नई दिल्ली: Nissan Magnite के ओनर्स को अब पेट्रोल डलवाते वक्त किसी तरह की टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है। Nissan Motor India ने साफ कर दिया है कि मैग्नाइट के दोनों इंजन – टर्बो और नॉर्मल पेट्रोल, अब E20 फ्यूल (20% एथेनॉल वाला पेट्रोल) पर भी आसानी से चलेंगे। इस फ्यूल के इस्तेमाल से गाड़ी की वॉरंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। Nissan Magnite को हाल ही में GNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। कंपनी ने पहली बार सेगमेंट में 10 साल की वॉरंटी भी शुरू की है, जो ग्राहकों को लंबे समय तक बेफिक्र रखेगी।
Nissan Magnite अब ऐसे ईंधन (E20 – 20% एथेनॉल + 80% पेट्रोल) पर भी चल सकती है, जो सामान्य पेट्रोल से सस्ता है। गाड़ी चलाने में ईंधन का खर्च थोड़ा कम होगा। इस कार का इंजन नए ग्रीन फ्यूल (E20) के हिसाब से बनाया गया है। इससे परफॉर्मेंस, माइलेज या इंजन लाइफ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ड्राइवर बिना चिंता के इसे इस्तेमाल कर सकता है।
गाड़ी का पिकअप, माइलेज या स्मूदनेस वैसा ही रहेगा, चाहे आप नॉर्मल पेट्रोल डालें या E20। अगर आपकी गाड़ी वारंटी में है, तो E20 डालने से कंपनी कोई बहाना नहीं बनाएगी। वॉरंटी पूरी तरह लागू रहेगी। अक्टूबर 2024 के बाद खरीदी गई नई मैग्नाइट पूरी तरह E20-ready है। चाहे आपकी Nissan Magnite नई हो या पुरानी, अगर वारंटी एक्टिव है तो आप बेफिक्र होकर E20 पेट्रोल का इस्तेमाल कर सकते हैं—न गाड़ी को नुकसान होगा, न वारंटी खत्म होगी।
Nissan Magnite के दो इंजन हैं –1.0L HR10 टर्बो पेट्रोल अगस्त 2024 से ही E20-ready है। BR10 नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल फरवरी 2025 से E20-के अनुकूल हो गया है। यानी चाहे आप टर्बो लें या नॉर्मल इंजन, दोनों अब ग्रीन फ्यूल E20 पर चल सकते हैं। कंपनी का कहना है कि E20 पेट्रोल डालने से अब तक किसी गाड़ी में कोई बड़ी दिक्कत सामने नहीं आई। यह भारत सरकार की ग्रीन फ्यूल पॉलिसी और कम प्रदूषण वाले भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखकर उठाया गयी छोटा सा कदम है।
