Nissan का तूफानी कमबैक: दिसंबर 2025 में बिकीं 15372 कारें, 13470 गाड़ियां विदेश भेजीं

नई दिल्ली: Nissan Motor India Pvt. Ltd. ने साल 2025 का अंत दमदार रफ्तार के साथ किया। दिसंबर 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 15,372 यूनिट्स रही, जिसमें एक्सपोर्ट की रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस ने शानदार रोल निभाया। दिसंबर महीने में Nissan ने 13,470 गाड़ियां विदेशों में भेजीं, जो पिछले 10 सालों में किसी महीने में सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट है। घरेलू बाजार में दिसंबर की होलसेल बिक्री 1,902 यूनिट्स रही, जिससे साफ है कि निसान की “मेड-इन-इंडिया, फॉर-द-वर्ल्ड” रणनीति अब रंग ला रही है।

Nissan ने इंडिया को सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बना दिया है। इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ है New Nissan Magnite ने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कंपनी की पहचान मजबूत की है। 2025 में Magnite ने 2 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया, आज यह कार 65 से ज्यादा देशों में भारत से एक्सपोर्ट की जा रही है। 5-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग, 40+ स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और इंडस्ट्री-फर्स्ट 10 साल की वारंटी इसे आम ग्राहकों के बीच भरोसेमंद बनाती है।

Nissan इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स के मुताबिक, 2025 कंपनी के लिए “कंसॉलिडेशन का साल” रहा, लेकिन 2026 से Nissan पूरी ताकत के साथ नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च करने जा रही है। इसकी शुरुआत 21 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाली GRAVITE 7-सीटर B-MPV से होगी। इसके बाद 4 फरवरी 2026 को नई Nissan Tekton C-SUV का ग्लोबल डेब्यू होगा, जबकि 2027 में 7-सीटर C-SUV भी लाइनअप में शामिल होगी। ये सभी गाड़ियां Made in India होंगी और चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में एक्सपोर्ट भी की जाएंगी।

ग्राहकों तक बेहतर पहुंच और सर्विस देने के लिए निसान अपने डीलर नेटवर्क का भी तेज़ी से विस्तार कर रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2027 तक पूरे देश में Nissan के 250 शोरूम्स हों। हाल ही में हिमाचल के कांगड़ा और पंजाब के होशियारपुर में नए 3S डीलरशिप इसकी झलक हैं। Nissan मोटर इंडिया ने 2025 में यह साबित कर दिया है कि एक्सपोर्ट की ताकत, मजबूत प्रोडक्ट प्लान और लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट के दम पर वह भारत में लंबी पारी खेलने आई है। 2026 Nissan के लिए सिर्फ नया साल नहीं, बल्कि नई शुरुआत का आगाज करेगा।

HMSI ने दिसंबर 2025 में 4.46 लाख स्कूटर-बाइक्स की रेकॉर्ड बिक्री और 45% ग्रोथ से मचाया तहलका

गुरुग्राम: Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने दिसंबर 2025 में 4,46,048 यूनिट्स की बिक्री दर्ज कर जोरदार प्रदर्शन किया है। घरेलू बाजार में 3,92,306 यूनिट्स और एक्सपोर्ट में 53,742 यूनिट्स की बिक्री हुई। HMSI ने पिछले साल की तुलना में इस साल 45% ज्यादा बाइक और स्कूटर बेचे। यह ग्राहकों के HMSI पर भरोसे और गुणवत्ता, सर्विस और जिम्मेदारी के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्धता का कंपनी की ओर से संकेत है।

साल के पहले नौ महीनों अप्रैल से दिसंबर 2025 तक, HMSI ने कुल 46,78,814 यूनिट्स बेचीं, जिसमें से 42,04,420 यूनिट्स घरेलू और 4,74,394 यूनिट्स निर्यात की गईं। सालाना वृद्धि दर 3% रही।

HMSI का उद्देश्य “Safety for Everyone” हमेशा पहले रहा है। इसी सोच के साथ कंपनी ने देशभर में रोड सेफ्टी कैंपेन आयोजित किए। नई दिल्ली, जयपुर, सोलापुर, मेरठ, भोपाल, रांची, राजकोट, गोवा, कालीकट, राजामुंदरी, लुधियाना, समस्तीपुर और हसन जैसे शहरों में इन कैंपेन के जरिए सुरक्षित राइडिंग और समुदाय जागरूकता को बढ़ावा दिया गया। रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी कॉन्वेंशन ने शिक्षकों और बच्चों को सुरक्षित राइडिंग की आदतें सिखाई।

HMSI ने अपनी पहुंच बढ़ाते हुए औरेया, बेंगलुरु, दिल्ली और झारग्राम में डीलरशिप्स खोली। इन डीलरशिप्स में विशेष रूप से प्रशिक्षित सेल्स और सर्विस टीम मौजूद है। HMSI सिर्फ मोटरसाइकिल या स्कूटर बेचने वाली कंपनी नहीं है, बल्कि वह ग्राहकों की सुरक्षा, भरोसे और सस्टेनेबल मोबिलिटी को प्राथमिकता देने वाली ब्रांड है। दिसंबर 2025 की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बिक्री और 45% ग्रोथ यह साबित करती है कि HMSI हर मोड़ पर ग्राहकों के भरोसे और संतोष को सबसे ऊपर रखती है और इसलिए वह देश की नंबर-1 पसंद बनी हुई है।