74,999 रुपये में Velvet Red अवतार में आया OPPO Find X9 फोन, बिक्री 8 दिसंबर से शुरू

नई दिल्ली: इंडिया के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में OPPO India ने अपनी फ्लैगशिप Find X9 Series में Find X9 फोन को Velvet Red कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह नया रंग केवल Find X9 मॉडल के लिए लाया गया है। यह रंग फोन की इंडिया में लॉन्चिंग डेट (18 नवंबर) के सिर्फ 10 दिन बाद ही लॉन्च कर दिया गया। Find X9 Series के नए फोन को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। पहले ही 7 दिनों में इसकी बिक्री, पिछली Find सीरीज़ की बिक्री की तुलना में तीन गुना ज्यादा रही है।

Velvet Red कलर में आने वाला Find X9 (12GB RAM + 256GB Storage) के फोन की कीमत 74,999 रुपये रखी गई है। यह फोन ग्राहक 8 दिसंबर से खरीद पाएंगे। इसे आप OPPO के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और कंपनी के अधिकृत दुकानों से खरीद सकेंगे। अगर आप बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यही फोन आपको ₹67,499 की कम कीमत में मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको अतिरिक्त छूट या बोनस भी मिल सकता है।

Find X9 Series सेगमेंट में पहली बार 7000mAh से बड़ी बैटरी लेकर आई है। इसमें Find X9 में 7025mAh और Find X9 Pro में 7500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जिसे 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के मामले में 1.15mm का अल्ट्रा-स्लिम बेज़ल दिया गया है, जबकि परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मौजूद है। कैमरा अनुभव में Hasselblad को-इंजीनियरिंग और LUMO इमेज इंजन का सहयोग दिया गया है, वहीं सॉफ्टवेयर के स्तर पर सीरीज़ ColorOS 16 पर चलती है।

ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 10% तक इंस्टेंट कैशबैक, 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI, ज़ीरो डाउन पेमेंट स्कीम, 5,198 रुपये का Black Gold Gift Box, 180-दिन का हार्डवेयर रिप्लेसमेंट, तीन महीने का Google Gemini Pro फ्री एक्सेस और Jio के माध्यम से ₹2,250 तक के अतिरिक्त लाभ दिए जा रहे हैं। अगर फोन खरीदने के 6 महीने (180 दिन) के अंदर कोई मैन्युफैक्चरिंग कमी या हार्डवेयर खराबी निकलती है, तो कंपनी उसे रिपेयर नहीं, बल्कि सीधे नया फोन बदलकर देगी। आपको लंबे समय तक सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

OPPO Find X9 Series स्मार्टफोन की आज रात 12 बजे से बिक्री : बैटरी, कैमरा और पावर—सब कुछ 10/10

नई दिल्ली: OPPO की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Find X9 और Find X9 Pro को इंडिया में 21 नवंबर से बिक्री होगी। 20 नवंबर को कंपनी ने घोषणा की कि दोनों फोन 21 नवंबर की रात 12 बजे से OPPO e-store, Amazon, Flipkart और सभी बड़े ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदे जा सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि यह सीरीज़ पूरी तरह फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने के लिए बनाई गई है, जिसमें Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया कैमरा सिस्टम, दमदार बैटरी परफॉर्मेंस, पावरफुल हार्डवेयर और नया, स्मार्ट ColorOS 16 शामिल है। इसके साथ ही इसमें एडवांस AI फीचर्स, बेहतर डिवाइस स्टेबिलिटी के लिए Apex Guard और OPPO Premium Service Card के साथ एक प्रीमियम ओनरशिप अनुभव मिलता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

Find X9 Pro का 16GB + 512GB वाला वेरिएंट 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Find X9 दो वेरिएंट में आता है—12GB + 256GB की कीमत 74,999 रुपये है और 16GB + 512GB की कीमत 84,999 रुपये रखी गई है। दोनों मॉडल 21 नवंबर से बाजार में उपलब्ध हैं। Find X9 Pro सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा, जबकि Find X9 OPPO e-store, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा।

पहली सेल में कंपनी ने कई आकर्षक ऑफर भी रखे हैं। ग्राहक SBI, HDFC, Kotak और IDFC First Bank कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दिया जा रहा है। अगर कोई ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहता है, तो उसे Cashify और Servify के जरिए 10% तक एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। फाइनेंस पार्टनर्स जैसे Bajaj Finserv, TVS Credit, HDB Financial Services, IDFC First Bank और Poonawala Fincorp के साथ Zero Down Payment स्कीम भी उपलब्ध है। इस सीरीज़ के साथ 180 दिनों तक किसी भी हार्डवेयर डिफेक्ट पर सीधे रिप्लेसमेंट दिया जाएगा।

इसके अलावा Find X9 Series खरीदने वाले यूज़र्स को 3 महीने का Google Gemini Pro एक्सेस बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। कंपनी ने Paytm Travel के साथ भी एक ऑफर लॉन्च किया है जिसके तहत 18 से 30 नवंबर के बीच फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 2000 रुपये का फ्लाइट वाउचर मिलेगा। वहीं Jio यूज़र्स को 2250 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं और खास बात यह है कि 18 से 25 वर्ष के Jio यूज़र्स को 18 महीने का Gemini Pro एक्सेस भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा।

OPPO का फ्लैगशिप धमाका: Find X9 सीरीज़ लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 200MP हैसलब्लैड कैमरा

नई दिल्ली: OPPO ने फाइनली अपनी बहुप्रतीक्षित Find X9 सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है। यह सीरीज़ प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एकदम टक्कर देने को तैयार है। अगर आप एक ऐसा फ़ोन चाहते हैं जिसमें कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस सब कुछ टॉप-नॉच हो, तो यह आपके लिए है।

खासियतें जो इसे बनाती हैं ‘ऑल-राउंडर’ फ्लैगशिप:

कैमरा: Hasselblad का नया जादू

Find X9 Pro: इसमें 200MP का Hasselblad टेलीफ़ोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और Sony LYT-828 सेंसर वाला अल्ट्रा XDR मेन कैमरा है। यह 120x तक डिजिटल ज़ूम कर सकता है और जंगली या दूर की चीज़ों की फोटो एकदम साफ़ खींचता है!
Find X9: इसमें भी 50MP के तीन धांसू कैमरे हैं—मेन, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो।
वीडियो: दोनों ही फ़ोन 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं—मतलब स्लो-मो वीडियो भी एकदम सिनेमैटिक बनेंगे!

बैटरी: Find X9 Pro में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

Find X9: इसमें 7025mAh की तगड़ी बैटरी है।
Find X9 Pro: इसमें 7500mAh की बैटरी है—जो OPPO के किसी भी फ्लैगशिप फ़ोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है!
चार्जिंग: 80W SUPERVOOC वायर्ड और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

परफॉर्मेंस और OS: सुपरफास्ट और स्मार्ट

चिपसेट: ये सीरीज़ लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट (TSMC की 3nm टेक्नोलॉजी) पर चलती है, जो पिछली पीढ़ी से 32% बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
ColorOS 16: बिल्कुल नया और स्मूथ ColorOS 16 (ल्यूमिनस रेंडरिंग इंजन के साथ) इसमें आ गया है। इसमें AI हब है, जहाँ AI राइटर जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, साथ ही Google Gemini का इंटिग्रेशन भी है।

डिज़ाइन और मज़बूती

डिस्प्ले: Find X9 Pro में 6.78-इंच और Find X9 में 6.59-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। यह 3600 निट्स की ब्राइटनेस और आँखों को आराम देने वाली टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
मज़बूती: दोनों फ़ोन में Corning Gorilla Glass Victus 2 लगा है, और ये IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कीमत और उपलब्धता:

मॉडलस्टोरेजकीमत (₹)बिक्री शुरू
Find X912GB + 256GB74,99921 नवंबर
Find X916GB + 512GB84,99921 नवंबर
Find X9 Pro16GB + 512GB1,09,99921 नवंबर

एडिशनल लॉन्च: Enco Buds3 Pro+ भी आए

OPPO ने अपने नए Enco Buds3 Pro+ TWS (ईयरबड्स) भी लॉन्च किए हैं:
कीमत: ₹2099 (लॉन्च ऑफर: 21 से 30 नवंबर तक ₹1899)
फीचर्स: 32dB नॉइज़ कैंसलेशन, शानदार साउंड क्वालिटी और 43 घंटे का लिसनिंग टाइम।
यह लॉन्च दिखाता है कि OPPO अब भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में पूरी ताक़त से उतर चुका है।

200MP का दम : अब OPPO Find X9 स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी का असली बादशाह

नई दिल्ली: OPPO स्मार्टफोन फोटोग्राफी का लेवल फिर बदलने की तैयारी में है। OPPO Find X9 Series इंडिया में 18 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह सीरीज़ अब तक का सबसे एडवांस मोबाइल कैमरा सिस्टम लेकर आएगी। इसका मुख्य आकर्षण दुनिया का पहला 200MP Hasselblad Telephoto Camera है, जो दूर से ली गई तस्वीरों को भी बेमिसाल बनाता है।

Find X9 Series में पांच बड़े कैमरा अपग्रेड दिए गए हैं, जो इसे बाकी फोन से अलग बनाते हैं। 200MP Hasselblad Telephoto कैमरा 13.2x lossless zoom देता है। किसी भी कॉन्सर्ट में पीछे की सीट पर बैठे हों, फिर भी चेहरे के भाव तक साफ दिख जाएंगे। साथ ही True Colour Camera 48 ज़ोन में लाइट को मापकर असली रंग और स्वाभाविक स्किन टोन देता है, चाहे रोशनी कैसी भी हो।

Real-Time Triple Exposure HDR एक ही शॉट में तीन एक्सपोज़र कैप्चर करती है। OPPO Find X9 Series दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो रोज़मर्रा की फोटोग्राफी में भी तीनों रियर कैमरों से 50MP फुल-रेजोल्यूशन फोटो ले सकता है। इससे तस्वीरें 4x ज्यादा डिटेल देती हैं और क्रॉप करने पर भी क्वालिटी कम नहीं होती। जरूरत पड़ने पर सिस्टम खुद फोटो का रिज़ोल्यूशन 25MP या 12MP पर सेट कर लेता है, ताकि लो-लाइट और हाई-टेम्प परफॉर्मेंस स्थिर रहे।

कैमरा हार्डवेयर को OPPO का नया LUMO Image Engine और ताकत देता है, जो 50% कम पावर खपत के साथ प्रो-लेवल फोटो देता है। इसमें AI Denoise, AI Demosaic और HyperTone जैसे एडवांस एल्गोरिद्म शामिल हैं। Lightning Snap मोड 10 फोटो प्रति सेकंड ले सकता है और 4K Motion Photos हर तस्वीर के साथ छोटा विडियो भी रिकॉर्ड करता है। हाई-एंड वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Dolby Vision 4K HDR, 4K 120fps स्लो-मोशन और ACES-ग्रेड Pro Video Mode भी दिया गया है। OPPO Find X9 Series सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं—बल्कि एक प्रोफेशनल कैमरा सेटअप की तरह काम करने वाला भविष्य का फोटोग्राफी प्लेटफॉर्म है।

OPPO Find X9 के LUMO इंजन से अब फोटो नहीं, जिंदगी क्लिक होगी

नई दिल्ली: स्मार्ट फोटोग्राफी को हकीकत के और करीब लाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए OPPO ने Find X9 Series में बिल्कुल नया LUMO Image Engine पेश किया है। चाहे आप किसी बच्चे की हंसी को कैद करें, सूरज की सुनहरी रोशनी हो या शहर की ठंडी नियॉन लाइट, हर पल सटीक रंगों और गहराई में उभरकर सामने आता है। LUMO हर पल को बिना फिल्टर या एडिट के जिंदगी के करीब लाता है। यह शानदार तकनीक सबसे पहले भारत में 18 नवंबर 2025 को लॉन्च हो रही है।

OPPO के नए LUMO इंजन को कंपनी ने इंसानी नजर की तरह सोचने वाला कैमरे का दिमाग कहा है। अब फोन का कैमरा रंगों को फालतू में चटक नहीं बनाएगा। अगर कोई चेहरा धूप में है और बैकग्राउंड थोड़ा अंधेरा है तो ये दोनों को सही ढंग से मिलाकर एकदम संतुलित तस्वीर देगा। OPPO का LUMO इंजन कोई आम कैमरा सिस्टम नहीं, बल्कि स्मार्ट फोटोग्राफी का सुपरहीरो है। Golden Portrait Full-Focal Length System से ये कैमरा सिस्टम हर फ्रेम में परफेक्ट शॉट देता है। इसमें पहली बार “Ultra-Crystal Blue Glass” का इस्तेमाल हुआ है। आप दूर-दूर तक फैले खूबसूरत पहाड़ों की तस्वीर लें या किसी के चेहरे की क्लोजअप मुस्कान, हर तस्वीर बिना किसी धुंधलेपन के बिल्कुल साफ दिखेगी।

Ultra-Fast Focusing System 10 सेमी की दूरी पर भी डिटेल्स ऐसे पकड़ता है, जैसे माइक्रोस्कोप हो। अब बच्चे दौड़ रहे हों, पालतू जानवर भाग रहे हों, हर तस्वीर शानदार और साफ दिखेगी। True Colour Camera System चेहरे, आसमान और बैकग्राउंड की लाइट को अलग-अलग तरीके से एडजस्ट करता है।

स्मार्टफोन के कैमरे की चार सुपर पावर मिलकर हर फोटो को जादू बना देते हैं। True Colour Engine तस्वीर में हर हिस्से की रोशनी को अलग-अलग पहचानता है। Computational Optical Bokeh Engine आपकी फोटो को “DSLR वाइब्स” देता है। चाहे धूप हो या अंधेरा, HyperTone Engine हर फोटो में परफेक्ट लाइटिंग और शानदार कॉन्ट्रास्ट देता है। Lightning Snap Engine स्पीड का बादशाह है। पलक झपकते ही क्लिक करता है। बारिश में उछलते छींटों को यह परफेक्ट तरीके से कैद करता है। ये चारों इंजन मिलकर बनाते हैं LUMO सिर्फ कैमरा नहीं, एक सोच है, जहां टेक्नोलॉजी और इंसानी नज़र का जादू मिल जाता है।

OPPO Find X9 Series की नवंबर में लॉन्चिंग: 200MP कैमरा, 7500mAh बैटरी और पावर से होगा ट्रिपल धमाका

बार्सिलोना: OPPO ने दुनिया के सामने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 और Find X9 Pro पेश कर दिया है। कंपनी ने 200 एमपी कैमरा, 7500mAh बैटरी और पावर का ट्रिपल धमाका किया है। कंपनी का दावा है कि ये फोन अब तक के सबसे ताकतवर और इनोवेटिव स्मार्टफोन हैं। भारत में इनका लॉन्च नवंबर में होगा। यह स्मार्टफोन नहीं, आपके पॉकेट में पावरहाउस है।

Find X9 Pro में OPPO ने लगाया है 200MP का Hasselblad Telephoto कैमरा, जो ज़ूम के बाद भी डिटेल्स बरकरार रखता है। इसके साथ 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। नॉर्मल Find X9 में भी तीन 50MP कैमरों का शानदार कॉम्बो दिया गया है। नए LUMO Image Engine से फोटो और विडियो की क्वॉलिटी और नेचुरल लगती है। इसके साथ ही कम बैटरी खर्च होती है।

Find X9 Pro में कंपनी ने 7500mAh की बैटरी दी है, जो 5 साल तक 80% क्षमता बनाए रखती है। इसकी चार्जिंग भी सुपरफास्ट है। 80W SuperVOOC और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ। Find X9 में भी 7025mAh की बैटरी है। फोन को पावर देता है नया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है। ये 32% तेज़ और 55% कम पावर लेता है। AI और ग्राफिक्स दोनों में जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है। गेमर्स के लिए यह फोन टॉप क्लास है।

इसका डिजाइन और डिस्प्ले प्रीमियम और दमदार है। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। 3600 निट्स की ब्राइटनेस और बेहद पतले बेज़ल्स हैं। IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह फोन धूल, पानी और गर्मी से पूरी तरह सुरक्षित है।Find X9 दो रंगों में Titanium Grey और Space Black में मिलता है। Find X9 Pro दो प्रीमियम फिनिश, Silk White और Titanium Charcoal में मिलती है। OPPO नवंबर में इंडिया में Find X9 Series लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट का नया स्टैंडर्ड सेट करेगी।

OPPO और Google की मोबाइल AI में क्रांति

नई दिल्ली: OPPO ने Google के साथ मिलकर मोबाइल AI को और ज्यादा स्मार्ट, निजी और सुरक्षित बनाने की योजना बनाई है। मोबाइल में मौजूद AI फीचर्स आपके लिए और अधिक व्यक्तिगत और भरोसेमंद हों। ये नए AI फीचर्स जल्द ही OPPO Find X9 सीरीज और ColorOS 16 में आएंगे।

AI Mind Space एक नया फीचर है जो Find X9 सीरीज में मिलेगा। इसके जरिए आप स्क्रीन पर जो भी टेक्स्ट, फोटो या वेब पेज देख रहे हैं, उसे तीन अंगुलियों के स्वाइप से तुरंत एक जगह सेव कर सकते हैं। आप अपनी यात्रा की योजना बनाना चाहते हैं तो नोट्स और आर्टिकल्स AI Mind Space में सेव करके Gemini से पूरी यात्रा की सूची तैयार करवा सकते हैं।

Gemini से आप अपनी स्क्रीन या कैमरा दिखाकर मदद ले सकते हैं। Nano Banana नाम का नया इमेज एडिटिंग टूल फोटो को आसानी से क्रिएटिव बनाने में मदद करता है। Gemini Live फीचर से आप कैमरा या स्क्रीन के जरिए किसी भी चीज़ को समझ सकते हैं। OPPO और Google ने AI Private Computing Cloud (PCC) बनाया है। सभी AI फीचर्स जैसे AI Mind Space, AI Search, AI Call Summary, AI VoiceScribe, AI Recorder और AI Writer इसी सुरक्षित वातावरण में काम करते हैं।Find X9 या Find X9 Pro खरीदने वालों को तीन महीने का Google AI Pro मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें Gemini की शक्तिशाली सुविधाओं तक पहुंच और 2TB क्लाउड स्टोरेज शामिल है। OPPO और Google की साझेदारी से रोजमर्रा के काम आसान होंगे, सीखने और क्रिएटिविटी में मदद मिलेगी, और आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

AI Mind Space, जो Find X9 सीरीज पर उपलब्ध होगा। यह फीचर उपयोगकर्ताओं को स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट, इमेज या वेब पेज को तीन अंगुलियों के स्वाइप से सीधे एक संगठित हब में सेव करने की सुविधा देता है। Find X9 Series पर Gemini केवल चैट तक सीमित नहीं है—उपयोगकर्ता स्क्रीन या कैमरा साझा कर मदद ले सकते हैं और नई Nano Banana इमेज एडिटिंग मॉडल से फोटो में क्रिएटिव बदलाव कर सकते हैं। OPPO और Google ने OPPO AI Private Computing Cloud (PCC) तैयार किया है।

OPPO का ऐलान! ColorOS 16 आ रहा है, फोन को बना देगा मक्खन जैसा स्मूथ, Find X9 सीरीज़ के साथ होगा लॉन्च

नई दिल्ली: सुनो, टेक फैन्स! OPPO ने अपनी नई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS 16 की पहली झलक दिखा दी है। ये OS उनकी आने वाली Find X9 सीरीज़ के साथ आने वाला है। कंपनी का कहना है कि ये सिर्फ़ एक अपडेट नहीं, बल्कि आपके फोन को सुपर-स्मूथ, सुपर-स्मार्ट और सुपर-कनेक्टेड बनाने वाला है।

इतना स्मूथ कि मज़ा आ जाएगा

OPPO ने कसम खाई है कि अब आपका फ़ोन चलेगा एकदम मक्खन की तरह। चाहे आप ऐप खोलें, बंद करें, या एक से दूसरे पर जाएँ, हर चीज़ बिना रुके और तुरंत होगी। ये सब हो रहा है दो नए पावरहाउस इंजनों की वजह से:
ल्यूमिनस रेंडरिंग इंजन: ये इंजन सारे ग्राफ़िक्स को ऐसे कंट्रोल करता है कि एनिमेशन एकदम फ्लूइड और स्मूथ लगे, चाहे स्क्रीन पर कितनी भी चीज़ें चल रही हों।
ट्रिनिटी इंजन: गेमिंग या एक साथ बहुत सारे काम करने के लिए ये इंजन है! ये चिप-लेवल परफॉर्मेंस को बढ़ाता है, ताकि स्पीड बनी रहे और बैटरी भी ज़्यादा न खाए।
एंट्री-लेवल फोनों के लिए भी खुशखबरी: ‘प्रोजेक्ट ब्रीज़’ नाम का एक ख़ास फीचर है, जो सस्ते फोनों में भी अच्छा-खासा स्मूथ एक्सपीरियंस देगा।

डिज़ाइन और AI का तड़का

नया लुक: ColorOS 16 का डिज़ाइन प्रकृति से प्रेरित है, जिसमें लाइट और शैडो का इस्तेमाल करके एक साफ़-सुथरा और ताज़ा इंटरफ़ेस बनाया गया है।
फुल-स्क्रीन AOD: अब आपको ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले पर भी वॉलपेपर दिखेगा, है ना कूल?
फोल्डर का साइज़ बदलो: ‘फ्लक्स होम स्क्रीन’ से आप किसी भी फ़ोल्डर या ऐप आइकन का साइज़ बदल सकते हैं – छोटा, बड़ा, लंबा, चौड़ा – जैसे मर्ज़ी!
AI जादू: फोटो एडिटिंग में AI पोर्ट्रेट ग्लो आ गया है। अब कम रोशनी में खींची गई पोर्ट्रेट फोटो भी बस एक टैप में कमाल की हो जाएगी।

हर डिवाइस से कनेक्टेड

OPPO अब सिर्फ़ फ़ोन तक ही सीमित नहीं है। उनका O+ Connect फीचर अब Mac और Windows PC दोनों को सपोर्ट करेगा!
आप अपने कंप्यूटर से फ़ोन की फ़ाइलें मैनेज कर सकते हैं। ‘स्क्रीन मिररिंग’ से आप अपने फ़ोन के 5 ऐप्स को PC पर चला सकते हैं और माउस-कीबोर्ड से कंट्रोल कर सकते हैं। मीटिंग या लेक्चर में ये बहुत काम आएगा।

कब आएगा

ColorOS 16 सबसे पहले OPPO Find X9 सीरीज़ में देखने को मिलेगा। तो, अगर आपको ये सुपर-स्मूथ एक्सपीरियंस चाहिए, तो Find X9 के लॉन्च का इंतज़ार करो! बाक़ी फोनों के लिए भी जल्द ही ग्लोबल अनाउंसमेंट होगी