नई दिल्ली: Mahindra ने अब अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवीज़ को और भी हाई-टेक बना दिया है। कंपनी ने Samsung के साथ मिलकर अपने XUV 9e और BE 6 मॉडल्स में Digital Car Key फीचर शुरू किया है। यह सुविधा Samsung Wallet के ज़रिए काम करेगी। अब Galaxy स्मार्टफोन यूज़र्स अपनी कार को फोन से ही लॉक, अनलॉक या स्टार्ट कर सकेंगे, बिना पारंपरिक चाबी के।
इस डिजिटल की की सबसे खास बात यह है कि अगर आपका फोन बंद है या बैटरी खत्म हो गई है, तब भी आप कार को अनलॉक या स्टार्ट कर सकते हैं। यूज़र चाहें तो डिजिटल चाबी शेयर भी कर सकते हैं जैसे परिवार या दोस्तों को अस्थायी एक्सेस देना, ताकि कंट्रोल बना रहे पर सुविधा भी बनी रहे। यह फीचर Samsung Wallet ऐप में इंटीग्रेटेड है और NFC (Near Field Communication) व UWB (Ultra-Wideband) तकनीक पर काम करता है। पुराने Galaxy फोन (पिछले 5 सालों में आए Note और S सीरीज़ मॉडल्स) जिनमें NFC है, वे भी इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
सुरक्षा के लिए इसमें Samsung Knox की डिफेंस-ग्रेड सिक्युरिटी दी गई है। अगर फोन खो जाए, तो यूज़र Samsung Find सर्विस से फोन लॉक या डेटा (डिजिटल की समेत) डिलीट कर सकते हैं। कार एक्सेस के लिए फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या पिन वेरिफिकेशन जरूरी होगा ताकि केवल अधिकृत व्यक्ति ही कार चला सके। अगर आपका फोन चोरी हो जाए या खो जाए, तो आप Samsung Find सर्विस के ज़रिए फोन लॉक कर सकते हैं या उसमें से डिजिटल की डिलीट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फीचर “फोन बंद होने पर भी” काम करेगा, यानी बैटरी खत्म होने के बाद भी कार को अनलॉक/स्टार्ट करना संभव होगा।
