मिलान (इटली)/नई दिल्ली: दुनिया में टू व्हीलर बनाने वाली अव्वल कंपनी Honda ने EICMA 2025 में अपनी नई सुपर टूरर मोटरसाइकिल CB1000GT का वर्ल्ड प्रीमियर किया है। इस शानदार मशीन को “High Performance Tourer – Going faster, farther with comfort” के कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है। एक ऐसी बाइक जो स्पोर्ट्स बाइक की ताकत और टूरिंग बाइक के आराम का परफेक्ट संगम है।
CB1000GT में 1000cc का लिक्विड-कूल्ड DOHC इनलाइन 4-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो CB1000 Hornet के पावरफुल इंजन पर आधारित है। लेकिन इसे GT के लिए खास तौर पर ट्यून किया गया है। नई फ्यूल इंजेक्शन सेटिंग और थ्रॉटल-बाय-वायर सिस्टम के चलते यह इंजन स्मूद, कंट्रोल्ड और लंबे सफर में भी आरामदायक राइडिंग अनुभव देता है। बाइक में स्टील डायमंड फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें EERA (Electronically Equipped Ride Adjustment) सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। बाइक खुद सड़क की हालत पहचानकर राइड को स्मूद बना देती है।
CB1000GT का डिजाइन शार्प और सॉलिड है। फ्रंट काउल में फाइव-लेवल एडजस्टेबल विंडस्क्रीन (81mm रेंज) है, जो हवा से सुरक्षा और स्थिरता दोनों बढ़ाती है। बाइक में चार राइडिंग मोड्स – Standard, Sport, Rain और Tour के साथ User Mode भी है, जिसमें राइडर अपने हिसाब से इंजन आउटपुट और सस्पेंशन सेटिंग चुन सकता है। क्विक शिफ्टर और Honda RoadSync कनेक्टिविटी सिस्टम को भी स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है। होंडा ने इस बाइक के लिए कई जेन्युइन एक्सेसरीज़ भी पेश की है जैसे टॉप केस, पैनियर बॉक्स, टॉल विंडस्क्रीन और कम्फर्ट सीट्स, जो इसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
