं Bolero Neo 5 वेरिएंट्स N4, N8, N10, N10(O), और N11 में उपलब्ध होगी। Bolero अब पहले से सस्ती हो गई है। लगभग 80,000 रुपये तक कीमत घटाई गई है।

पहले Bolero B4 की कीमत 8.79 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 7.99 लाख रुपये हो गई है। B6 की कीमत 8.69 लाख रुपये और B6(O) की 9.09 लाख रुपये है, जबकि नया टॉप वेरिएंट B8 9.69 लाख रुपये में उपलब्ध होगा। Bolero Neo की शुरुआती कीमत भी अब 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जो पहले से करीब 50,000 रुपये कम है। दोनों SUVs की बुकिंग Mahindra की ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है।

GST 2.0 : Mahindra BOLERO खरीदने में 2.56 लाख की बचत, THAR में 1.55 लाख की कटौती

नई दिल्ली: Mahindra ने GST 2.0 सुधारों के बाद अपने एसयूवी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में कटौती की है। महिंद्रा ने इसका सीधा लाभ ग्राहकों को दिया है। महिंद्रा अब बोलेरो, बोलेरो नियो, एक्सयूवी 3XO, थार, थार रॉक्स, स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो-एन और एक्सयूवी700 जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर भी अतिरिक्‍त छूट दे रही है। महिंद्रा की ये गाडियां 1.53 लाख रुपये से लेकर 2.56 लाख रुपये तक सस्‍ती हो गई है। सबसे ज्‍यादा बोलेरो नियो का रेट घटाया गया है।

जीएसटी दरों में कमी के बाद गाड़ियों के एक्स-शोरूम दाम में एक लाख रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की कमी आई है। महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। इनकी कीमत 1.27 लाख रुपये तक घट गई है। कंपनी ने 1.29 लाख रुपये तक के अतिरिक्त लाभ दिए हैं। इस तरह कुल मिलाकर 2.56 लाख रुपये तक का फायदा हो रहा है। अब बोलेरो रेंज की शुरुआती कीमत 8.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) XUV 3XO की शुरुआती कीमत 1.56 लाख रुपये कम हो गई है। साथ ही कंपनी ने 90,000 रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर भी जोड़ा है। कुल 2.46 लाख रुपये तक की बचत हो रही है। अब XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.28 लाख रुपये है। महिंद्रा की थार पर अब 1.35 लाख रुपये की सीधी कटौती और 20,000 रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर मिल रहा है। इस दमदार ऑफ-रोडर पर कुल 1.55 लाख रुपये तक का फायदा हो रहा है। अब थार की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो

स्कॉर्पियो क्लासिक पर 1.01 लाख रुपये की कीमत में कटौती हुई है और इसके साथ 95,000 रुपये तक का फेस्टिव ऑफर मिल रहा है। यानी कुल 1.96 लाख रुपये का फायदा। अब इसकी शुरुआती कीमत 12.98 लाख रुपये है। स्कॉर्पियो-एन पर 1.45 लाख रुपये की कटौती और 71,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। यानी कुल 2.15 लाख रुपये की बचत। अब स्कॉर्पियो-एन की शुरुआती कीमत 13.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। महिंद्रा XUV700 पर कीमत में 1.43 लाख रुपये की कटौती और 81,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा ऑफर मिल रहा है। कुल 2.24 लाख रुपये तक का फायदा। अब इसकी शुरुआती कीमत 13.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।