HYUNDAI की बजट SUV Exter 5.80 लाख में लॉन्च, बुकिंग 11000 रुपये में

नई दिल्ली: HYUNDAI INDIA ने अपनी एंट्री-लेवल SUV सेगमेंट में पकड़ मजबूत करने के लिए Hyundai Exter का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 5.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स और सेफ्टी में 25 से अधिक बदलाव किए गए हैं।

नई Exter का एक्स-शोरूम प्राइस 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट तक 9.42 लाख रुपये में जाता है। पेट्रोल वेरिएंट्स 5.80 लाख रुपये से 9.42 लाख तक है, जबकि CNG वेरिएंट्स 6.99 लाख रुपये से 9.40 लाख के बीच हैं। बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और डिलिवरी जल्द शुरू होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी सिर्फ 11,000 रुपये में शुरू कर दी है।

2026 Hyundai Exter अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, सेफ और फीचर-लोडेड बनकर आई है। 5.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में 6 एयरबैग, डैशकैम, सनरूफ और 27+ km/kg माइलेज जैसे फीचर्स बजट SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं
कार के आगे और पीछे के बंपर बदले गए हैं। ग्रिल को नया डिजाइन दिया गया है। 15-इंच के नए अलॉय व्हील्स इसे और स्मार्ट बनाते हैं। पीछे दिया गया छोटा स्पॉइलर इसे थोड़ा स्पोर्टी लुक देता है।

इस कार में दो नए रंग, Golden Bronze और Titanium Black Matte जोड़े गए हैं। केबिन को ज्यादा प्रीमियम फील देने की कोशिश की गई है। Navy और Grey का नया ड्यूल-टोन इंटीरियर इसे पहले से बेहतर दिखाता है। डैशबोर्ड पर 3D कार्बन जैसा डिजाइन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग और मेटल पैडल्स इसे थोड़ा स्पोर्टी टच देते हैं। ड्राइवर के लिए आर्मरेस्ट दिया गया है, जिससे खासकर लंबी यात्रा में बैठने में ज्यादा आराम मिलता है।

फीचर्स में कंपनी ने पहले से ही मजबूत पैकेज को बरकरार रखा है। इसमें डैशकैम (यानी सफर रिकॉर्ड करने वाला कैमरा), वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay (मोबाइल कनेक्ट करने के लिए), Type-C चार्जिंग पोर्ट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ, डिजिटल मीटर और OTA अपडेट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह कार अब पहले से ज्यादा अच्छी दिखती है, अंदर से ज्यादा आरामदायक है और फीचर्स में पहले जितनी ही दमदार है।

HYUNDAI EXTER के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। वही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा, जो पहले से भरोसेमंद माना जाता है। यह इंजन मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों ऑप्शन में आता है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकें। इसके अलावा CNG वर्जन भी दिया गया है, जिसमें ड्यूल सिलेंडर सेटअप है—और अब स्पेयर व्हील को नीचे फिट कर दिया गया है, जिससे डिक्की में पहले से ज्यादा जगह मिलती है।

2026 में Hyundai की चार कारें Verna, Exter, Ioniq 5 और Bayon इंडिया में मचाएंगी धमाल

नई दिल्ली: Hyundai इंडिया में साल 2026 को बेहद खास बनाने की तैयारी में है। कंपनी अपनी पॉपुलर कारों को नया रूप देने के साथ-साथ एक बिल्कुल नई ग्लोबल SUV भी लॉन्च करने जा रही है। 2026 में Hyundai की चार बड़ी कारें इंडियन मार्केट में दस्तक दे सकती हैं, जिनमें Verna और Exter के फेसलिफ्ट, Ioniq 5 का अपडेटेड इलेक्ट्रिक वर्जन और बिल्कुल नई Bayon क्रॉसओवर शामिल है। यह लाइन-अप 6 लाख रुपये से लेकर करीब ₹50 लाख तक की कीमत रेंज को कवर करेगा।

Hyundai Verna facelift कार 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है। इसकी अनुमानित कीमत ₹11 लाख से ₹18 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है। नई Verna का लुक Hyundai की ग्लोबल सेडान Sonata से इंस्पायर्ड हो सकता है। इसमें नया कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक साथ जुड़े होंगे।

Hyundai Exter facelift 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत ₹6 लाख से ₹9 लाख के बीच रहने का अनुमान है। Exter में सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिलेगा। इसमें 12.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन और 9.9-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। यह सिस्टम Android Automotive OS पर काम करेगा। Exter में Google का इन-कार सॉफ्टवेयर मिलेगा। इंजन के तौर पर इसमें मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल ही जारी रह सकता है।

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Hyundai की Ioniq 5 electric facelift 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है। इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹50 लाख (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है। नए मॉडल में हल्के डिजाइन बदलाव, नए अलॉय व्हील्स और ज्यादा फिजिकल बटन दिए जा सकते हैं। नई Ioniq 5 में 84kWh बैटरी मिल सकती है, जो 570 किमी तक की रेंज (WLTP) देने का दावा करेगी।

2026 की तीसरी तिमाही में नई SUV Bayon लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत ₹8 लाख से ₹15 लाख के बीच रहने की उम्मीद है। Bayon में नया 1.2-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है। 2026 Hyundai के लिए बड़ा गेम-चेंजर साल साबित हो सकता है।

Hyundai EXTER हुई और भी दमदार: ‘प्रो पैक’ के साथ लॉन्च, अब मिलेगा नया रंग और शानदार लुक

गुरुग्राम: अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो दमदार दिखती हो और टेक्नोलॉजी से भरपूर हो, तो यह खबर आपके लिए है! Hyundai Motor India Limited (HMIL) ने अपनी पॉपुलर स्पोर्टी SUV Hyundai EXTER में एक नया ‘प्रो पैक’ पेश किया है। यह नया पैक एक्सटर के मजबूत लुक को और भी शानदार बना देता है, जिससे यह युवाओं और आधुनिक ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बन गई है।

क्या है इस ‘प्रो पैक’ में खास

Hyundai के अनुसार, ‘प्रो पैक’ EXTER को एक बोल्ड और प्रीमियम लुक देता है, जो इसे सड़क पर अलग पहचान दिलाता है।
मजबूत स्टाइलिंग: इसमें दमदार व्हील आर्च क्लैडिंग और मजबूत साइड सिल गार्निश दी गई है। ये फीचर्स गाड़ी को एक स्पोर्टी और मस्कुलर लुक देते हैं, जिससे यह सड़क पर और भी प्रभावशाली दिखती है।
नया रंग: एक्सटर अब एक बिलकुल नए, प्रीमियम ‘टाइटन ग्रे मैट’ रंग में भी उपलब्ध है। यह फिनिश गाड़ी को एक अनोखा और आकर्षक लुक देती है।
अतिरिक्त सुरक्षा: डैशकैम को अब और भी वेरिएंट में शामिल किया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को एडवांस सुरक्षा मिल सके।

HMIL के COO तरुण गर्ग ने इस लॉन्च पर कहा, “EXTER में प्रो पैक की शुरुआत हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है। यह नया पैक बोल्ड स्टाइलिंग, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और मजबूत सुरक्षा का एक अनूठा संगम है।”

कीमत और उपलब्धता

EXTER का प्रो पैक ₹7,98,390 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। इन अपडेट्स के साथ, हुंडई एक्सटर युवा SUV खरीदारों के लिए एक बेहतर और स्टाइलिश विकल्प बन गई है।