नई दिल्ली: Citroen India की SUV Citroen Aircross को Bharat New Car Assessment Programme (Bharat NCAP) में Adult Occupant Protection (AOP) श्रेणी में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। एडल्ट सेफ्टी (बड़ों की सुरक्षा) टेस्ट में Aircross को 32 में से 27.05 अंक मिले। बड़ों के लिए यह SUV बहुत सुरक्षित मानी गई। बच्चों की सुरक्षा के लिए टेस्ट में इसे 49 में से 40 अंक मिले। यहां इसे 4-स्टार रेटिंग मिली। यह 5 और 5 +2 सीटर वेरिएंट में आती है। SUV की कीमत ₹8.32 लाख से ₹14.1 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।
Citroen Aircross Bharat NCAP के 5-स्टार क्लब में शामिल हो गई है। टेस्ट में एयरबैग्स ने अच्छी तरह काम किया। फ्रंट और साइड क्रैश टेस्ट को सुरक्षा के लिहाज से अच्छा माना गया। जब कार साइड से किसी पोल से टकराई, तो इसके कर्टेन एयरबैग्स ने पूरा सिर सुरक्षित रखा। यह Aircross को Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी पाने वाली 22वीं कार बनाता। चाइल्ड सेफ्टी के लिए 18 महीने और 3 साल के डमी को रीयर-फेसिंग सीट (ISOFIX और सपोर्ट लेग के साथ) में पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। Citroen Aircross में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। Citroen Aircross की बॉडी ख़ास तरह की मज़बूत स्टील (HSS, AHSS और UHSS) से बनी है। Aircross हादसा होने की हालत में वह उस झटके को खुद झेल लेती है और अंदर बैठे लोगों पर असर कम से कम पड़ता है।
कार में छह एयरबैग दिए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) फीचर से अगर अचानक मोड़ या गीली सड़क पर गाड़ी फिसलने लगे या ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़े तो ESC ब्रेक और इंजन गाड़ी को सही ट्रैक पर लाने में मदद करता है। जब आप चढ़ाई पर गाड़ी चलाते हैं, तो हिल-होल्ड असिस्ट फीचर आपकी मदद करता है। सभी सीटों (फ्रंट और रियर) पर पूरी तरह से सुरक्षित 3-पॉइंट सीटबेल्ट दिए गए हैं। Citroen Aircross के 1.2L PURETECH 110 टर्बो पेट्रोल वैरिएंट में 110 PS की पावर और 205 Nm का टॉर्क मिलता है। यह ज्यादा दमदार और स्पोर्टी ड्राइविंग के लिए है। 1.2L PURETECH 82 नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन किफायती और सिंपल ड्राइविंग के लिए बेहतर है।
