नई दिल्ली: फ्रांस की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी Renault की इंडियन सहायक कंपनी Renault India ने देशभर के ग्राहकों के लिए एक बड़ा और खास कैंपेन शुरू किया है। ‘Discovery Days’ नाम का यह आयोजन लोगों को Renault के नए मॉडलों को एक बिल्कुल नए, जीवंत और आकर्षक माहौल में नजदीक से देखने और अनुभव करने का मौका देगा।
Renault 10 से 22 दिसंबर 2025 तक पूरे देश में ‘Discovery Days’ कैंपेन शुरू करेगी। इसमें नई कार की खरीद पर ग्राहकों को 60 हजार रुपये तक का बंपर डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें 35 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इससे नई कार खरीदने का कुल खर्च काफी कम हो जाएगा। कार खरीदते समय 0% ब्याज पर लोन दिया जाएगा।
करीब दो हफ्तों तक Renault के हर शोरूम में एक खास माहौल बनाया जाएगा, जहां लोग आकर कंपनी की नई कारें—नई Triber और नई Kiger—को आसानी से देख सकें, समझ सकें और टेस्ट ड्राइव भी ले सकें।
इवेंट को कंपनी ने बिल्कुल कार्निवाल स्टाइल में डिजाइन किया है। शोरूम सिर्फ कार दिखाने की जगह नहीं होंगे, बल्कि वहां एक मज़ेदार और फ्रेंडली माहौल मिलेगा। लगातार दो वीकेंड पर अलग-अलग थीम वाली एक्टिविटीज होंगी—जैसे छोटे-छोटे गेम्स, बच्चों के लिए मजेदार सेटअप, फोटो बूथ और पूरे परिवार की दिलचस्पी के अनुभव होंगे।
Renault India के MD वेंकट्रराम ममिल्लापल्ले ने कहा कि Discovery Days सिर्फ ऑफर्स देने का कार्यक्रम नहीं है। कंपनी चाहती है कि लोग नई Kiger और नई Triber को एक मज़ेदार, आरामदायक और यादगार माहौल में देखें, महसूस करें और समझें
नई Triber और नई Kiger के आने के बाद GST लाभों के सपोर्ट से, Renault India की बिक्री में हाल के महीनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अक्टूबर में कंपनी की बिक्री साल दर साल 21% बढ़ी, जबकि नवंबर में यह वृद्धि 30% तक पहुंच गई। कंपनी को उम्मीद है कि Discovery Days कैंपेन साल के आखिरी महीने में इस रफ्तार को और बढ़ाएगी।
