कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ा Eicher का फुल लोडेड ई-ट्रक, 6 दिन में 4000 किमी का सफर

नई दिल्ली/चेन्नई: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। Eicher के इलेक्ट्रिक ट्रक Eicher Pro X EV ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की कठिन यात्रा पूरी कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह पहली बार है जब कोई कमर्शियल इलेक्ट्रिक ट्रक पूरी तरह लोडेड हालत में इतनी लंबी दूरी तय करने में सफल हुआ है। इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मान्यता दी है।

करीब 4,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी यह ट्रक सिर्फ 6 दिनों में तय करके 20 जनवरी को श्रीनगर से चला और 26 जनवरी को कन्याकुमारी पहुंचा। इस दौरान ट्रक ने हिमालय की ऊंची पहाड़ियों, उत्तर भारत के मैदान, दक्कन पठार और दक्षिण भारत के पहाड़ी रास्तों को पार किया। यह ट्रक यात्रा के दौरान पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल करता रहा, जिसकी जानकारी ड्राइवर को MyEicher ऐप के जरिए मिलती रही। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारी पूरे सफर में साथ रहे और रास्ता, लोड, दूरी और चार्जिंग स्टॉप की जांच करते रहे।

सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में गाड़ियों और ट्रांसपोर्ट से निकलने वाला प्रदूषण बहुत कम या बिल्कुल शून्य हो जाए, जिसे “नेट ज़ीरो उत्सर्जन” कहा जाता है। इसके लिए सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों, ग्रीन एनर्जी और साफ-सुथरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा दे रही है।

Eicher का कश्मीर से कन्याकुमारी तक इलेक्ट्रिक ट्रक चलाने का यह अभियान उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इस रिकॉर्ड यात्रा से यह साबित हो गया कि Eicher का इलेक्ट्रिक ट्रक तकनीक सिर्फ शहरों में छोटी दूरी की डिलीवरी के लिए नहीं, बल्कि देशभर में लंबी दूरी के भारी माल ढुलाई के लिए भी पूरी तरह तैयार है। यह रिकॉर्ड रन यह दिखाने के लिए था कि इलेक्ट्रिक ट्रक अब भविष्य की बात नहीं, बल्कि आज ही देशभर में इस्तेमाल के लायक हकीकत बन चुके हैं।

Eicher Pro X EV ट्रक ने एक बार चार्ज में ज्यादा से ज्यादा दूरी तय करके और मैदान, पहाड़ व समुद्र किनारे जैसे अलग-अलग रास्तों पर बिना दिक्कत लगातार चलकर यह साबित कर दिया है कि यह ट्रक भारत में किसी भी तरह के लॉजिस्टिक्स काम के लिए पूरी तरह तैयार है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस कश्मीर से कन्याकुमारी (K2K) यात्रा से यह भी दिखा कि यह इलेक्ट्रिक ट्रक असली माल ढुलाई के काम में कम खर्च में चल सकता है। इसकी मेंटेनेंस यानी देखभाल भी बहुत कम लगती है। Eicher Pro X EV ने पहाड़, मैदान और समुद्री रास्तों पर स्थिर परफॉर्मेंस दिखाते हुए कम मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज का भी प्रदर्शन किया।

मेड इन इंडिया की ताकत, Eicher Pro X Diesel लॉन्च: छोटा ट्रक, बड़ा मुनाफा

नई दिल्ली: Eicher Trucks and Buses ने आज इंडिया के लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई Eicher Pro X Diesel Range लॉन्च की है। यह रेंज खास तौर पर ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, कोल्ड चेन, फल-सब्जी और पार्सल-कूरियर जैसे तेजी से बढ़ते कारोबारी क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

यह लॉन्च VE Commercial Vehicles (VECV) की नई रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी छोटे कमर्शियल व्हीकल यानी 2 से 3.5 टन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। इस साल की शुरुआत में Eicher ने Bharat Mobility Global Expo में अपनी Pro X EV रेंज लॉन्च की थी। अब डीज़ल वेरिएंट लाकर कंपनी ने ईंधन दक्षता और परफॉर्मेंस के क्षेत्र में अपनी पहचान और मजबूत की है। नई Eicher Pro X Diesel रेंज को ग्राहकों के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसमें कंपनी का नया “E449 X-Factor Diesel Engine” लगाया गया है, जो न सिर्फ सेगमेंट में बेहतरीन माइलेज देता है बल्कि पावर में भी हाइलेवल का प्रदर्शन करता है। इस इंजन के साथ वाहन को 10 फीट 8 इंच का सबसे बड़ा कार्गो डेक और 30,000 किलोमीटर का लंबा सर्विस इंटरवल दिया गया है।

Eicher का कहना है कि Pro X Diesel को इंडिया की विविध सड़कों और जलवायु परिस्थितियों में टेस्ट किया गया है। चाहे शहर के अंदर ई-कॉमर्स डिलीवरी हो या ग्रामीण इलाकों में फल-सब्जी और किराना सप्लाई, यह नया ट्रक हर जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार है। सुरक्षा और ड्राइवर कम्फर्ट के मामले में भी यह रेंज सेगमेंट में नया मानक तय करती है। इसमें क्रैश-टेस्ट सर्टिफाइड मेटालिक केबिन, एर्गोनॉमिक D+2 सीटिंग अरेंजमेंट, ड्राइवर स्टेट मॉनिटरिंग सिस्टम (DSMS), डे टाइम रनिंग लैम्प्स (DRL) और “My Eicher” ऐप के जरिए रीयल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

नई Eicher Pro X Diesel Range का निर्माण भोपाल स्थित कंपनी के अत्याधुनिक Industry 4.0 सक्षम प्लांट में किया गया है। इसका असेंबली कार्य पूरी तरह महिलाओं की टीम द्वारा किया जाता है। यह पहल कंपनी के “मेक इन इंडिया” और “एम्पावरमेंट” विज़न को दर्शाती है। इसे Eicher के डिजिटल-फर्स्ट डीलरशिप नेटवर्क से या फिर ऑनलाइन www.eichersmalltrucks.com पर बुक किया जा सकता है।