BYD का पावर शो: दिल्ली के मोती नगर में 9000 sq ft का मेगा शोरूम लॉन्च

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ा रही BYD India ने देश में अपना 48वां शोरूम खोल दिया है। दिल्ली के मोती नगर में खुला यह नया शोरूम इंडिया का सबसे बड़ा BYD शोरूम है, जिसे PPS Motors के साथ मिलकर शुरू किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में यह कंपनी का छठा शोरूम है, जिससे इस क्षेत्र में उसकी पकड़ और मजबूत हो गई है। मोती नगर में कंपनी का शोरूम 9,000 वर्ग फुट में फैला है और इसमें एक साथ 7 गाड़ियां शोकेस की जा सकती हैं। यह भारत में BYD का 48वां और दिल्ली-एनसीआर का 6ठा शोरूम है। कंपनी अब 3 राज्यों में BYD के 6 शोरूम और 4 सर्विस सेंटर चला रही है। PPS Motors इसके सबसे बड़े पार्टनर के रूप में सेल और सर्विस दोनों संभाल रहा है।

BYD का मोती नगर मे नया शोरूम सिर्फ गाड़ियां बेचने की जगह नहीं है, बल्कि एक ऐसा सेंटर है जहां ग्राहक आराम से जाकर गाड़ियों को देख, समझ और अनुभव कर सकते हैं। यह शोरूम इस तरह बनाया गया है कि लोग BYD की इलेक्ट्रिक कारों की टेक्नोलॉजी, डिजाइन और उनकी खासियत को करीब से जान सकें। PPS Motors का कहना है कि यह साझेदारी उनके लिए भी अहम है। वे पहले से BYD के सबसे बड़े पार्टनर हैं और अब इस नए बड़े शोरूम के साथ वे ग्राहकों को और बेहतर सेल्स और सर्विस देना चाहते हैं।

इंडिया में BYD की मौजूदा कार लाइनअप में SEALION 7, SEAL सेडान, ATTO 3 eSUV और eMAX 7 eMPV जैसे मॉडल शामिल हैं, जो प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी की मजबूत मौजूदगी दिखाते हैं। ग्लोबल लेवल पर भी BYD का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। कंपनी अब तक 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से ज्यादा न्यू एनर्जी व्हीकल्स बेच चुकी है।

ग्लोबल लेवल पर BYD ने दुनियाभर में 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से ज्यादा इलेक्ट्रिक और न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEV) बेच दिए हैं। अब तक कंपनी के प्रयासों से करीब 129.2 अरब किलो CO₂ (कार्बन डाइऑक्साइड) उत्सर्जन कम हुआ है। इतना CO₂ कम होना वैसा ही है जैसे करीब 2.14 अरब पेड़ इसे अपने अंदर सोख लें। Kantar BrandZ की लिस्ट में BYD दुनिया के टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल ऑटो ब्रांड्स में शामिल है Fortune Global 500 (2025) में कंपनी 91वें स्थान पर है।

लग्जरी EV BYD SEALION 7 70 हज़ार में बुक कराएं, सिर्फ 1100 लोगों को मौका

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में दुनिया की अग्रणी EV कंपनियों में शामिल BYD अपनी एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। कंपनी इंडिया में भी धीरे-धीरे मजबूत पहचान बना रही है। कंपनी ने अपनी नई SEALION 7 First Anniversary Edition की बुकिंग शुरू कर दी है, जो स्टाइल, पावर और रेंज का दमदार कॉम्बिनेशन लेकर आई है। इसकी शुरुआती कीमत ₹49.40 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। खास बात ये है कि सिर्फ ₹70,000 देकर इसकी बुकिंग कराई जा सकती है, लेकिन ये ऑफर केवल पहले 1100 ग्राहकों और 30 अप्रैल 2026 तक की बुकिंग के लिए ही लागू है।

कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन में नया Tahiti Blue इंटीरियर थीम जोड़ा है, जिससे कार का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है। यह इलेक्ट्रिक SUV दो वेरिएंट Premium और Performance—में आएगी। Premium वेरिएंट की कीमत 49.40 लाख रुपये है, जबकि Performance वेरिएंट ₹54.90 लाख में मिलेगा। दोनों वेरिएंट में 82.56 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Performance वेरिएंट सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है, जबकि Premium वेरिएंट को इसमें 6.7 सेकंड लगते हैं। Performance वेरिएंट एक बार चार्ज में करीब 542 किमी चलता है, जबकि Premium वेरिएंट 567 किमी तक की रेंज देता है। कंपनी ने शुरुआती ग्राहकों के लिए खास फायदे भी दिए हैं, जिनमें 8 साल की लो-वोल्टेज बैटरी वारंटी शामिल है। कंपनी का कहना है कि इससे प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना आसान होगा।

गौरतलब है कि SEALION 7 को पहली बार भारत में Bharat Expo 2025 में पेश किया गया था और अब तक इसकी 2,500 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। कुल मिलाकर, यह नया स्पेशल एडिशन उन ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है जो एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV लेना चाहते हैं और शुरुआती ऑफर्स का फायदा उठाना चाहते हैं।

BYD SEALION 7 First Anniversary Edition लॉन्च: 17 मार्च से बुकिंग शुरू

नई दिल्ली: BYD India ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV BYD SEALION 7 का First Anniversary Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि इसकी बुकिंग 17 मार्च 2026 से पूरे इंडिया में शुरू हो गई है। ग्राहक इसे BYD डीलरशिप पर ₹70,000 की बुकिंग राशि देकर रिज़र्व कर सकते हैं। यह एडिशन कंपनी के लिए एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है क्योंकि लॉन्च के बाद से इस मॉडल को इंडियन मार्केट में शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

इस खास एडिशन के साथ BYD शुरुआती ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है। पहले 1100 ग्राहकों को इंस्टॉलेशन के साथ मुफ़्त 11 kW होम चार्जर, 2 साल की फ्री सर्विस और मेंटेनेंस, और Low Voltage Battery (LFP) पर 8 साल या 1.5 लाख किमी की वारंटी दी जा रही है, जो सामान्य वारंटी से अधिक है। हालांकि, ये सभी लाभ केवल 30 अप्रैल 2026 तक की गई बुकिंग के लिए ही मान्य हैं।

डिज़ाइन की बात करें तो BYD SEALION 7 के First Anniversary Edition में नया Tahiti Blue इंटीरियर दिया गया है, जो इसे और अधिक प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक बनाता है। यह SUV कंपनी की ‘ओशन-इंस्पायर्ड’ डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित है, जिसमें एयरोडायनामिक स्टाइलिंग और आकर्षक ‘Ocean X’ फ्रंट लुक शामिल है। केबिन के अंदर 15.6-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन, क्विल्टेड नप्पा लेदर सीटें और 128-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसी सुविधाएं इसे लग्ज़री अनुभव देती हैं।

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह SUV काफी दमदार है। इसमें 82.56 kWh की Blade Battery दी गई है और यह Premium व Performance वेरिएंट में उपलब्ध है। Performance वेरिएंट मात्र 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है, जबकि Premium वेरिएंट को इसमें 6.7 सेकंड लगते हैं। रेंज की बात करें तो यह SUV Performance वेरिएंट में 542 किमी और Premium वेरिएंट में 567 किमी (NEDC) तक चल सकती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी उपयुक्त बनाता है।

टेक्नोलॉजी के लिहाज से भी BYD SEALION 7 काफी एडवांस है। इसमें iTAC (Intelligence Torque Adaptation Control) और Cell-to-Body (CTB) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाती है। इसके अलावा, इसमें 12 Dynaudio स्पीकर्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 50W वायरलेस चार्जिंग और Vehicle-to-Load (VTOL) जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे यह जरूरत पड़ने पर बाहरी उपकरणों को बिजली देने में सक्षम है।

इंडिया में लॉन्च के बाद से इस SUV को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और अब तक इसकी 2500 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसके डिजाइन, परफॉर्मेंस और इनोवेशन के लिए इसे कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं, जिससे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में इसकी मजबूत स्थिति साफ नजर आती है। कुल मिलाकर, BYD SEALION 7 का First Anniversary Edition उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बनकर उभरा है, जो प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के साथ बेहतर फीचर्स और एक्स्ट्रा लाभ चाहते हैं।

कीमत

वैरिएंट (Variant)बैटरी क्षमता (Battery Capacity)कीमत (Price – Ex-showroom)
SEALION 7 Premium82.56 kWh₹49,40,000
SEALION 7 Performance82.56 kWh₹54,90,000

9 मिनट में 97% तक चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार: BYD Blade Battery 2.0 लॉन्च, 5 मिनट में 70% चार्जिंग का दावा

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है। चीन की दिग्गज कंपनी BYD ने अपनी नई सेकेंड जनरेशन Blade Battery और बेहद तेज Flash Charging टेक्नोलॉजी पेश की है। कंपनी का दावा है कि इस नई बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ 5 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह बैटरी करीब 9 मिनट में 10% से 97% तक चार्ज हो सकती है, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी में बड़ी छलांग मानी जा रही है।

यह घोषणा कंपनी ने चीन में आयोजित अपने एक टेक्नोलॉजी शोकेस इवेंट के दौरान की। BYD की यह नई Blade Battery 2.0 दरअसल 2020 में लॉन्च की गई पहली Blade Battery का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी का कहना है कि नई बैटरी पहले से ज्यादा एडवांस है और इससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग टाइम और ड्राइविंग रेंज दोनों में सुधार होगा। नई Blade Battery में एनर्जी डेंसिटी लगभग 5% ज्यादा कर दी गई है। अब बैटरी पहले के मुकाबले कम जगह में ज्यादा ऊर्जा स्टोर कर पाएगी, जिससे गाड़ी की रेंज बेहतर हो सकती है। नई कूलिंग और थर्मल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी भी दी है। इससे तेज चार्जिंग के दौरान बैटरी ज्यादा गर्म नहीं होगी।

बैटरी में हाई-स्पीड इंटरनल चैनल और एडवांस कूलिंग सिस्टम लगाया गया है, जो बहुत तेज चार्जिंग के दौरान बनने वाली गर्मी को कम करने में मदद करता है। इससे बैटरी की लाइफ और सेफ्टी दोनों बेहतर हो सकती हैं। यह बैटरी बहुत ठंडे मौसम में भी अच्छी तरह काम कर सकती है। कंपनी का दावा है कि अगर तापमान –30 डिग्री सेल्सियस तक भी चला जाए तो भी यह बैटरी करीब 12 मिनट में 20% से 97% तक चार्ज हो सकती है।

बैटरी के साथ ही BYD ने अपनी नई Flash Charging सिस्टम भी पेश की है, जो 1,500 kW तक की चार्जिंग स्पीड दे सकती है। यह मौजूदा पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों से काफी ज्यादा तेज है, क्योंकि दुनिया के ज्यादातर चार्जर आमतौर पर 250 kW से 350 kW तक की स्पीड पर काम करते हैं। नई Blade Battery 2.0 और Flash Charging टेक्नोलॉजी से भविष्य में EV को चार्ज करना उतना ही आसान और तेज हो सकता है जितना आज पेट्रोल भरवाना।

BYD ने 1.5 करोड़ इलेक्ट्रिक कारें बनाकर मार्केट में मचाया तहलका

नई दिल्ली: चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बीवाईडी ने हाल ही में 1 करोड़ 50 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण का आंकड़ा पार कर लिया है। यह ऐतिहासिक वाहन Denza N8L है, जिसका कंपनी की जिनान फैक्ट्री में उत्पादन किया गया। इस यूनिट में सिर्फ BYD की 1 करोड़ 50 लाखवीं कार ही नहीं बनी, बल्कि Denza N8L मॉडल की 15,000वीं कार का भी उत्पादन किया गया।

BYD ने घोषणा की है कि जनवरी से नवंबर 2025 के बीच ब्रांड ने 4.182 मिलियन यूनिट्स की सेल हासिल की है, जो ऑटोमोबाइल कंपनी के लिए पिछले साल की तुलना में 11.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाती है। विदेशों में बिक्री बढ़कर 917,000 हो गई, जो 2024 के आंकड़ों को पार कर गई है। BYD मौजूदा समय में 119 देशों और 6 महाद्वीपों में अपने इलेक्ट्रिक वाहन बेचती है।

नवंबर 2025 में कंपनी ने 425 यूनिट्स की बिक्री की, जो अक्टूबर 2025 की 570 यूनिट्स की तुलना में 25.44 फीसदी की महीने-दर-महीने गिरावट को दर्शाती है। अगर नवंबर 2024 से तुलना करें, जब BYD ने 367 यूनिट्स बेची थीं, तो मौजूदा आंकड़े 15.80 फीसदी की सालाना बढ़त को दिखाते हैं। फिलहाल BYD भारत में चार इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल्स बेचती है, जिनमें Sealion 7, eMax 7, Atto 3 और Seal शामिल हैं। इनमें से eMax 7 को लेकर कंपनी ने अब ग्राहकों के लिए खास लिमिटेड-पीरियड ऑफर्स की घोषणा की है।

eMax 7 पर कुल ₹2.6 लाख तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्राहक ₹3 लाख तक की एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प चुन सकते हैं और सात साल तक का फ्री मेंटेनेंस पैकेज भी पा सकते हैं।

BYD eMax 7 की एक्स-शोरूम कीमत ₹26.90 लाख से ₹29.90 लाख के बीच है। यह इलेक्ट्रिक MPV दो वेरिएंट्स—Premium और Superior—में आती है। Premium वेरिएंट में 55.4 kWh की बैटरी दी गई है, जो 161 bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी ड्राइविंग रेंज 420 किलोमीटर है। वहीं, Superior वेरिएंट में बड़ी 71.8 kWh बैटरी मिलती है, जो 201 bhp की पावर देती है और टॉर्क 310 Nm ही रहता है। इस वेरिएंट की रेंज 530 किलोमीटर बताई गई है, जो लंबी यात्राओं के लिए इसे ज्यादा उपयुक्त बनाती है।