नई दिल्ली: ASUS ने इंडिया में अपने नए बिज़नेस-क्लास डेस्कटॉप और ऑल-इन-वन PC—ExpertCenter P500 SFF और ExpertCenter P400 AiO Series (P440VA, P470VA) लॉन्च कर दिए हैं। ये नए सिस्टम खास तौर पर उन कंपनियों और प्रोफेशनल्स के लिए बनाए गए हैं जो लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेंस, मजबूत सुरक्षा और कम मेंटेनेंस वाले कंप्यूटर्स की तलाश में रहते हैं।
ExpertCenter P500 SFF एक कॉम्पैक्ट 8.6L डेस्कटॉप है जो स्पेस बचाता है और पावर भी देता है। इसमें 13th Gen Intel Core H-Series प्रोसेसर तक का सपोर्ट है, जो तेज़ परफॉर्मेंस के साथ 37% तक कम बिजली की खपत करता है। इसकी एडवांस हीट-पाइप कूलिंग सिस्टम इसे शांत और ठंडा रखती है, जिससे यह 24/7 वर्कलोड में भी भरोसेमंद रहता है। 64GB DDR5 RAM, डुअल NVMe SSDs और NVIDIA RTX A400 जैसे विकल्प इसे एक स्केलेबल, फ्यूचर-प्रूफ मशीन बनाते हैं। MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और TPM 2.0 जैसी सिक्युरिटी फीचर्स इसे बिज़नेस के लिए बेहद सुरक्षित बनाते हैं।

ExpertCenter P400 AiO Series एक ऑल-इन-वन सेटअप है जो ऑफिस डेस्क को साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक देता है। यह 23.8-इंच और 27-इंच NanoEdge FHD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 100% sRGB कलर एक्यूरेसी और TÜV Rheinland Eye Protection शामिल हैं। 13th Gen Intel Core H-Series प्रोसेसर, 64GB तक DDR5 RAM और तेज़ PCIe Gen4 SSD इसे मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन बनाते हैं।
इस AiO की खासियत इसका HDMI-in + HDMI-out फीचर है, जिससे यह CCTV, लैपटॉप या सेट-टॉप बॉक्स का डिस्प्ले भी बन सकता है। एक ही स्क्रीन में कई उपयोग हो सकते हैं। Dolby Atmos स्पीकर, AI नॉइज़ कैंसलेशन, रिट्रैक्टेबल AI कैमरा और Height-Adjustable Stand इसे productivity + comfort का बेहतरीन कॉम्बो बनाते हैं। ASUS ने इन दोनों प्रोडक्ट्स में पांच साल की BIOS अपडेट्स, TPM 2.0 सुरक्षा और AI ExpertMeet जैसे टूल्स शामिल किए हैं, जो बिज़नेस मीटिंग्स को और स्मार्ट बनाते हैं। ExpertCenter P500 SFF की शुरुआती कीमत 32,500 रुपये + टैक्स और ExpertCenter P400 AiO की कीमत 41,500 रुपये + टैक्स से शुरू होती है।
