दिवाली स्पेशल : iPhone 15 अब सिर्फ 47,499 रुपये में

नई दिल्ली: दिवाली पर Amazon, Flipkart, Vijay Sales और Croma जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कई iPhone मॉडल पर भारी छूट दी जा रही है। जबकि हाल ही में लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज अपनी रिटेल कीमत पर उपलब्ध है। पुराने मॉडल्स पर बड़ी कटौती देखी जा रही है। सबसे सस्ता iPhone अब 47,499 रुपये में मिल रहा है।

iPhone 15 सबसे किफायती विकल्प है, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। इसका 128GB वेरिएंट इस समय 47,499 रुपये में मिल रहा है। फोन में 6.1” Super Retina XDR OLED स्क्रीन, Apple A16 Bionic चिपसेट, और 48MP + 12MP डुअल कैमरा सेटअप है। iOS 17 के साथ आए iPhone 15 को अब iOS 26 Liquid Glass अपडेट मिल चुका है। फीचर्स और कीमत के मामले में यह iPhone 16 का सबसे किफायती विकल्प है।

इस साल लॉन्च हुआ iPhone 16e अब 49,990 रुपये में उपलब्ध है। यह 6.1” OLED स्क्रीन, Apple A18 चिपसेट, 48MP कैमरा और 12MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। केवल 167 ग्राम वजन वाला यह iPhone छोटा और कॉम्पैक्ट है। अगर आप एक गेमिंग-फ्रेंडली और किफायती iPhone चाहते हैं, तो 16e एक बढ़िया विकल्प है। पिछले साल 79,990 रुपये में लॉन्च किया iPhone 16 अब 60,900 (कैशबैक के बाद) में खरीदा जा सकता है। इसमें Apple A18 चिपसेट, 48MP + 12MP डुअल कैमरा, और IP68 रेटिंग है। यह पुराने मॉडल्स से लंबी अवधि तक इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प है और प्रीमियम अनुभव देता है।

iPhone 16 Pro पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ, अब 128GB वेरिएंट में 99,990 रुपये (BigBasket) और 256GB वेरिएंट में 1,04,999 रुपये (Flipkart) में उपलब्ध है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड ऑफर के साथ अतिरिक्त 4,000 रुपये की बचत भी की जा सकती है। इसमें 6.3” Super Retina XDR OLED स्क्रीन, 48MP मुख्य कैमरा + 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो + 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और iOS 18 दिया गया है। यह एक कॉम्पैक्ट, प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस iPhone विकल्प है।

दिवाली के मौके पर iPhone खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह समय बहुत उपयुक्त है। iPhone 15, 16e, 16 और 16 Pro पर बड़ी छूट और बैंक ऑफर्स के साथ खरीदारी की जा सकती है। यदि आप नए iPhone की तलाश में हैं, तो अभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध डील्स का लाभ लिया जा सकता है।

Croma के Festival of Dreams में दिवाली तक बंपर छूट : लैपटॉप, AC, टीवी, फ्रिज सब सस्ते

नई दिल्ली: इंडिया में त्योहारों का मज़ा अब और बढ़ने वाला है। Tata Group की ओमनी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Croma ने Festival of Dreams कैंपेन लॉन्च कर दिया है, जिसमें TVs, स्मार्टफोन, लैपटॉप, एयर कंडीशनर, रिफ्रिजरेटर और किचन-एप्लायंसेज़ तक में भारी छूट दी जा रही है। यह ऑफर दशहरा, धनतेरस, दिवाली और भाईदूज तक 23 अक्टूबर तक चलेगा।

Festival of Dreams कैंपेन में टीवी पर ग्राहकों को 35% तक की छूट मिल रही है। अब क्रिकेट मैच मूवी या वेबसीरीज का मज़ा लेना और भी सस्ता हो जाएगा। टेक प्रेमियों के लिए यह अपने फोन को अपग्रेड करने का सही मौका है। स्मार्टफोन पर 15% और लैपटॉप पर 20% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। रेफ्रिजरेटर 25% तक सस्ते होंगे। वॉशिंग मशीन पर 30% छूट मिलेगी। एयर कंडीशनर आप 35% की भारी छूट पर खरीद सकते हैं।

कैंपेन में किचन और छोटे होम एप्लायंसेज़ पर 35% तक, ईयरफोन और हेडफ़ोन पर 45%, और होम ऑडियो सिस्टम्स पर 30% की छूट मिल रही है। ग्राहक 20% तक कैशबैक और आसान EMI विकल्प का भी फायदा उठा सकते हैं। GST सुधारों की वजह से टीवी और AC पर अतिरिक्त 10% की बचत भी मिल रही है। Croma ने शॉपिंग को आसान और कनेक्टेड बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफ़ॉर्म को जोड़ दिया है। आप प्रोडक्ट ऑनलाइन रिसर्च कर सकते हैं, रिज़र्व कर सकते हैं, घर पर डिलीवरी ले सकते हैं या नज़दीकी स्टोर से पिकअप भी कर सकते हैं।

फेस्टिवल ऑफ़ ड्रीम्स का अनुभव अब Tata Neu ऐप से भी जुड़ा है। NeuCoins और प्लेटफ़ॉर्म-व्यापी ऑफर्स का लाभ आसानी से उठाया जा सकता है। Tata NeuMoney की Gift Card Shopping Festival में 200+ गिफ्ट कार्ड्स पर 85% तक बचत, और Tata Neu-HDFC क्रेडिट कार्ड से 10% अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। Loan Utsav के तहत 10 लाख तक पर्सनल लोन समेत शानदार ऑफर्स उपलब्ध हैं।

Apple के iPhone 17 सीरीज़ की Croma पर प्री-बुकिंग 12 सितंबर से

नई दिल्ली: इंडिया में Croma ने देशभर में Apple की नई iPhone 17 सीरीज़ की प्री-बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। इस लाइनअप में iPhone 17, अल्ट्रा-थिन iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। Phone 17 सीरीज़ की प्री-बुकिंग देशभर में 574 क्रोमा स्टोर्स और 206 शहरों में 12 सितंबर से शुरू की जाएगी, साथ ही ग्राहक इसे ऑनलाइन croma.com से भी बुक कर पाएंगे। iPhone प्री-ऑर्डर 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे और फोन की उपलब्धता 19 सितंबर सुबह 8 बजे से होगी। इसकी कीमतें 82,900 रुपये से शुरू होकर 1,49,900 रुपये तक जाती हैं।

iPhone 17 में अब पहले से बड़ा 6.3-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलेगा। ProMotion टेक्नोलॉजी की वजह से स्क्रीन स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस देगी, जो अभी तक सिर्फ Pro मॉडल्स में मिलता था। अब सबसे छोटा मॉडल भी सीधे 256GB स्टोरेज से शुरू होगा। फोटो, विडियो और ऐप्स रखने के लिए पहले से ज्यादा स्पेस मिलेगा। फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी से सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 8 घंटे तक विडियो देखा जा सकता है। Pro मॉडल्स में और ज्यादा पावरफुल A19 Pro प्रोसेसर मिलेगा, जो गेमिंग, एडिटिंग और AI टास्क्स को और तेज़ी से हैंडल करेगा।

Phone 17 सीरीज़ के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे। फोन की उपलब्धता 19 सितंबर सुबह 8 बजे से होगी। Apple Watch और AirPods की प्री-बुकिंग 10 सितंबर सुबह 10 बजे से शुरू होगी और इन्हें भी 19 सितंबर सुबह 8 बजे से खरीदा जा सकेगा। iPhone 17 और iPhone Air को 2,000 रुपये देकर बुक किया जा सकेगा। iPhone 17 Pro और Pro Max के लिए 17,000 रुपये का अमाउंट देना होगा। Apple Watch Series 11, Ultra 3, SE 3 और नए AirPods Pro 3 की प्री-बुकिंग 2,000 रुपये से शुरू होगी। iPhone ही नहीं, क्रोमा इस बार नए Apple Watch और AirPods भी लेकर आ रहा है।