GST कट के बाद प्रीमियम गैजेट्स की बंपर बिक्री, बढ़ी खरीदारी की रफ्तार

नई दिल्ली: इस दिवाली इंडियन कंज्यूमर्स ने प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स पर जमकर खर्च किया। बाजारों में हाई-एंड स्मार्टफोन, बड़े स्क्रीन वाले टीवी, और लग्ज़री होम अप्लायंसेज़ की ऐसी डिमांड देखी गई कि कई मॉडल तो दिवाली से पहले ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए।
Navratri से लेकर दिवाली तक, ₹30,000 से ऊपर के स्मार्टफोन्स की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं 43-इंच टीवी ने पहली बार 32-इंच मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया।

उद्योग विश्लेषकों का कहना है कि इस बार उपभोक्ता बड़े और बेहतर की ओर बढे। रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर जैसे सेगमेंट्स में बिक्री 45–50% तक उछली। हाई-एंड प्रोडक्ट्स जैसे साइड-बाय-साइड फ्रिज, 75-इंच टीवी और लार्ज कैपेसिटी फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीनें दिवाली से पहले ही खत्म हो गईं।
 GST में कटौती, इनकम टैक्स में राहत और आसान लोन ने इस दिवाली शॉपिंग को सुपरफास्ट बना दिया। Haier India के प्रेसिडेंट सतीश एन.एस. कहते हैं, “हर साल प्रीमियम सेगमेंट बढ़ रहा है, लेकिन इस बार यह नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।”

कई कैटेगरी में GST रेट्स में कटौती के साथ इनकम टैक्स में राहत भी मिली। नो-कॉस्ट EMI और आसान फाइनेंसिंग के साथ कंपनियों के धमाकेदार फेस्टिव ऑफर्स से बिक्री बढ़ी। Counterpoint Research की रिपोर्ट बताती है कि 30,000 रुपये से ऊपर वाले स्मार्टफोन अब कुल बिक्री का 28% हिस्सा हैं जबकि पिछले साल यह 23% था। हर चौथा खरीदा गया स्मार्टफोन अब प्रीमियम रेंज का है। कुल मिलाकर यह दिवाली “लक्ज़री शॉपिंग” की रही। टैक्स कट, बढ़ता उपभोक्ता भरोसा और EMI की सुविधा ने इस त्योहारी सीज़न को बना दिया “प्रीमियम परचेज़ फेस्टिवल”। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत का उपभोक्ता अब सिर्फ चीज़ें नहीं खरीद रहा, एक प्रीमियम लाइफस्टाइल जी रहा है।

Maruti Baleno अब और किफायती, दाम 6 लाख रुपये से कम

नई दिल्ली: Maruti Suzuki ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक Baleno की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि इसका बेस वेरिएंट Sigma MT सिर्फ ₹5.98 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगा, जिससे यह कार पहले से अधिक किफायती हो गई है।

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Baleno लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। अगस्त 2025 में इसकी 12,549 यूनिट्स और जुलाई में 12,503 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह Hyundai i20 और Tata Altroz जैसे मॉडलों को सीधी टक्कर देती है। नए प्राइस स्ट्रक्चर के अनुसार, Baleno Delta MT की कीमत 6.80 लाख रुपये, Delta AT7.30 लाख रुपये, Delta MT CNG और Zeta MT 7.70 लाख रुपये, Zeta AT 8.20 लाख रुपये, Alpha MT और Zeta MT CNG 8.60 लाख रुपये है। जबकि टॉप वेरिएंट Alpha AT की कीमत ₹9.10 लाख तय की गई है।

Baleno में कंपनी का 1.2-लीटर DualJet Dual-VVT पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 89.73 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। वहीं CNG वेरिएंट में यह इंजन 77.5 bhp की पावर और 98.5 Nm टॉर्क के साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में आता है। कीमत में यह कटौती हाल ही में लागू किए गए GST रिवीजन और व्यापक आर्थिक सुधारों जैसे RBI के रेपो रेट कट और इनकम टैक्स रिबेट की वजह से संभव हुई है। कंपनी का अनुमान है कि ग्राहकों को औसतन 8.5% का नेट बेनिफिट मिलेगा, जबकि Ertiga और XL6 जैसे मॉडलों पर लगभग 3.5% का फायदा होगा।

Maruti Suzuki ने स्पष्ट किया है कि ये नई कीमतें सीमित अवधि के लिए हैं और मौजूदा कैलेंडर ईयर के अंत तक ही लागू रहेंगी। इसके बाद कंपनी इनका पुनर्मूल्यांकन करेगी। इंडिया जैसे बाजार में, जहां 266 मिलियन टू-व्हीलर और केवल 48 मिलियन कारें हैं, मारुति का मानना है कि हैचबैक ग्राहकों के लिए टू-व्हीलर से कार की ओर कदम बढ़ाने का सबसे आसान विकल्प बनी हुई हैं। कंपनी की Alto अब तक 4.6 मिलियन यूनिट्स बेच चुकी है, जबकि WagonR पिछले चार साल से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। Baleno की नई कीमतें इसे प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाती हैं। उम्मीद है कि इससे इसकी बिक्री में और तेजी आएगी।

TATA का धमाकेदार ‘Festival of GST’ कैंपेन लॉन्च, SUV से लेकर छोटी कारें 2 लाख रुपये तक सस्ती

नई दिल्ली: फेस्टिव सीज़न में Tata Motors ने ऑटो सेक्टर में हलचल मचा दी है। कंपनी ने ‘Festival of GST’ कैंपेन लॉन्च करते हुए अपनी पूरी पैसेंजर व्हीकल रेंज की कीमतों में भारी कटौती और अतिरिक्त बेनिफिट्स का ऐलान किया है। कार की कीमतों में 1.5 लाख तक की सीधी कटौती और फेस्टिव ऑफ़र्स जोड़कर कुल 2 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। ये ऑफर 30 सितंबर 2025 तक मान्य है। अब Nexon, Punch, Safari, Harrier जैसी गाड़ियां पहले से काफी सस्ती मिल रही हैं और कुछ तो अपनी लॉन्च-प्राइस पर वापस आ गई हैं।

Nexon खरीदने वाले ग्राहकों को लगभग 2 लाख रुपये तक की राहत मिलेगी। Curvv जैसी कार पर भी कंपनी 1.07 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है Harrier और Safari जैसी प्रीमियम SUVs पर भी कंपनी दो लाख रुपये का फायदा दे रही है। ‘फेस्टिवल ऑफ GST’ कैंपेन के तहत अब Tiago 4.57 लाख रुपये से शुरू हो रही है, जिस पर 75,000 रुपये की कटौती हुई है।Tigor 5.48 लाख में मिलेगी। यह 81,000 रुपये सस्ती हो गई है। Punch की नई कीमत 5.49 लाख रुपये है। गाड़ी के इस मॉडल को खरीदने में 1.08 लाख रुपये की बचत होगी। जबकि Altroz अब 6.30 लाख रुपये में उपलब्ध है। इसे खरीदने में 1.11 लाख रुपये की बचत होगी। SUV सेगमेंट में Nexon 7.31 लाख रुपये में मिल रही है। यह 1.55 लाख रुपये सस्ती है।

Curvv 67,000 रुपये की कटौती के साथ 9.65 लाख रुपये में मिल रही है। प्रीमियम SUVs में Harrier 13.99 लाख में मिलेगी। इसे खरीदने पर ग्राहकों को 1.44 लाख रुपये का फायदा होगा । Safari 14.66 लाख रुपये में मिल रही है। इसमें 1.48 लाख की भारी कटौती की गई है। Nexon Creative वेरिएंट अब सिर्फ 9.99 लाख रुपये में उपलब्ध है। Tata Motors ने अपने दमदार ऑफर्स से मार्केट में प्राइस वॉर छेड़ दिया है। GST 2.0 के बाद पहले ही कंपनियां कीमतें घटा रही थीं, लेकिन टाटा ने न सिर्फ कटौती की, बल्कि उस पर फेस्टिव ऑफ़र्स भी जोड़ दिए। टाटा मोटर्स का मार्केट लीडरशिप की ओर बढ़ने का यह मजबूत कदम है।

GST 2.0 : Suzuki बाइक बजट में फिट, दाम में हिट, सफर होगा और सुहाना

नई दिल्ली: त्योहारों से Suzuki Motorcycle India ने GST कटौती से होने वाले लाभ का सीधा फायदा ग्राहकों को देने का फैसला किया है। अब कंपनी के पसंदीदा टू-व्हीलर और उनके स्पेयर पार्ट्स पहले से भी ज्यादा किफायती और बजट-फ्रेंडली हो गए हैं। GST 2.0 सुधार के तहत 350cc तक की सभी टू-व्हीलर और ऑटो पार्ट्स का टैक्स 28% से घटकर 18% कर दिया गया है। सिर्फ स्कूटर या मोटरसाइकिल के दाम ही नहीं, बल्कि मेंटेनेंस और स्पेयर पार्ट्स का खर्च भी कम हो गया है।

अब Access, Avenis, Burgman Street और Burgman Street EX जैसे स्कूटर, साथ ही GIXXER, GIXXER SF, GIXXER 250, GIXXER SF 250 और V-Strom SX जैसी मोटरसाइकिलें खरीदने में आपको कम खर्च करना पड़ेगा। Suzuki Motorcycle India के मॉडलों की नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होगी। इसमें मॉडल के आधार पर 8,523 रुपये से लेकर 18,024 तक कटौती होगी।। स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज़ पर भी GST में कमी का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।

Suzuki Motorcycle India में सेल्स और मार्केटिंग विभाग के Vice-President Deepak Mutreja ने कहा कि उनके लिए ग्राहक सबसे ऊपर हैं। Suzuki ने GST 2.0 का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचा दिया है। बाइक और स्कूटर की कीमतें कम हुई हैं। स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज़ पर भी GST कटौती का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। मतलब, खरीदना भी आसान और सस्ता और मेंटेन करना भी किफायती हो गया।

Suzuki बाइक खरीदना और उनका रख-रखाव करना दोनों ही पहले से कहीं आसान और किफायती हो गया है। Access की Ex-Showroom दिल्ली की कीमत के हिसाब से इसे खरीदने में 8,523 रुपये की बचत हो सकती है। Avenis पर 7,823 रुपये तक फायदा हो सकता है। Burgman Street खरीदने पर 8,373 रुपये की बचत हो सकती है। Burgman Street EX के टॉप वेरिएंट में 9,798 रुपये की कमी आ सकती है। GIXXER बाइक पर 11,520 तक की छूट मिलेगी। GIXXER SF में 12,311 रुपये तक की बचत होगी। GIXXER 250 की खरीदारी में 16,525 रुपये कम देने पड़ेंगे। GIXXER SF 250 खरीदने में 18,024 तक की बचत होगी। एडवेंचर बाइक V-Strom SX पर 17,982 रुपये तक की कटौती की गई है।

छोटी कार की चाहत रखने वालों की बल्ले-बल्ले: अब alto K10 और S-Presso 3.7 लाख से भी कम में

नई दिल्ली: इंडिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने GST दरों में कटौती का फायदा कस्टमर्स को पहुंचाने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। इससे छोटी कार की चाहत रखने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। इस कटौती के बाद alto K10 और S-Presso जैसी कारें 3.7 लाख रुपये से भी कम में मिलेंगी। यह कीमत कटौती 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी।

कंपनी ने इंडियन पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री को और बढ़ावा देने के लिए अपनी एंट्री-लेवल कारों की कीमतों में कमी की है। यह कदम त्योहारी सीजन से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे ग्राहकों को अपनी पहली कार खरीदना और भी आसान और किफायती हो जाएगा।

ModelReduction in Ex-Showroom Price
(in INR)
Starting Price
(in INR)
S-PressoUp to 129,600349,900
Alto Kl0Up to 107,600369,900
CelerioUp to 94,100469,900
Wagon-RUp to 79,600498,900
IgnisUp to 71,300535,1 00
SwiftUp to 84,600578,900
BalenoUp to 86,100598,900
Tour SUp to 67,200623,800
DzireUp to 87,700625,600
FronxUp to 112,600684,900
BrezzaUp to I12,700825,900
Grand VitaraUp to 107,0001,076,500
JimnyUp to 51,9001,231,500
ErtigaUp to 46,400880,000
xL6Up to 52,0001,152,300
InvictoUp to 61,7002,497,400
EecoUp to 68,000518,100
Super CarryUp to 52,100506, I 00

13.6 लाख तक सस्ती हुई BMW : अब सपनों की कार आएगी आपके घर

नई दिल्ली: फेस्टिव सीज़न शुरू होते ही BMW Group India ने ग्राहकों को डबल तोहफ़ा दे दिया है। कंपनी ने GST 2.0 लागू होने के बाद अपनी गाड़ियों की कीमतें घटा दी हैं। Joy Days कैंपेन के तहत कंपनी ने उपभोक्ताओं को जबरदस्त ऑफर्स भी पेश किए हैं। अब BMW या MINI खरीदना न सिर्फ आसान हो गया है बल्कि पहले से कहीं ज्यादा फायदेमंद भी हो गया है।

कंपनी की नई एक्स-शोरूम कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएंगी। कुछ मॉडल्स पर तो दाम 13.6 लाख रुपये तक कम हो गए हैं। BMW 3 Series LWB का दाम करीब 3.5 लाख रुपये कम हुए हैं। BMW 5 Series पर 4.15 लाख रुपये की राहत मिली है। लक्ज़री फ्लैगशिप BMW 7 Series पर तकरीबन 10 लाख रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है। BMW X5 SUV अब करीब 7 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है। स्पोर्ट्स कार प्रेमियों के लिए BMW Z4 पर 5 लाख रुपये तक और BMW M8 पर करीब 14 लाख रुपये तक की कटौती हुई है। MINI Cooper सीरीज़ में भी 2.5 से 3 लाख रुपये तक की राहत मिल रही है। BMW Motorrad की बाइक्स भी इससे अछूती नहीं रहीं – लोकप्रिय BMW G 310 RR अब ₹24,000 सस्ती हो गई है।

BMW Smart Finance ग्राहकों को कार खरीदने का आसान और लचीला तरीका देता है। इसमें EMI (मासिक किस्त) बहुत कम रखी जाती है ताकि खरीदार पर हर महीने का बोझ न पड़े। बुलेट पेमेंट और बैलून पेमेंट जैसे ऑप्शन इस्तेमाल करने से आप साल में 11 महीने कम EMI देंगे और 12वें महीने जब बोनस या ज्यादा इनकम आएगी तब बड़ा अमाउंट पे कर सकते हैं। इससे बजट मैनेज करना आसान हो जाएगा। जब आप भविष्य में अपनी BMW बेचेंगे तो कंपनी पहले से तय एक गारंटीड वैल्यू पर वापस ले लेगी। अगर मार्केट में कार की कीमतें गिर भी जाएं तो भी आपका नुकसान नहीं होगा। BMW ने ऐसा फाइनेंस प्लान बनाया है जिसमें गाड़ी खरीदना, चलाना और बाद में बेचना – तीनों ही चीजें ग्राहकों के लिए बिना टेंशन और आसान हो जाती हैं।

BMW Group India के प्रेसिडेंट और CEO हरदीप सिंह बराड़ ने कहा – “Joy Days हमारे ग्राहकों के लिए BMW या MINI का सपना पूरा करने का सबसे सही समय है। इस बार GST 2.0 की वजह से कीमतों में कटौती और हमारे Smart Finance ऑफर्स मिलकर इसे और भी शानदार बना रहे हैं।”

GST 2.0 : ROYAL Enfield की Bullet और Classic होंगी सस्ती, Himalayan और 650cc की बाइक महंगी

नई दिल्ली: ROYAL Enfield के शौकीनों के लिए GST 2.0 लागू होने के बाद बड़ा बदलाव आएगा। अब कंपनी की छोटी बाइक्स सस्ती हो गई हैं और बड़ी बाइक्स महंगी हो गई हैं। सरकार ने 350cc तक की बाइक्स पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया है। इसका सीधा असर Hunter 350, Classic 350, Meteor 350, Bullet 350 और Goan Classic 350 जैसे मॉडल्स पर पड़ा है। इनकी कीमतें अब 15 से 23 हज़ार रुपये तक कम हो जाएंगी।

GST दरों में कटौती के बाद, रॉयल एनफील्ड ब्रांड के 350 सीसी मॉडल और भी किफायती हो जाएंगे, वहीं बड़ी 450 सीसी और 650 सीसी मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ेंगी। रॉयल एनफील्ड की 350cc रेंज की कीमतों में रु.19,665 तक की कटौती की गई है, जबकि 450cc और 650cc मॉडल अब अधिक कीमत पर उपलब्ध हैं। Hunter 350 अब 1.34 लाख रुपये से शुरू हो रही है, Classic 350 सिर्फ 1.73 लाख में मिल रही है, Bullet 350 की कीमत घटकर 1.57 लाख हो गई है, Meteor 350 अब 1.85 लाख में खरीदी जा सकती है और Goan Classic 350 की कीमत 2.11 लाख रुपये हो गई है।

ये कटौती पहली बार बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत है क्योंकि अब Bullet और Classic जैसे मॉडल आम आदमी की पहुंच में और आसानी से आ जाएंगे। 650 लाइनअप की कीमत अब रु.3.32 लाख से शुरू होती है; पहले यह 3.09 लाख थी। 350 लाइनअप की कीमत रु.1.38 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

400cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स पर सरकार ने जीएसटी 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया है। इसका असर Royal Enfield की Himalayan, Guerrilla, Scram और 650cc सीरीज़ पर पड़ा है। Himalayan 450 अब करीब 25 हज़ार महंगी होकर 3.10 लाख रुपये की हो गई है। Guerrilla 450 की कीमत 2.60 लाख, Scram 440 की 2.26 लाख और Interceptor 650 की कीमत बढ़कर 3.37 लाख हो गई है। यही नहीं, Super Meteor 650 और Shotgun 650 अब 4 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई हैं, जबकि Classic 650 और Bear 650 भी 30 हज़ार रुपये से ज्यादा महंगी हो चुकी हैं। कंपनी की 87% बिक्री 350cc तक के मॉडल्स से आती है, इसलिए छोटे मॉडल्स के सस्ते होने से उनकी सेल्स और बढ़ सकती हैं।

Tata Motors के छोटे कमर्शियल वाहनों और पिकअप पर सबसे बड़ा फायदा: अब ₹65,000 तक की बचत और साथ में 32-इंच LED TV

मुंबई: इंडिया की नंबर 1 वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors अपने छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिकअप (SCVPU) ग्राहकों के लिए त्योहारों की खुशियाँ समय से पहले ही ले आई है। हाल ही में हुई जीएसटी कटौती का पूरा लाभ देने के बाद, कंपनी ने अपने लोकप्रिय ब्रांडों Ace, Ace Pro, Intra, और Yodha पर धमाकेदार ऑफर्स की घोषणा की है।

कंपनी के सभी डीजल, पेट्रोल और द्वि-ईंधन वेरिएंट पर ग्राहक अब ₹65,000 तक के अतिरिक्त उपभोक्ता लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस सौदे को और भी आकर्षक बनाते हुए Tata Motors इन लाभों के साथ एक 32-इंच एलईडी टीवी का निश्चित उपहार भी दे रही है।

Ace Pro अब और भी किफायती

इस ऑफर के तहत, हाल ही में लॉन्च किया गया Ace Pro अब सिर्फ ₹3.67 लाख की बेजोड़ शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह कीमत उन उद्यमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो एक विश्वसनीय टाटा वाहन के साथ अपना व्यवसाय शुरू करना या उसका विस्तार करना चाहते हैं।

सीमित अवधि का ब्लॉकबस्टर ऑफर

यह ऑफर एक सीमित अवधि के लिए है और 22 सितंबर 2025 तक की गई बुकिंग पर ही मान्य होगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वाहन की डिलीवरी 30 सितंबर 2025 तक पूरी हो जाएगी, ताकि ग्राहक जल्द से जल्द इन फायदों का लाभ उठा सकें।
यह कदम Tata Motors की अपने ग्राहकों को बेहतरीन मूल्य और बेजोड़ ऑफर्स प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे कंपनी की बाज़ार में स्थिति और मजबूत होगी।

ग्राहक अपने पसंदीदा वाहन संस्करण की सही कीमत की पुष्टि और डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए किसी अधिकृत टाटा मोटर्स शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।

कटौती के बाद कीमत

ProductNew Prices* (Rs.) from 22nd Sep 2025
Ace Pro3,67,000 onward
Ace4,42,000 onward
Intra7,41,000 onward
Yodha9,16,000 onward

GST कटौती के बाद Force Motors के Traveler, Gurkha और पूरी रेंज हुई सस्ती, 22 सितंबर से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली: प्रमुख ऑटोमोटिव कंपनी और इंडिया की सबसे बड़ी वैन निर्माता Force Motors Limited ने अपनी पूरी वाहन श्रृंखला के लिए संशोधित कीमतों की घोषणा की है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होने वाली 18% GST दर का पूरा लाभ सीधे ग्राहकों को देगी। यह कदम ऐसे समय में आया है जब पूरे देश में त्योहारी सीज़न की शुरुआत हो रही है, जिससे ग्राहकों के लिए नए वाहन खरीदना और भी फायदेमंद हो जाएगा।

परिवहन, स्वास्थ्य और रोमांच: सभी क्षेत्रों में बड़ा फायदा

Force Motors का यह निर्णय केवल एक व्यावसायिक कदम नहीं है, बल्कि इसका असर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रसन फिरोदिया ने कहा कि जीएसटी दरों को 28% से घटाकर 18% करना एक ऐतिहासिक सुधार है जो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
मास मोबिलिटी: Traveller, Urbania और Trax जैसे वाहनों की कीमत में कमी आएगी, जिससे ये बड़े पैमाने पर परिवहन समाधान और भी सुलभ हो जाएँगे। इसका सीधा लाभ सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा।
स्वास्थ्य सेवा: एम्बुलेंस पर भी इस छूट का फायदा मिलेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं पर वित्तीय बोझ कम होगा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
रोमांच और एडवेंचर: एडवेंचर के शौकीनों के लिए मशहूर Force Gurkha की कीमत में भी कमी आएगी, जिससे यह मजबूत और उद्देश्य-निर्मित वाहन अधिक लोगों की पहुँच में होगा।
‘मेक-इन-इंडिया’ विज़न: इंजन, पुर्जों और घटकों पर कम दरें आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करेंगी, जो सरकार के ‘मेक-इन-इंडिया’ विज़न का समर्थन करती हैं।

Kia का ग्राहकों को डबल तोहफा: Pre-GST सेविंग्स और त्योहारी ऑफर में Seltos पर ₹1.75 लाख तक की भारी बचत

नई दिल्ली: देश की सबसे तेज़ी से बढ़ती ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Kia India ने आज अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार घोषणा की है। कंपनी ने ‘प्री-जीएसटी सेविंग्स’ के साथ-साथ खास त्योहारी ऑफर्स पेश किए हैं, जिसके तहत ग्राहक चुनिंदा मॉडलों पर ₹1.75 लाख तक का भारी लाभ उठा सकते हैं। यह एक सीमित अवधि का ऑफर है जो 22 सितंबर 2025 तक ही मान्य रहेगा।
यह कदम ग्राहकों को आगामी जीएसटी दरों में बदलाव से पहले ही बचत करने का एक बेहतरीन मौका दे रहा है।

इन लोकप्रिय मॉडल्स पर मिल रहा है बंपर फायदा

इस ऑफर के तहत, Kia की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों पर बेहद आकर्षक लाभ उपलब्ध हैं:
Kia Seltos: इस लोकप्रिय SUV पर ग्राहकों को ₹1,75,000 तक का सबसे बड़ा लाभ मिलेगा।
Kia Carens Clavis: इस वेरिएंट पर ₹1,45,500 तक का लाभ उपलब्ध है।
Kia Carens: इस 7-सीटर गाड़ी पर ग्राहक ₹1,26,500 तक का लाभ पा सकते हैं।
इन लाभों के साथ, Kia का पूरा लाइनअप ग्राहकों के लिए और भी अधिक सुलभ हो गया है।

जानें कैसे मिल रहा है यह ‘डबल’ लाभ

Kia द्वारा दिए जा रहे इस कुल लाभ में दो अलग-अलग तरह की बचत शामिल हैं:
प्री-जीएसटी सेविंग्स: ग्राहक ₹58,000 तक की सीधी बचत कर सकते हैं, जो उन्हें जीएसटी में बदलाव से पहले ही मिल जाएगी।
त्योहारी ऑफर्स: इसके अलावा, ₹1.17 लाख तक के अतिरिक्त त्योहारी ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जो इस ऑफर को और भी फायदेमंद बनाते हैं।