नई दिल्ली: इंटरनेट अब सिर्फ काम की चीज़ नहीं रह गया है, बल्कि आज की ज़िंदगी की सबसे बड़ी ज़रूरत बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए Acer India ने भारत में लॉन्च किया है नया Connect M4 5G Mobile Hotspot, जो हर उस यूज़र के लिए बनाया गया है जिसे चलते-फिरते भरोसेमंद और तेज़ इंटरनेट चाहिए।
Acer Connect M4 कोई साधारण हॉटस्पॉट नहीं है। यह एक पॉकेट-साइज़ Wi-Fi ज़ोन है जिसमें 5G की बिजली-सी स्पीड और Wi-Fi 6 का डुअल-बैंड सपोर्ट मिलता है। आप एक बार इसे ऑन कर दीजिए, और एक साथ 16 डिवाइस तक इसमें कनेक्ट हो जाएंगे – चाहे मोबाइल हो, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत है इसका Tri-SIM सेटअप है। यह Nano SIM, eSIM और vSIM – तीनों को सपोर्ट करता है। यह डिवाइस आपको 135 से ज़्यादा देशों में नेटवर्क से जोड़ सकता है। इसमें लगी SIMO SignalScan तकनीक अपने आप सबसे स्ट्रॉन्ग नेटवर्क पकड़ लेती है।
सिर्फ 300 ग्राम से कम वज़न और कॉम्पैक्ट साइज (140×86×19mm) वाले इस हॉटस्पॉट को आप आसानी से जेब, बैग या डेस्क पर रख सकते हैं। इसमें 2.4-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है जिससे सेटिंग्स और ऑपरेशन बेहद आसान हो जाता है। इसे IP68 रग्ड रेटिंग दी गई है। यह धूल और पानी से सुरक्षित है। इसमें लगी 8,000 mAh बैटरी आपको लगभग 28 घंटे का बैकअप देती है। यह सिर्फ हॉटस्पॉट ही नहीं, बल्कि एक पावर बैंक की तरह भी काम करता है। इसमें मौजूद USB-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट से आप अपना मोबाइल या अन्य डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
Acer Connect M4 के अंदर है MediaTek ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3GB RAM और 8GB स्टोरेज, जो इसे स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। सिक्योरिटी पर भी Acer ने खास ध्यान दिया है। इंटरनेट स्पीड के साथ-साथ आपकी प्राइवेसी भी पूरी तरह सेफ रहेगी। Acer Connect M4 की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस अभी से Amazon और Acer Online Store पर उपलब्ध है। Acer Connect M4 आपके लिए एक ऐसा गैजेट है जिसे जेब में डालिए और दुनिया के किसी भी कोने में इंटरनेट की टेंशन भूल जाइए। यह हॉटस्पॉट तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद कनेक्टिविटी देने के लिए बनाया गया है।
