Huawei FreeClips Earbuds इंडिया में लॉन्च : 10 मिनट चार्ज और 3 घंटे का म्यूजिक

नई दिल्ली : Huawei ने इंडिया में अपने नए-नवेले और वर्ल्ड फेमस FreeClips Earbuds लॉन्च कर दिए हैं। यह सिर्फ ईयरबड्स नहीं बल्कि आने वाले वक्त की टेक्नोलॉजी का झलक है। इसमें म्यूजिक, स्टाइल और स्मार्टनेस का संगम है। आप म्यूजिक के साथ आसपास की आवाजें भी साफ-साफ सुन सकते हैं। कान में दबाकर पहनने का झंझट नहीं, बस हल्के से टिका दो। यह आरामदायक और स्टाइलिश दोनों है। हेड मूवमेंट से ऑप कॉल उठा सकते हैं या काट भी सकते हैं। हाथ लगाए बिना सब कुछ आपके कंट्रोल में होगा। दो डिवाइसेज से एक साथ कनेक्ट होकर seamless स्विचिंग की सुविधा है। अब कॉल भी मिस नहीं होगी और म्यूजिक भी नहीं रुकेगा। 14,999 रुपये में यह वाकई एक प्रीमियम ऑडियो अपग्रेड है।

अब म्यूजिक का मजा भी मिलेगा और आसपास की दुनिया से भी जुड़े रहेंगे। Huawei FreeClips का ओपन-ईयर डिजाइन आपको पूरी आजादी देता है। कान खुले रहेंगे तो ट्रैफिक या ऑफिस की जरूरी बातें भी सुनाई देंगी। इसकी आवाज इतनी जबर्दस्त है कि हर बीट, हर धुन और हर लय सीधे आपके दिल तक पहुंचेगी। कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड का शोर नहीं, सिर्फ आपकी आवाज सामने वाले को सुनाई देगी, जैसे आप पास में ही बोल रहे हों।

Huawei FreeClips सिर्फ ईयरबड्स नहीं, एक ऑल-इन-वन ऑडियो सॉल्यूशन हैं। एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक नॉनस्टॉप म्यूजिक, और चार्जिंग केस के साथ टोटल 36 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। अगर जल्दी में हैं तो बस 10 मिनट की चार्ज से 3 घंटे की प्लेबैक मिल जाता है। इसमें हाथों से कॉल उठाने का झंझट नहीं है। बस टैप कीजिए या सिर हिलाइए। कॉल रिसीव भी होगा और कट हो जाए। फोन और लैपटॉप एक साथ जुड़े रहेंगे। बार-बार डिसकनेक्ट करने की परेशानी नहीं होगी। यह तीन शानदार रंगों, Beige, Purple और Black में उपलब्ध हैं।

Vivo का V50 ‘Elite’ के बॉक्स में मिलेंगे फ्री वायरलेस ईयरबड्स

नई दिल्ली : स्मार्टफोन मार्केट में एक और ‘शानदार’ एंट्री हो गई है। Vivo ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए अपने सफल V50 का खास V50 Elite Edition पेश कर दिया है। ये सिर्फ एक नया स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक पूरा पैकेज है, जिसमें आपको मिलेगा फ्री वायरलेस ईयरबड्स, जी हां, Vivo का यह इकलौता फोन है, जिसके डिब्बे में ही आपको TWS (ट्रू वायरलेस स्टीरियो) ईयरबड्स भी मिलेंगे।

रोज रेड कलर में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आने वाला यह फोन कीमत और फीचर्स के मामले में किसी फ्लैगशिप से कम नहीं। Vivo V50 Elite Edition की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है और यह Flipkart, Amazon और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

TWS ईयरबड्स इन-बॉक्स: यह Vivo का पहला और एकमात्र फोन है जो बॉक्स के साथ ही TWS 3e (Dark Indigo) वायरलेस ईयरबड्स के साथ आता है। इन ईयरबड्स में Intelligent Active Noise Cancellation (ANC), 88ms लो लेटेंसी और 42 घंटे तक की दमदार बैटरी लाइफ मिलती है। अब संगीत और कॉल का मज़ा बिना किसी शोर के..।

दमदार बैटरी, सुपरफास्ट चार्जिंग: 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ, इसमें 90W FlashCharge सपोर्ट है। यानी, फोन कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज हो जाएगा और आप दिन भर बेफिक्र रह सकेंगे।

स्टाइलिश और प्रीमियम डिज़ाइन : इसका सिर्फ 0.757 सेमी पतला डिज़ाइन और Quad-Curved 17.19cm AMOLED डिस्प्ले इसे बेहद स्टाइलिश और प्रीमियम बनाते हैं। हाथ में लेते ही आपको ‘खास’ महसूस होगा।

ZEISS का ‘मैजिक’ कैमरा : ZEISS के साथ मिलकर तैयार किया गया इसका 50MP All-Main Camera सिस्टम शानदार फोटोग्राफी का अनुभव देता है। इसमें आपको ZEISS मल्टीफोकल पोर्ट्रेट्स, 7 ZEISS स्टाइल और खास तौर पर भारत के लिए बनाया गया वेडिंग पोट्रेट स्टूडियो भी मिलता है। अब हर तस्वीर होगी ‘मास्टरपीस’।

AI फीचर्स का बोलबाला : फोन में कई AI-आधारित फीचर्स हैं जो आपके काम को आसान बनाएंगे। इनमें Circle to Search, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, Live Call Translation, और AI Eraser 2.0 शामिल हैं। अब आपका फोन सच में ‘स्मार्ट’ हो गया है!