iS2R
  • मोबाइल
  • कार
  • EV
  • बाइक
  • ब्रांड्स

Tag: Diamond 2.0

Renault Diamond 2.0 : 100 साल बाद बदला लोगो, Triber में दिखेगी पहली झलक

Posted on July 22, 2025 by Suraj
Renault Diamond 2.0 : 100 साल बाद बदला लोगो, Triber में दिखेगी पहली झलक

नई दिल्ली : Renault ने 100 साल पुराने डायमंड को वक्त की नई धार से तराशा है। इसकी चमक वही है, लेकिन नजरिया अब बिल्कुल नया है। Renault ने अपने लोगो को सिर्फ बदला नहीं, उसे नए युग की आत्मा से जोड़ा है। इंडिया में इस बदलाव की पहली झलक All-New Renault Triber में मिलेगी।

नए लोगो में न कोई भारी-भरकम शेप है, न थ्री-डी का दिखावा है और न कोई जगमगाता तमाशा है। नए लोगो में बस दो सधे हुए डायमंड्स है, जो एक-दूसरे में ऐसे उलझे हैं जैसे ‘भरोसा’ और ‘भविष्य’ एक नई राह पर साथ चलने को तैयार हों। यह नया लोगो किसी पुराने दोस्त की मुस्कान जैसे चुपचाप आपके ज़ेहन में उतरता है और बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह जाता है। All-New Triber सिर्फ एक गाड़ी नहीं होगी। यह Renault के इस नए युग की पहली सांस होगी।

1925 में जिस डायमंड ने Renault की पहचान गढ़ी थी, वो अब 2025 में एक नई शैली, नई समझ और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। नई Triber इस बदलाव की पहली गवाही बनेगी। Renault अब सिर्फ कार नहीं, ऐसा रिश्ता बना रहा है, जो सीधे दिल में उतरता है। Renault अब सिर्फ गाड़ियों की नहीं, हर उस जगह की शक्ल बदल रहा है जहां उसकी पहचान बसती है। शोरूम से लेकर फैक्ट्री की दीवारों तक, R&D सेंटर से लेकर ऑफिस की लॉबी तक – अब हर कोना नई सोच में रंगा जा रहा है । ये बदलाव सिर्फ कार की ग्रिल पर नहीं, पूरी कंपनी की नसों में उतर चुका है। Renault अब भारत में “सिर्फ मौजूद” नहीं रहना चाहता, वो हर फ्रेम और हर फीलिंग में महसूस किया जाना चाहता है।

Renault ने अपने 100 साल पुराने डायमंड को सिर्फ चमकाया नहीं, उसे आज की पीढ़ी की सोच से री-डिज़ाइन किया है। अब ये लोगो अतीत की विरासत नहीं, भविष्य का विज़न है । ‘Renault. Rethink.’ अब कोई टैगलाइन नहीं, ये नए ब्रैंड का जन्म है, जो अतीत की गहराई से उठकर भविष्य की ऊंचाई की ओर बढ़ चला है।

Posted in कारTagged Diamond 2.0, logo, Renault
  • About Us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Site Map
Copyright ©2026 iS2R. All right reserved.