इंडिया के 20000 घरों में पहुंची TATA Sierra, मई में EV वर्जन की होगी एंट्री

नई दिल्ली: देशभर में जबरदस्त डिमांड के बीच Tata Motors की नई SUV Tata Sierra ने लॉन्च के कुछ ही महीनों में 20,000 गाड़ियों की डिलीवरी का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये है। कंपनी मई 2026 में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने जा रही है।

Tata Motors ने इंडिया में अपने पुराने और पॉपुलर ब्रांड Tata Sierra को नए अवतार में लॉन्च किया है। इस नई SUV का डिजाइन पुराने Sierra मॉडल से प्रेरित है, लेकिन इसमें मॉडर्न फीचर्स और टेक्नोलॉजी जोड़ी गई है, जिससे यह आज के ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। नवंबर में लॉन्च और जनवरी से डिलीवरी शुरू होने के बाद, इस SUV ने अब तक पूरे देश में 20,000 से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बना ली है। बाजार में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

Tata Sierra में ट्रिपल स्क्रीन वाला मॉडर्न डैशबोर्ड, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम) और प्रीमियम म्यूजिक सिस्टम जैसे हाईटेक फीचर्स मिलते हैं। बड़ा और आरामदायक केबिन, हल्के रंग का इंटीरियर और चारों तरफ ग्लास का डिजाइन इसे फैमिली के लिए भी बढ़िया विकल्प बनाता है। इंजन ऑप्शन में भी कंपनी ने ग्राहकों को कई विकल्प दिए हैं। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आते हैं।

Tata Motors मई 2026 में Tata Sierra का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने वाली है, जिससे EV सेगमेंट में भी इसकी मजबूत एंट्री होने जा रही है। नई Tata Sierra अपने शानदार डिजाइन, फीचर्स और कई इंजन विकल्पों की वजह से ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है।

Lamborghini ने 2025 में रचा इतिहास: रिकॉर्ड डिलीवरी और €3.20 बिलियन रेवेन्यू

नई दिल्ली: इटली के Sant’Agata Bolognese स्थित सुपरकार निर्माता Automobili Lamborghini ने साल 2025 में अब तक के सबसे बेहतरीन वित्तीय और व्यावसायिक नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी ने 10,747 कारों की रिकॉर्ड डिलीवरी के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और लगातार दूसरे साल €3 बिलियन का आंकड़ा पार करते हुए €3.20 बिलियन रेवेन्यू हासिल किया, जो पिछले साल के मुकाबले 3.3% अधिक है।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण और बदलते मैक्रोइकोनॉमिक माहौल के बावजूद कंपनी ने शानदार मजबूती दिखाई। Automobili Lamborghini ने 2025 में €768 मिलियन की ऑपरेटिंग इनकम और 24% प्रॉफिट मार्जिन दर्ज किया। हालांकि, यह मुनाफा पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा, जिसका कारण विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव और अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ जैसे बाहरी कारक रहे।

कंपनी के चेयरमैन और CEO Stephan Winkelmann ने कहा कि 2025 के नतीजे यह साबित करते हैं कि कंपनी की असली ताकत सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों को संभालने की क्षमता में है। उन्होंने बताया कि कंपनी की रणनीति अनुशासन, दीर्घकालिक दृष्टिकोण और प्रोडक्ट पर फोकस पर आधारित है, जो उसे चुनौतियों को अवसर में बदलने में मदद करती है।

वहीं, CFO Paolo Poma ने बताया कि चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद कंपनी ने वित्तीय और व्यावसायिक दोनों मोर्चों पर सकारात्मक प्रदर्शन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि Lamborghini आज भी वैश्विक लक्ज़री सेक्टर में सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में शामिल है।

2025 में कंपनी की सफलता में उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और कस्टमाइज़ेशन प्रोग्राम की अहम भूमिका रही। खासतौर पर Lamborghini Revuelto की बढ़ती मांग और ‘Ad Personam’ पर्सनलाइज़ेशन प्रोग्राम की लोकप्रियता ने रेवेन्यू को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। दिलचस्प बात यह है कि 2025 में डिलीवर की गई 94% कारों में किसी न किसी तरह का पर्सनलाइजेशन शामिल था।

कंपनी की इलेक्ट्रिफिकेशन रणनीति ‘Direzione Cor Tauri’ भी तेजी से आगे बढ़ रही है। अब Automobili Lamborghini का पूरा पोर्टफोलियो हाइब्रिड हो चुका है, जिसमें Lamborghini Revuelto, Lamborghini Urus SE और Lamborghini Temerario जैसे मॉडल शामिल हैं। खासतौर पर Temerario का नया पावरट्रेन 10,000 rpm तक पहुंचने में सक्षम है, जो इसे तकनीकी रूप से बेहद खास बनाता है।

आगे की रणनीति पर बात करें तो 2026 में कंपनी अपने प्रोडक्ट लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी में है। नए मॉडल्स और तकनीकों को Goodwood Festival of Speed और Monterey Car Week जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पेश किया जाएगा।

कुल मिलाकर, Automobili Lamborghini ने 2025 में न सिर्फ रिकॉर्ड बिक्री और रेवेन्यू हासिल किया, बल्कि यह भी साबित किया कि वह बदलते वैश्विक माहौल में भी अपनी मजबूत स्थिति और ‘Made in Italy’ की पहचान को कायम रखते हुए आगे बढ़ रही है।

सिर्फ कुछ महीनों में बुकिंग 1 लाख के पार: Tata Sierra ने मचाया बाजार में धमाल

नई दिल्ली: देश की प्रमुख ऑटो कंपनी Tata Motors की नई SUV Tata Sierra को बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लॉन्च के कुछ ही समय में इसकी बुकिंग 1 लाख से ज्यादा हो चुकी है। कंपनी ने बताया कि जनवरी 2026 के मध्य से डिलिवरी शुरू होने के बाद अब तक 14,000 से अधिक गाड़ियां ग्राहकों तक पहुंचाई जा चुकी हैं और बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में प्रोडक्शन बढ़ने के साथ डिलीवरी भी तेज होगी, जिससे ग्राहकों का वेटिंग पीरियड कम करने में मदद मिलेगी। इसके लिए कंपनी अपनी अलग-अलग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, जनवरी में डिलीवरी शुरू होने के बाद से फरवरी 2026 तक 14 हजार से ज्यादा Sierra SUV की डिलीवरी की जा चुकी है और अब कंपनी लगातार प्रोडक्शन बढ़ा रही है। Tata Motors ने यह भी कहा है कि जिन ग्राहकों ने पहले से बुकिंग कर रखी है, उन्हें समय-समय पर उनकी गाड़ी की डिलीवरी टाइमलाइन की जानकारी दी जाएगी। कंपनी का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक जल्द से जल्द Sierra पहुंचाई जाए और उनका इंतजार कम हो।

दरअसल Tata Sierra कंपनी के लिए बेहद खास मॉडल है, क्योंकि यह ब्रांड की पुरानी और लोकप्रिय Sierra का नया जेनरेशन अवतार है। कंपनी ने इसे 2025 के आखिर में भारत में लॉन्च किया था और इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारा गया है। इसकी कीमत करीब 11 लाख से 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है।

इंजन विकल्पों की बात करें तो इस SUV में कई पावरट्रेन दिए गए हैं। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (लगभग 106 PS और 145 Nm), 1.5-लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन (करीब 160 PS और 255 Nm) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (लगभग 118 PS और 280 Nm तक टॉर्क) का विकल्प मिलता है। ट्रांसमिशन के तौर पर 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक विकल्प उपलब्ध हैं। फीचर्स की बात करें तो Tata Sierra का केबिन काफी हाई-टेक बनाया गया है। इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है।

सिर्फ 2.1 सेकंड में उड़ान: Ola ने शुरू की 4680 Bharat Cell से पावर्ड स्कूटर की डिलीवरी

बेंगलुरु: इंडिया की अग्रणी ईवी निर्माता Ola Electric ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपनी नई S1 Pro+ (5.2kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह स्कूटर देश में बनी 4680 Bharat Cell बैटरी से पावर लेती है, जो भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

Ola Electric के अनुसार, S1 Pro+ (5.2kWh) कंपनी का पहला ऐसा प्रॉडक्ट है जिसमें पूरी तरह से इन-हाउस विकसित और निर्मित बैटरी सेल का इस्तेमाल हुआ है। यह न सिर्फ परफॉर्मेंस और रेंज में शानदार है, बल्कि सुरक्षा और टिकाऊपन के मामले में भी नया मानक तय करती है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “4680 Bharat Cell powered वाहनों की डिलीवरी शुरू करना केवल एक उत्पाद लॉन्च नहीं, बल्कि भारत की तकनीकी स्वतंत्रता की घोषणा है। भारत भविष्य की ऊर्जा और मोबिलिटी का नेतृत्व करेगा।”

Ola के अनुसार, यह स्कूटर अब तक का सबसे पावरफुल मॉडल है। इसमें 13 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो सिर्फ 2.1 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी ने चार राइडिंग मोड्स, Hyper, Sport, Normal और Eco दिए हैं, जिससे राइडर को अपनी जरूरत के अनुसार अनुभव चुनने की सुविधा मिलती है। रेंज के मामले में यह स्कूटर भी कमाल का है। Ola का दावा है कि S1 Pro+ (5.2kWh) एक बार चार्ज होने पर 320 किमी (IDC मोड) तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें डुअल ABS, फ्रंट-रीयर डिस्क ब्रेक्स, दो-टोन सीट, एल्यूमिनियम ग्रैब हैंडल और 6 नए कलर विकल्प जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

S1 Pro+ (5.2kWh) की कीमत 1.90 लाख रुपये रखी गई है। यह कंपनी की Future factory, तमिलनाडु में बनाई जा रही है। Ola Electric का कहना है कि वह भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जो सेल से लेकर स्कूटर तक पूरा उत्पादन खुद करती है। इस लॉन्चिंग के साथ Ola Electric ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सिर्फ ईवी नहीं बना रही, बल्कि भारत को “ऊर्जा उपभोक्ता” से “ऊर्जा निर्माता” बनाने के मिशन पर है।

VinFast ELECTRIC SUV ने मारी एंट्री, VF6 और VF7 की इंडिया में डिलीवरी शुरू

नई दिल्ली: वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast ने अपने पहले दो इलेक्ट्रिक SUV मॉडल, VF6 और VF7, की डिलीवरी भारत में आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। सितंबर 2025 में लॉन्च के बाद, अब कंपनी ने शुरुआती डिलीवरी कोच्चि, जयपुर और अन्य शहरों में शुरू की है।

VinFast VF6 छोटी, लेकिन दमदार इलेक्ट्रिक SUV है। यह एक चार्ज में लंबा सफर तय कर सकती है। यह 59.6 kWh की बैटरी और फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। यह SUV दो वेरिएंट्स, Earth और Wind, में आती है। Earth वेरिएंट 174.3 हॉर्सपावर की पावर, 250 Nm टॉर्क और एक चार्ज में 468 किलोमीटर की रेंज देती है, जो लंबी दूरी के लिए बेहतरीन है। Wind वेरिएंट 201 हॉर्सपावर, 310 Nm टॉर्क और 463 किलोमीटर की रेंज के यह तेज़ और फुर्तीली ड्राइविंग का दूसरा नाम है।

VinFast VF6 में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे स्टाइलिश और आरामदायक बनाते हैं।
इसमें रात में तेज और साफ रोशनी देने वाले LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स है। चाबी निकाले बिना ही कार खोल सकते हैं। ग्लास रूफ कार को प्रीमियम लुक देता है। रिवर्स लिंक्ड ORVMs से गाड़ी पीछे करने पर शीशे अपने आप नीचे झुक जाते हैं ताकि पार्किंग आसान हो। क्रूज़ कंट्रोल, से लंबी दूरी पर एक तय स्पीड पर बिना एक्सेलेरेटर दबाए कार चलती रहती है। सुरक्षा के लिए भी इसमें 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा ABS, EBD और TCS जैसे सिस्टम दिए गए हैं जो ब्रेकिंग और गाड़ी की पकड़ को और बेहतर बनाते हैं।

VinFast VF7 एक बड़ी और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक SUV है, जो ज्यादा बैटरी और ज्यादा ताकत के साथ आती है। इसमें दो बैटरी विकल्प हैं, 59.6 kWh और 70.8 kWh। VF7 Earth वेरिएंट में पावर 201 हॉर्सपावर और टॉर्क 310 Nm है। VF7 Sky / Sky Infinity वेरिएंट में बड़ी 70.8 kWh बैटरी लगी है और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम है, जो 348 Nm से लेकर 500 Nm तक टॉर्क देता है।VF7 पावर, लग्जरी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का पूरा पैकेज है। VinFast VF6 की कीमत ₹16.49 लाख से शुरू होती है। VF7 की कीमत 20.89 लाख रुपये से होती है।

Maruti Suzuki का धमाका : नवरात्र के पहले 8 दिन में 1.65 लाख नई गाड़ियों की मिली डिलिवरी

नई दिल्ली: सितंबर 2025 Maruti Suzuki के लिए धमाका रहा। पूरे महीने कंपनी ने कुल 1,89,665 गाड़ियां बेचीं, जिसमें देश में 1,35,711 अन्य कंपनियों को 11,750, और बाहर के देशों में 42,204 गाड़ियां शामिल हैं। खास बात यह है कि एक्सपोर्ट ने नया रिकॉर्ड बना दिया।

Navratri के पहले आठ दिनों में ही 1,65,000 यूनिट्स की डिलीवरी हुई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। महीने के आख़िरी हफ्ते में कुछ लॉजिस्टिक दिक्कतें आईं, जिससे देश में सेल थोड़ी धीमी हुई, लेकिन कुल मिलाकर Maruti ने शानदार प्रदर्शन किया। Mini कार्स Alto और S-Presso की 7,208 गाड़ियां बिकीं, जबकि Compact कार्स जैसे Baleno, Dzire, Swift और WagonR ने 66,882 गाड़ियों का दमदार प्रदर्शन किया। Mid-Size कार Ciaz की बिक्री 1,980 यूनिट्स रही, वहीं SUVs और Utility Vehicles जैसे Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, Jimny और XL6 ने 48,695 यूनिट्स की सेल दी। Eeco ने 10,035 और Light Commercial Vehicles Super Carry ने 2,891 यूनिट्स बेचीं।

देश में कुल Passenger Vehicles की बिक्री 1,32,820 रही और LCV मिलाकर 1,35,711 यूनिट्स बिकीं। Other OEM को 11,750 यूनिट्स दी गईं और कुल Domestic Sales 1,47,461 तक पहुंच गई। एक्सपोर्ट में भी Maruti ने धूम मचाई, 42,204 यूनिट्स बाहर भेजीं, जो अब तक का सबसे बड़ा मासिक रिकॉर्ड है। कुल मिलाकर, सितंबर 2025 में Maruti Suzuki ने 1,89,665 गाड़ियाँ बेचीं और अप्रैल-सितंबर FY 2025-26 में कुल बिक्री 10,78,735 यूनिट्स तक पहुंच गई। Navratri का उत्साह, GST सुधार और Maruti की भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू ने मिलकर इस महीने को रिकॉर्ड तोड़ने वाला बना दिया