Euler Prime लॉन्च : आप जहां, सर्विस वहां, सड़क पर 90 मिनट में हाथोंहाथ ठीक होगी गाड़ी

नई दिल्ली: Euler Motors ने शहर या हाइवे पर गाड़ी खराब होने की हालत में अपने ग्राहकों की मदद के लिए ‘Euler Prime’ नाम की सबसे फास्ट सर्विस देने की घोषणा की है। “आप जहां होंगे, सर्विस वहीं पहुंच जाएगी। अगर शहर या आसपास कहीं गाड़ी खराब हो जाती है, तो Euler की विशेष Prime टीम लगभग 90 मिनट में वहां पहुंचकर मौके पर ही गाड़ी ठीक कर देती है। हाइवे पर दिक्कत आने पर टीम को लोकेशन पर पहुंचने में 4–5 घंटे लगते हैं। यह सुविधा पहले चरण में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, लखनऊ, कानपुर और पटना में शुरू गई है। इसके बाद 45 से अधिक शहरों में यह सुविधा दी जाएगी।

इस सर्विस का आधार Euler motors का अपना वाहन इंटेलिजेंस सिस्टम Shepherd है। यह सिस्टम गाड़ी की हालत की लगातार जांच करता रहता है। गाड़ी की हर जानकारी सिस्टम को मिलती रहती है। जैसे बैटरी की हालत कैसी है, मोटर ठीक चल रही है या नहीं, किसी पुर्जे पर ज्यादा लोड तो नहीं पड़ रहा, तापमान सामान्य है या नहीं। अगर किसी हिस्से में दिक्कत शुरू तो कंपनी और सपोर्ट टीम समय रहते समझ जाती है। सर्विस टीम दूर बैठे ही मोबाइल या सिस्टम पर देख सकती है कि गाड़ी ठीक काम कर रही है या नहीं। किस हिस्से में दिक्कत है या कहां परेशानी है, सब कुछ ऑनलाइन पता चल जाता है।

प्रिडिक्टिव मेंटेनेंस की सुविधा गाड़ी में खराबी आने से पहले ही उसका संकेत देती है। सिस्टम समझ लेता है कि कौन-सा पार्ट खराब होने वाला है। इससे गाड़ी चलते-चलते अचानक बंद नहीं होती। जैसे ही किसी हिस्से में गड़बड़ी दिखती है, सिस्टम तुरंत अलर्ट भेज देता है। वाहन, सर्विस टीम और ऑपरेशन टीम तीनों एक ही सिस्टम से जुड़े रहते हैं। यह सर्विस सबसे पहले नए Euler ग्राहकों को मिलेगी। जिन ग्राहकों ने AMC (Annual Maintenance Contract) लिया है, उन्हें भी यह सुविधा बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के मिल जाएगी। जो पुराने ग्राहक AMC में नहीं हैं, वे भी इस सेवा का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें फीस देनी होगी।
Euler Prime सर्विस से कंपनी अपने ग्राहकों को कभी भी मुसीबत में अकेला नहीं छोड़ती। अगर गाड़ी सड़क पर खराब हो जाए, तो कंपनी हर हाल में मदद पहुंचाने का वादा करती है।

दुनिया का पहला EV मिनी ट्रक Euler Turbo EV1000 लॉन्च, 5.99 लाख से शुरू, सालाना 1.15 लाख रुपये की बचत

नई दिल्ली: कमर्शियल ई-वीइकल्स बनाने में अग्रणी Euler Motors ने एक नया इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक Euler Turbo EV1000 लॉन्च किया है। यह 1 टन क्षमता वाला चार पहियों का इलेक्ट्रिक वीइकल है। दुनिया में पहला ईवी मिनी ट्रक है। ट्रक की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। डीज़ल ट्रकों के मुकाबले, इसे चलाने से सालाना लगभग 1.15 लाख रुपये तक की बचत होती है। Euler Turbo EV1000 एक तेज़, भरोसेमंद और किफायती इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक है, जो डीज़ल की तुलना में सालाना बड़ी बचत देता है।

यह एक चार्ज में 140–170 किमी की दूरी तय कर सकता है। 140 NM टॉर्क है, जिससे शहर की सड़कों पर ये आसानी से चलता है और लोड को बेहतर ढंग से संभालता है। 230 MM डिस्क ब्रेक (R13 व्हील प्लेटफॉर्म) से ब्रेक लगाने में आसानी होती है। CCS2 फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 50 किमी की रेंज मिलती है। इसमें 9 सेगमेंट-फर्स्ट इनोवेशंस हैं। यह CITY, FASTCHARGE और MAXX वेरिएंट्स में उपलब्ध है। Turbo EV1000 तेज़, सुरक्षित, स्मार्ट चार्जिंग वाला और कई नए फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक है, जो हर सफर के लिए तैयार है।

Euler Motors के CEO सौरभ कुमार का कहना है, “Euler Turbo EV1000 Turbo EV1000 स्मार्ट, किफायती और दमदार परफॉर्मेंस वाला EV मिनी ट्रक है, जो भारत को ग्लोबल EV निर्माता के रूप में मैन्युफैक्चरिंग मैप पर एक खास जगह दिलाता है।”
Euler Turbo EV1000 छोटे व्यवसाय और फ्लीट मालिकों के लिए सस्ता, भरोसेमंद और अधिक लाभ देने वाला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक है। यह डीज़ल और अन्य इंजन वाले वाहन (ICE) का भरोसेमंद और हाई-परफॉर्मेंस विकल्प है। टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO) वाहन खरीदने और चलाने की कुल लागत में कमी लाकर लाभप्रदता बढ़ाता है।

Turbo EV1000 10,000 रुपये हर महीने की आसान EMI पर खरीदा जा सकता है। शुरुआती डाउनपेमेंट ₹49,999 है।
Euler Turbo EV1000 न केवल किफायती EMI विकल्प देता है, बल्कि भारत में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण वाहन है।