CAFE-3 पर महाभारत! कम पेट्रोल, कम धुआं… लेकिन क्या सस्ती होंगी छोटी कारें?

नई दिल्ली: अमेरिका, चीन, यूरोप, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में फ्यूल एफिशिएंसी (CAFE) नियमों के तहत छोटी और हल्की गाड़ियों को कुछ खास छूट दी जाती है, क्योंकि ये कम ईंधन खपत करती हैं, कम प्रदूषण फैलाती हैं और शहरों में ट्रैफिक भी कम करती हैं। अब भारत सरकार इन देशों के नियमों का अध्ययन इसलिए कर रही है। अगर विदेशी मॉडल से यह साबित होता है कि छोटी कारें सच में फायदेमंद हैं तो भारत में भी CAFE नियमों के तहत उन्हें राहत दी जा सकती है।

अप्रैल 2027 से लागू होने वाले नए CAFE-3 नियम आने से पहले ही कार कंपनियों के बीच टकराव शुरू हो गया है। Maruti Suzuki का कहना है कि छोटी कारें हल्की होती हैं। पेट्रोल-डीज़ल कम खर्च करती हैं। कंपनी चाहती है कि CAFE-3 नियमों में छोटी कारों को कुछ छूट मिले। वहीं Tata Motors का कहना है कि किसी एक तरह की गाड़ी को छूट देना गलत है।

SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) ने पहली बार सरकार को विस्तृत ग्लोबल डेटा सौंपकर यह दिखाने की कोशिश की है कि दुनिया के बड़े ऑटो बाजार छोटी कारों को अलग नजर से देखते हैं। चीन में 1,090 किलो से कम वजन वाली कारों को फ्यूल एफिशिएंसी नियमों में राहत दी जाती है। यूरोप में 1,115 किलो से हल्की कारों पर सख्ती कम रहती है। दक्षिण कोरिया में 1,100 किलो से कम वजन वाली कारों को नियमों में छूट मिलती है। SIAM चाहता है कि भारत में भी CAFE-3 नियम बनाते समय छोटी कारों को कुछ राहत दी जाए, ताकि आम आदमी के लिए कारें महंगी न हों और साथ ही पर्यावरण का भी संतुलन बना रहे।

प्रस्तावित CAFE-3 ड्राफ्ट के मुताबिक, जो कारें 4 मीटर से छोटी, 909 किलो से कम वजन की, और 1200cc से कम इंजन वाली होंगी, उन कारों पर नियम थोड़े नरम होंगे। दूसरी तरफ सच्चाई यह है कि भारत में ऐसी हल्की कारें अब कम बिक रही हैं। इसी वजह से सरकार जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहती। Bureau of Energy Efficiency (BEE) सभी पक्षों—कार कंपनियों, इंडस्ट्री संगठनों और विशेषज्ञों—की राय सुनने के बाद ही अंतिम नियम तय करेगा।

नवंबर 2025 में इंडिया में कारों की बिक्री : Maruti Suzuki नंबर वन, TATA MOTORS-MAHINDRA टॉप-3 में

नई दिल्ली: नवंबर 2025 इंडियन कार मार्केट के लिए बेहद शानदार रहा। बिक्री के आंकड़ों ने साफ कर दिया कि त्योहारी सीज़न के बाद भी ग्राहकों का भरोसा मजबूत है और मांग लगातार बढ़ रही है। इस महीने Maruti Suzuki ने रिकॉर्ड के साथ बाज़ी मारी, जबकि Tata Motors और Mahindra & Mahindra ने टॉप-3 में अपनी जगह पक्की कर ली।

Maruti Suzuki नंबर वन

Maruti Suzuki ने नवंबर 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री, 2,29,021 यूनिट दर्ज की। मारुति की घरेलू बिक्री 1,74,593 यूनिट, अन्य OEMs को सप्लाई 8,371 यूनिट और निर्यात 46,057 यूनिट रही। यह मजबूत घरेलू मांग और निर्यात दोनों के दम पर आई ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

नंबर-2 पर Tata Motors: दमदार 26% ग्रोथ

Tata Motors ने 59,199 यूनिट बेचीं—जो पिछले साल नवंबर के मुकाबले 26% ज्यादा हैं। इसकी घरेलू बिक्री 57,436 यूनिट रही। इसकी तुलना में नवंबर 2024 में 47,063 यूनिट की बिक्री हुई।

नंबर-3: Mahindra & Mahindra की रफ्तार

Mahindra & Mahindra ने 56,336 यूनिट के साथ 21.88% सालाना बढ़त दर्ज की। करीब 10,000 यूनिट का साल-दर-साल इजाफा दिखाता है कि कंपनी के नए-पुराने मॉडल दोनों को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

चौथे स्थान पर Hyundai: घरेलू स्थिर, एक्सपोर्ट तेज

Hyundai Motor India ने कुल 66,840 यूनिट बेचीं, जो 9% सालाना बढ़त है। घरेलू बाजार में 50,340 यूनिट की बिक्री हुई। निर्यात 16,500 यूनिट का रहा।

Toyota और Kia की मजबूत पकड़

Toyota Kirloskar Motor ने 28 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 33,752 यूनिट बेचीं वहीं Kia India ने 25,489 यूनिट के साथ 24% की वृद्धि दर्ज की

Renault India ने नवंबर 2025 में 3,662 यूनिट की बिक्री दर्ज की। Triber की बिक्री में 38.9% और Kiger की बिक्री में 47.75% ग्रोथ Kwid ने 447 यूनिट की बिक्री के साथ अहम योगदान दिया। Honda Cars India की कुल 7,188 यूनिट की बिक्री हुई। घरेलू बाजार में 5,204 कारों की बिक्री हुई। 1,984 कारे मनिर्यात की गईं। Skoda Auto India की नवंबर में 5,491 यूनिट की बिक्री हुई। सालाना बिक्री में 90% का उछाल दर्ज किया गया। स्कोडा कार के मॉडल Kylaq, Slavia, Kushaq, Kodiaq, Octavia RS — सभी ने मिलकर कंपनी की कारों की बिक्री को ऊंचाई दी। इंडियन कार मार्केट रफ्तार में है, टॉप-3 की जंग और तेज होगी ।

GST 2.0 का धमाका: 04 सितंबर को पता लगेगा छोटी कारें कितनी सस्ती होंगी

नई दिल्ली: ऑटो सेक्टर में आज निवेशक, एक्सपर्ट और ऑटो कंपनियां सभी की निगाहें सरकार के GST 2.0 रिफॉर्म्स पर टिकी हैं। GST पर मिनिस्टर्स ग्रुप (GOM) की मीटिंग के बाद अब 03-04 सितंबर, 2025 को GST Council की मीटिंग नई दिल्ली में होने वाली है। इस मीटिंग में ही तय हो जाएगा कि इंडिया में कारों की क़ीमतों में कितने की कटौती होगी।

ऐसा माना जा रहा है कि वाहनों पर लगने वाला 28% GST घटकर 18% पर आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो Maruti Suzuki, Tata Motors, Mahindra & Mahindra (M&M) और Ashok Leyland जैसे दिग्गजों को ज़बरदस्त फायदा मिलेगा और बाजार में नई रफ्तार देखने को मिलेगी। छोटी कारों के लिए यह कदम किसी गेम-चेंजर से कम नहीं होगा।

छोटी गाड़ियां, जिनकी लंबाई 4 मीटर तक और इंजन 1,200cc तक होता है, उन पेट्रोल, CNG या LPG कारों पर 29% टैक्स लगता है। इसमें 28% GST और 1% सेस शामिल है। छोटी डीज़ल कारों पर ये टैक्स और ज़्यादा यानी 31% तक पहुंच जाता है। बड़ी कारों और SUV पर तो 43 से 50 फीसदी तक टैक्स वसूला जाता है अगर GST को घटाकर 18% कर दिया जाता है तो सबसे बड़ा फायदा इन्हीं छोटी गाड़ियों को मिलेगा। कंपनियों की बिक्री बढ़ेगी। टैक्स कम होने से गाड़ियों की कीमत घटेगी और आम खरीदारों की जेब पर बोझ कम होगा।

इंडिया में फिलहाल छोटी पैसेंजर कारों—जिनकी लंबाई 4 मीटर तक और इंजन कैपेसिटी 1,200cc तक (पेट्रोल, CNG, LPG) होती है—उन पर कुल 29% टैक्स लगता है। इसमें 28% GST और 1% सेस शामिल है। अगर यही गाड़ी डीज़ल इंजन में है तो टैक्स और बढ़कर 31% हो जाता है। दूसरी तरफ, बड़ी कारें और SUV तो दुनिया के सबसे महंगे टैक्स स्लैब में आती हैं—जहाँ कुल टैक्स दर 43% से 50% तक पहुंचती है। यह कदम ऑटो सेक्टर के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है—एक तरफ़ उद्योग को रफ्तार मिलेगी, दूसरी तरफ़ मिडिल क्लास ग्राहकों की जेब पर बोझ कम होगा।

पेट्रोल-डीजल की रफ्तार + इलेक्ट्रिक की शांति = SUV में क्रांति

नई दिल्ली : यह मिडसाइज़ SUV सेगमेंट का नया दौर है, जहां इंजन की गड़गड़ाहट में बिजली की सरसराहट भी शामिल होगी। पेट्रोल-डीजल की कहानी अब पुरानी हो गई। अब मिडसाइज़ SUV सेगमेंट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की तरफ नया मोड़ लेने वाली है। उन गाड़ियों में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर का मिलाजुला इस्तेमाल, जिससे गाड़ियां ज्यादा माइलेज देंगी और इकोफ्रेंडली होंगी। Maruti, Mahindra, Renault, Nissan और Kia इस नए बदलाव की अगुवाई कर रही है।

ये सभी मशहूर कंपनियां अपनी गाड़ियों के हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। आने वाले वक्त में इन गाड़ियों में पेट्रोल और बैटरी दोनों की ताक़त दिखेगी, आने वाले महीनों में भारतीय सड़कों पर कई ऐसी SUV कदम रखेंगी, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी – तीनों का ज़बरदस्त संगम होंगी।

Maruti एक नई SUV पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम Y17 है और हो सकता है इसका नाम Escudo रखा जाए। ये गाड़ी Brezza और Grand Vitara के बीच फिट बैठेगी। 2027 में Hyundai की सबसे पॉपुलर SUV Creta का नेक्स्ट एडिशन Ni1i लॉन्च होगा, जो Creta से थोड़ा महंगा, लेकिन Tucson से सस्ता होगा। Kia Seltos का नया मॉडल इंडिया में 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

Renault Duster नए अवतार में वापस लाने जा रही है। इसमें CMF-B+ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल होगा। यह पहले जितनी ही रफ और टफ होगी। लेकिन अब उसमें हाइब्रिड इंजन, बेहतर टेक्नोलॉजी और ज्यादा मॉडर्न फीचर्स होंगे। अब Duster पुराने भरोसे और नए जमाने की ताकत के साथ सिर्फ पथरीली सड़कों की रानी नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी की महारानी भी बनने वाली है। Nissan अब SUV की दौड़ में वापस आ रही है। पुराने Terrano की जगह अब एक दमदार, हाइब्रिड और मॉडर्न SUV लेगी। Mahindra XUV.e9 का हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च होगा Mahindra की Born Electric सीरीज की BE.06 भी हाइब्रिड अवतार में आ सकती है। Maruti, Mahindra, Renault, Nissan और Kia जैसी दिग्गज कंपनियां अपने-अपने सबसे तगड़े मॉडल्स,‘ट्रंप कार्ड’ लेकर आने वाली हैं – ताकि वो इस हाइब्रिड रेस में सबसे आगे निकल सकें।