Jeep Confidence 7 लॉन्च : Compass और Meridian SUV खरीदो, 7 साल की टेंशन खत्म

पुणे: Jeep India ने Compass और Meridian खरीदने वालों के लिए एक ऐसी स्कीम शुरू की है, जिसमें गाड़ी लेने के बाद लंबे समय तक किसी तरह की टेंशन न रहे। Jeep Confidence 7 से कंपनी 7 साल तक आपकी गाड़ी की जिम्मेदारी खुद ले रही है। इस प्रोग्राम के तहत आपको 7 साल की वारंटी, मेंटेनेंस, रोड पर कहीं भी खराब होने पर मदद (Roadside Assistance) और सर्विस में खास प्राथमिकता मिलेगी।

इसमें Assured Buyback (ABB) की सुविधा मिलेगी। जब आप अपनी Jeep को आगे चलकर बेचेंगे या नई गाड़ी में अपग्रेड करेंगे, तो कंपनी आपको एक्स-शोरूम कीमत का 60% तक दाम मिलने की गारंटी दे रही है। मार्केट भाव गिरने या सही खरीदार न मिलने की टेंशन नहीं रहेगी। Jeep ने गाड़ी की सर्विस को महंगा और अनिश्चित रखने की जगह आम आदमी के बजट में और पूरी तरह तय कर दिया है। AMC करीब 38 रुपये रोज़ का है। जितने में रोज़ एक कप चाय आती है, उतने खर्च में आपकी Jeep की रेगुलर सर्विस और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी कंपनी ने ले ली। आपको हर सर्विस पर अलग-अलग बड़ा बिल देखकर झटका नहीं लगेगा।

इसके साथ 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 7 साल की रोडसाइड असिस्टेंस मिलेगी। अगर सात सालों में गाड़ी में कोई बड़ी दिक्कत आती है या रास्ते में खराब हो जाती है, तो Jeep आपकी मदद के लिए तैयार रहेगी। अगर आपकी गाड़ी सर्विस सेंटर में दो दिन से ज्यादा रुकती है तो Courtesy Edge सुविधा के तहत कंपनी आपको अस्थायी गाड़ी या टैक्सी की सुविधा देगी। Jeep Confidence 7 गाड़ी खरीदने के बाद खर्च, झंझट और चिंता—तीनों को काफी हद तक खत्म कर देती है।

Jeep के ग्राहकों को सर्विस सेंटर पर लाइन में इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। प्रायोरिटी सर्विस के तहत उनकी गाड़ी को पहले देखा जाएगा और एक्सप्रेस सर्विस में छोटे-मोटे काम सिर्फ 90 मिनट के अंदर निपटा दिए जाएंगे। कंपनी ग्राहकों को 2,000 रुपये का Jeep Lifestyle Merchandise वाउचर भी दे रही है, जिससे वे Jeep ब्रांड से जुड़े जैकेट, कैप, बैग जैसे एक्सेसरीज़ खरीद सकते हैं । Jeep Compass के लिए यह पूरा पैकेज करीब ₹41,926 से और Jeep Meridian के लिए करीब ₹47,024 से शुरू होता है।

Jeep का Compass Track Edition इंडिया में लॉन्च, स्टाइलिश लग्ज़री का नया अंदाज़

पुणे: Jeep India ने आज अपने प्रीमियम SUV Compass की नई लिमिटेड-एडिशन Track Edition लॉन्च की घोषणा की। यह स्पेशल एडिशन टॉप-ऑफ़-द-लाइन Compass Model S पर आधारित है।

इसमें एक्सटीरियर डिज़ाइन और लग्ज़री इंटीरियर्स के नए अपग्रेड्स मिलाए गए हैं। Track Edition अपनी अनोखी स्टाइल और Jeep की क्लासिक परफॉर्मेंस और एडवेंचर DNA के लिए पहचानी जाएगी। Compass Track MT की कीमत 26.78 लाख रुपये हैं। Compass Track AT के दाम 28.64 लाख रुपये हैं और Compass Track AT 4×4 की कीमत 30.58 लाख है। Jeep India ने आज अपने प्रीमियम SUV Compass की नई लिमिटेड-एडिशन में नई Tupelo लेदर सीट्स, जिसमें आरामदायक और लग्ज़री फिनिश दी गई है। अंदर के पैनल पर सुंदर, शाइनी टच। सीट्स और डैशबोर्ड पर फैशन वाला रंग का टच है। Tupelo विनाइल पर Jeep का लोगो छपा हुआ। Track Edition में फ्लोर मैट्स दिए गए हैं।

स्टियरिंग व्हील पर Cortina के लेदर से ढकी है। हाथ में पकड़ने में प्रीमियम फील।डैशबोर्ड और पैनल्स पर शाइनी ब्लैक टच। गाड़ी के बोनट पर खास डिजाइन है। गाड़ी के फ्रंट और साइड पर शाइनी ब्लैक टच है। Track Edition बैज स्पेशल एडिशन होने का पहचान वाला निशान। 18-इंच डायमंड-कट Tech Grey अलॉय व्हील्स से suv स्टाइलिश दिखती है।

Jeep Compass Track Edition में 2.0L MultiJet II टर्बो डीज़ल इंजन है, जो 170 HP पावर और 350 Nm टॉर्क के साथ दमदार परफॉर्मेंस देता है। ट्रांसमिशन के दो विकल्प 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक है। गाड़ी 2WD और 4WD, दोनों वेरिएंट्स में मिलेगी। SUV में हैं 50 से ज़्यादा सेफ्टी फीचर्स, जो इसे सेगमेंट में सबसे सुरक्षित बनाते हैं। 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। Alpine साउंड सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से बेहतरीन ऑडियो और डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलता है। वॉइस कमांड सिस्टम से आप रेडियो, मीडिया, फोन, क्लाइमेट और नेविगेशन सब कुछ बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं।

रफ ट्रैक हो या चमचमाती सड़क : Jeep का Trail Edition हर रास्ते का बॉस

‘Jeep Trust’ ओनरशिप प्रोग्राम एडवेंचर और भरोसे की डबल गारंटी
पुणे : Jeep India ने अपनी लोकप्रिय SUV रेंज Jeep Compass और Jeep Meridian के नए Trail Editions लॉन्च कर दिए हैं। ये स्पेशल एडिशन गाड़ियां ना सिर्फ ज्यादा रफ एंड टफ लुक देती हैं, बल्कि इनके साथ कंपनी ने ‘Jeep Trust’ नाम का नया ओनरशिप प्रोग्राम भी शुरू किया है जो ग्राहकों को ज्यादा भरोसे के साथ SUV का अनुभव देगा।

Compass Trail Edition और Meridian Trail Edition सीमित संख्या में गाड़ियों क साथ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ वाली डील हैं। चाहे शहर की सड़कों पर चलानी हो या कच्चे-पथरीले रास्तों पर। इससे सभी रास्तों पर गाड़ी चलाने का मजा मिलेगा। इसकी बिक्री 15 जुलाई 2025 से पूरे इंडिया में Jeep डीलरशिप्स पर शुरू हो गई। Jeep India सिर्फ दमदार गाड़ियां ही नहीं दे रही, बल्कि अब आपके ओनरशिप एक्सपीरियंस को पूरी तरह टेंशन-फ्री बनाने के लिए कंपनी ने खास ‘Jeep Trust’ प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें हर ग्राहक को एक्स्ट्रा वैल्यू और दिल को सुकून देने वाली सुविधाएं मिलेंगी।

jeep Meridian Trail Edition बड़ी रोड ट्रिप्स और फैमिली एडवेंचर्स के लिए तैयार है। स्पेशल हुड डेकल और हाई-ग्लॉस ब्लैक रूफ ऊपर से नीचे तक ऑल-ब्लैक थीम में है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। सामने से देखते ही लगेगा कि ये कोई आम SUV नहीं है। इसके केबिन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर है। रूबी रेड हाइलाइट्स दी गई हैं। इसमें Trail-थीम डेकोरेशन है। स्कफ प्लेट्स दरवाज़ा खोलते ही दिखती हैं। स्किड प्लेट्स नीचे लगे प्रोटेक्शन गार्ड्स, होते हैं, जो कच्चे और पथरीले रास्तों पर गाड़ी को नुकसान से बचाते हैं।

अगर SUV में आपको धांसू स्टाइल, रफ-टफ ऑफ-रोडिंग का टच और ऐसा लुक कि सड़क पर सब लोग इसे घूरें तो Jeep के ये Compass और Meridian Trail Edition बिल्कुल फिट बैठते हैं। ये लिमिटेड पीरियड एडिशन है! आज सोचेंगे, कल शोरूम पहुंचेंगे तब तक हो सकता है, “Sold Out” का बोर्ड लग जाए। इसलिए जल्दी कीजिए। ड्राइविंग सीट पर बैठिए और Trail का जलवा खुद अपनी नजरों से देखिए।