Euler Motors ने जुटाए 687 करोड़, 100 शहरों के EV मार्केट में पकड़ बनाएगी कंपनी

नई दिल्ली: Euler Motors ने बड़ी फंडिंग हासिल करते हुए करीब 687.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसमें 437.5 करोड़ इक्विटी और 250 करोड़ रुपये कर्ज (डेट) शामिल है। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने, डीलर नेटवर्क फैलाने और ऑपरेशन मजबूत करने में करेगी। दिल्ली की यह EV कंपनी अब तेजी से विस्तार की तैयारी में है। हरियाणा के पलवल में मौजूद इसके प्लांट की क्षमता पहले से ही सालाना 36,000 वाहनों की है, जिसे अब और बढ़ाया जाएगा।

इस फंडिंग राउंड में Lightrock ने लीड किया, जबकि Hero MotoCorp और Blume Ventures जैसे पुराने निवेशकों ने भी पैसा लगाया। वहीं, BlackSoil, Trifecta, InnoVen और Alteria Capital ने कंपनी को कर्ज दिया है। कंपनी 2018 से अब तक कुल करीब 1,900 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। यह इलेक्ट्रिक तीन-पहिया और चार-पहिया माल ढोने वाले वाहन बनाती है, खासकर “लास्ट-माइल डिलीवरी” यानी शहरों में सामान पहुंचाने के काम के लिए।

FY25 में कंपनी ने 3,050 वाहन बेचे और अब इसका लक्ष्य 60 शहरों से बढ़ाकर 100 शहरों तक पहुंचना है। साथ ही, शोरूम और सर्विस पॉइंट्स को 80 से बढ़ाकर 100 करने की योजना है। Euler Motors का 3-व्हीलर EV HiLoad EV काफी लोकप्रिय रहा है, जिसने अब तक 11 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय की है और इससे करीब 15,000 टन CO2 उत्सर्जन कम हुआ है।

2024 में कंपनी ने 4-व्हीलर सेगमेंट में भी एंट्री की और Storm EV लॉन्च किया, जिसमें ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए। हाल ही में लॉन्च हुआ Turbo EV1000 (1 टन क्षमता वाला सस्ता इलेक्ट्रिक वाहन) की सिर्फ 80 दिनों में 1,000 यूनिट्स बिक चुकी है। कंपनी के CEO सौरव कुमार के मुताबिक, यह फंडिंग कंपनी के लिए “अगले बड़े ग्रोथ फेज” की शुरुआत है, जहां अब फोकस बड़े स्तर पर विस्तार और मजबूत नेटवर्क बनाने पर होगा। Euler Motors अब इंडिया में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।

चार्जिंग की टेंशन खत्म : Euler Motors और Jio-bp के समझौते से EV क्रांति को नई ताकत

नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए Euler Motors और Jio-bp ने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है। इस समझौते के तहत देश भर के हाई-डिमांड लॉजिस्टिक्स हब्स में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इंडिया में electric commercial vehicles बनाने सामने सबसे बड़ी दिक्कत चार्जिंग की होती है। इसी समस्या को हल करने के लिए इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन बनाने वाली Euler Motors और देश भर में चार्जिंग स्टेशन चलाने वाली कंपनी Jio-bp साथ आए हैं।

इस समझौते के तहत देश के उन इलाकों में, जहां ट्रक, थ्री-व्हीलर और डिलीवरी वाहनों की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है, वहां तेज और भरोसेमंद चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इससे फ्लीट ऑपरेटर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। Euler Motors अपने नए Fast Charge वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ा रही है। Jio-bp अब खासतौर पर कमर्शियल वाहनों की जरूरत के हिसाब से नेटवर्क मजबूत करेगी। यह साझेदारी इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को चलाना आसान और भरोसेमंद बनाएगी। फ्लीट मालिकों का खर्च कम करेगी और मुनाफा बढ़ाएगी।

यह MoU 6 फरवरी 2026 को साइन किया गया, जिस पर Jio-bp Head Electric Mobility Rubin Pather और Euler Motors के Global Head of Customer Excellence Ashish Tandon ने हस्ताक्षर किए। साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां मिलकर यह तय करेंगी कि देश में कहां-कहां इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की सबसे ज्यादा आवाजाही है—जैसे बड़े वेयरहाउस, ई-कॉमर्स हब, ट्रांसपोर्ट नगर और डिलीवरी सेंटर्स। इन्हीं जगहों पर पहले चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे, ताकि उनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो सके।

Euler Motors के पास ऐसे कई फ्लीट ग्राहक हैं जो पहले से इलेक्ट्रिक वाहन चला रहे हैं या अपनाने की सोच रहे हैं। कंपनी इन ग्राहकों को Jio-bp से सीधे जोड़ेगी, ताकि वे अपने डिपो या पार्किंग एरिया में चार्जिंग स्टेशन लगवा सकें। Jio-bp अपने Trans-Connect platform के जरिए Euler Motors को अपने बड़े फ्लीट ग्राहक नेटवर्क से जोड़ेगी।

Euler Motors ने हाल ही में अपने नए Euler TURBO EV 1000 Fast Charge और Euler Storm EV Fast Charge मॉडल्स लॉन्च किए हैं। Jio-bp Reliance Industries और bp की जॉइंट वेंचर कंपनी है। Jio-bp के पास देशभर में 1,000 से ज्यादा लोकेशन्स पर करीब 7,000 चार्ज पॉइंट्स हैं। कंपनी ने भारत का पहला 480 kW का हाई-पावर चार्जर, लिक्विड-कूल्ड गन के साथ, भी स्थापित किया है। Euler Motors अपने मौजूदा और संभावित फ्लीट ग्राहकों को Jio-bp से जोड़ेगी, ताकि चार्जिंग स्टेशन लगाने की प्रक्रिया तेज हो सके। वहीं Jio-bp अपने Trans-Connect platform से Euler Motors को अपने फ्लीट कस्टमर नेटवर्क से जोड़ेगी।

अब सड़कों पर दौड़ेगी ‘NEO by Euler’: लंबी रेंज और दमदार परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक ऑटो

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाते हुए Euler Motors ने आज कॉमर्शियल यात्री सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री मारी है। कंपनी ने अपने नए अंब्रेला ब्रांड ‘NEO by Euler’ के तहत NEO HiRANGE नाम का एक नया इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन (ऑटो) लॉन्च किया है। इस ऑटो की शुरुआती कीमत 3,09,999 रुपये है। कंपनी का लक्ष्य इस लॉन्च के साथ शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाना है, वहीं ऑटो चालकों को एक ऐसा वाहन देना है जो किफायती होने के साथ-साथ भरोसेमंद भी हो।

क्यों है NEO HiRANGE खास

यह ऑटो लंबे समय तक रिसर्च और 10,000 से ज्यादा ड्राइवरों से बातचीत के बाद बनाया गया है, ताकि उनकी हर जरूरत को पूरा किया जा सके।
लंबी रेंज: इसका टॉप वेरिएंट NEO HiRANGE MAXX एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर से ज़्यादा की रेंज देता है, जिससे ड्राइवर बिना रुके लंबी शिफ्ट काम कर सकते हैं।
पावरफुल परफॉर्मेंस: 65 Nm का जबरदस्त टॉर्क और हिल-असिस्ट जैसे फीचर्स इसे मुश्किल रास्तों पर भी आसानी से चलने में मदद करते हैं।
बेहद टिकाऊ: इसे इंडियन रोड और हर मौसम के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। इसकी मजबूत चेसिस इसे टिकाऊ बनाती है।
कम खर्च और ज़्यादा कमाई: यूलर मोटर्स का दावा है कि यह ड्राइवर के लिए ईंधन की बचत करेगा और कमाई बढ़ाने में मदद करेगा।
लंबी वारंटी: इसमें 6 साल या 1.75 लाख किलोमीटर तक की वारंटी मिलती है, जो ड्राइवर को मानसिक शांति देती है।

‘NEO by Euler’ का मिशन

Euler Motors के संस्थापक और सीईओ सौरव कुमार ने कहा, “हमने ड्राइवरों की समस्याओं को खुद समझा है, जैसे कि लंबी ईंधन लाइनें, कम कमाई और खराब सर्विस। ‘NEO by Euler‘ इन सभी चुनौतियों का जवाब है। यह यात्रियों के लिए आराम और ड्राइवरों के लिए लगातार कमाई सुनिश्चित करता है।” Euler Motors अगले 3-4 महीनों में इस वाहन को भारत के 50 शहरों में लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल में तेज़ी आएगी।