Tata Curvv 14.55 लाख रुपये से शुरू, अब हर बजट में लक्ज़री का प्रीमियम अवतार

नई दिल्ली: Tata Motors ने अपनी स्टाइलिश SUV Tata Curvv को अब और भी लक्ज़री, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी से लैस कर पेश किया है। Tata Curvv के एक्ज़िक्यूटिव फीचर्स इसे एक कार से बढ़कर चलती-फिरती बिज़नेस क्लास लाउंज बना देते हैं। Tata Curvv की शुरुआती कीमत 14.55 लाख से शुरू होती है, जबकि Curvv.ev की कीमत 18.49 लाख से शुरू होगी।

Tata Curvv में अब ऐसे लक्ज़री और आरामदायक फीचर्स जोड़े गए हैं जो आमतौर पर महंगी लग्ज़री कारों में ही मिलते हैं। सीटों में ऐसा सिस्टम दिया गया है जो गर्मी को कम करता है और लंबे सफर में भी बिना इलेक्ट्रिक फैन या AC के ठंडक और आराम बनाए रखता है। Serenity Screen Rear Sunshades पीछे बैठे यात्रियों का धूप से बचाव करता है और उन्हें प्राइवेसी देता है। White Carbon Fibre फिनिश वाला डैशबोर्ड इंसर्ट कार के इंटीरियर को प्रीमियम, मॉडर्न और स्टाइलिश बनाता है। सीटें काफी मुलायम और आरामदायक हैं।

Tata Curvv में ऐसी एयर कंडीशनिंग तकनीक दी गई है जिससे हर यात्री अपनी पसंद का तापमान सेट कर सकता है। TwinZone Climate Concierge Air Conditioning से गाड़ी में दो अलग-अलग ज़ोन के लिए तापमान अलग सेट किया जा सकता है। अब किसी को “थोड़ा AC कम करो” या “ज़्यादा ठंड लग रही है” कहना नहीं पड़ेगा। PureComfort Rear Co-Passenger Footrest से पीछे बैठने वाले यात्री को किसी बिज़नेस क्लास सीट की तरह पैर आराम से रखने की काफी जगह मिलती है। ErgoWing Headrest से सिर और गर्दन को बेहतर सपोर्ट देता है, जिससे लंबी यात्रा में भी थकान महसूस नहीं होती।

Tata Curvv का इंटीरियर लक्ज़री और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन गया है। इसका केबिन किसी प्रीमियम लाउंज की तरह महसूस होता है। आपको बटन दबाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बस बोलिए “Open Sunroof” और छत अपने-आप खुल जाएगी। मूड लाइटिंग के फीचर से फिल्म देखते वक्त आपको थिएटर जैसा माहौल मिलेगा। हाथ से इशारा करते ही डिक्की अपने-आप खुल जाएगी। इसमें सामान रखने के लिए 500 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। 12.3 इंच का HARMAN टचस्क्रीन के साथ 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम मिलकर ऐसा साउंड और विज़ुअल एक्सपीरियंस देते हैं जैसे आप किसी मिनी थिएटर में बैठे हों। Arcade.ev प्लेटफॉर्म से आप गाड़ी में ही एंटरटेनमेंट, ऐप्स और कनेक्टिविटी का मज़ा ले सकते हैं। Curvv को 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

Tata Motors का गेम-चेंजर ऐलान : Curvv.ev और Nexon.ev को मिलेगी ‘लाइफ़टाइम’ बैटरी वारंटी

मुंबई : इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने का सोच रहे हैं लेकिन बैटरी की लंबी उम्र और उसके महंगे होने का डर सता रहा है तो आपके लिए एक शानदार ख़बर है। इंडिया में इलेक्ट्रिक क्रांति की अगुआ और देश की सबसे बड़ी SUV निर्माता Tata Motors ने अपनी धांसू Curvv.ev SUV कूपे और सबसे पॉपुलर Nexon.ev 45 kWh के लिए ‘लाइफ़टाइम हाई-एनर्जी बैटरी वारंटी’ शुरू करने का ऐलान किया है।
जी हाँ, आपने सही पढ़ा – ‘लाइफ़टाइम’! यह कदम इंडिया रोड पर EV को और तेज़ी से अपनाने में आने वाली सबसे बड़ी बाधाओं में से एक को दूर करने की दिशा में टाटा मोटर्स का एक और बड़ा प्रयास है।

Harrier.ev की सफलता के बाद अब Curvv.ev और Nexon.ev को भी मिलेगा लाभ

आपको याद होगा, Tata मोटर्स ने हाल ही में लॉन्च हुई अपनी प्रीमियम Harrier.ev के साथ इस ‘लाइफ़टाइम हाई-एनर्जी बैटरी वारंटी’ की शुरुआत की थी, जिसे ग्राहकों ने खूब पसंद किया। इस ज़बरदस्त पॉज़िटिव प्रतिक्रिया से उत्साहित होकर कंपनी ने अब अपनी दो सबसे लोकप्रिय SUVs – Curvv.ev और Nexon.ev 45 kWh के मौजूदा और नए, पहली बार ग्राहकों के लिए भी इस बेमिसाल ऑफ़र का विस्तार कर दिया है।

चिंतामुक्त स्वामित्व अनुभव : विवेक श्रीवत्स, मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, Tata Passenger Electric Mobility

Tata Passenger Electric Mobility Limited के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्स ने इस नई वारंटी के फ़ायदों पर कहा, “प्रीमियम ईवी तकनीक को हर आम आदमी तक पहुँचाकर, हमने इंडिया की ईवी कैटेगरी के तेज़ी से विकास में अहम भूमिका निभाई है। इस विकास के पीछे एक बड़ा कारण ग्राहकों के बीच चिंतामुक्त स्वामित्व अनुभव के लिए विश्वास पैदा करना है। आज, हमें Curvv.ev और Nexon.ev 45 kWh के सभी ग्राहकों के लिए लाइफ़टाइम HV बैटरी वारंटी समाधान की शुरुआत के साथ इस भावना को और आगे बढ़ाने पर गर्व है। इस अभूतपूर्व आश्वासन को पेश करके, हम हर TATA.ev खरीदार के लिए वास्तव में चिंतामुक्त, भविष्य के लिए तैयार स्वामित्व यात्रा को संभव बना रहे हैं।”

बैटरी की चिंता ख़त्म, बचत ही बचत!

यह नई वारंटी EV खरीदने में सबसे बड़ी चिंता बैटरी के लंबे समय तक चलने और उसके महंगे बदलने के ख़र्च को पूरी तरह से ख़त्म कर देगी। TATA.ev इस समाधान के साथ अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतर स्वामित्व अनुभव सुनिश्चित कर रहा है। यह वारंटी उन सभी निजी ग्राहकों को दी जा रही है जो Curvv.ev और Nexon.ev 45 kWh खरीदते हैं। इसमें न केवल नए खरीदार शामिल हैं, बल्कि मौजूदा मालिक भी, जो इन दोनों SUVs में से किसी एक के पहले मालिक के रूप में रजिस्टर्ड हैं, वे भी इस वारंटी का लाभ उठा सकते हैं। यह नई वारंटी न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के दीर्घकालिक रीसेल वैल्यू को बढ़ाने में मदद करेगी बल्कि ऑपरेशनल लागत में भी ज़बरदस्त बचत कराएगी (अनुमानित 10 वर्षों में ₹8-9 लाख की बचत) यह सब मिलकर EV का मालिक बनना अब और भी आकर्षक प्रस्ताव बन गया है।

मौजूदा टाटा.ईवी मालिकों के लिए ख़ास ऑफ़र!

सिर्फ़ यही नहीं! मौजूदा TATA.ev मालिकों के लिए एक विशेष लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत कंपनी Curvv.ev और Nexon.ev 45 kWh की खरीद पर ₹50,000 का सीधा लाभ भी दे रही है। इस पहल के माध्यम से Tata Motors अपने मूल उद्देश्य इंडियन कंज्यूमर्स के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और अधिक सुलभ, विश्वसनीय और भविष्य-केंद्रित बनाना के साथ आगे बढ़ रही है।