TV छोड़िए, Epson Projector लाइए : दीवार पर होगी 150 इंच की स्क्रीन, घर बनेगा सिनेमाहॉल

नई दिल्ली: पॉपकॉर्न तैयार रखिए, रिमोट भूल जाइए, अब हर घर की दीवार पर चलेगा पर्सनल थिएटर। Epson ने इंडिया में EpiqVision Mini Smart Laser Projectors – EF-22N और EF-21W लॉन्च किए हैं जो आपके घर को बिना किसी झंझट और बिना एक्स्ट्रा डिवाइस के सिनेमाहॉल बना देंगे। अब किसी टीवी या स्ट्रीमिंग बॉक्स की ज़रूरत नहीं है। ये दोनों प्रोजेक्टर खुद ही Full HD पिक्चर, Google TV, Dolby ऑडियो और शानदार डिजाइन के साथ आए हैं। इन्हें कह सकते हैं – “जेब में टीवी, बैग में थिएटर!” 150 इंच की स्क्रीन, वो भी आपकी दीवार पर।

Epson EpiqVision EF-22N और EF-21W प्रोजेक्टर 381 सेमी (150 इंच) तक की बड़ी स्क्रीन है। वो भी Full HD 1080p क्वॉलिटी में। 1,000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस और Epson की खास 3LCD टेक्नोलॉजी से कलर इतने ब्राइट दिखते हैं कि आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कल तक जो टीवी आप देखते थे, उसमें कुछ अधूरा था।

HDR10 + HLG सपोर्ट से फिल्म देखने IPL मैच या Netflix सीरीज़ देखने का मज़ा दोगुना हो जाएगा। अब अलग से Fire Stick या Android Box की ज़रूरत नहीं! इन प्रोजेक्टरों में Google TV और Google Cast पहले से ही मौजूद है। Netflix, YouTube, Prime Video, Hotstar – सब एक क्लिक में मिलेगा। फोन या लैपटॉप से सीधे कास्ट भी कर सकते हैं। Dolby ऑडियो वाला स्पीकर से साउंड भी दमदार होगी। इनमें 5W के डुअल स्पीकर्स है, जो Dolby Audio™ के साथ आते हैं।
कोई एक्स्ट्रा साउंड सिस्टम नहीं लगेगा – सिनेमा जैसी आवाज़ सीधे दीवार से टकरा कर कमरे को भर देगी।

प्रोजेक्टर सिर्फ टेक्निकल नहीं, स्टाइलिश भी हैं। मेटालिक फिनिश, कॉम्पैक्ट साइज और हल्के वज़न के कारण इसे लिविंग रूम से लेकर टेरेस तक हर जगह फिट कर सकते हैं। EF-22N मॉडल में 360° हॉरिजॉन्टल और 150° वर्टिकल एडजस्टमेंट वाला स्टैंड भी है — दीवार हो, छत हो या फर्श, जहां चाहें प्रोजेक्ट कीजिए। इनमें लेज़र लाइट टेक्नोलॉजी दी गई है जो 20,000 घंटे तक बिना किसी सर्विस के चलती है। EF-22N की कीमत 1,19,999 रुपये और EF-21W के दाम 99,999 होंगे। दोनों पर 3 साल या 20,000 घंटे की वॉरंटी (जो पहले हो) मिलती है।

Epson ML-18000 प्रिंटर : डिजिटल फैब्रिक प्रिंटिंग का पावरहाउस

बेंगलुरु : डिजिटल प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में सबसे आगे रहने वाली Epson ने अपनी मशहूर Monna Lisa सीरीज का नया मॉडल ML-18000 लॉन्च कर दिया है। Epson Monna Lisa ML-18000 प्रिंटर प्रिंटिंग की दुनिया में रफ्तार, क्वालिटी और सस्टेनेबिलिटी का परफेक्ट कॉम्बो है। ये टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए अगली जेनरेशन का प्रिंटिंग पावरहाउस है। फैशन डिजाइनर हों, होम डेकोर ब्रांड हो या स्पोर्ट्सवियर मेकर, ML-18000, हर उस बिज़नेस के लिए परफेक्ट है जो क्वालिटी से समझौता नहीं करता!

Monna Lisa ML-18000 में 18 Epson PrecisionCore Micro TFP प्रिंटहेड लगे हैं, जो 600×600 dpi के 2-पास मोड में 252 वर्ग मीटर प्रति घंटे की प्रिंटिंग स्पीड देते हैं। डबल ब्लैक इंक से प्रिंट्स में काले और डार्क शेड्स पहले से ज्यादा गहरे और प्रोफेशनल दिखेंगे। इसकी इको-फ्रेंडली GENESTA इंक से कलर भी शानदार मिलते हैं और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होता। इसमें Epson Edge Print PRO X जैसे हाईटेक सॉफ्टवेयर और ऑटो मेटेनेंस सिस्टम हैं। ये सिर्फ प्रिंटर नहीं है, बल्कि फैब्रिक प्रिंटिंग बिजनेस का नया तेज़, स्मार्ट और ग्रीन पावरहाउस है।

Epson Monna Lisa ML-18000 सिर्फ तेज़ प्रिंट ही नहीं करती, बल्कि पानी की बचत में भी कमाल है! यह स्मार्ट वॉटर रीसाइक्लिंग सिस्टम से लैस है, जो प्रिंटिंग के दौरान बेल्ट को साफ करने में जो पानी खर्च होता है, उसे फिल्टर करके दोबारा यूज़ करता है। प्रिंट क्वालिटी में Epson ने कोई कसर नहीं छोड़ता। इसमें Microweave टेक्नोलॉजी है, जिससे प्रिंट में कोई लाइन या दाग नहीं दिखता। Multi-layer halftone dots से रंग एकदम साफ और कुदरती दिखते हैं।

Epson Monna Lisa ML-18000 नॉन-स्टॉप प्रोडक्शन के लिए ऑटो मेंटेनेंस सिस्टम से लैस है। यह प्रिंटर GENESTA Reactive Inks का इस्तेमाल करता है, जिन्हें ECO PASSPORT और GOTS जैसी ग्रीन सर्टिफिकेशन्स मिली हैं। इनसे कलर भी दमदार मिलता है और पर्यावरण पर असर भी कम पड़ता है। Epson Cloud Solution PORT की मदद से आप लैपटॉप या मोबाइल से ही जान सकते हैं कि प्रिंटर कैसा चल रहा है, स्पीड सही है या नहीं, और प्रोडक्शन कितनी तेजी से हो रहा है।