गेमर्स और थिएटर में फिल्म देखने के शौकीनों के लिए आ गया Hisense E7Q Pro QLED टीवी

नई दिल्ली: यदि आम गेमर हैं और गेम खेलने के दौरान अपनी सेटिंग्स में बदलाव करना चाहते हैं और घर में टीवी पर थियेटर जैसा अनुभव चाहते हैं तो आपके लिए उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक कंपनी Hisense ने अपनी नई QLED स्मार्ट टीवी सीरीज E7Q Pro लॉन्च की है। शानदार 144Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision Atmos, और AMD FreeSync Premium जैसी नई तकनीक से लैस यह टीवी, गेमर्स को शानदार अहसास देता है।

यह टीवी थिएटर में फिल्म देखने के शौकीनों के लिए घर में मनोरंजन को नेक्सट लेवल पर पहुंचा देता है। आप गेम खेलते हुए ही अपनी सेटिंग्स (जैसे पिक्चर मोड, साउंड मोड या गेम से जुड़े कंट्रोल्स) को बदल सकते हैं। इसके लिए टीवी के मेन मेनू में वापस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Hisense इंडिया के CEO, पंकज राणा ने कहा, “E7Q Pro टीवी पर न सिर्फ शानदार तरीके से गेम खेले जा सकते हैं, बल्कि टीवी पर विजुअल भी काफी प्रभावशाली लगते हैं। इसमें किफायती कीमत और 8 साल की सॉफ़्टवेयर अपडेट गारंटी मिलती है। यह स्मार्ट टीवी शानदार QLED टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी का 100-इंच का टीवी सबवूफर टेक्नोलॉजी के साथ घर में फिल्म देखने के अहसास को नए मुकाम तक पहुंचाता है ।”

Hisense की QLED स्मार्ट टीवी सीरीज E7Q Pro 55 इंच, 65इंच और 100 इंच की स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये रखी गई है और यह एक्सक्लूसिव रूप से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस लॉन्च के साथ कंपनी 1 साल का JioCinema और Disney+ Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें No-Cost EMI का विकल्प और पुराने टीवी पर एक्सचेंज डिस्काउंट मिलता है। E7Q Pro में 8 साल की VIDAA OS अपडेट गारंटी है जो 2025 में खरीदे गए U8/U9 सीरीज के मॉडल्स पर लागू होगी। Hisense ने इसी सीरीज के एक और मॉडल—E7Q—को अगले महीने बाजार में लॉन्च करने की घोषणा की है। E7Q Pro उन यूज़र्स के लिए एक दमदार विकल्प है जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, गेमिंग फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की तलाश में हैं।