HYUNDAI की बजट SUV Exter 5.80 लाख में लॉन्च, बुकिंग 11000 रुपये में

नई दिल्ली: HYUNDAI INDIA ने अपनी एंट्री-लेवल SUV सेगमेंट में पकड़ मजबूत करने के लिए Hyundai Exter का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 5.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स और सेफ्टी में 25 से अधिक बदलाव किए गए हैं।

नई Exter का एक्स-शोरूम प्राइस 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट तक 9.42 लाख रुपये में जाता है। पेट्रोल वेरिएंट्स 5.80 लाख रुपये से 9.42 लाख तक है, जबकि CNG वेरिएंट्स 6.99 लाख रुपये से 9.40 लाख के बीच हैं। बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और डिलिवरी जल्द शुरू होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी सिर्फ 11,000 रुपये में शुरू कर दी है।

2026 Hyundai Exter अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, सेफ और फीचर-लोडेड बनकर आई है। 5.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में 6 एयरबैग, डैशकैम, सनरूफ और 27+ km/kg माइलेज जैसे फीचर्स बजट SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं
कार के आगे और पीछे के बंपर बदले गए हैं। ग्रिल को नया डिजाइन दिया गया है। 15-इंच के नए अलॉय व्हील्स इसे और स्मार्ट बनाते हैं। पीछे दिया गया छोटा स्पॉइलर इसे थोड़ा स्पोर्टी लुक देता है।

इस कार में दो नए रंग, Golden Bronze और Titanium Black Matte जोड़े गए हैं। केबिन को ज्यादा प्रीमियम फील देने की कोशिश की गई है। Navy और Grey का नया ड्यूल-टोन इंटीरियर इसे पहले से बेहतर दिखाता है। डैशबोर्ड पर 3D कार्बन जैसा डिजाइन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग और मेटल पैडल्स इसे थोड़ा स्पोर्टी टच देते हैं। ड्राइवर के लिए आर्मरेस्ट दिया गया है, जिससे खासकर लंबी यात्रा में बैठने में ज्यादा आराम मिलता है।

फीचर्स में कंपनी ने पहले से ही मजबूत पैकेज को बरकरार रखा है। इसमें डैशकैम (यानी सफर रिकॉर्ड करने वाला कैमरा), वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay (मोबाइल कनेक्ट करने के लिए), Type-C चार्जिंग पोर्ट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ, डिजिटल मीटर और OTA अपडेट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह कार अब पहले से ज्यादा अच्छी दिखती है, अंदर से ज्यादा आरामदायक है और फीचर्स में पहले जितनी ही दमदार है।

HYUNDAI EXTER के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। वही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा, जो पहले से भरोसेमंद माना जाता है। यह इंजन मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों ऑप्शन में आता है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकें। इसके अलावा CNG वर्जन भी दिया गया है, जिसमें ड्यूल सिलेंडर सेटअप है—और अब स्पेयर व्हील को नीचे फिट कर दिया गया है, जिससे डिक्की में पहले से ज्यादा जगह मिलती है।

नई Hyundai Verna फेसलिफ्ट 10.98 लाख रुपये में लॉन्च, 25 से ज्यादा बदलाव

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की कार निर्माता Hyundai ने इंडिया में नई फेसलिफ्टेड Hyundai Verna लॉन्च कर दी है। इस अपडेटेड सेडान की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.98 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 18.25 लाख रुपये तक जाता है। कंपनी ने इस फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन, टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और कम्फर्ट से जुड़े 25 से ज्यादा बदलाव किए हैं।

नई Verna के बाहरी डिजाइन में ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, नए डिजाइन के फ्रंट और रियर बंपर और 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार दो रंगों classy Blue और Titan Grey Matte में लॉन्च की गई है। 
नई Hyundai Verna के केबिन में कई नए और प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें D-cut स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। स्टीयरिंग का निचला हिस्सा थोड़ा फ्लैट होता है, जिससे इसे पकड़ना आसान होता है।

फ्रंट सीट्स इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होती हैं। बटन दबाकर सीट की पोजिशन बदली जा सकती है। ड्राइवर सीट को आठ अलग-अलग तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है। ड्राइवर अपनी पसंदीदा सीट पोजिशन सेव कर सकता है और जरूरत पड़ने पर एक बटन दबाते ही वही पोजिशन वापस मिल जाती है। वेलकम रिट्रैक्ट फीचर भी मिलता है, जिसमें कार बंद या चालू करते समय सीट थोड़ी पीछे खिसक जाती है ताकि बैठना और उतरना आसान हो जाए। रियर विंडो सनशेड दिया से पीछे बैठने वालों को धूप से राहत मिलती है। स्मार्ट ट्रंक फीचर से बिना हाथ लगाए भी डिक्की खोली जा सकती है।

नई Hyundai Verna में ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन दी गई हैं। एक स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए है, जिससे म्यूजिक, नेविगेशन और कई कार फंक्शन कंट्रोल होते हैं, जबकि दूसरी स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें स्पीड, माइलेज और अन्य जरूरी जानकारी दिखाई देती है। यह सिस्टम Hyundai Bluelink कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसमें 70 से ज्यादा स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स और करीब 350 वॉयस कमांड का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, Bose का 8-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। नई Verna में 75 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Level-2 Advanced Driver Assistance Systems (ADAS) मिलता है, जिसमें 20 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्ट फंक्शन शामिल हैं।

Skoda Kushaq फेसलिफ्ट की 15 हजार में बुकिंग शुरू, मार्च से सड़कों पर दिखेगी

नई दिल्ली: इंडिया में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली Skoda Auto अपनी नई 2026 Skoda Kushaq फेसलिफ्ट को मार्च 2026 में लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमतों का ऐलान भी मार्च में ही होगा। कंपनी ने पुणे के चाकन प्लांट में इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। ग्राहक इसे 15,000 रुपये की टोकन राशि देकर ऑनलाइन या अधिकृत डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं। डिलीवरी भी मार्च 2026 से शुरू करने का वादा किया गया है।

नई Kushaq कुल 5 वेरिएंट्स—Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo—में उपलब्ध होगी। ट्री लेवल मॉडल में ही 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। यानी सुरक्षा के मामले में कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया। इसके अलावा 25 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। सिंगल-पेन सनरूफ, 16 इंच अलॉय व्हील, LED हेडलाइट और टेललाइट, सीक्वेंशियल रियर इंडिकेटर, 7 इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक एसी, रेन सेंसिंग वाइपर, रियर वाइपर और डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

टॉप मॉडल और भी ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड है। इसमें 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 17 इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10 इंच बड़ी टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay रियर सीट मसाज फंक्शन जैसे फीचर्स हैं। रियर सीट मसाज फीचर इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है, इसलिए यह इसे खास बनाता है। कंपनी एक खास Supercare पैकेज भी दे रही है, जिसमें 4 साल की स्टैंडर्ड वारंटी, 4 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 4 फ्री सर्विस मिलेगी।

Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में कंपनी ने इंजन के मामले में ग्राहकों को दो मजबूत टर्बो पेट्रोल विकल्प दिए हैं। पहला 1.0 लीटर टर्बो इंजन है, जो 114hp की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन रोज़मर्रा की ड्राइविंग के लिए संतुलित परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज का मेल माना जाता है। दूसरा विकल्प 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का है, जो 150hp की दमदार पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर रहेगा जो हाईवे ड्राइव या तेज रफ्तार का शौक रखते हैं।

20 फरवरी को INDIA आएगी Tata Punch EV Facelift, बढ़ेगा EV का क्रेज

नई दिल्ली: देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors एक बार फिर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में हलचल मचाने जा रही है। कंपनी की माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV Punch EV अब नए और अपडेटेड अवतार में बाजार में उतरने को तैयार है। Tata Motors अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन 20 फरवरी 2026 को लॉन्च करने की तैयारी में है।

Punch EV facelift का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक होगा। सामने की ओर EV-स्पेसिफिक बंद ग्रिल, नए LED हेडलैंप और connected LED DRL दिए जा सकते हैं। पीछे की तरफ भी नए बंपर और अपडेटेड लाइटिंग एलिमेंट्स होंगे। Punch ICE facelift में जो connected LED टेललैंप दिए गए हैं, वही फीचर Punch EV में भी आने की संभावना है। नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स गाड़ी को अलग पहचान देंगे, हालांकि इसके साइज और ओवरऑल शेप में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Punch EV facelift में Tata Motors गाड़ी को पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक बनाने की तैयारी में है। केबिन में एक बड़ा 12.3-इंच का टचस्क्रीन दिया जा सकता है, जिससे म्यूजिक, नेविगेशन और कार से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से देखी और कंट्रोल की जा सकेगी। इसके साथ Harman Kardon का साउंड सिस्टम मिलने की उम्मीद है। म्यूजिक की क्वॉलिटी भी पहले से काफी बेहतर होगी। गाड़ी में सनरूफ मिल सकती है, जिससे केबिन ज्यादा खुला और लग्ज़री फील देगा। सीटों की क्वॉलिटी बेहतर की जा सकती है। डैशबोर्ड का डिजाइन नया और ज्यादा मॉडर्न होगा। 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, हवादार (ventilated) आगे की सीटें, टच से चलने वाला AC कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलेंगी।

अभी Punch EV दो बैटरी ऑप्शन में आती है। एक 25kWh बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 265 किमी चलने का दावा करती है। दूसरी बड़ी 35kWh बैटरी, जिसकी रेंज करीब 365 किमी बताई जाती है। फेसलिफ्ट मॉडल में ये दोनों ऑप्शन हो सकते हैं। Punch EV facelift के टॉप मॉडल में इससे भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे गाड़ी एक बार चार्ज करने पर और ज्यादा दूरी तय कर सके। Punch EV facelift की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। अभी इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹14.44 लाख तक जाता है।

MG Hector Facelift : डिजाइन बदला, DNA वही, 15 दिसंबर को उठेगा पर्दा

नई दिल्ली: MG Hector Facelift से 15 दिसंबर को पर्दा उठगा। इंडिया में इस एसयूवी को सबसे पहले 2019 में लॉन्च किया गया था। हेक्टर को अब पहली बार कोई नया अपडेट मिलने जा रहा है। इस प्रिव्यू में SUV की शेप अब ज्यादा मस्कुलर, लाइनें ज्यादा शार्प और स्टाइल ज्यादा बोल्ड दिखाई दे रही हैं, जो मॉडल के नए, एथलेटिक लुक को दर्शाता है।

नए टीजर में नए डिजाइन की गई ग्रिल को भी दिखाया गया है, जो मजबूती का एहसास देता है और साथ ही SUV के आधुनिक और प्रीमियम लुक को और बेहतर बनाता है। हेडलाइट, टेललाइट और LED DRLs की पोज़िशन और डिज़ाइन वही रखे गए हैं, Hector की पहचान बरकरार रखते हुए उसका फ्रंट एटीट्यूड पूरी तरह नया बनाया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार MG इस SUV में एक बड़ा, अपग्रेडेड 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है—कंपनी की Windsor EV की तरह। बाकी प्रीमियम फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर व को-ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, क्रूज़ कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग जैसी सुविधाएं जारी रहेंगी। सुरक्षा के मोर्चे पर Hector पहले ही फीचर्स से लैस है। फेसलिफ्ट मॉडल में भी 6 एयरबैग, TPMS, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, हिल होल्ड, ISOFIX, 360° कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। साथ ही लेवल-2 ADAS इसे अपने सेगमेंट में और भी मजबूत बनाकर खड़ा करेगा।

पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। Hector फेसलिफ्ट वही मौजूदा इंजन सेटअप 1.5L टर्बो-पेट्रोल (143PS, 250Nm) – 6MT और CVT विकल्प, 2.0L डीज़ल (170PS, 350Nm) – सिर्फ 6MT में आती है। MG Hector और Hector Plus फेसलिफ्ट का लॉन्च 2026 की शुरुआत में होने की उम्मीद है, जहां ये नए रूप में Tata Harrier, Tata Safari, Mahindra Scorpio N, Mahindra XUV7XO, और Hyundai Alcazar जैसी SUVs को नए सिरे से टक्कर देगी। कुल मिलाकर, टीज़र साफ बता रहा है कि MG ने Hector को सिर्फ मेकओवर नहीं दिया, बल्कि उसे 2026 की लड़ाई के लिए नई पहचान के साथ तैयार किया है—ज्यादा प्रीमियम लुक, अपग्रेडेड टेक और पहले जैसे भरोसेमंद इंजन विकल्पों के साथ।

परफॉर्मेंस और स्टाइल का ‘पॉवर-पैक्ड’ कॉम्बो: Renault ने नई Kiger लॉन्च कर मचाया धमाल

नई दिल्ली: फ्रांसीसी कार निर्माता Renault ने अपनी सबसे लोकप्रिय सब-4 मीटर एसयूवी Kiger का एक नया और दमदार वर्जन लॉन्च किया है। यह ‘नई Kiger‘ सिर्फ एक अपडेट नहीं बल्कि “परफॉर्मेंस पर पुनर्विचार” के सिद्धांत पर आधारित एक बड़ा बदलाव है।
एक पावरफुल 100 PS टर्बोचार्ज्ड इंजन और 35 से ज़्यादा सुधारों के साथ, यह एसयूवी अब और भी ज्यादा दमदार, स्टाइलिश और फ्यूल-एफिशिएंट बन गई है।

क्यों है यह नई Kiger खास

  1. बोल्ड डिज़ाइन और नया लुक:
    नया रंग: Kiger अब एक नए और खास ‘ओएसिस येलो’ रंग में उपलब्ध है। यह वाइब्रेंट शेड इसे सड़क पर अलग पहचान देगा।
    स्टाइलिश फीचर्स: इसमें बोल्ड फ्रंट फेसिया, रिफ्लेक्टिव ब्लैक ग्रिल, मेटैलिक ग्रे स्किड प्लेट और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके एसयूवी अपील को और बढ़ाते हैं।
    खास बैज: टर्बो वेरिएंट पर एक खास टर्बो बैज लगाया गया है, जो इसकी बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स को दर्शाता है।
  2. दमदार इंजन और परफॉर्मेंस:
    टर्बो इंजन: इसका 100 PS का टर्बोचार्ज्ड इंजन बेहतरीन परफॉर्मेंस और 20.38 kmpl की शानदार माइलेज देता है।
    नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन: उन ग्राहकों के लिए जो एक किफायती विकल्प चाहते हैं, इसमें 72 PS का नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन भी उपलब्ध है, जो 19.83 kmpl की माइलेज देता है।
    मिरर बोर कोटिंग: रेसिंग कारों में इस्तेमाल होने वाली इस तकनीक से इंजन का घर्षण कम होता है, जिससे फ्यूल की बचत होती है और इंजन की लाइफ बढ़ती है।

स्मार्ट टेक्नोलॉजी और सुरक्षा

सुरक्षा: यह कार अब 6 एयरबैग और 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, जिसमें ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट शामिल हैं।
कंफर्ट: इसमें हवादार (ventilated) फ्रंट सीटें, पीछे की तरफ एसी वेंट और एक शांत केबिन दिया गया है।
टेक्नोलॉजी: नई Kiger में मल्टी-व्यू कैमरा सिस्टम, ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसी सुविधाएं हैं। 3D ARKAMYS® सराउंड साउंड के साथ 20.32 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है।

कीमत और वेरिएंट

टर्बो वेरिएंट (Techno और Emotion): ₹9.99 लाख से ₹11.29 लाख (एक्स-शोरूम)
नेचुरली एस्पिरेटेड वेरिएंट: ₹6.29 लाख से ₹9.14 लाख (एक्स-शोरूम)

Renault india के एमडी और सीईओ वेंकटराम मामिलपल्ले ने कहा, “Kiger अपने सेगमेंट में हमेशा एक खास प्रोडक्ट रही है, और इस नए अपडेट के साथ हम इंडियन कस्टमर्स के लिए परफॉर्मेंस और स्टाइल का एक शानदार मिश्रण पेश कर रहे हैं।”