29 मिनट में 80% चार्ज : इलेक्ट्रिक लग्जरी के नई चैंपियन, MINI Countryman E JCW Pack की भारत में दस्तक


नई दिल्ली : दमदार पावर, फुल ऑन रफ्तार और ड्राइविंग पर पूरे कंट्रोल के लिए MINI India ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Countryman E John Cooper Works (JCW) Pack लॉन्च की है। मात्र 20 यूनिट्स में लॉन्च हुई ये लिमिटेड एडिशन कार स्टाइल, एक्सक्लूसिविटी और टेक्नोलॉजी का कॉकटेल है। 204hp की पावर, 8.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार और 462 किमी की रेंज के साथ ये इलेक्ट्रिक कार सड़कों पर छा जाने को तैयार है। कार की डिलीवरी 10 जून 2025 से शुरू होगी।

अगर आप 130 kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो MINI Countryman E JCW Pack को 10% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 29 मिनट का समय लगता है। वहीं 11 kW AC चार्जर से पूरी बैटरी को 0% से 100% चार्ज करने में लगभग 6 घंटे 45 मिनट लगते हैं। भारत में ये कार सिर्फ दो स्टाइलिश रंगों, Legend Grey और Midnight Black में मिलेगी। डिजाइन में MINI का खास John Cooper Works (JCW) ट्रिम है, जिसमें आपको स्पेशल डिज़ाइन किया गया फ्रंट ग्रिल, बंपर, साइड स्कर्ट्स, रियर स्पॉयलर और डोर सिल्स मिलते हैं।

कार के इंटीरियर में JCW स्पोर्ट सीट्स पर प्रीमियम Vescin/Cord Black अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल हुआ है। पूरा केबिन क्रोम-फ्री और लेदर-फ्री है, जिससे यह ज्यादा इको-फ्रेंडली और प्रीमियम लगता है। सेंटर में 240mm का सर्कुलर OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है। MINI Digital Key Plus फीचर से आपका स्मार्टफोन ही कार की चाबी बन जाता है।

नई MINI Countryman E JCW Pack के Go-Kart Mode में रेसिंग जैसी फुर्तीली ड्राइविंग मिलती है। Green Mode एनर्जी सेविंग के लिए बेहतरीन ऑप्शन और बैटरी रेंज को ऑप्टिमाइज़ करता है। Vivid Mode में हर ड्राइव को और भी ज्यादा मजेदार और एक्साइटिंग बनाया गया है। कार में सुरक्षा के कई फीचर्स हैं।भारत में इस लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक MINI की एक्स-शोरूम कीमत 62,00,000/- रखी गई है। सर्विस पैकेज की शुरुआत 4 साल / 2,00,000 किमी से होती है (पैकेज को 10 साल तक एक्सटेंड किया जा सकता है)।