75 लाख की लग्जरी MG Cyberster बनी इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स कार

नई दिल्ली: JSW MG Motor India के लिए साल 2025 काफी यादगार साबित हुआ है। कंपनी की इलेक्ट्रिक रोडस्टर MG Cyberster ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स कार का खिताब हासिल किया है।

कंपनी के मुताबिक, भारत में बिक्री शुरू होने के सिर्फ 6 महीनों के भीतर ही Cyberster की 500 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 74.99 लाख रुपये रखी गई है। यह कार सेग्मेंट में नंबर 1 बन गई है। MG इस सफलता का श्रेय अपने प्रीमियम रिटेल चैनल MG SELECT को देती है। MG SELECT को खास तौर पर कंपनी की हाई-एंड और लग्ज़री इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री के लिए शुरू किया गया है। Cyberster के साथ-साथ कंपनी की लग्ज़री इलेक्ट्रिक लिमोज़िन MG M9 भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

MG Cyberster एक पूरी तरह इलेक्ट्रिक, दो-दरवाजे वाली कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार है। इसमें डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है, जो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। यह कार 510 PS की पावर और 725 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी का दावा है कि लॉन्च कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक की मदद से यह कार सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा है। MG SELECT ने Cyberster को और खास बनाने के लिए इसे नए और एक्सक्लूसिव रंग Irises Cyan में पेश किया है। यह खास शेड Cyberster के स्पोर्टी और आकर्षक डिजाइन को और ज्यादा उभारता है, जिससे कार का लुक पहले से भी ज्यादा प्रीमियम लगता है।

Cyberster में 77 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो MIDC साइकिल के अनुसार 580 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है। MG का दावा है कि यह 3.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। Cyberster की टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा है। इस इलेक्ट्रिक रोडस्टर की लंबाई 4,535 mm, चौड़ाई 1,913 mm और ऊंचाई 1,329 mm है, जिसका व्हीलबेस 2,691 mm है। इसमें इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड, वेदरप्रूफ फैब्रिक कन्वर्टिबल रूफ है।

Cyberster में मल्टी-स्क्रीन कॉकपिट लेआउट है, जिसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्लस्टर के दोनों ओर दो 7-इंच के टचस्क्रीन और एक 7-इंच का टच कंसोल स्क्रीन शामिल है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले शामिल हैं, जबकि ऑडियो के लिए 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम दिया है।

MG Cyberster नए Irises Cyan अवतार में पेश, फुल चार्ज पर चलेगी 507 किलोमीटर

नई दिल्ली: MG Motors की ओर से इंडिया में MG Cyberster को प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक स्‍पोर्ट्स कार के तौर पर ऑफर किया जा रहा है। MG Cyberster अब नए Irises Cyan रंग में उपलब्ध है। 77 kWh बैटरी से 507 किलोमीटर की रेंज मिलती है। 144 kW फास्ट चार्जर से 38 मिनट में कार चार्ज होती है। नया खास नीला-हरा (ब्लू-ग्रीन) शेड कार के स्पोर्टी डिजाइन और हाई-परफॉर्मेंस लुक को और ज्यादा आकर्षक बनाता है।

MG Cyberster को नए रंग के साथ ही ड्यूल-टोन रंगों के चुनिंदा विकल्पों में भी पेश किया गया है। इस कार को हाई-एनर्जी न्यूक्लियर येलो और फ्लेयर रेड को कंट्रास्टिंग ब्लैक रूफ, एंडीज ग्रे और मॉडर्न बेज के साथ लाल रूफ के साथ ऑफर किया गया है। JSW MG सिलेक्‍ट के मिलिंद शाह ने कहा MG Cyberster का आइरिस सियान रंग सिर्फ एक रंग का चुनाव नहीं है। यह आत्मविश्वास और रचनात्मकता की भावना को दर्शाता है।

MG की ओर से इस Electric Super Car में 77 kWh की दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 507 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। बैटरी को 144 kW फास्‍ट चार्जर से 38 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। गाड़ी में लगी मोटर से इसे 510 पीएस की पावर और 725 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्‍पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

इसमें रियर व्‍हील ड्राइव और ऑल व्‍हील ड्राइव का विकल्‍प भी दिया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी दिया गया है। इसमें 10.25 इंच का वर्चुअल क्‍लस्‍टर, सात इंच इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन, सात इंच की ड्राइवर टचस्‍क्रीन को दिया गया है। इसके अलावा इसमें बोस का साउंड सिस्‍टम, वाई शेप स्‍पोर्ट्स सीट, 19 और 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, फुली इलेक्‍ट्रिक हुड, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।

MG Motors की ओर से CYBERSTER को इंडियन मार्केट में 74.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया है। MG Cyberster में लंबी बॉडी, स्पोर्टी डिजाइन और इलेक्ट्रिक सिज़र डोर्स (ऊपर की ओर खुलने वाले दरवाजे) दिए गए हैं, जो इसे सुपरकार जैसा फील देते हैं। Irises Cyan के अलावा Cyberster को कई खास ड्यूल-टोन कलर में भी पेश किया गया है। ये सभी कलर कॉम्बिनेशन कार के स्पोर्टी और डायनामिक लुक को और ज्यादा हाई-एंड बनाते हैं।

MG की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster पर INDIA फिदा, 3.2 सेकेंड में 100 किमी की स्पीड

नई दिल्ली: JSW MG Motor India की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक रोडस्टर MG Cyberster इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्पोर्ट्सकार बन चुकी है। सिर्फ कुछ महीनों में 350 से ज़्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जिसके चलते अब इसकी डिलीवरी के लिए 4–5 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। जुलाई 2025 में लॉन्च हुई यह कार MG के इतिहास की सबसे तेज़ कार है।

MG SELECT के हेड मिलिंद शाह बताते हैं कि Cyberster को मिल रहा रेस्पॉन्स कमाल का है। MG Cyberster को लोग जबरदस्त पसंद कर रहे हैं। इसके खूबसूरत डिज़ाइन, ऊपर उठने वाले सिज़र डोर्स और सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 तक पहुंचने वाली सुपरफास्ट स्पीड ने इसे भारत के नए कार-प्रेमियों की पसंदीदा स्पोर्ट्स कार बना दिया है। यह कार सिर्फ तेज़ नहीं है, बल्कि इसमें शानदार लक्ज़री, इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी और सुपरफास्ट स्पीड तीनों एक साथ मिलते हैं। सेलेब्रिटी, खिलाड़ी और फिल्म स्टार्स की यह मनपसंद कार है इसलिए इसकी मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। यह सिर्फ गाड़ी नहीं, बल्कि स्टाइलिश और प्रीमियम लाइफस्टाइल का हिस्सा है।

Cyberster फ्यूचर को ध्यान में रखकर बनाई गई वाली स्पोर्ट्स कार है। इसका डिज़ाइन पुरानी मशहूर MGB रोडस्टर से प्रेरित है, लेकिन टेक्नॉलजी पूरी तरह नई और इलेक्ट्रिक है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जिन्हें ओपन-टॉप ड्राइविंग, स्पीड और स्टाइल पसंद है। इसकी बॉडी बहुत खूबसूरत और एयरोडायनेमिक है। हवा को चीरते हुए यह तेज भागने के लिए परफेक्ट है। इलेक्ट्रिक सिज़र डोर्स हैं। दरवाजे ऊपर की ओर खुलते हैं। कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं, जो 510 PS की जबरदस्त ताकत देती हैं। इसमें 725 Nm टॉर्क है। एक्सिलरेटर दबाते ही कार रॉकेट की तरह शूट होती है। यह सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटे की स्पीड पर पहुंच जाती है।

इसमें Brembo के हाई-परफॉर्मेंस ब्रेक्स लगे हैं, जो 100 किमी/घंटे की स्पीड से चलने वाली कार को सिर्फ 33 मीटर में रोक देते हैं। 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील और Pirelli P-Zero जैसे प्रीमियम टायर से तेज स्पीड में भी कार स्टेबल रहती है। इंडिया में Cyberster की कीमत 74.99 लाख रुपये रखी गई है।

0-100 km/h सिर्फ 3.2 सेकंड में, Cyberster का स्पोर्ट्स कार मार्केट में तहलका

नई दिल्ली/गुरुग्राम: SW MG Motor India अब इंडिया के लग्ज़री इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में नंबर 2 ब्रांड बन चुकी है। सिर्फ दो महीने पहले लॉन्च हुई MG Cyberster आज इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स कार बन गई। MG M9 Presidential Limousine के साथ मिलकर दोनों मॉडल्स ने मार्केट में जबरदस्त लहर पैदा कर दी है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2026 तक नंबर 1 ब्रांड बन जाए। MG Cyberster में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं और यह ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) है। ये 0 से 100 km/h सिर्फ 3.2 सेकंड में पहुंच जाती है। यह सुपरफास्ट स्पोर्ट्स कार के अनुभव के बराबर है।

गाड़ी के इंजन की ताकत 510 PS पावर और 725 Nm टॉर्क है। गाड़ी स्टार्ट या ओवरटेकिंग के दौरान तुरंत रफ्तार पकड़ सकती है MG Cyberster के दरवाजे ऊपर की तरफ लग्ज़री स्टाइल में खुलते हैं। इसमें ऊपर से खुलने वाला रूफ। हवा के साथ आसानी से दौड़ती है, जिससे स्पीड बढ़ती है और कार स्टेबल रहती है। इसमें Brembo 4-piston ब्रेक्स सिस्टम, जो 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही कार को 33 मीटर में रोक देता है। जब जरूरत हो तो कार तुरंत ब्रेक लगाकर सुरक्षित रुक सकती है। इसमें बड़े और मजबूत 20-inch alloy wheel लगे हैं। Pirelli P-Zero हाई-क्वालिटी टायर। सड़क पर पकड़ मजबूत, ड्राइविंग अनुभव सुपर स्मूथ और स्पोर्टी।

MG India ने देशभर में 14 MG SELECT Experience Centres भी खोले हैं, जहां ग्राहक Cyberster और M9 को करीब से देख और एक्सपीरियंस कर सकते हैं। MG SELECT के अंतरिम हेड Milind Shah ने बताया कि हमारे मॉडल्स को मिली शानदार रिस्पॉन्स ने हमें नंबर 2 बना दिया। Cyberster और M9 दोनों ही ग्राहकों को लग्ज़री और परफॉर्मेंस का अनोखा अनुभव देते हैं।”
JSW MG Motor इंडिया की ने भारत में कई तकनीक “पहली बार” पेश की हैं, जिसमें भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी MG Hector, भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी MG ZS EV. ऑटोनॉमस (Level 1) प्रीमियम SUV MG Gloster, पर्सनल AI और ऑटोनॉमस (Level 2) SUV शामिल है।

JSW MG की धूम: 8 ग्राहकों को मिली दुनिया की सबसे तेज़ MG Cyberster की चाबी, जानें क्यों है ये खास

बेंगलुरु: स्पोर्ट्स कारों के शौकीनों और लक्जरी ग्राहकों के लिए आज का दिन यादगार बन गया। JSW MG Motor India के नए लक्जरी चैनल MG Select ने अपने बेंगलुरु स्थित एक्सपीरियंस सेंटर में एक ऐतिहासिक इवेंट का आयोजन किया। कंपनी ने अपनी बेहद खास इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार MG Cyberster,की 8 इकाइयों को ग्राहकों को सौंपा।


इन गाड़ियों की चाबी JSW MG Motor India के निदेशक पार्थ जिंदल ने खुद सौंपी। इस डिलीवरी के साथ, ये ग्राहक आधिकारिक तौर पर इंडिया के स्पोर्ट्स कार इतिहास के एक नए और रोमांचक अध्याय का हिस्सा बन गए हैं।

क्यों है MG Cyberster ‘दुनिया की सबसे तेज़ MG’

यह सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि रफ्तार और स्टाइल का बेहतरीन संगम है।
पावर: यह कार ड्यूल मोटर सेटअप से चलती है, जो 503 bhp की जबरदस्त पावर और 725 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
रफ्तार: इसकी सबसे बड़ी खूबी है इसकी रफ्तार। यह इलेक्ट्रिक रोडस्टर सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।
डिजाइन: यह एक टू-सीटर कन्वर्टिबल है, जिसमें शानदार कैंची (Scissor) दरवाजे दिए गए हैं जो किसी भी हॉलीवुड फिल्म के सीन जैसे लगते हैं। इसका इंटीरियर भी बेहद भविष्योन्मुखी और स्टाइलिश है।
बैटरी और रेंज: इसमें 77 kWh की बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 580 किमी तक की रेंज देती है।

MG सिलेक्ट: लग्जरी का नया ठिकाना

बेंगलुरु में JSW MG का यह नया एक्सपीरियंस सेंटर सिर्फ कारें बेचने की जगह नहीं, बल्कि एक लग्जरी डेस्टिनेशन है। यहां MG Cyberster के साथ-साथ MG M9 प्रेसिडेंशियल लिमोसिन भी प्रदर्शित की गई है। MG का कहना है कि साइबरस्टर के साथ वे सिर्फ एक कार नहीं बना रहे, बल्कि इनोवेशन, स्थिरता और ड्राइविंग के असली रोमांच को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस लॉन्च से यह साफ है कि JSW MG भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में लग्जरी और परफॉर्मेंस को एक साथ लाने की तैयारी में है।

JSW MG ने लॉन्च की दुनिया की सबसे तेज़ MG कार Cyberster

गुरुग्राम: JSW MG Motor India के लग्ज़री ब्रांड चैनल MG SELECT ने अपनी सबसे तेज़ और भविष्य के लिए तैयार कार MG Cyberster को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह कार MGB रोडस्टर की कालातीत विरासत से प्रेरित एक आधुनिक पुनर्कल्पना है, जो क्लासिक ओपन-टॉप मोटरिंग के आकर्षण को आधुनिक प्रदर्शन के साथ जोड़ती है।

Cyberster: परफॉर्मेंस, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का बेमिसाल संगम

JSW MG Motor India के एमडी अनुराग मेहरोत्रा ने कहा, “MG SELECT में हमारा लक्ष्य ऐसे अनुभव तैयार करना है जो भावनाओं को जगाएँ, इच्छा को प्रेरित करें और सचेत गतिशीलता की ओर बदलाव का नेतृत्व करें। एमजी साइबरस्टर इसी दर्शन की एक सशक्त अभिव्यक्ति है। यह एक ऐसी कार है जिसे बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डिज़ाइन किया गया है और यादगार बनाया गया है। कई लोगों के लिए, रोडस्टर कभी दिवास्वप्न हुआ करते थे। साइबरस्टर उस सपने को जीवंत करती है, खुली सड़क की आज़ादी और इलेक्ट्रिक भविष्य की चेतना के साथ।”

डिज़ाइन: आकर्षक, आधुनिक और एयरडायनामिक

Cyberster का सिल्हूट बेहद आकर्षक और उद्देश्यपूर्ण है:
खास दरवाज़े और छत: इसके इलेक्ट्रिक सिज़र डोर (कैंची जैसे खुलने वाले दरवाज़े) और सॉफ्ट-टॉप कन्वर्टिबल रूफ इसे बेहद खास बनाते हैं।
बेहतरीन एयरडायनामिक्स: इसका 0.269 Cd का सबसे कम ड्रैग गुणांक वायुगतिकीय उत्कृष्टता की पुष्टि करता है।
आधुनिक लाइटिंग: सिग्नेचर हेडलैंप्स, शार्प DRLs (डेटाइम रनिंग लाइट्स) और पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई वाली LED लाइट बार इसे एक आकर्षक लुक देते हैं।
पहिए: 20-इंच के हल्के अलॉय व्हील, पिरेली पी-ज़ीरो टायरों के साथ, बेहतर ग्रिप और परफॉर्मेंस के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

इंटीरियर: फ्यूचरिस्टिक कॉकपिट और प्रीमियम एक्सपीरिएंस

साइबरस्टर का इंटीरियर किसी फ्यूचरिस्टिक कॉकपिट से कम नहीं है:
ट्रिपल-डिस्प्ले इंटरफ़ेस: ड्राइवर-केंद्रित रैपअराउंड कॉकपिट में एक केंद्रीय 10.25-इंच टचस्क्रीन और दो 7-इंच डिजिटल पैनल हैं जो रियल-टाइम वाहन डेटा, मनोरंजन और सेटिंग्स तक आसान पहुँच प्रदान करते हैं।
सुविधाएँ: PM2.5 फ़िल्ट्रेशन के साथ डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और ड्राइव मोड के लिए स्टीयरिंग-माउंटेड पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स इंटेलिजेंट परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं।
लग्ज़री: टिकाऊ डायनामिका साबर और प्रीमियम वेगन लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ नॉइज़ कंपनसेशन वाला BOSE ऑडियो सिस्टम हर ड्राइव को इमर्सिव और परिष्कृत बनाता है।
रंग विकल्प: Cyberster चार आकर्षक ड्यूल-टोन एक्सटीरियर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध है:
न्यूक्लियर येलो विद ब्लैक रूफ
फ्लेयर रेड विद ब्लैक रूफ
एंडीज़ ग्रे विद रेड रूफ
मॉडर्न बेज विद रेड रूफ

परफॉर्मेंस और सुरक्षा: अविश्वसनीय गति और बेजोड़ सुरक्षा

पावरहाउस परफॉर्मेंस: एक डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव पावरट्रेन द्वारा संचालित, यह 510 PS की पावर और 725 Nm का टॉर्क प्रदान करती है।
तेज़ रफ़्तार: लॉन्च कंट्रोल मोड चालू होने पर, यह सिर्फ़ 3.2 सेकंड में 0 से 100 km/hrs की रफ़्तार पकड़ लेती है।
एडवांस्ड बैटरी: 77 kWh का अल्ट्रा-थिन बैटरी पैक (उद्योग में सबसे पतला, सिर्फ़ 110 mm मोटा) 580 km की MIDC प्रमाणित रेंज प्रदान करता है।
बेहतरीन हैंडलिंग: पूर्व फॉर्मूला 1 इंजीनियर मार्को फेनेलो की विशेषज्ञता से डिज़ाइन किया गया डबल विशबोन सस्पेंशन और सटीक 50:50 भार वितरण बेहद सटीक हैंडलिंग और रोज़मर्रा के आराम के लिए है।
मज़बूत ब्रेकिंग: ब्रेम्बो 4-पिस्टन फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स वाहन को 100 km/hrs की रफ़्तार से सिर्फ़ 33 मीटर में रोक देते हैं।
उच्चतम सुरक्षा: उच्च-शक्ति वाला H-आकार का पूर्ण क्रैडल स्ट्रक्चर और 1.83 का स्टेटिक स्टेबिलिटी फैक्टर (SSF) अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रोलओवर प्रतिरोध सुनिश्चित करता है।
लेवल 2 ADAS: लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), एक रियल-टाइम ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, और डुअल फ्रंट व कॉम्बिनेशन साइड एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और इलेक्ट्रॉनिक डिफ़रेंशियल लॉक (EDL) जैसी कई सुविधाएँ सुरक्षा और परफॉर्मेंस को एक समान बनाए रखती हैं।

वारंटी: आजीवन भरोसा!

पहले मालिक के लिए HV बैटरी की आजीवन वारंटी।
3 साल/असीमित किमी वाहन वारंटी।

कीमतें और उपलब्धता:

प्री-बुक की गई कारों के लिए: ₹72.49 लाख (शुरुआती कीमत)
नई बुकिंग के लिए: ₹74.99 लाख
बुकिंग शुरू: 25 जुलाई, 2025 से शुरू।
डिलीवरी शुरू: 10 अगस्त, 2025 से शुरू।